मीन मासिक राशिफल सितंबर 2024 (Meen Masik Rashifal September 2024)

Meen Masik Rashifal 2024

हम सभी के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है या मीन राशि सितंबर 2024 (Meen Rashi September 2024 In Hindi) का महीना कैसा रहेगा। कई तरह के प्रश्न हमारे दिमाग में उठते हैं। जैसे कि मीन राशि वालों के लिए सितंबर का महीना कैसा रहेगा (Pisces September 2024 Horoscope In Hindi), व्यापार या नौकरी में उन्नति देखने को मिलेगी या नही या फिर नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इत्यादि।

इसलिए धर्मयात्रा संस्था (DharmYaatra) ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभावों और उनकी चाल को देखते हुए मीन मासिक राशिफल सितंबर 2024 (Meen Masik Rashifal September 2024) का सटीक आंकलन किया है ताकि आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सकें। आइए जानते हैं मीन राशि के लिए सितंबर 2024 का मासिक राशिफल।

To read this article in English, Click Here.

मीन राशि सितंबर 2024 (Meen Rashi September 2024 In Hindi)

इस लेख में हमने मीन राशि सितंबर 2024 का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में लिखा है। यहाँ पर सितंबर माह 2024 के लिए मीन राशि का राशिफल पारिवारिक, आर्थिक, करियर, शिक्षा, प्रेम तथा स्वास्थ्य के आधार पर दिया गया है। इससे आप यह जान पाएंगे कि आपको अपनी मीन राशि के राशिफल के अनुसार सितंबर महीने में क्या कुछ तैयारी करनी चाहिए।

यहाँ पर दिए गए मीन राशि सितंबर 2024 के राशिफल को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी (September Masik Rashifal Meen Rashi 2024) कीजिए। हालाँकि आपको यह भी सूचित किया जाता है कि दिया गया राशिफल सितंबर माह में मीन राशि पर पड़ने वाले प्रभावों को देखकर लिखा गया है, ना कि व्यक्ति विशेष के रूप में।

यदि आप अपनी मीन राशि के अनुसार साल 2024 के लिए सितंबर महीने का मासिक राशिफल जानने के साथ-साथ उसके लिए दैनिक या साप्ताहिक तौर पर भी राशिफल जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक परक्लिक कर हमारी धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी जानने को मिलेगी:

  • हर राशि का विस्तृत वार्षिक राशिफल
  • हर राशि का विस्तृत मासिक राशिफल
  • साप्ताहिक रूप से राशिफल
  • प्रतिदिन के आधार पर दैनिक राशिफल
  • धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी
  • भारतवर्ष का संपूर्ण इतिहास

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

तो इस तरह से आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली हर एक चीज़ के बारे में जानकारी एकत्र कर लेंगे। तो अब देर ना करते हुए चलिए जानते हैं मीन राशि का मासिक राशिफल सितंबर 2024 के लिए।

  • पारिवारिक जीवन

पहले की तुलना में आपका व्यवहार थोड़ा चिड़चिड़ा रहने की संभावना है जिससे परिवार में किसी के साथ आपका झगड़ा भी हो सकता है। ऐसे में स्वयं के स्वभाव पर नियंत्रण रखें व क्रोध करने से बचें। आपकी अपने पुराने मित्रों से भी बात हो सकती है जो आपके मन को आनंदित करेगी।

घर की बात को बाहर कहने से बचें अन्यथा इसके बुरे परिणाम हो सकते हैं। आपके शत्रु इन बातों का लाभ उठाकर आपका अहित भी कर सकते हैं।

  • व्यापार व नौकरी

व्यापारिक दृष्टि से यह माह आपके लिए शुभ है व कई क्षेत्रों से धन प्राप्ति होगी लेकिन मन संतुष्ट नहीं रहेगा। आपकी किसी से दुश्मनी भी हो सकती है जिससे छवि के नकारात्मक बनने की संभावना है। बाज़ार में किसी को कटु वचन कहने से बचें तथा अपना स्वभाव मित्रतापूर्ण रखें।

धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

यदि आप कोई नौकरी की खोज में हैं तो इस माह काम करने का अवसर मिल सकता है। ऐसे में अपने चारो ओर विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी मौके को हाथ से न जाने दें। सरकारी कर्मचारी अपने काम से संतुष्ट होंगे लेकिन राजनीति के लोगों से उन्हें चुनौती मिल सकती है।

  • शिक्षा व करियर

उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को घर में अपने भाई-बहन से मार्गदर्शन मिलेगा तथा वे उनके भविष्य के निर्माण में सहयोग देंगे। ऐसे में किसी भी अवसर को हाथ से न जाने दें तथा उनका परामर्श ध्यान से सुने। स्कूल में पढ़ रहे विद्यार्थी कला के क्षेत्र में रुचि लेंगे जिसमे उन्हें भरपूर आनंद आएगा।

यदि आप उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसमे अच्छे परिणाम मिलेंगे और जल्द ही आपको कोई खुशखबरी भी मिलेगी।

  • प्रेम जीवन

नव-विवाहित लोगों को अपने साथी से कोई उपहार मिल सकता है जिससे दोनों के बीच संबंधों में मजबूती आएगी। विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोग अपने जीवन के प्रति उपेक्षा का भाव रख सकते हैं जिससे उनमे एक उदासी छायी रहेगी।

रिलेशन में रह रहे लोग अपने साथी से किसी बात को लेकर निराश रह सकते हैं। उनका अपने पार्टनर से किसी बात को लेकर झगड़ा होने की संभावना है। इस समय आपको अपने अहंकार को नियंत्रण में करने की आवश्यकता है।

  • स्वास्थ्य जीवन

शारीरिक रूप से आपको कोई समस्या नही होगी लेकिन मानसिक रूप से आप चिंता में रहेंगे तथा कोई न कोई बात परेशान करती रहेगी। मन को नियंत्रण में रखने व किसी प्रकार की दुर्भावना से बचने के लिए प्रतिदिन योग को अपने जीवन में स्थान दें। इससे आप शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।

इसके साथ ही यदि आपको पहले से ही कोई गंभीर बीमारी है या शरीर के किसी हिस्से में दर्द रहता है तो इस माह उसमे आराम मिलेगा। आप पहले की अपेक्षा स्वयं को ज्यादा मजबूत और स्वस्थ पाएंगे।

मीन राशि का लकी नंबर सितंबर 2024 (Meen Rashi Ka Lucky Number September 2024)

सितंबर माह के लिए मीन राशि का शुभ अंक 6 रहेगा। इसलिए इस महीने 6 अंक को प्राथमिकता दें।

धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

मीन राशि का लकी कलर सितंबर 2024 (Meen Rashi Ka Lucky Colour September 2024)

सितंबर माह के लिए मीन राशि का शुभ रंग पीला रहेगा। इसलिए इस महीने पीले रंग को प्राथमिकता दें।

इन बातों का ध्यान रखें (Meen Rashi September 2024 In Hindi)

  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग अवश्य करें जिसमें मुख्यतया 10 मिनट के लिए ॐ मंत्र का जाप, 10 मिनट के लिए कपालभाती व 10 मिनट के लिए अनुलोम-विलोम है। इससे आपका शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बिल्कुल सही रहेगा।
  • रात को सोने से पहले शांत व एकांत जगह में 10 से 20 मिनट के लिए ध्यान अवश्य लगाएं। इससे दो लाभ मिलते हैं, एक तो नींद अच्छी आती है व दूसरा अगले दिन आप तरोताजा अनुभव करते हैं। ध्यान लगाते समय आप मध्यम आवाज़ में शांत संगीत भी सुन सकते हैं।
  • हर मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें या हनुमान मंदिर होकर आएं। इससे आप पर या आपके परिवार पर आया किसी भी प्रकार का संकट दूर होगा व हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी।
  • घर के बाहर गाय माता व कुत्तों को प्रतिदिन भोजन अवश्य करवाएं। साथ ही घर की छत पर पक्षियों इत्यादि के लिए दाना-पानी भी रखें। जितनी यह पृथ्वी हमारी है उतनी ही उनकी भी है। प्रतिदिन उनको भोजन कराने से हमें पुण्य मिलता है व ग्रहों के दोष दूर होते हैं।
  • समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करें व भूखे को भोजन अवश्य कराएं।

धर्मयात्रा टिप: यदि आप घूमने-फिरने के आदि हैं तो इस माह किसी प्रकार की यात्रा करने से बचें अन्यथा कुछ अनहोनी घटित हो सकती है जिसका पछतावा आपको जीवनभर रहेगा। इसलिये पहले से ही इसका पूरा ध्यान रखें।

धर्मयात्रा के अन्य लेख:

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.