
प्रातःकाल उठते ही सभी के मन में यह आशा होती हैं कि आज का दिन हमारे लिए शुभ रहे व कुछ अनुचित ना हो। इसलिए सभी अपनी राशि के अनुसार आज का राशिफल 27 नवंबर 2024 (Aaj Ka Rashifal 27 November 2024) जानने को उत्सुक होते हैं। आप भी अपनी राशि का दैनिक राशिफल जानने के बारे में उतना ही उत्सुक होंगे।
इसलिए धर्मयात्रा संस्था प्रत्येक राशि के अनुसार, आपके जीवन पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों व नक्षत्रों के प्रभावों को ध्यान में रखकर राशिफल का सटीक आंकलन कर आपके सामने रखती हैं। आइए जानते हैं दैनिक राशिफल 27 नवंबर 2024 (Today Rashifal 27 November 2024) प्रत्येक राशि के अनुसार।
आज का राशिफल 27 नवंबर 2024 | Aaj Ka Rashifal 27 November
आज के इस लेख में हम राशियों के क्रमानुसार प्रत्येक राशि का राशिफल प्रदान करने जा रहे हैं। ऐसे में आपकी जो भी राशि है, आप उसी संख्या नंबर पर जाए। राशियों का क्रम इस प्रकार हैं।
- मेष
- वृषभ
- मिथुन
- कर्क
- सिंह
- कन्या
- तुला
- वृश्चिक
- धनु
- मकर
- कुंभ
- मीन
अब हम आपके सामने प्रत्येक राशि का संक्षिप्त में आज का राशिफल रखने जा रहे हैं। चलिए शुरू करते हैं।
#1. मेष राशि आज का राशिफल
परिवार के साथ संबंधों को बेहतर करने में सहायता मिलेगी। किसी पुराने मित्र से मिलना भी हो सकता है जो पुरानी यादों को भी ताजा कर देंगे। सभी से सहयोग प्राप्त होगा तथा मन खुश रहेगा।
शुभ रंग: केसरी
शुभ अंक: 6
#2. वृषभ राशि आज का राशिफल
घर पर किसी कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है और ज्यादातर समय उसी में लगा रहेगा। रिश्तेदारों का आना भी लगा रहेगा। शाम होते-होते कुछ ऐसा घटित होगा जो सभी को प्रसन्न कर देगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4
#3. मिथुन राशि आज का राशिफल
रिश्तों में चल रही गलतफहमियां बढ़ जाएगी। यदि समय रहते उन्हें दूर नही किया गया तो रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में सजगता रखने की बहुत आवश्यकता है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 8
#4. कर्क राशि आज का राशिफल
मौसमी बीमारियाँ परेशान कर सकती है तथा मन भी बेचैन रहने की संभावना है। मन किसी काम में कम ही लग पाएगा तथा क्या किया जाये और क्या नही, इसी दुविधा में फंसे रहेंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 1
#5. सिंह राशि आज का राशिफल
चीज़ों को सही तरीके से समझने की आवश्यकता है अन्यथा वे और ज्यादा उलझ जाएगी। यदि आपको पहले से ही कोई गंभीर बीमारी है तो उसको हल्के में ना लें और डॉक्टर से परामर्श अवश्य कर लें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 4
#6. कन्या राशि आज का राशिफल
कॉलेज में पढ़ते हैं तो आज के दिन कुछ ऐसा प्राप्त होगा जिससे मन में खुशी का भाव रहेगा। पिता का सहयोग प्राप्त होगा तथा उनसे उचित मार्गदर्शन भी मिलेगा। व्यापार में उन्नति देखने को मिलेगी।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 2
#7. तुला राशि आज का राशिफल
भाग्य का साथ मिलेगा तथा अड़चने दूर होंगी। करियर को लेकर एक साफ दृष्टिकोण बनेगा तथा मन भी पहले की अपेक्षा शांत रहेगा। यदि किसी के साथ वाद-विवाद चल रहा है तो वह भी दूर होगा।
शुभ रंग: महरून
शुभ अंक: 5
#8. वृश्चिक राशि आज का राशिफल
व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ फल देने वाला होगा तथा उन्हें अपने ग्राहकों का साथ मिलेगा। बाजार में आपको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा तथा छवि में सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 3
#9. धनु राशि आज का राशिफल
संगीत, कला और फैशन के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा तथा नए अवसर प्राप्त होंगे जो उनका करियर बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।
शुभ रंग: संतरी
शुभ अंक: 9
#10. मकर राशि आज का राशिफल
ज्यादातर समय परिवार के साथ बिताएंगे तथा उन्हें अच्छे से जानने का अवसर प्राप्त होगा। माता-पिता आपको लेकर आशान्वित रहेंगे। रिश्तेदारों का घर पर आना हो सकता है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 7
#11. कुंभ राशि आज का राशिफल
आर्थिक तंगी दूर होगी तथा धन लाभ मिलेगा। विवाहित लोगों का अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाना होगा तथा उनका आपके प्रति विश्वास मजबूत होगा। सामाजिक जीवन अच्छा रहने के संकेत हैं।
शुभ रंग: श्वेत
शुभ अंक: 8
#12. मीन राशि आज का राशिफल
माँ का स्वास्थ्य ढीला रह सकता है। विवाहित हैं तो पत्नी का स्वास्थ्य भी खराब रहने की संभावना है। ऐसे में उनकी सेहत का पूरा ध्यान रखें और समय पर भोजन इत्यादि दें।
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 1
नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:
अन्य संबंधित लेख: