साल 2024 का सितंबर महीना कैसा रहेगा? (September Monthly Horoscope 2024 in Hindi)

Masik Rashifal

क्या आप यह सोच कर चिंतित हैं कि साल 2024 का सितंबर महीना कैसा रहेगा? यदि ऐसा है तो आज हम आपकी तमाम तरह की (Masik Rashifal September 2024) शंकाओं पर विराम लगाने के उद्देश्य से ही सितंबर 2024 का मासिक राशिफल आपकी राशि के अनुसार लेकर आये हैं। इस लेख के माध्यम से आपको सितंबर माह 2024 के लिए 12 राशियों का संपूर्ण राशिफल क्रमानुसार (September Monthly Horoscope 2024 In Hindi) जानने को मिलेगा।

धर्मयात्रा संस्था ने सितंबर माह में आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव को देखते हुए प्रत्येक राशि के अनुसार सितंबर 2024 के भविष्यफल का सटीक आंकलन किया है। आइए जाने सितंबर माह 2024 का मासिक राशिफल (September Mahine Ka Rashifal 2024) प्रत्येक राशि के अनुसार।

सितंबर 2024 का मासिक राशिफल (Masik Rashifal September 2024)

जब भी किसी माह की शुरुआत होती है तो हमारे मन में कई तरह की शंकाएं आने लगती है। कोई अपने परिवार को लेकर आशंकित होता है तो किसी को अपनी नौकरी की चिंता सताती है तो कोई अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित दिखाई देता है। हर किसी की शंकाएं भिन्न-भिन्न (September Masik Rashifal 2024) अवश्य हो सकती है लेकिन उसका स्थायी समाधान है अपने भविष्यफल का पूर्वानुमान।

यही कारण है कि आप भी सितंबर 2024 के राशिफल के बारे में जानने को बहुत ही उत्सुक होंगे ताकि आपको अपने भविष्य का पहले से ही पूर्वानुमान हो जाये और आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर (September Month Rashifal 2024 In Hindi) सकें। तो इस लेख के माध्यम से आज हम सभी राशियों के लिए सितंबर महीने का राशिफल वर्ष 2024 के अनुसार आपको बताने का प्रयास करेंगे।

नोट: इस लिंक पर क्लिक कर धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुडें। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी पढ़ने को मिलेगी:

  • हर राशि का विस्तृत मासिक राशिफल
  • साप्ताहिक रूप से राशिफल
  • प्रतिदिन के आधार पर दैनिक राशिफल
  • धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी
  • भारतवर्ष का संपूर्ण इतिहास

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

मेष राशि सितंबर 2024 का मासिक राशिफल (Mesh Rashi September 2024 Masik Rashifal)

Mesh Masik Rashifal 2024
Mesh Masik Rashifal 2024

इस माह कई नए अवसर मिल सकते हैं जिस कारण आर्थिक लाभ होगा। कल्पनाशीलता भी बढ़ेगी जो आपको नए क्षेत्रों में काम करने को उत्साहित करेगी। आप अपनी बुद्धि के अनुसार कोई निर्णय लें व अपनी वाणी को मधुर रखें। मित्रों के साथ ज्यादा समय व्यतीत होगा तथा उनके साथ मिलकर कहीं घूमने जाने का भी प्लान कर सकते हैं।

मानसिक रूप से आप पूर्णतया स्वस्थ रहेंगे व पहले से ज्यादा तरोताजा महसूस (Pisces Monthly Horoscope September 2024 In Hindi) करेंगे। शारीरिक रूप से माह के दूसरे सप्ताह में कुछ समस्या हो सकती है लेकिन वह ज्यादा समय तक नहीं रहेगी। किसी अनजान व्यक्ति के प्रति आकर्षण का भाव आएगा लेकिन आप उनसे कुछ कह पाने में संकोच करेंगे।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: नीला

वृषभ राशि सितंबर 2024 का मासिक राशिफल (Vrishabh Rashi September 2024 Masik Rashifal)

Vrishabh Masik Rashifal 2024
Vrishabh Masik Rashifal 2024

आपके लिए इस माह उलझन की स्थिति बनी रहेगी। कई ऐसे अवसर आयेंगे जब निर्णय लेने में मुश्किल होगी। उस समय आप अपने से बड़ों का परामर्श अवश्य लें व सोच-समझ कर ही कोई निर्णय लें। माह के मध्य में किसी के द्वारा आपको भ्रमित करने का प्रयास किया जाएगा तथा उस चक्कर में पड़कर आप कुछ ऐसा कर सकते हैं जिसका पछतावा बाद में होगा।

इस माह खर्चे भी बढ़ सकते हैं जिस कारण आर्थिक रूप से हानि होने की संभावना (Aries Monthly Horoscope September 2024 In Hindi) है। इसके लिए आप स्वयं पर विश्वास रखें व दृढ-निश्चयी बने। किसी कार्य को शुरू करने से पहले भगवान हनुमान के नाम का जाप करेंगे तो सभी समस्या दूर हो जाएगी व उस कार्य में सफलता मिलेगी।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: केसरी

मिथुन राशि सितंबर 2024 का मासिक राशिफल (Mithun Rashi September 2024 Masik Rashifal)

Mithun Masik Rashifal 2024
Mithun Masik Rashifal 2024

आपके लिए यह माह मंगलमय रहेगा व शनि ग्रह का प्रभाव भी कम रहेगा। कोई काम कुछ समय से रुका हुआ था तो वह जल्द ही शुरू हो जाएगा व आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी। परिवार के बीच आपका आपसी मेलजोल और बढ़ेगा व वैचारिक क्षमता में भी वृद्धि होगी। रिश्तेदारों में से किसी के साथ घनिष्ठ संबंध स्थापित हो सकते हैं।

प्रेम जीवन में और मधुरता (Taurus Monthly Horoscope September 2024 In Hindi) आएगी लेकिन जीवनसाथी को खोज रहे लोगों को निराशा हाथ लगेगी। मानसिक रूप से आप स्वस्थ महसूस करेंगे। तीसरे सप्ताह में कहीं बाहर घूमने जाने का मन बनाएंगे लेकिन कुछ ना कुछ अड़चन आती रहेगी। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: स्लेटी

धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

कर्क राशि सितंबर 2024 का मासिक राशिफल (Kark Rashi September 2024 Masik Rashifal)

Kark Masik Rashifal 2024
Kark Masik Rashifal 2024

आपके लिए यह माह शुभ संकेत लेकर आ रहा है। सरकारी अधिकारियों के लिए यह माह उत्तम रहेगा व उन्हें अपने से बड़े अधिकारियों से सम्मान मिलेगा। प्राइवेट जॉब वालों के लिए इस माह अपने सहकर्मियों से उचित सहयोग मिलेगा व उनकी पदोन्नति होने की भी संभावना है। मानसिक रूप से आप स्वयं को और मजबूत पाएंगे व कार्यक्षमता में भी बढ़ोत्तरी होगी।

माह के तीसरे सप्ताह में दुर्घटना होने की संभावना (Gemini Monthly Horoscope September 2024 In Hindi) है। इस दौरान आपका किसी के साथ बेवजह का झगड़ा हो सकता है जो आगे चलकर बढ़ जाएगा। इसलिये आप पहले से ही सतर्क रहें और किसी के साथ व्यर्थ में उलझने से बचें।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: श्वेत

सिंह राशि सितंबर 2024 का मासिक राशिफल (Singh Rashi September 2024 Masik Rashifal)

Singh Masik Rashifal 2024
Singh Masik Rashifal 2024

यह माह आपके लिए सुख देने वाला होगा। इस माह खुशी में बढ़ोत्तरी होगी व घर में सुख-शांति आएगी। परिवार वालों के बीच आपसी मेलजोल बढ़ेगा व रिश्तों में मजबूती आएगी। भाई या बहन में से किसी एक की नौकरी लग सकती है। घर का माहौल आध्यात्मिक रहेगा।

अपने लिए जीवनसाथी ढूंढ रहे लोगों को इस माह भी निराश होना पड़ सकता है लेकिन विवाहित लोगों का जीवन आनंदपूर्वक (Cancer Monthly Horoscope September 2024 In Hindi) बीतेगा। घर के बाहर आपकी प्रतिष्ठा और बढ़ेगी व मित्रों के साथ आपसी भाईचारा भी मजबूत होगा। कुल मिलाकर यह माह आपके लिए शुभ ही शुभ रहेगा।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: हरा

कन्या राशि सितंबर 2024 का मासिक राशिफल (Kanya Rashi September 2024 Masik Rashifal)

Kanya Masik Rashifal 2024
Kanya Masik Rashifal 2024

यह माह आपके लिए सुखदायी रहने वाला है। कई जगह से लाभ मिलेगा व रुका हुआ धन भी प्राप्त होगा। हालाँकि खर्चे भी बढ़ जायेंगे। इसलिये इस पर नियंत्रण रखें व भविष्य के लिए बचाकर रखें। कर्जे में बढ़ोत्तरी हो सकती है और किसी को पैसा उधार दिया हुआ है तो वहां से भी समस्या आएगी।

आप अपने करियर में बदलाव के लिए भी विचार करेंगे व नए क्षेत्रों के लोगों से बातचीत को बढ़ावा (Leo Monthly Horoscope September 2024 In Hindi) देंगे। शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होगा लेकिन पेट संबंधी कुछ समस्याएं हो सकती है। छात्रों को इस माह में कई अच्छे अवसर मिलेंगे लेकिन वे उसका उचित लाभ नहीं उठा पाएंगे।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: संतरी

तुला राशि सितंबर 2024 का मासिक राशिफल (Tula Rashi September 2024 Masik Rashifal)

Tula Masik Rashifal 2024
Tula Masik Rashifal 2024

आपके लिए यह माह आध्यात्मिक रूप में ज्यादा व्यतीत होगा। घर में पूजा-अनुष्ठान होने के भी संकेत हैं जिस कारण पारिवारिक माहौल धार्मिक बना रहेगा। परिवार के सदस्य आपकी ओर ज्यादा आकर्षित होंगे जिससे आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। अपने व्यवहार को लेकर आप प्रशंसा के भी पात्र बनेंगे। पड़ोस के लोगों के साथ कुछ बातों को लेकर मतभेद सामने आएगा।

नौकरी में भी अच्छे संकेत मिलने की संभावना (Virgo Monthly Horoscope September 2024 In Hindi) है। छात्रों के लिए यह माह शुभ संकेत लेकर आया है व उन्हें अच्छे परिणाम मिलेंगे। महिलाओं का ध्यान ज्यादातर रचनात्मक कार्यों में लगेगा और वे कुछ नया करने का प्रयास करेंगी। कुछ बातों को लेकर पति-पत्नी के बीच में खटास आएगी लेकिन वह आपसी समझ से जल्द ही सुलझ भी जाएगी।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: आसमानी

धर्मयात्रा के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

वृश्चिक राशि सितंबर 2024 का मासिक राशिफल (Vrishchik Rashi September 2024 Masik Rashifal)

Vrishchik Masik Rashifal 2024
Vrishchik Masik Rashifal 2024

आपके लिए इस समय अपने चारों ओर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। इस माह कई क्षेत्रों से लाभ मिल सकते हैं लेकिन गलत कार्यों में ना पड़ें। बुरी संगती के लोगों के साथ रहने के कारण आपको हानि भी हो सकती है जिस कारण परिवार में भी आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान हो सकता है।

प्रेम जीवन में निष्ठुरता बनी रह सकती है व आपसी संबंध कमजोर होने की संभावना (Libra Monthly Horoscope September 2024 In Hindi) है। यदि किसी के साथ नए-नए रिश्ते में आए हैं तो संभल कर रहें अन्यथा किसी तीसरे व्यक्ति के द्वारा रिश्ते में दरार डालने का प्रयास किया जाएगा। ऐसे में आपको संयम से काम लेने की आवश्यकता है अन्यथा बात बिगड़ जाएगी।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: महरून

धनु राशि सितंबर 2024 का मासिक राशिफल (Dhanu Rashi September 2024 Masik Rashifal)

Dhanu Masik Rashifal 2024
Dhanu Masik Rashifal 2024

आपको इस माह ज्यादा काम करने की आवश्यकता है। यह माह व्यापार की दृष्टि से आपके लिए लाभदायक होगा लेकिन आपको उतना ही अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। महीने के अंतिम सप्ताह में बड़ा लाभ मिल सकता है। कोई भी धन संबंधी निर्णय अपने माता-पिता या बड़ों के परामर्श के आधार पर करेंगे तो परिणाम और ज्यादा बेहतर होंगे।

स्वास्थ्य के अनुसार भी आपका यह माह अच्छा (Scorpio Monthly Horoscope September 2024 In Hindi) बीतेगा। कुछ छोटी-मोटी बीमारियों को छोड़ दिया जाए तो आप पहले से भी अधिक ऊर्जावान और तरोताजा महसूस करेंगे। मन में नए विचार आएंगे जो आपकी रचनात्मकता को और भी बढ़ाने का प्रयास करेंगे। माह के अंत में किसी बात को लेकर चिंता सताएगी।

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: ग्रे

मकर राशि सितंबर 2024 का मासिक राशिफल (Makar Rashi September 2024 Masik Rashifal)

Makar Masik Rashifal 2024
Makar Masik Rashifal 2024

आपको इस माह अपने व्यवहार में विवेकशीलता लानी होगी व दूसरों के प्रति नर्म स्वभाव रखना पड़ेगा। आपका उग्र स्वभाव आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है इसलिये प्रतिदिन आधा घंटा प्राणायाम अवश्य करें।परिवार में मन-मुटाव होने की संभावना है लेकिन आपके साथी के द्वारा उसे हल कर दिया जायेगा।

अविवाहित लोगों के लिए इस माह शादी के प्रस्ताव आ सकते (Sagittarius Monthly Horoscope September 2024 In Hindi) हैं। यदि पहले से कहीं शादी की बात चल रही है तो वहां से शुभ समाचार मिलेगा और रिश्ता पक्का हो जाएगा। सिंगल लोगों के लिए भी शुभ संकेत हैं और उनका सोशल मीडिया पर किसी के प्रति आकर्षण का भाव आ सकता है।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: भूरा

कुंभ राशि सितंबर 2024 का मासिक राशिफल (Kumbh Rashi September 2024 Masik Rashifal)

Kumbh Masik Rashifal 2024
Kumbh Masik Rashifal 2024

आपको इस माह अपने घर पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। इस समय आपके घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम भी हो सकता है जिस कारण परिवार के सदस्य उसमे व्यस्त रहेंगे। आपका अपने साथी के साथ लगाव और अधिक बढ़ेगा जिस कारण रिश्तों में मधुरता आएगी।

जॉब कर रहे लोगों को अपने सहकर्मियों के द्वारा उचित सहयोग (Capricorn Monthly Horoscope September 2024 In Hindi) मिलेगा व छात्रों को ज्यादा परिश्रम करने की आवश्यकता पड़ेगी। व्यापार के क्षेत्र में सावधान रहें और लेनदेन के मामलों पर नज़र बनाए रखें क्योंकि आपको किसी ग्राहक के द्वारा चूना लगाने का प्रयास किया जाएगा जिसका पता आपको बाद में चल पाएगा।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: गुलाबी

धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

मीन राशि सितंबर 2024 का मासिक राशिफल (Meen Rashi September 2024 Masik Rashifal)

Meen Masik Rashifal 2024
Meen Masik Rashifal 2024

आपके लिए यह माह अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा लेकिन संतुष्टि नही मिलेगी जिस कारण मन उदास रहेगा। व्यवहार में चिढ़चिढ़ापन आ सकता है जिस कारण आपका अपने परिवार के साथ मन-मुटाव होने की संभावना है। अपने चित्त को शांत करने के लिए रात को सोने से पहले 10 मिनट के लिए ध्यान अवश्य लगायें जिससे आपका मन शांत व स्थिर रहेगा।

फैशन, मीडिया, लेखन इत्यादि के क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे हैं तो यह माह आपके लिए उत्तम रहने वाला (Aquarius Monthly Horoscope September 2024 In Hindi) है तथा कुछ नया करने का अवसर भी प्राप्त होगा। भविष्य को ध्यान में रखते हुए योजना बनाएंगे तो ज्यादा बेहतर रहेगा। दोस्तों में से किसी के द्वारा आपकी सहायता की जाएगी लेकिन आपका व्यवहार उनके प्रति सही नही होगा।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: पीला

अन्य संबंधित लेख:

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.