आज का राशिफल 11 दिसंबर 2024 | Today Rashifal 11 December 2024

Aaj Ka Rashifal

प्रातःकाल उठते ही सभी के मन में यह आशा होती हैं कि आज का दिन हमारे लिए शुभ रहे व कुछ अनुचित ना हो। इसलिए सभी अपनी राशि के अनुसार आज का राशिफल 11 दिसंबर 2024 (Aaj Ka Rashifal 11 December 2024) जानने को उत्सुक होते हैं। आप भी अपनी राशि का दैनिक राशिफल जानने के बारे में उतना ही उत्सुक होंगे।

इसलिए धर्मयात्रा संस्था प्रत्येक राशि के अनुसार, आपके जीवन पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों व नक्षत्रों के प्रभावों को ध्यान में रखकर राशिफल का सटीक आंकलन कर आपके सामने रखती हैं। आइए जानते हैं दैनिक राशिफल 11 दिसंबर 2024 (Today Rashifal 11 December 2024) प्रत्येक राशि के अनुसार।

आज का राशिफल 11 दिसंबर 2024 | Aaj Ka Rashifal 11 December

आज के इस लेख में हम राशियों के क्रमानुसार प्रत्येक राशि का राशिफल प्रदान करने जा रहे हैं। ऐसे में आपकी जो भी राशि है, आप उसी संख्या नंबर पर जाए। राशियों का क्रम इस प्रकार हैं।

  1. मेष
  2. वृषभ
  3. मिथुन
  4. कर्क
  5. सिंह
  6. कन्या
  7. तुला
  8. वृश्चिक
  9. धनु
  10. मकर
  11. कुंभ
  12. मीन

अब हम आपके सामने प्रत्येक राशि का संक्षिप्त में आज का राशिफल रखने जा रहे हैं। चलिए शुरू करते हैं।

#1. मेष राशि आज का राशिफल

घर में तनाव का माहौल रहेगा हालाँकि बड़े-बुजुर्गों के हस्तक्षेप से वह जल्दी सुलझ भी जाएगा। किसी करीबी रिश्तेदार का घर पर आना हो सकता है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 1

#2. वृषभ राशि आज का राशिफल

यदि आप व्यापारी हैं और कुछ दिनों से किसी पार्टी के साथ कोई डील पेंडिंग पड़ी है तो वह आज के दिन संपन्न हो जाएगी और आप लाभ में रहेंगे।

शुभ रंग: श्वेत

शुभ अंक: 8

#3. मिथुन राशि आज का राशिफल

यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तो आज के दिन इंटरव्यू के लिए कुछ कॉल्स आ सकते हैं। ऐसे में घबराएं नहीं और पूरे आत्मविश्वास के साथ इंटरव्यू दें।

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 7

#4. कर्क राशि आज का राशिफल

सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा और वे आपको समझेंगे। नौकरी में किसी जूनियर के साथ किसी बात को लेकर नोकझोंक तो होगी लेकिन वह जल्दी समाप्त भी हो जाएगी।

शुभ रंग: केसरी

शुभ अंक: 6

#5. सिंह राशि आज का राशिफल

यदि आप कोई शारीरिक खेल खेलते हैं तो आज के दिन मुख्य रूप से सावधानी बरतें क्योंकि खेल-खेल में चोट लग सकती है। यह चोट आगे चलकर बड़ी समस्या उत्पन्न करेगी। अन्य कोई शारीरिक समस्या नही होगी और आप एकदम स्वस्थ रहेंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4

#6. कन्या राशि आज का राशिफल

विवाहित लोगों का अपनी पत्नी के साथ मनमुटाव होगा जिस कारण रिश्तों में कटुता का भाव उत्पन्न होगा। इसलिए इस बात का ध्यान रखें और उन्हें समझने का प्रयास करें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

#7. तुला राशि आज का राशिफल

करियर को लेकर कोई बात मन ही मन परेशान करेगी लेकिन किसी के साथ शेयर नहीं कर पाएंगे। पैसों की दिक्कत होगी लेकिन उसमे दोस्तों की सहायता मिलेगी।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

#8. वृश्चिक राशि आज का राशिफल

आर्थिक स्थिति तो सही रहेगी लेकिन व्यापार में कम ध्यान लगा पाएंगे। घर के काम ज्यादा होने के कारण व्यापार में कम ध्यान होगा और घर पर ज्यादा। हालांकि आप लाभ में ही रहेंगे और किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

#9. धनु राशि आज का राशिफल

मित्रों का भरपूर सहयोग तो मिलेगा लेकिन वह पर्याप्त नहीं होगा। घर में शुभ कार्य होने के संकेत हैं और इस दौरान रिश्तेदारों का भी आना-जाना हो सकता है। किसी शुभ कार्य को करने से पहले संकटहर्ता भगवान श्रीगणेश का नाम अवश्य लें।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 2

#10. मकर राशि आज का राशिफल

कुछ छोटी-मोटी चीजों को लेकर टेंशन होगी लेकिन ज्यादातर समय आप स्वयं में सुधार का अनुभव करेंगे। इस दौरान आपका मन नयी-नयी चीजों को करने या आजमाने पर रहेगा।

शुभ रंग: महरून

शुभ अंक: 7

#11. कुंभ राशि आज का राशिफल

यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज उनसे कह दें, परिणाम बेहतर रहेगा। पहले से ही किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं तो आज के दिन किसी ऐसे व्यक्ति को इसके बारे में पता चल सकता है जिसको आप नहीं बताना चाहते हो।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 6

#12. मीन राशि आज का राशिफल

पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों को अच्छे जॉब ऑफर मिलेंगे जिस कारण मन आनंदित रहेगा। घर पर कुछ अनहोनी घटने की आशंका है जिस कारण मन में उदासी का भाव रहेगा।

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 9

नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘‍♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:

अन्य संबंधित लेख:

Recommended For You

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझ से किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *