साल 2024 का अगस्त महीना कैसा रहेगा? (August Monthly Horoscope 2024 in Hindi)

Masik Rashifal

क्या आप यह सोच कर चिंतित हैं कि साल 2024 का अगस्त महीना कैसा रहेगा? यदि ऐसा है तो आज हम आपकी तमाम तरह की (Masik Rashifal August 2024) शंकाओं पर विराम लगाने के उद्देश्य से ही अगस्त 2024 का मासिक राशिफल आपकी राशि के अनुसार लेकर आये हैं। इस लेख के माध्यम से आपको अगस्त माह 2024 के लिए 12 राशियों का संपूर्ण राशिफल क्रमानुसार (August Monthly Horoscope 2024 In Hindi) जानने को मिलेगा।

धर्मयात्रा संस्था ने अगस्त माह में आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव को देखते हुए प्रत्येक राशि के अनुसार अगस्त 2024 के भविष्यफल का सटीक आंकलन किया है। आइए जाने अगस्त माह 2024 का मासिक राशिफल (August Mahine Ka Rashifal 2024) प्रत्येक राशि के अनुसार।

अगस्त 2024 का मासिक राशिफल (Masik Rashifal August 2024)

जब भी किसी माह की शुरुआत होती है तो हमारे मन में कई तरह की शंकाएं आने लगती है। कोई अपने परिवार को लेकर आशंकित होता है तो किसी को अपनी नौकरी की चिंता सताती है तो कोई अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित दिखाई देता है। हर किसी की शंकाएं भिन्न-भिन्न (August Masik Rashifal 2024) अवश्य हो सकती है लेकिन उसका स्थायी समाधान है अपने भविष्यफल का पूर्वानुमान।

यही कारण है कि आप भी अगस्त 2024 के राशिफल के बारे में जानने को बहुत ही उत्सुक होंगे ताकि आपको अपने भविष्य का पहले से ही पूर्वानुमान हो जाये और आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर (August Month Rashifal 2024 In Hindi) सकें। तो इस लेख के माध्यम से आज हम सभी राशियों के लिए अगस्त महीने का राशिफल वर्ष 2024 के अनुसार आपको बताने का प्रयास करेंगे।

नोट: इस लिंक पर क्लिक कर धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुडें। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी पढ़ने को मिलेगी:

  • हर राशि का विस्तृत मासिक राशिफल
  • साप्ताहिक रूप से राशिफल
  • प्रतिदिन के आधार पर दैनिक राशिफल
  • धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी
  • भारतवर्ष का संपूर्ण इतिहास

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

मेष राशि अगस्त 2024 का मासिक राशिफल (Mesh Rashi August 2024 Masik Rashifal)

Mesh Masik Rashifal 2024
Mesh Masik Rashifal 2024

इस माह आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का ज्यादा ध्यान रखने की आवश्यकता है। इस माह आपके खर्चे भी बढ़ जायेंगे जिस कारण संतुलन बनाने की आवश्यकता पड़ेगी। व्यापार के अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों में भी पैसा निवेश करेंगे जो भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

प्रेम जीवन में आपको अपने साथी का भरपूर साथ मिलेगा जिस कारण आपसी रिश्ते और ज्यादा मजबूत (Pisces Monthly Horoscope August 2024 In Hindi) बनेंगे। माह के अंत तक परिवार में कोई खुशी आ सकती है जिस कारण आपसी मेलजोल बना रहेगा। चाचा के साथ संबंधों में मजबूती आएगी और उनके साथ कुछ नया करने का विचार मन में आ सकता है।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: पीला

वृषभ राशि अगस्त 2024 का मासिक राशिफल (Vrishabh Rashi August 2024 Masik Rashifal)

Vrishabh Masik Rashifal 2024
Vrishabh Masik Rashifal 2024

आपको इस माह आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा व रुका हुआ धन वापस आएगा। पूर्वजों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा और उनकी कृपा से कई रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। माह के दूसरे सप्ताह में परिवार के सदस्यों में आपसी मन-मुटाव हो सकता है इसलिये आपको धैर्य रखने की आवश्यकता पड़ेगी।

गलत मित्रों की संगती से आपके ऊपर बुरा प्रभाव पड़ सकता है जिससे आपको हानि भी हो सकती (Aries Monthly Horoscope August 2024 In Hindi) है। छात्रों को इस माह अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है जिससे उनका भविष्य उज्जवल बनेगा। नयी नौकरी की तलाश में हैं तो इस माह दो से तीन नयी जॉब के ऑफर आ सकते हैं।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: नीला

धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

मिथुन राशि अगस्त 2024 का मासिक राशिफल (Mithun Rashi August 2024 Masik Rashifal)

Mithun Masik Rashifal 2024
Mithun Masik Rashifal 2024

यह माह आपके लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है जिससे आपको आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी। इस समय आप नए व्यापारिक समझौते कर सकते हैं तो वहीं जॉब में भी लाभ मिलेगा। इसी दौरान ऑफिस में आपको लेकर राजनीति भी संभव है और आपको भड़काने का प्रयास किया जाएगा लेकिन यदि आपने धैर्य से काम लिया तो बाद में आप प्रशंसा के पात्र बनेंगे।

महिलाओं को इस समय अपने स्वास्थ्य के लिहाज से सजग रहने की आवश्यकता (Taurus Monthly Horoscope August 2024 In Hindi) है। घर में सुख-शांति के लिए धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है जिससे परिवार का माहौल आध्यात्मिक रहेगा। बच्चों का इस समय विशेष ध्यान रखें व उन्हें बाहर का खाना देने से बचें अन्यथा उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: केसरी

कर्क राशि अगस्त 2024 का मासिक राशिफल (Kark Rashi August 2024 Masik Rashifal)

Kark Masik Rashifal 2024
Kark Masik Rashifal 2024

इस माह आपको अपने परिवार के सदस्यों की चिंता होगी। घर में किसी का स्वास्थ्य भी खराब रहने की संभावना है जिससे आर्थिक रूप से भी यह आपके लिए हानिकारक होगा। ऐसे में पूरी सावधानी बरतें और घर का बना पौष्टिक आहार ही खाएं। इंजीनियरिंग के छात्र अपने लिए कुछ नया करने का सोच सकते हैं और इसमें उन्हें सफलता भी मिलेगी।

इस माह बने हुए काम भी अटक सकते हैं जिससे आपको मानसिक तनाव भी हो सकता (Gemini Monthly Horoscope August 2024 In Hindi) है। व्यापार में कोई समझौता हुआ था तो वह अटक सकता है तो वहीं नौकरी में आपको लेकर गलत बातें होंगी। इससे बचने के लिए प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें, इससे आपके संकट दूर हो सकते हैं।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: स्लेटी

सिंह राशि अगस्त 2024 का मासिक राशिफल (Singh Rashi August 2024 Masik Rashifal)

Singh Masik Rashifal 2024
Singh Masik Rashifal 2024

इस माह काम का बोझ ज्यादा रहेगा फिर चाहे आप नौकरी करते हो या बिज़नेस। ज्यादा परिश्रम करने के कारण थकान का भी अनुभव होगा व मानसिक तनाव भी रह सकता है। इसके लिए प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा प्राणायाम करने की आदत अवश्य डालें। इससे आपका मन स्थिर रहेगा व रचनात्मकता भी बढ़ेगी।

शारीरिक रूप से आपका स्वास्थ्य इस माह बेहतर रहने की संभावना (Cancer Monthly Horoscope August 2024 In Hindi) है। हालाँकि मानसिक रूप से चिंता बनी रहेगी लेकिन वह स्थायी नही होगी। माह के चौथे सप्ताह में कुछ नया अनुभव करने को मिलेगा जो हमेशा के लिए यादगार होगा। प्रेम संबंध में हैं तो अपने पार्टनर से मिलने का कार्यक्रम बनाएंगे लेकिन कुछ ना कुछ अड़चन आती रहेगी।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: श्वेत

कन्या राशि अगस्त 2024 का मासिक राशिफल (Kanya Rashi August 2024 Masik Rashifal)

Kanya Masik Rashifal 2024
Kanya Masik Rashifal 2024

यह माह आपके लिए थोड़ा संजीदा रह सकता है। व्यवहार में भावुकता व संवेदनशीलता दोनों होगी जिस कारण कुछ समय के लिए आप उग्र सवभाव के भी हो सकते हैं। व्यापार में भी अनिश्चितता रहेगी जिसमे कभी आपको घाटा तो कभी लाभ मिलने की संभावना है। कोई भी निर्णय करने से पहले अपने परिवारवालों से पूछ लें जिससे बेहतर परिणाम मिल सके।

इस माह आपको सिर दर्द, चिंता व तनाव की समस्या हो सकती (Leo Monthly Horoscope August 2024 In Hindi) है। यदि आप सरकारी नौकरी करते हैं तो यह माह आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा और कार्यक्षेत्र पर आप प्रशंसा के पात्र बनेंगे। विद्यार्थियों को अपने सीनियर का सहयोग मिलेगा तथा उनका मार्गदर्शन आगे चलकर बहुत काम आएगा।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: श्वेत

धर्मयात्रा के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

तुला राशि अगस्त 2024 का मासिक राशिफल (Tula Rashi August 2024 Masik Rashifal)

Tula Masik Rashifal 2024
Tula Masik Rashifal 2024

आपको इस माह अपनी बुद्धिमता का परिचय देना होगा। यदि आप अपने व्यापार या जॉब में कुशलता के अनुसार सही समय पर सही निर्णय लेंगे तो यह आपकी समृद्धि का कारण बन सकता है। इस समय आपको अपने चारों ओर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि कई ऐसे अवसर प्राप्त होंगे जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे।

राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह माह उत्तम सिद्ध हो सकता (Virgo Monthly Horoscope August 2024 In Hindi) है। पढ़ाई कर रहे छात्रों को इस महीने ज्यादा परिश्रम करने की आवश्यकता है। मैनेजमेंट के क्षेत्र में जॉब करते हैं तो माह के तीसरे सप्ताह में संभल कर कार्य करें अन्यथा परिणाम विपरीत होंगे। चौथे सप्ताह में किसी के साथ बेवजह का झगड़ा हो सकता है।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: संतरी

वृश्चिक राशि अगस्त 2024 का मासिक राशिफल (Vrishchik Rashi August 2024 Masik Rashifal)

Vrishchik Masik Rashifal 2024
Vrishchik Masik Rashifal 2024

आपके लिए यह माह शुभ संकेत लेकर आ रहा है। इस माह यदि आप व्यर्थ के कामों में अपना सामर्थ्य लगाने की बजाये सही कामों में लगाएंगे तो अवश्य ही उचित लाभ मिलेगा। पैसों को कहीं निवेश किया हुआ है और इतने दिनों से उस ओर ध्यान नहीं है तो इस माह उधर नजर बनाए रखें क्योंकि आकस्मिक धन लाभ के संकेत हैं।

प्रेम जीवन में कुछ खटास हो सकती है जिस कारण रिश्तों में दूरियां बढ़ (Libra Monthly Horoscope August 2024 In Hindi) जाएगी। परिवार के कुछ काम आपकी व्यस्तता के चलते अधूरे रह सकते हैं लेकिन आपसी सूझ-बूझ से अंत में अच्छे परिणाम ही मिलेंगे। समाज में आपकी प्रशंसा होगी और मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: आसमानी

धनु राशि अगस्त 2024 का मासिक राशिफल (Dhanu Rashi August 2024 Masik Rashifal)

Dhanu Masik Rashifal 2024
Dhanu Masik Rashifal 2024

आपके लिए यह माह कुल मिलाकर अच्छा बीतेगा। पारिवारिक जीवन में आपकी अपने साथी के साथ कुछ बातों को लेकर आपसी तालमेल में कमी आ सकती है व आपके प्रेम जीवन की भी परीक्षा ली जाएगी। ऐसे में सावधान रहें और कोई भी ऐसा कार्य ना करें जो सामने वाले के दिल को ठेस पहुंचाए।

आर्थिक रूप से यह माह आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर (Scorpio Monthly Horoscope August 2024 In Hindi) आएगा व आपको विभिन्न स्रोतों से आय होने की संभावना है। किसी को पैसा दिया हुआ है और वापस मिलने में समस्या हो रही है तो वह भी वापस आ जाएगा। प्रॉपर्टी से संबंधित पुराने विवाद के समाप्त होने की भी संभावना है।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: महरून

मकर राशि अगस्त 2024 का मासिक राशिफल (Makar Rashi August 2024 Masik Rashifal)

Makar Masik Rashifal 2024
Makar Masik Rashifal 2024

आपको इस माह अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। यदि आपका परिवार में किसी सदस्य के साथ मतभेद चल रहा है तो वह इस माह सुलझ जायेगा जिस कारण परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। इस माह घर में पूजा-पाठ का भी कार्यक्रम होने की संभावना है जिस कारण घर का माहौल आध्यात्मिक रहेगा।

आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा व आप शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस (Sagittarius Monthly Horoscope August 2024 In Hindi) करेंगे। व्यापार के क्षेत्र में नयी चुनौती मिलेगी और बाजार में आपके नए शत्रु भी बन सकते हैं जो आपका अहित करने का प्रयास करेंगे। छात्रों को कुछ मामलों में अपने अध्यापकों से प्रशंसा तो मिलेगी लेकिन वे इससे संतुष्ट नही दिखाई देंगे।

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: ग्रे

धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

कुंभ राशि अगस्त 2024 का मासिक राशिफल (Kumbh Rashi August 2024 Masik Rashifal)

Kumbh Masik Rashifal 2024
Kumbh Masik Rashifal 2024

आपको इस माह अपने खर्चों पर नियंत्रण करने की आवश्यकता है। परिवार के किसी काम के कारण खर्चा बढ़ जाएगा और आप घर में कुछ नया बनवाने या सुधार करवाने का निर्णय भी लेंगे। ऐसे में फिजूल के खर्चों से बचें और जहाँ जरुरी हो वहीं खर्चा करें। आय में वृद्धि नही हो पाएगी जिस कारण मानसिक तनाव रहेगा।

प्रेम जीवन में धैर्य रखने की आवश्यकता पड़ेगी व परिवार में आपसी संबंध और ज्यादा मजबूत होंगे। अविवाहित लोगों को इस माह शुभ संकेत मिल सकते (Capricorn Monthly Horoscope August 2024 In Hindi) हैं। छात्रों को इस माह मिले जुले परिणाम मिलेंगे व उनका मन पढ़ाई में कम लगेगा। फैशन के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: भूरा

मीन राशि अगस्त 2024 का मासिक राशिफल (Meen Rashi August 2024 Masik Rashifal)

Meen Masik Rashifal 2024
Meen Masik Rashifal 2024

इस माह व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होंगे व अन्य क्षेत्रों से भी लाभ मिलेगा। आप अपने व्यापार के लिए नयी योजनाएं बनाएंगे व इस संबंध में आपकी कई महत्वपूर्ण व्यक्तियों से भेंट भी हो सकती है। ऐसे में किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में ना लें व परिवार के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श करके ही कोई निर्णय लें।

मानसिक रूप से आप थोड़ा तनावग्रस्त रहेंगे जिस कारण व्यवहार में उग्रपन आ सकता (Aquarius Monthly Horoscope August 2024 In Hindi) है। अपने क्रोध को नियंत्रण में रखें व शब्दों का चुनाव सही तरीके से करें अन्यथा रिश्ते बिगड़ भी सकते हैं। कहीं से पैसा उधार लिया हुआ है तो उसे इस माह लौटा दें।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: गुलाबी

अन्य संबंधित लेख:

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.