कन्या मासिक राशिफल नवंबर 2024 (Kanya Masik Rashifal November 2024)

Kanya Masik Rashifal 2024

[web_stories title=”false” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”कन्या मासिक राशिफल नवंबर 2024″ circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”circles” /]

हम सभी के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है या कन्या राशि नवंबर 2024 (Kanya Rashi November 2024 In Hindi) का महीना कैसा रहेगा। कई तरह के प्रश्न हमारे दिमाग में उठते हैं। जैसे कि कन्या राशि वालों के लिए नवंबर का महीना कैसा रहेगा (Virgo November 2024 Horoscope In Hindi), व्यापार या नौकरी में उन्नति देखने को मिलेगी या नही या फिर नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इत्यादि।

इसलिए धर्मयात्रा संस्था (DharmYaatra) ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभावों और उनकी चाल को देखते हुए कन्या मासिक राशिफल नवंबर 2024 (Kanya Masik Rashifal November 2024) का सटीक आंकलन किया है ताकि आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सकें। आइए जानते हैं कन्या राशि के लिए नवंबर 2024 का मासिक राशिफल।

To read this article in English, Click Here.

कन्या राशि नवंबर 2024 (Kanya Rashi November 2024 In Hindi)

इस लेख में हमने कन्या राशि नवंबर 2024 का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में लिखा है। यहाँ पर नवंबर माह 2024 के लिए कन्या राशि का राशिफल पारिवारिक, आर्थिक, करियर, शिक्षा, प्रेम तथा स्वास्थ्य के आधार पर दिया गया है। इससे आप यह जान पाएंगे कि आपको अपनी कन्या राशि के राशिफल के अनुसार नवंबर महीने में क्या कुछ तैयारी करनी चाहिए।

यहाँ पर दिए गए कन्या राशि नवंबर 2024 के राशिफल को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी (November Masik Rashifal Kanya Rashi 2024) कीजिए। हालाँकि आपको यह भी सूचित किया जाता है कि दिया गया राशिफल नवंबर माह में कन्या राशि पर पड़ने वाले प्रभावों को देखकर लिखा गया है, ना कि व्यक्ति विशेष के रूप में।

यदि आप अपनी कन्या राशि के अनुसार साल 2024 के लिए नवंबर महीने का मासिक राशिफल जानने के साथ-साथ उसके लिए दैनिक या साप्ताहिक तौर पर भी राशिफल जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक पर क्लिक कर हमारी धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी जानने को मिलेगी:

  • हर राशि का विस्तृत वार्षिक राशिफल
  • हर राशि का विस्तृत मासिक राशिफल
  • साप्ताहिक रूप से राशिफल
  • प्रतिदिन के आधार पर दैनिक राशिफल
  • धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी
  • भारतवर्ष का संपूर्ण इतिहास

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

तो इस तरह से आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली हर एक चीज़ के बारे में जानकारी एकत्र कर लेंगे। तो अब देर ना करते हुए चलिए जानते हैं कन्या राशि का मासिक राशिफल नवंबर 2024 के लिए।

  • पारिवारिक जीवन

इस माह आप अपने परिवारवालों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। माह की शुरुआत तो अच्छे रहेगी लेकिन जैसे-जैसे महीना आगे बढ़ेगा आपके माता-पिता में से किसी एक का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। यदि वे पहले से ही किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं तो डॉक्टर के संपर्क में रहें।

माह के अंत में परिवार में धार्मिक आयोजन के होने की भी संभावना है जिससे सभी का मन उस ओर लगा रहेगा तथा घर का माहौल अध्यात्मिक रहेगा।

  • व्यापार व नौकरी

आपको अपने व्यापार को विस्तार देने के कई अवसर प्राप्त होंगे जिसके लिए खर्चें भी बढ़ जायेंगे। त्यौहारों के कारण आपकी बिक्री भी बढ़ेगी तथा कई नए समझौते भी होंगे। ऐसे में शत्रु आपका नुकसान करने का प्रयास कर सकते हैं। इसलिये किसी से भी बैर भाव न रखें तथा अपने चारों ओर विशेष ध्यान दें।

धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

राजनीति से जुड़े लोगों को अपने लिए कुछ ऐसे अवसर प्राप्त होंगे जो दिखने में तो लोक-लुभावने हो सकते हैं लेकिन भविष्य में उनके लिए यह अच्छे नही रहेंगे। यदि आप निजी क्षेत्र में काम करते हैं तो इस माह प्रमोशन होने की संभावना है जिससे मन उत्साहित रहेगा।

  • शिक्षा व करियर

छात्रों का मन इस माह अपनी पढ़ाई में कम तथा घर के कामों में ज्यादा लगेगा। वे अपनी रचनात्मकता को बढ़ावा देने का काम करेंगे। आप कुछ ऐसे कार्यों को करेंगे जो भविष्य में लाभ पहुंचा सकते हैं। मुख्यतया उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपने लिए नए आयाम स्थापित करेंगे जिससे उनके माता-पिता भी प्रसन्न होंगे।

यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए इस माह कई सुनहरे अवसर आ सकते हैं लेकिन आपका ध्यान उस ओर कम होने के कारण वह आपके हाथ से निकल भी सकते हैं।

  • प्रेम जीवन

इस माह आपको अपने साथी का भरपूर साथ मिलेगा लेकिन आप उन्हें कम समय दे पाएंगे जिससे उनके मन में निराशा का भाव आएगा। काम में व्यस्त होने के कारण आप अपने साथी के प्रति उदासी का भाव रख सकते हैं लेकिन आपका पार्टनर इसके लिए आपको भलीभांति समझेगा तथा हर क्षेत्र में आपका साथ देगा।

यदि आप विवाह की प्रतीक्षा में हैं तो इस माह आपके लिए कोई सुखद प्रस्ताव भी आ सकता है जिससे सभी का मन आनंदित हो उठेगा। किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचें।

  • स्वास्थ्य

इस माह आपकी राशि में ग्रहों ने ऐसी स्थिति बनाई है जो आपके स्वास्थ्य के ऊपर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है। माह के दूसरे सप्ताह में उच्च रक्तचाप या स्ट्रोक होने की संभावना है। इसलिये इस दौरान मन को शांत रखें और क्रोध करने से बचें। संयम और धैर्य से काम लेंगे तो स्थिति बेहतर होगी।

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। इसलिये जितना हो सके एक स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएंगे तो स्थिति बेहतर रहेगी।

कन्या राशि का लकी नंबर नवंबर 2024 (Kanya Rashi Ka Lucky Number November 2024)

नवंबर माह के लिए कन्या राशि का शुभ अंक 6 रहेगा। इसलिए इस महीने 6 अंक को प्राथमिकता दें।

धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

कन्या राशि का लकी कलर नवंबर 2024 (Kanya Rashi Ka Lucky Colour November 2024)

नवंबर माह के लिए कन्या राशि का शुभ रंग महरून रहेगा। इसलिए इस महीने महरून रंग को प्राथमिकता दें।

इन बातों का ध्यान रखें

  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग अवश्य करें जिसमें मुख्यतया 10 मिनट के लिए ॐ मंत्र का जाप, 10 मिनट के लिए कपालभाती व 10 मिनट के लिए अनुलोम-विलोम है। इससे आपका शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बिल्कुल सही रहेगा।
  • रात को सोने से पहले शांत व एकांत जगह में 10 से 20 मिनट के लिए ध्यान अवश्य लगाएं। इससे दो लाभ मिलते हैं, एक तो नींद अच्छी आती है व दूसरा अगले दिन आप तरोताजा अनुभव करते हैं। ध्यान लगाते समय आप मध्यम आवाज़ में शांत संगीत भी सुन सकते हैं।
  • हर मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें या हनुमान मंदिर होकर आएं। इससे आप पर या आपके परिवार पर आया किसी भी प्रकार का संकट दूर होगा व हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी।
  • घर के बाहर गाय माता व कुत्तों को प्रतिदिन भोजन अवश्य करवाएं। साथ ही घर की छत पर पक्षियों इत्यादि के लिए दाना-पानी भी रखें। जितनी यह पृथ्वी हमारी है उतनी ही उनकी भी है। प्रतिदिन उनको भोजन कराने से हमें पुण्य मिलता है व ग्रहों के दोष दूर होते हैं।
  • समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करें व भूखे को भोजन अवश्य कराएं।

धर्मयात्रा टिप: यदि अभी आप 11वीं और 12वीं कक्षा में हैं तो इस माह कुछ ऐसे काम करने के अवसर प्राप्त होंगे जो भविष्य में आपकी रणनीति को बनाने में सहायक होंगे। इसलिये किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दें और मन लगाकर काम करें।

धर्मयात्रा के अन्य लेख:

Recommended For You

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *