तुला मासिक राशिफल दिसंबर 2024 (Tula Masik Rashifal December 2024)

Tula Masik Rashifal 2024

हम सभी के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है या तुला राशि दिसंबर 2024 (Tula Rashi December 2024 In Hindi) का महीना कैसा रहेगा। कई तरह के प्रश्न हमारे दिमाग में उठते हैं। जैसे कि तुला राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना कैसा रहेगा (Libra December 2024 Horoscope In Hindi), व्यापार या नौकरी में उन्नति देखने को मिलेगी या नही या फिर नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इत्यादि।

इसलिए धर्मयात्रा संस्था (DharmYaatra) ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभावों और उनकी चाल को देखते हुए तुला मासिक राशिफल दिसंबर 2024 (Tula Masik Rashifal December 2024) का सटीक आंकलन किया है ताकि आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सकें। आइए जानते हैं तुला राशि के लिए दिसंबर 2024 का मासिक राशिफल।

To read this article in English, Click Here.

तुला राशि दिसंबर 2024 (Tula Rashi December 2024 In Hindi)

इस लेख में हमने तुला राशि दिसंबर 2024 का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में लिखा है। यहाँ पर दिसंबर माह 2024 के लिए तुला राशि का राशिफल पारिवारिक, आर्थिक, करियर, शिक्षा, प्रेम तथा स्वास्थ्य के आधार पर दिया गया है। इससे आप यह जान पाएंगे कि आपको अपनी तुला राशि के राशिफल के अनुसार दिसंबर महीने में क्या कुछ तैयारी करनी चाहिए।

यहाँ पर दिए गए तुला राशि दिसंबर 2024 के राशिफल को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी (December Masik Rashifal Tula Rashi 2024) कीजिए। हालाँकि आपको यह भी सूचित किया जाता है कि दिया गया राशिफल दिसंबर माह में तुला राशि पर पड़ने वाले प्रभावों को देखकर लिखा गया है, ना कि व्यक्ति विशेष के रूप में।

यदि आप अपनी तुला राशि के अनुसार साल 2024 के लिए दिसंबर महीने का मासिक राशिफल जानने के साथ-साथ उसके लिए दैनिक या साप्ताहिक तौर पर भी राशिफल जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक पर क्लिक कर हमारी धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी जानने को मिलेगी:

  • हर राशि का विस्तृत वार्षिक राशिफल
  • हर राशि का विस्तृत मासिक राशिफल
  • साप्ताहिक रूप से राशिफल
  • प्रतिदिन के आधार पर दैनिक राशिफल
  • धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी
  • भारतवर्ष का संपूर्ण इतिहास

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

तो इस तरह से आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली हर एक चीज़ के बारे में जानकारी एकत्र कर लेंगे। तो अब देर ना करते हुए चलिए जानते हैं तुला राशि का मासिक राशिफल दिसंबर 2024 के लिए।

  • पारिवारिक जीवन

परिवार में आपसी सहयोग बढ़ेगा लेकिन इस दौरान वैचारिक मतभेद भी उभरकर आमने आयेंगे। माह के मध्य में परिवार के सदस्यों के बीच किसी महत्वपूर्ण विषय के ऊपर चर्चा संभव है। अपने पुश्तैनी घर जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है। इस दौरान कई दूर के रिश्तेदारों से मिलना भी हो सकता है।

आपका स्वभाव घरवालों के प्रति मृदु रहेगा जिससे सभी आपसे प्रभावित होंगे। घर में किसी के विवाह के संयोग भी बन रहे हैं जिससे सभी का मन आनंदित रहेगा।

  • व्यापार व नौकरी

व्यापारिक दृष्टि से यह माह आपके लिए उथल-पुथल वाला होगा। व्यापार में घाटा हो सकता है, इसलिये सचेत रहें व अपने प्रतिद्वंद्वियों पर नज़र बनाये रखें। इसके साथ ही खर्चें भी कम हो जायेंगे इसलिये आप लाभ में ही रहेंगे। किसी के प्रति द्वेष की भावना न रखें।

धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

रचनात्मक क्षेत्र में नौकरी कर रहे लोगों को इस माह कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे। मीडिया व पत्रकारिता से जुड़े लोग अपने काम के बोझ के कारण तनाव में रह सकते हैं व इस दौरान उनका अपने काम से भी मोहभंग हो सकता है। सरकारी अधिकारियों के यात्रा करने के संयोग हैं।

  • शिक्षा व करियर

छात्रों को इस माह कड़ी मेहनत करने के पश्चात भी मनचाहे परिणाम मिलने में समस्या होगी जिससे उनका मन निराश रह सकता है। ऐसे में अपने अध्यापकों से बातचीत करें व उन्हें अपनी समस्या बताएं। कॉलेज में पढ़ रहे छात्रों का किसी के साथ वाद-विवाद भी हो सकता है जिससे उनकी छवि नकारात्मक बन सकती है। ऐसे में किसी भी वाद विवाद से स्वयं को दूर रखें तथा सभी के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार रखें।

यदि आप किसी सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं व असफलता हाथ लग रही है तो इस माह आपके लिए शुभ संकेत हैं तथा आपको किसी क्षेत्र में काम करने का अवसर मिल सकता है।

  • प्रेम जीवन

यदि आप किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं तो इस माह आप उनके सामने विवाह का प्रस्ताव रख सकते हैं जिससे रिश्तों में मजबूती आने की संभावना है। जिनका विवाह हो चुका है उन्हें अपने साथी का भरपूर साथ मिलेगा तथा विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

सिंगल लोगों को इस माह निराश रहना पड़ेगा। विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं। यदि पहले से ही कहीं शादी की बात चल रही थी तो वह भी पक्की हो सकती है।

  • स्वास्थ्य

माह की शुरुआत में ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा तथा इस कारण शारीरिक थकान महसूस होगी। हालाँकि आपको अपनी ऊर्जा और शक्ति का प्रयोग सावधानी से करना चाहिए ताकि इसका अधिकतम इस्तेमाल हो सके और वह भी सही जगहों पर।

बौद्धिक क्षमता का विकास होगा तथा नए विचारों का मन में समावेश होगा। माह के मध्य में मांसपेशियों से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है। इसलिये इसके लिए पहले से ही तैयार रहें।

तुला राशि का लकी नंबर दिसंबर 2024 (Tula Rashi Ka Lucky Number December 2024)

दिसंबर माह के लिए तुला राशि का शुभ अंक 1 रहेगा। इसलिए इस महीने 1 अंक को प्राथमिकता दें।

धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

तुला राशि का लकी कलर दिसंबर 2024 (Tula Rashi Ka Lucky Colour December 2024)

दिसंबर माह के लिए तुला राशि का शुभ रंग भूरा रहेगा। इसलिए इस महीने भूरे रंग को प्राथमिकता दें।

इन बातों का ध्यान रखें 

  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग अवश्य करें जिसमें मुख्यतया 10 मिनट के लिए ॐ मंत्र का जाप, 10 मिनट के लिए कपालभाती व 10 मिनट के लिए अनुलोम-विलोम है। इससे आपका शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बिल्कुल सही रहेगा।
  • रात को सोने से पहले शांत व एकांत जगह में 10 से 20 मिनट के लिए ध्यान अवश्य लगाएं। इससे दो लाभ मिलते हैं, एक तो नींद अच्छी आती है व दूसरा अगले दिन आप तरोताजा अनुभव करते हैं। ध्यान लगाते समय आप मध्यम आवाज़ में शांत संगीत भी सुन सकते हैं।
  • हर मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें या हनुमान मंदिर होकर आएं। इससे आप पर या आपके परिवार पर आया किसी भी प्रकार का संकट दूर होगा व हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी।
  • घर के बाहर गाय माता व कुत्तों को प्रतिदिन भोजन अवश्य करवाएं।साथ ही घर की छत पर पक्षियों इत्यादि के लिए दाना-पानी भी रखें। जितनी यह पृथ्वी हमारी है उतनी ही उनकी भी है। प्रतिदिन उनको भोजन कराने से हमें पुण्य मिलता है व ग्रहों के दोष दूर होते हैं।
  • समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करें व भूखे को भोजन अवश्य कराएं।

धर्मयात्रा टिप: पढ़ाई को लेकर आप कई तरह की परेशानियों का सामना करोगे। ऐसे में हमारी सलाह यही है कि आप उनसे भागे नहीं या आवेश में ना आएं, बल्कि उनका डटकर सामना करें। ऐसा करने से ना केवल आप उनको हल कर पाएंगे बल्कि भविष्य के दृष्टिकोण से यह आपके लिए अत्यंत लाभदायक भी रहेंगी।

धर्मयात्रा के अन्य लेख:

Recommended For You

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *