सिंह मासिक राशिफल नवंबर 2024 (Singh Masik Rashifal November 2024)

Singh Masik Rashifal 2024

[web_stories title=”false” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”सिंह मासिक राशिफल नवंबर 2024″ circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”circles” /]

हम सभी के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है या सिंह राशि नवंबर 2024 (Singh Rashi November 2024 In Hindi) का महीना कैसा रहेगा। कई तरह के प्रश्न हमारे दिमाग में उठते हैं। जैसे कि सिंह राशि वालों के लिए नवंबर का महीना कैसा रहेगा (Leo November 2024 Horoscope In Hindi), व्यापार या नौकरी में उन्नति देखने को मिलेगी या नही या फिर नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इत्यादि।

इसलिए धर्मयात्रा संस्था (DharmYaatra) ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभावों और उनकी चाल को देखते हुए सिंह मासिक राशिफल नवंबर 2024 (Singh Masik Rashifal November 2024) का सटीक आंकलन किया है ताकि आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सकें। आइए जानते हैं सिंह राशि के लिए नवंबर 2024 का मासिक राशिफल।

To read this article in English, Click Here.

सिंह राशि नवंबर 2024 (Singh Rashi November 2024 In Hindi)

इस लेख में हमने सिंह राशि नवंबर 2024 का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में लिखा है। यहाँ पर नवंबर माह 2024 के लिए सिंह राशि का राशिफल पारिवारिक, आर्थिक, करियर, शिक्षा, प्रेम तथा स्वास्थ्य के आधार पर दिया गया है। इससे आप यह जान पाएंगे कि आपको अपनी सिंह राशि के राशिफल के अनुसार नवंबर महीने में क्या कुछ तैयारी करनी चाहिए।

यहाँ पर दिए गए सिंह राशि नवंबर 2024 के राशिफल को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी (November Masik Rashifal Singh Rashi 2024) कीजिए। हालाँकि आपको यह भी सूचित किया जाता है कि दिया गया राशिफल नवंबर माह में सिंह राशि पर पड़ने वाले प्रभावों को देखकर लिखा गया है, ना कि व्यक्ति विशेष के रूप में।

यदि आप अपनी सिंह राशि के अनुसार साल 2024 के लिए नवंबर महीने का मासिक राशिफल जानने के साथ-साथ उसके लिए दैनिक या साप्ताहिक तौर पर भी राशिफल जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक पर क्लिक कर हमारी धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी जानने को मिलेगी:

  • हर राशि का विस्तृत वार्षिक राशिफल
  • हर राशि का विस्तृत मासिक राशिफल
  • साप्ताहिक रूप से राशिफल
  • प्रतिदिन के आधार पर दैनिक राशिफल
  • धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी
  • भारतवर्ष का संपूर्ण इतिहास

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

तो इस तरह से आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली हर एक चीज़ के बारे में जानकारी एकत्र कर लेंगे। तो अब देर ना करते हुए चलिए जानते हैं सिंह राशि का मासिक राशिफल नवंबर 2024 के लिए।

  • पारिवारिक जीवन

घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा तथा सभी के बीच आपसी सहयोग मे वृद्धि देखने को मिलेगी। इसी बीच माह के मध्य में धार्मिक आयोजन होने की संभावना है। आपका मन सामाजिक कार्यों में लगेगा तथा घर के सदस्य भी आध्यात्मिक कार्यों में मन लगाएंगे।

माह के अंत में घर के किसी सदस्य के विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। भाई-बहन के साथ आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे तथा माता-पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। कुल मिलाकर यह माह आपके परिवार के लिए अच्छा रहेगा।

  • व्यापार व नौकरी

व्यापारियों के लिए यह माह उथल-पुथल वाला होगा। उनके कुछ महत्वपूर्ण कार्य अटक सकते हैं जिससे उनमे निराशा का भाव रहेगा। इस माह किसी बड़े निर्णय को लेने से बचें तथा कोई नया समझौता न करे अन्यथा उससे आपको हानि हो सकती है।

धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

नौकरी कर रहे लोगों का मन भी अपने काम में नही लगेगा तथा वे अपने लिए नए काम की तलाश में रहेंगे। इस दौरान आप किसी बात को लेकर आशंकित रहेंगे व मन में बेचैनी बने रहने की संभावना है। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोग किसी प्रकार के विवाद से इस माह स्वयं को दूर रखें।

  • शिक्षा व करियर

छात्रों को इस माह अपने लिए नए अवसर प्राप्त होंगे लेकिन आपके अध्यापक किसी बात को लेकर निराश हो सकते हैं। आपको अपने सहपाठियों का भरपूर सहयोग मिलेगा लेकिन मन पढ़ाई में कम लगेगा। कला के क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी इस माह अपने लिए कुछ नया करने का विचार करेंगे।

यदि आप अभी-अभी कॉलेज में हुए हैं तो इस माह आपको अपने सहपाठियों से चुनौती मिल सकती है तथा किसी के द्वारा आपको भ्रमित करने की भी संभावना है। सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपने लिए नए विकल्प की तलाश में रहेंगे।

  • प्रेम जीवन

यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो इस माह मन किसी और पर आ सकता है जिससे आपके प्रेम जीवन में खटास उत्पन्न होगी। दोनों के बीच आपसी मतभेद उभरकर सामने आयेंगे। विवाहित लोगों के लिए अपने जीवनसाथी के ऊपर खर्चे बढ़ने की संभावना है जिससे आप तनाव में जा सकते हैं।

अविवाहित पुरुषों को इस माह शादी के कुछ प्रस्ताव तो आएंगे लेकिन आपकी अनदेखी के कारण वह आपके हाथ से निकल भी जाएंगे।

  • स्वास्थ्य

माह की शुरुआत तो अच्छी होगी लेकिन बाद में आपका ज्यादातर समय यह सोचने में बीतेगा कि चीजें कैसे की जाए। इस कारण दिमाग के ऊपर दबाव और बढ़ेगा जिस कारण तनाव में जाने की भी आशंका है। इससे हासिल तो कुछ नही होगा बस आपके मानसिक स्वास्थ्य पर ही असर पड़ेगा।

यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी चल रही है तो इस माह अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें अन्यथा वह बीमारी और अधिक बढ़ जाएगी। किसी प्रकार के तनाव को अपने ऊपर हावी होने देने से ज्यादा अच्छा उसे किसी के साथ साँझा करेंगे तो स्थिति बेहतर रहेगी।

सिंह राशि का लकी नंबर नवंबर 2024 (Singh Rashi Ka Lucky Number November 2024)

नवंबर माह के लिए सिंह राशि का शुभ अंक 7 रहेगा। इसलिए इस महीने 7 अंक को प्राथमिकता दें।

धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

सिंह राशि का लकी कलर नवंबर 2024 (Singh Rashi Ka Lucky Colour November 2024)

नवंबर माह के लिए सिंह राशि का शुभ रंग आसमानी रहेगा। इसलिए इस महीने आसमानी रंग को प्राथमिकता दें।

इन बातों का ध्यान रखें

  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग अवश्य करें जिसमें मुख्यतया 10 मिनट के लिए ॐ मंत्र का जाप, 10 मिनट के लिए कपालभाती व 10 मिनट के लिए अनुलोम-विलोम है। इससे आपका शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बिल्कुल सही रहेगा।
  • रात को सोने से पहले शांत व एकांत जगह में 10 से 20 मिनट के लिए ध्यान अवश्य लगाएं। इससे दो लाभ मिलते हैं, एक तो नींद अच्छी आती है व दूसरा अगले दिन आप तरोताजा अनुभव करते हैं। ध्यान लगाते समय आप मध्यम आवाज़ में शांत संगीत भी सुन सकते हैं।
  • हर मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें या हनुमान मंदिर होकर आएं। इससे आप पर या आपके परिवार पर आया किसी भी प्रकार का संकट दूर होगा व हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी।
  • घर के बाहर गाय माता व कुत्तों को प्रतिदिन भोजन अवश्य करवाएं। साथ ही घर की छत पर पक्षियों इत्यादि के लिए दाना-पानी भी रखें। जितनी यह पृथ्वी हमारी है उतनी ही उनकी भी है। प्रतिदिन उनको भोजन कराने से हमें पुण्य मिलता है व ग्रहों के दोष दूर होते हैं।
  • समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करें व भूखे को भोजन अवश्य कराएं।

धर्मयात्रा टिप: यदि आप बाहर नौकरी करते हैं और प्रतिदिन अपने वाहन पर ऑफिस जाते हैं तो इस माह रास्ते में किसी के साथ सामान्य कहासुनी होगी जो कि आगे चलकर बड़ा रूप ले लेगी। इसलिये पहले से ही इस बात का ध्यान रखें और किसी के भी साथ व्यर्थ में उलझने से बचें।

धर्मयात्रा के अन्य लेख:

Recommended For You

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *