कर्क मासिक राशिफल अगस्त 2024 (Kark Masik Rashifal August 2024)

Kark Masik Rashifal 2024

हम सभी के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है या कर्क राशि अगस्त 2024 (Kark Rashi August 2024 In Hindi) का महीना कैसा रहेगा। कई तरह के प्रश्न हमारे दिमाग में उठते हैं। जैसे कि कर्क राशि वालों के लिए अगस्त का महीना कैसा रहेगा (Cancer August 2024 Horoscope In Hindi), व्यापार या नौकरी में उन्नति देखने को मिलेगी या नही या फिर नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इत्यादि।

इसलिए धर्मयात्रा संस्था (DharmYaatra) ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभावों और उनकी चाल को देखते हुए कर्क मासिक राशिफल अगस्त 2024 (Kark Masik Rashifal August 2024) का सटीक आंकलन किया है ताकि आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सकें। आइए जानते हैं कर्क राशि के लिए अगस्त 2024 का मासिक राशिफल।

To read this article in English, Click Here.

कर्क राशि अगस्त 2024 (Kark Rashi August 2024 In Hindi)

इस लेख में हमने कर्क राशि अगस्त 2024 का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में लिखा है। यहाँ पर अगस्त माह 2024 के लिए कर्क राशि का राशिफल पारिवारिक, आर्थिक, करियर, शिक्षा, प्रेम तथा स्वास्थ्य के आधार पर दिया गया है। इससे आप यह जान पाएंगे कि आपको अपनी कर्क राशि के राशिफल के अनुसार अगस्त महीने में क्या कुछ तैयारी करनी चाहिए।

यहाँ पर दिए गए कर्क राशि अगस्त 2024 के राशिफल को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी (August Masik Rashifal Kark Rashi 2024) कीजिए। हालाँकि आपको यह भी सूचित किया जाता है कि दिया गया राशिफल अगस्त माह में कर्क राशि पर पड़ने वाले प्रभावों को देखकर लिखा गया है, ना कि व्यक्ति विशेष के रूप में।

यदि आप अपनी कर्क राशि के अनुसार साल 2024 के लिए अगस्त महीने का मासिक राशिफल जानने के साथ-साथ उसके लिए दैनिक या साप्ताहिक तौर पर भी राशिफल जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक परक्लिक कर हमारी धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी जानने को मिलेगी:

  • हर राशि का विस्तृत वार्षिक राशिफल
  • हर राशि का विस्तृत मासिक राशिफल
  • साप्ताहिक रूप से राशिफल
  • प्रतिदिन के आधार पर दैनिक राशिफल
  • धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी
  • भारतवर्ष का संपूर्ण इतिहास

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

तो इस तरह से आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली हर एक चीज़ के बारे में जानकारी एकत्र कर लेंगे। तो अब देर ना करते हुए चलिए जानते हैं कर्क राशि का मासिक राशिफल अगस्त 2024 के लिए।

  • पारिवारिक जीवन

इस माह आप अपने परिवार के सदस्यों का विशेष ध्यान रखें क्योंकि किसी सदस्य का स्वास्थ्य अचानक से खराब होने की संभावना है जिससे सभी घरवालों पर मुसीबत आ पड़ेगी। यदि परिवार का कोई सदस्य घर से दूर रहता है तो उसका घर में आना हो सकता है।

माह के अंत में परिवार में कोई धार्मिक आयोजन होने की संभावना है जिससे सभी का मन उसी में लगा रहेगा। रिश्तेदार में से किसी का आपसे मतभेद होगा तथा वह खुलकर सामने भी आएगा।

  • व्यापार व नौकरी

व्यापार के क्षेत्र में भी घाटा हो सकता है। आपका काम बनता-बनता अटक सकता है जिससे मन निराश होगा। यदि आपने किसी को पैसा दे रखा है तो वह भी लटक सकता है। ऐसे में अपने चारों ओर विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी समझौते को करने से पहले उसकी अच्छे से जाँच परख अवश्य कर लें।

धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

सरकारी अधिकारियों के लिए यह माह आपाधापी से भरा हो सकता है तथा काम के बोझ के कारण उन्हें तनाव भी होगा। इस माह आपके अंदर दया का भाव जागृत होगा जो समाज सेवा की प्रेरणा देगा। निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को अपने लिए ज्यादा समय मिलेगा जिससे वे आत्म-मंथन कर पाएंगे।

  • शिक्षा व करियर

छोटी कक्षा के छात्रों का मन पढ़ाई में ज्यादा लगेगा लेकिन यदि आप 11वीं या 12वीं कक्षा में हैं तो आप अपने भविष्य को लेकर योजना बनायेंगे। ऐसे में आप ऐसे विषयों पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे जो भविष्य में आपके काम आ सकते हैं। कॉलेज में पढ़ रहे छात्र अपने लिए नए मार्गदर्शक की खोज में रहेंगे जिससे वे अपना लक्ष्य निर्धारित कर सकें।

यदि आप किसी सरकारी एग्जाम की तैयारी करने में लगे हैं तो इस माह सफलता हाथ लग सकती है। ऐसे में आपको कहीं से काम करने का अवसर प्राप्त होगा जिसे हाथ से न जाने दें क्योंकि भविष्य की दृष्टि से यह आपके लिए सहायक सिद्ध होगा।

  • प्रेम जीवन

आप अपने प्रेम जीवन के प्रति नीरस भाव रखेंगे तथा साथी के प्रति रुचि कम होगी। किंतु आपका पार्टनर आपको भलीभांति समझेगा जिससे उसका साथ आपको मिलेगा। यदि आप अपने साथी से दूर हैं तो उन्हें आपकी चिंता रहेगी। ऐसे में स्वयं के स्वभाव को सरल रखें तथा अहंकार को अपने ऊपर हावी न होने दें।

जिनका विवाह नही हुआ है उन्हें इस माह किसी के ऊपर आकर्षण हो सकता है। आप उनसे अपने दिल की बात कहना चाहेंगे लेकिन जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें अन्यथा यह आपके लिए हानिकारक सिद्ध होगा।

  • स्वास्थ्य जीवन

यदि आपको पहले से कोई समस्या है तो इस माह उससे आराम मिलेगा तथा स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। बीपी और शुगर के रोगी बाहर का खाना खाने से बचें और घर पर भी पोष्टिक आहार का ही सेवन करें। यदि आपको पहले से कोई गंभीर बीमारी है तो उससे आराम मिलेगा।

मानसिक रूप से भी आप तरोताजा महसूस करेंगे तथा नए-नए विचारों का आपके अंदर समावेश होगा। माह के मध्य में किसी कारणवश मन में बेचैनी रह सकती है लेकिन ज्यादा समय तक नही रहेगी।

कर्क राशि का लकी नंबर अगस्त 2024 (Kark Rashi Ka Lucky Number August 2024)

अगस्त माह के लिए कर्क राशि का शुभ अंक 9 रहेगा। इसलिए इस महीने 9 अंक को प्राथमिकता दें।

धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

कर्क राशि का लकी कलर अगस्त 2024 (Kark Rashi Ka Lucky Colour August 2024)

अगस्त माह के लिए कर्क राशि का शुभ रंग स्लेटी रहेगा। इसलिए इस महीने स्लेटी रंग को प्राथमिकता दें।

इन बातों का ध्यान रखें (Kark Rashi August 2024 In Hindi)

  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग अवश्य करें जिसमें मुख्यतया 10 मिनट के लिए ॐ मंत्र का जाप, 10 मिनट के लिए कपालभाती व 10 मिनट के लिए अनुलोम-विलोम है। इससे आपका शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बिल्कुल सही रहेगा।
  • रात को सोने से पहले शांत व एकांत जगह में 10 से 20 मिनट के लिए ध्यान अवश्य लगाएं। इससे दो लाभ मिलते हैं, एक तो नींद अच्छी आती है व दूसरा अगले दिन आप तरोताजा अनुभव करते हैं। ध्यान लगाते समय आप मध्यम आवाज़ में शांत संगीत भी सुन सकते हैं।
  • हर मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें या हनुमान मंदिर होकर आएं। इससे आप पर या आपके परिवार पर आया किसी भी प्रकार का संकट दूर होगा व हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी।
  • घर के बाहर गाय माता व कुत्तों को प्रतिदिन भोजन अवश्य करवाएं।साथ ही घर की छत पर पक्षियों इत्यादि के लिए दाना-पानी भी रखें।जितनी यह पृथ्वी हमारी है उतनी ही उनकी भी है। प्रतिदिन उनको भोजन कराने से हमें पुण्य मिलता है व ग्रहों के दोष दूर होते हैं।
  • समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करें व भूखे को भोजन अवश्य कराएं।

धर्मयात्रा टिप: यदि आप शेयर बाजार में पैसों को निवेश करते रहते हैं तो इस माह संभल कर पैसा लगाएं क्योंकि कहीं से बड़ा नुकसान होने की संभावना है। ऐसे में पहले से ही इस बात का ध्यान रखें और पैसे लगाने से पहले उस शेयर के बारे में अच्छे से जाँच-पड़ताल अवश्य कर लें।

धर्मयात्रा के अन्य लेख:

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.