आज का राशिफल 14 सितंबर 2024 | Today Rashifal 14 September 2024

Aaj Ka Rashifal

प्रातःकाल उठते ही सभी के मन में यह आशा होती हैं कि आज का दिन हमारे लिए शुभ रहे व कुछ अनुचित ना हो। इसलिए सभी अपनी राशि के अनुसार आज का राशिफल 14 सितंबर 2024 (Aaj Ka Rashifal 14 September 2024) जानने को उत्सुक होते हैं। आप भी अपनी राशि का दैनिक राशिफल जानने के बारे में उतना ही उत्सुक होंगे।

इसलिए धर्मयात्रा संस्था प्रत्येक राशि के अनुसार, आपके जीवन पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों व नक्षत्रों के प्रभावों को ध्यान में रखकर राशिफल का सटीक आंकलन कर आपके सामने रखती हैं। आइए जानते हैं दैनिक राशिफल 14 सितंबर 2024 (Today Rashifal 14 September 2024) प्रत्येक राशि के अनुसार।

आज का राशिफल 14 सितंबर 2024 | Aaj Ka Rashifal 14 September

आज के इस लेख में हम राशियों के क्रमानुसार प्रत्येक राशि का राशिफल प्रदान करने जा रहे हैं। ऐसे में आपकी जो भी राशि है, आप उसी संख्या नंबर पर जाए। राशियों का क्रम इस प्रकार हैं।

  1. मेष
  2. वृषभ
  3. मिथुन
  4. कर्क
  5. सिंह
  6. कन्या
  7. तुला
  8. वृश्चिक
  9. धनु
  10. मकर
  11. कुंभ
  12. मीन

अब हम आपके सामने प्रत्येक राशि का संक्षिप्त में आज का राशिफल रखने जा रहे हैं। चलिए शुरू करते हैं।

#1. मेष राशि आज का राशिफल

आज के दिन आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं लेकिन जल्दबाजी से बचे और सब कुछ पहली बार में साँझा ना करे। घर में आपको कुछ सरप्राइज भी मिल सकता है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 7

#2. वृषभ राशि आज का राशिफल

आज के दिन बाहर जाने से बचें क्योंकि दुर्घटना होने की संभावना प्रबल है। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें और घर का खाना ही खाएं।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 4

#3. मिथुन राशि आज का राशिफल

परिवार का माहौल धार्मिक रहेगा और घर में कोई पूजा या अनुष्ठान हो सकता है। सभी सदस्यों का आपसी प्रेम बढ़ेगा और आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 2

#4. कर्क राशि आज का राशिफल

कुछ दिनों से यदि कोई बात मन में हैं जो आप किसी के साथ साझा नहीं कर पा रहे हैं तो आज के दिन उसे कह दे। परिणाम बेहतर रहेंगे और मन भी शांत होगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 4

#5. सिंह राशि आज का राशिफल

काम से संबंधित यात्रा के योग बन सकते है और यह आपके भविष्य के लिए बेहतर सिद्ध होगा। किसी को पहले से ही सब बात कहने से बचे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 9

#6. कन्या राशि आज का राशिफल

अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे अन्यथा आप बीमार पड़ सकते है। दिन में एक बार काढ़ा पीने की आदत अवश्य डाले। रात में सोने से पहले हल्दी का गर्म दूध पिए।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 5

#7. तुला राशि आज का राशिफल

थोड़ी सुस्ती रहेगी और काम करने का मन कम करेगा। शाम को किसी से भेंट हो सकती है लेकिन आपका ध्यान कही और ही लगा रहेगा।

शुभ रंग: काला

शुभ अंक: 8

#8. वृश्चिक राशि आज का राशिफल

अपने पार्टनर के साथ संबंध मजबूत बनेंगे और आप उनके लिए कुछ नया करने का प्रयास करेंगे जिससे दोनों के बीच प्रेम में बढ़ोत्तरी होगी।

शुभ रंग: श्वेत

शुभ अंक: 6

#9. धनु राशि आज का राशिफल

आज के दिन अपने शब्दों का चुनाव सही से करे अन्यथा बात बिगड़ सकती है। आपकी कोई बात किसी को बुरी भी लग सकती हैं इसलिये अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे।

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 2

#10. मकर राशि आज का राशिफल

घर में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। आपके माता-पिता आपसे नाराज़ रह सकते है। इसलिये आत्म-विश्लेषण अवश्य करे और किसी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया ना दे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 5

#11. कुंभ राशि आज का राशिफल

प्राइवेट जॉब वालो को आज के दिन संभलकर काम करने की आवश्यकता हैं। ऑफिस की राजनीति से दूर रहे वरना वह आपके लिए ही उल्टी पड़ेगी।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 2

#12. मीन राशि आज का राशिफल

प्रेमी जोड़ो के लिए आज का दिन शुभ हैं। आप अपने पार्टनर के साथ बातचीत करके पुराने किसी विवाद को सुलझाने का प्रयास भी करेंगे जिससे रिश्तो में मजबूती आएगी।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 3

नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘‍♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:

अन्य संबंधित लेख:

Recommended For You

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *