आज का राशिफल 6 दिसंबर 2024 | Today Rashifal 6 December 2024

Aaj Ka Rashifal

प्रातःकाल उठते ही सभी के मन में यह आशा होती हैं कि आज का दिन हमारे लिए शुभ रहे व कुछ अनुचित ना हो। इसलिए सभी अपनी राशि के अनुसार आज का राशिफल 6 दिसंबर 2024 (Aaj Ka Rashifal 6 December 2024) जानने को उत्सुक होते हैं। आप भी अपनी राशि का दैनिक राशिफल जानने के बारे में उतना ही उत्सुक होंगे।

इसलिए धर्मयात्रा संस्था प्रत्येक राशि के अनुसार, आपके जीवन पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों व नक्षत्रों के प्रभावों को ध्यान में रखकर राशिफल का सटीक आंकलन कर आपके सामने रखती हैं। आइए जानते हैं दैनिक राशिफल 6 दिसंबर 2024 (Today Rashifal 6 December 2024) प्रत्येक राशि के अनुसार।

आज का राशिफल 6 दिसंबर 2024 | Aaj Ka Rashifal 6 December

आज के इस लेख में हम राशियों के क्रमानुसार प्रत्येक राशि का राशिफल प्रदान करने जा रहे हैं। ऐसे में आपकी जो भी राशि है, आप उसी संख्या नंबर पर जाए। राशियों का क्रम इस प्रकार हैं।

  1. मेष
  2. वृषभ
  3. मिथुन
  4. कर्क
  5. सिंह
  6. कन्या
  7. तुला
  8. वृश्चिक
  9. धनु
  10. मकर
  11. कुंभ
  12. मीन

अब हम आपके सामने प्रत्येक राशि का संक्षिप्त में आज का राशिफल रखने जा रहे हैं। चलिए शुरू करते हैं।

#1. मेष राशि आज का राशिफल

आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन के लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। कुछ कारणों से घर का उत्तरदायित्व आपके ऊपर आएगा लेकिन आप उसे भली भांति निभाएंगे भी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

#2. वृषभ राशि आज का राशिफल

व्यापारिक दृष्टिकोण से आज लाभ भी होगा और हानि भी। दिन की शुरुआत में कुछ नए समझौते होंगे और ग्राहक भी आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे लेकिन बाद में स्थिति उलट जाएगी। ऐसे में शत्रु आपका अहित करने का सोच सकते हैं। इसलिये सचेत रहें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

#3. मिथुन राशि आज का राशिफल

कॉलेज से मिले प्रोजेक्ट में ज्यादा ध्यान लगेगा और आप इसमें रुचि भी लेंगे। दोस्तों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा और समय से पहले इसे पूरा भी कर देंगे।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

#4. कर्क राशि आज का राशिफल

दिन की शुरुआत थोड़ी आलस भरी रहेगी। इस दौरान शरीर में सुस्ती छाई रहेगी और कुछ काम करने का मन नही करेगा। ज्यादातर समय आराम में ही बीतेगा।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 2

#5. सिंह राशि आज का राशिफल

ऑफिस में आपको लेकर राजनीति हो सकती है लेकिन आप इन सबसे दूर रहेंगे तो बेहतर रहेगा। किसी सहकर्मी के द्वारा आपकी छवि को नुकसान पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा।

शुभ रंग: महरून

शुभ अंक: 7

#6. कन्या राशि आज का राशिफल

यदि किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं तो आज के दिन सचेत रहें। दिन की शुरुआत में कुछ बातें ऐसी होंगी जो दोनों को ही पसंद नही आएगी। ऐसे में आपकी अपने पार्टनर के साथ उसे लेकर कहासुनी होगी और यदि आपने संयम से काम नही लिया तो बात बढ़ भी सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 6

#7. तुला राशि आज का राशिफल

यदि घर में बड़े-बुजुर्ग हैं तो उनका पूरा ध्यान रखें क्योंकि उनका स्वास्थ्य खराब रह सकता है। यदि उन्हें पहले से ही कोई गंभीर बीमारी है तो डॉक्टर के संपर्क में रहें और समय-समय पर उनका चेकअप करवाते रहें ताकि बाद में कोई समस्या ना हो।

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 9

#8. वृश्चिक राशि आज का राशिफल

यदि कुछ समय से सरकारी परीक्षा की तैयारी से खुश नहीं हैं तो आज के दिन आपको किसी अपने के द्वारा उचित मार्गदर्शन मिलेगा जो भविष्य में बहुत सहायता करेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 1

#9. धनु राशि आज का राशिफल

आज का दिन आर्थिक रूप से ऊँच-नीच वाला रहेगा। कहीं पैसा अधिक लगेगा तो किसी से धन भी प्राप्त होगा। यदि आपने कहीं से कर्जा या पैसा उधार लिया हुआ है तो उसे लौटाना पड़ेगा।

शुभ रंग: श्वेत

शुभ अंक: 8

#10. मकर राशि आज का राशिफल

यदि स्कूल में पढ़ते हैं तो टीचर किसी बात से नाराज़ हो सकते हैं लेकिन यदि आपने धैर्य से काम लिया तो ऐसी स्थिति नहीं आएगी। अपने व्यवहार को संयमित बनाए रखें।

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 7

#11. कुंभ राशि आज का राशिफल

अपने बच्चों को लेकर आशान्वित रहेंगे और उनकी कोई बात आपको आनंदित करेगी। उनके भविष्य से संबंधित कोई ठोस निर्णय भी ले सकते हैं जो आगे चलकर बहुत काम आएगा।

शुभ रंग: केसरी

शुभ अंक: 6

#12. मीन राशि आज का राशिफल

आपका कोई मित्र आपसे किसी बात की आशा करेगा लेकिन यदि आपने उस ओर ध्यान नही दिया तो रिश्तों में दूरियां बढ़ भी सकती है। इसलिये इस ओर नज़र बनाए रखें और वाणी को मधुर रखें। पड़ोस में किसी के साथ मतभेद हो सकता है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4

नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘‍♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:

अन्य संबंधित लेख:

Recommended For You

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझ से किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *