मासिक राशिफल मार्च 2025 – सभी राशियों के लिए

मासिक राशिफल

आज हम मार्च 2025 राशिफल (March 2025 Rashifal) के बारे में आपको बताएँगे। क्या आप यह सोच कर चिंतित हैं कि साल 2025 का मार्च महीना कैसा रहेगा? ऐसे में आज हम आपकी तमाम तरह की शंकाओं पर विराम लगाने के उद्देश्य से ही मार्च 2025 का मासिक राशिफल आपकी राशि के अनुसार लेकर आए हैं।

धर्मयात्रा संस्था ने मार्च माह में आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव को देखते हुए प्रत्येक राशि के अनुसार मार्च 2025 के राशिफल का सटीक आंकलन किया है। इस लेख के माध्यम से आपको बारह राशियों का मासिक राशिफल मार्च 2025 (Masik Rashifal March 2025) क्रमानुसार पढ़ने को मिलेगा। आइए जाने मार्च 2025 मासिक राशिफल प्रत्येक राशि के अनुसार।

March 2025 Rashifal | मार्च 2025 राशिफल

जब भी किसी माह की शुरुआत होती है तो हमारे मन में कई तरह की शंकाएं आने लगती है। कोई अपने परिवार को लेकर आशंकित होता है तो किसी को अपनी नौकरी की चिंता सताती है तो कोई अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित दिखाई देता है। हर किसी की शंकाएं भिन्न-भिन्न अवश्य हो सकती है लेकिन उसका स्थायी समाधान है अपने भविष्यफल का पूर्वानुमान।

यही कारण है कि आप भी मार्च 2025 के राशिफल के बारे में जानने को बहुत ही उत्सुक होंगे ताकि आपको अपने भविष्य का पहले से ही पूर्वानुमान हो जाए और आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सके।

नोट: इस लिंक पर क्लिक कर धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी पढ़ने को मिलेगी:

  • हर राशि का विस्तृत मासिक राशिफल
  • साप्ताहिक रूप से राशिफल
  • प्रतिदिन के आधार पर दैनिक राशिफल
  • धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी
  • भारतवर्ष का संपूर्ण इतिहास

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

चलिए अब जानते हैं मासिक राशिफल मार्च 2025 (Masik Rashifal March 2025) का प्रत्येक राशि के अनुसार:

मेष राशि मार्च 2025 राशिफल

मेष राशि का मासिक राशिफल
मेष राशि का मासिक राशिफल

परिवार में समारोह होगा और आप उसमे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और सभी आपके व्यवहार की प्रशंसा करेंगे। आने वाले दिनों में आपको अपने किसी जानने वाले से खुशी का सन्देश मिलेगा जिससे घर में भी उत्सव का माहौल रहेगा।

यदि आप किसी खेलकूद में हैं या सरकारी परीक्षा के लिए फिजिकल की तैयारी कर रहे हैं तो इस माह अपना ज्यादा ध्यान रखें क्योंकि कोई दुर्घटना हो सकती है। पैसे कहीं निवेश किये हुए हैं तो वहां से लाभ तो प्राप्त होगा लेकिन वह जल्द नहीं मिल पाएगा। इस माह आर्थिक मामलों में संयम से काम लेने की आवश्यकता है।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: आसमानी

मेष राशि का मासिक राशिफल मार्च 2025 विस्तार से पढ़ें

वृषभ राशि मार्च 2025 राशिफल

वृषभ राशि का मासिक राशिफल
वृषभ राशि का मासिक राशिफल

व्यापार में कोई पुराना समझौता टूट सकता है तथा बिज़नेस पार्टनर के साथ भी संबंधो में खटास उत्पन्न हो सकती है। यदि आप नयी नौकरी की तलाश में हैं तो इस माह कुछ ऐसे ऑफर आएंगे जो आपके लिए लाभदायक तो होंगे लेकिन आप उसमे सफल नही हो पाएंगे। ऐसे में ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है अन्यथा परिणाम आपके विपरीत होंगे।

माह के मध्य में सिर दर्द की समस्या होगी और घुटनों में भी दर्द रह सकता है। ऐसे में सुबह के समय योग करने की आदत डालें। यदि आप अपने प्रेमी से दूर रहते हैं तो इस माह उनसे मिलने का प्लान कर सकते हैं। यात्रा करने के योग तो हैं लेकिन इस दौरान पूरी सावधानी बरतें। घर के किसी काम को लेकर भी बाहर जाना होगा।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: महरून

वृषभ राशि का मासिक राशिफल मार्च 2025 विस्तार से पढ़ें

मिथुन राशि मार्च 2025 राशिफल

मिथुन राशि का मासिक राशिफल
मिथुन राशि का मासिक राशिफल

यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं जैसे कि सरकारी, बैंक, इंजीनियरिंग या मैनेजमेंट तो उसमें किसी सीनियर का उचित मार्गदर्शन तो मिलेगा ही मिलेगा और कोई एग्जाम भी क्लियर हो सकता है। घर में कोई नया मेहमान भी दस्तक दे सकता है। पारिवारिक माहौल आध्यात्मिक रहेगा।

शरीर के बाएं हिस्से में दर्द की शिकायत रहेगी और आप इसके लिए डॉक्टर के पास भी जाएंगे लेकिन जल्द आराम नहीं मिलेगा। इस माह आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा स्थिति बिगड़ जाएगी। जॉब की तलाश में हैं तो इस माह जॉब लगने के प्रबल संकेत हैं।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: ग्रे

मिथुन राशि का मासिक राशिफल मार्च 2025 विस्तार से पढ़ें

कर्क राशि मार्च 2025 राशिफल

कर्क राशि का मासिक राशिफल
कर्क राशि का मासिक राशिफल

अपने कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी या बॉस के साथ ही कहासुनी हो सकती है। नयी नौकरी की तलाश रहेगी और उसमें सफलता भी मिलेगी। व्यापार के लिए आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है जिसमे नए समझौते होंगे। आर्थिक रूप से स्थिति बेहतर होगी लेकिन अपने बचत के पैसों से कुछ खरीदना भी पड़ सकता है।

घर में बच्चे हैं तो उनके प्रति प्रेम और बढ़ेगा और आप उन्हें बेहतर तरीके से जानने का प्रयास करेंगे। प्रेमी के साथ मिलने का प्लान बनेगा लेकिन किसी कारणवश उसमे अड़चने आएगी और आप उनसे मिल नहीं पाएंगे। बाज़ार में आपको लेकर गलत धारणा बनेगी और पुराने ग्राहक भी आपसे छिटक सकते हैं।

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: भूरा

कर्क राशि का मासिक राशिफल मार्च 2025 विस्तार से पढ़ें

सिंह राशि मार्च 2025 राशिफल

सिंह राशि का मासिक राशिफल
सिंह राशि का मासिक राशिफल

इस माह आप भावनाओं में बहकर ज्यादा खर्चा कर सकते हैं इसलिये हम पहले ही बता देते हैं कि यह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें और भविष्य को देखकर ही खर्चा करें। इस माह आपके आत्म-विश्वास में तो बढ़ोत्तरी होगी लेकिन किसी को यह पसंद नही आएगा और वह आपका अहित करने का प्रयास कर सकता है।

यदि आपके या आपके परिवार के ऊपर पुराना कोई कानूनी केस चल रहा है तो इस माह उसमे समस्या आ सकती है और आपको न्यायालयों के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। नौकरी में सबकुछ ठीक रहेगा और सभी आपके काम से प्रसन्न दिखाई देंगे। व्यापार में लाभ आपके अनुमान के अनुसार ही मिलेगा। बच्चों से सरप्राइज मिल सकता है।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: गुलाबी

सिंह राशि का मासिक राशिफल मार्च 2025 विस्तार से पढ़ें

कन्या राशि मार्च 2025 राशिफल

कन्या राशि का मासिक राशिफल
कन्या राशि का मासिक राशिफल

यदि घर की आर्थिक स्थिति खराब चल रही है और आप पूरी मेहनत भी कर रहे हैं तो किसी की नज़र आपके ऊपर लगी हुई है। इससे बचने के लिए या तो ज्योतिषीय सहारा लें या फिर कोई उपाय करें। इस माह आप अपने शत्रुओं से भी बचकर रहें और उनके साथ किसी तरह के झगड़े या विवाद में पड़ने से बचें।

परिवार की आपसे किसी बात को लेकर अपेक्षा रहेगी और आप उन्हें पूरा भी करेंगे। इस माह आपको अपने प्रेमी के साथ बनाकर रखने की आवश्यकता है। ऐसे में उन्हें खुश रखने का प्रयास करें और बाहर घुमाने भी लेकर जाएं। विवाह के लिए रिश्ता ढूंढ रहे हैं तो मामा पक्ष की ओर से किसी का रिश्ता आ सकता है जो आपकी माँ को भी बहुत पसंद आएगा।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: पीला

कन्या राशि का मासिक राशिफल मार्च 2025 विस्तार से पढ़ें

तुला राशि मार्च 2025 राशिफल

तुला राशि का मासिक राशिफल
तुला राशि का मासिक राशिफल

यदि आपके बच्चे कॉलेज में हो गए हैं तो इस माह आपकी उनके साथ कहासुनी हो सकती है और आपको उनका व्यवहार बिल्कुल पसंद नहीं आएगा। ऐसे में आप आवेश में आने की बजाये उन्हें समझने का प्रयास करेंगे तो परिणाम बेहतर होंगे। घर के किसी सदस्य का सहयोग भी मिलेगा जो आपको आनंदित कर देगा।

स्वास्थ्य थोड़ा ढीला रहेगा और सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। गर्म तासीर वाली चीजों को अपने भोजन में सम्मिलित करें और बाहर का खाना खाने से बचें। जितना हो सके पोष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक आहार का ही सेवन करें। मानसिक रूप से आप एक दम स्वस्थ रहेंगे और कुछ छोटी-मोटी चीजों की टेंशन के अलावा और कुछ नही होगा।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: नीला

तुला राशि का मासिक राशिफल मार्च 2025 विस्तार से पढ़ें

वृश्चिक राशि मार्च 2025 राशिफल

वृश्चिक राशि का मासिक राशिफल
वृश्चिक राशि का मासिक राशिफल

इस माह आपकी अपने जीवनसाथी के साथ नजदीकियां बढ़ेगी और दोनों कहीं आसपास घूमने जाने का भी प्लान करेंगे लेकिन उसमे कुछ अड़चने आ सकती है। यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो आपको अपने पार्टनर के ऊपर शक होगा और आप उन पर नज़र बनाए रखेंगे। दोस्तों के साथ मित्रता में बढ़ोत्तरी होगी और संबंध मजबूत बनेंगे।

छात्रों को अपने लिए कुछ नया करने का अवसर प्राप्त होगा और नए अनुभव भी मिलेंगे। घुटनों के दर्द की समस्या परेशान करेगी लेकिन यदि आप माह की शुरुआत से ही घूमना शुरू कर देंगे या सुबह के समय योग करेंगे तो बहुत सही रहेगा। मानसिक रूप से माह के अंत में किसी बात की चिंता सताएगी।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: केसरी

वृश्चिक राशि का मासिक राशिफल मार्च 2025 विस्तार से पढ़ें

धनु राशि मार्च 2025 राशिफल

धनु राशि का मासिक राशिफल
धनु राशि का मासिक राशिफल

घर के सदस्यों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है जिसमें सभी सम्मिलित होंगे। इसमें आपके कंधो पर एक उत्तरदायित्व आएगा जिसका आपको भलीभांति पालन करना होगा। परिवार के लोगों को और अच्छे से जानने और समझने का अवसर प्राप्त होगा और सभी के बीच आपसी प्रेम भी बढ़ेगा।

नौकरी करते हैं तो इस माह उसमे थोड़ा आराम मिलेगा और आप अपना ज्यादातर समय अपनी रुचि के कार्यों को दे पाएंगे। इस दौरान आपके मन में अपना कुछ नया करने का विचार भी आ सकता है जो भविष्य की दृष्टि से लाभदायक सिद्ध होगा। प्रेम संबंधो में मधुरता बनी रहेगी।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: स्लेटी

धनु राशि का मासिक राशिफल मार्च 2025 विस्तार से पढ़ें

मकर राशि मार्च 2025 राशिफल

मकर राशि का मासिक राशिफल
मकर राशि का मासिक राशिफल

काम की अधिकता ज्यादा रहेगी जिस कारण आप थकान का अनुभव करेंगे। स्वभाव में चिढ़चिढ़ापन भी आ सकता है। सभी के साथ समन्वय बनाने का प्रयास करते नज़र आएंगे लेकिन सफलता नही मिलेगी। कुछ बातों को लेकर मन शंका में रहेगा जिस कारण मानसिक तनाव होने की भी संभावना है।

हालाँकि इस माह आपको अपने पार्टनर से भरपूर सहयोग मिलेगा और वे आपकी सहायता करते नज़र आएंगे। आप भी उनके लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास करेंगे जिससे रिश्तो में मजबूती बढ़ेगी। माह के अंत में आपको अपने प्रयासों का शुभ फल प्राप्त होगा लेकिन आप उससे संतुष्ट नही दिखाई देंगे।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: श्वेत

मकर राशि का मासिक राशिफल मार्च 2025 विस्तार से पढ़ें

कुंभ राशि मार्च 2025 राशिफल

कुंभ राशि का मासिक राशिफल
कुंभ राशि का मासिक राशिफल

परिवार में किसी सदस्य की तबियत अचानक से बहुत खराब रह सकती है जिसमे आर्थिक खर्चा अधिक होगा। घर के किसी काम से कर्जा भी लेना पड़ सकता है। नौकरी में किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो वहां से असफलता हाथ लगेगी और बॉस आपके काम से खुश नही दिखाई देंगे।

सोशल मीडिया पर किसी के प्रति आकर्षण का भाव आएगा और उनसे बातचीत भी होगी। ऐसे में शुरू में ही उत्तेजित होने से बचें और उन्हें पूरा समय दें। विवाहित जीवन में कुछ ऐसा अनुभव करने को मिलेगा जो दोनों के बीच एक मीठी याद बनकर रह जाएगा। मित्रों में से किसी की शादी का निमंत्रण आ सकता है।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: हरा

कुंभ राशि का मासिक राशिफल मार्च 2025 विस्तार से पढ़ें

मीन राशि मार्च 2025 राशिफल

मीन राशि का मासिक राशिफल
मीन राशि का मासिक राशिफल

रिश्तो को लेकर सतर्क रहें क्योंकि घर के किसी सदस्य की बात को लेकर आप बेवजह से संवेदनशील रवैया अपना सकते हैं जिससे रिश्तो में दूरियां बढ़ जाएगी। बात खुलकर करेंगे तो उसका ज्यादा सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। माता-पिता में किसी एक का स्वास्थ्य थोड़ा ढीला रह सकता है, ऐसे में उन्हें बाहर जाने देने से बचें।

इस माह बिजली की चीजों से भी सावधान रहें और जितना हो सके उनसे दूरी बनाकर रखें। पैसो के लेनदेन में भी सावधानी बरतें। इस माह आपके ऊपर शनि देव भारी है इसलिये शनिवार के दिन शनि मंदिर में जाकर तेल चढ़ाएं और उनसे क्षमा मांगे। घर पर भी तीन बार हनुमान चालीसा पढ़ने की आदत डालें।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: संतरी

मीन राशि का मासिक राशिफल मार्च 2025 विस्तार से पढ़ें

निष्कर्ष

इस तरह से आज के इस लेख के माध्यम से आपने मार्च 2025 राशिफल (March 2025 Rashifal) के बारे में संपूर्ण जानकारी ले ली है। यदि आप हर दिन का राशिफल भी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ना चाहिए। यहाँ पर हम हर दिन का राशिफल प्रतिदिन भेजते हैं।

नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘‍♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:

धर्मयात्रा के अन्य लेख:

Recommended For You

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *