ओम का उच्चारण करने के फायदे (Benefits Of OM Chanting In Hindi)

OM Mantra Benefits In Hindi

क्या आप ओम मंत्र का चमत्कार (OM Mantra Benefits In Hindi) जानना चाहते हैं!! दरअसल ॐ मंत्र में इतनी शक्ति है कि यह मनुष्य को ब्रह्मांड की शक्तियों से जोड़कर उसे अभूतपूर्व ऊर्जा प्रदान करने का काम करता है। सनातन धर्म में ॐ मंत्र को सभी मंत्रों में सर्वश्रेष्ठ माना गया है जिसे किसी भी अन्य मंत्र की शुरुआत और अंत में जोड़ा जा सकता है। इतना ही नहीं, इसे ब्रह्मांड व मनुष्य जीवन का प्रणव शब्द तक कहा गया है।

ऐसे में आज के इस लेख के माध्यम से हम आपके सामने ओम का उच्चारण करने के फायदे (Benefits Of OM Chanting In Hindi) रखने जा रहे हैं। हालाँकि इससे पहले आपको ॐ का उच्चारण कैसे करना चाहिए (OM Ka Jaap), इसके बारे में जानकारी ले लेनी चाहिए। उसके बाद ही आप ॐ जाप के फायदों के बारे में सही रूप में जान सकते हैं।

ॐ का उच्चारण कैसे करें? (OM Ka Jaap)

सबसे पहले तो ॐ मंत्र का उच्चारण कैसे किया जाना चाहिए और इसकी क्या विधि होती है, इसके बारे में ज्ञान होना आवश्यक है। अब बहुत लोग सोचते हैं कि केवल आँख बंद करके ॐ मंत्र का जाप कर लेना ही इसकी विधि होती है। ऐसे में यदि आप ॐ मंत्र जाप की विधि को बिना जाने ही इसका जाप करने लग जाते हैं तो आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है।

इसलिए आज हम आपके साथ ओम मंत्र जाप की विधि को रखने जा रहे हैं। आपको इसी के अनुसार ही ॐ मंत्र का उच्चारण करना चाहिए।

  1. सबसे पहले तो आपको किसी ऐसी जगह का चुनाव करना चाहिए जो शांत हो। यदि आप किसी ऐसी जगह पर ॐ मंत्र का उच्चारण करने जा रहे हैं जहाँ शोर-शराबा हो रहा है या लोग गुजर रहे हैं तो इसका इतना प्रभाव देखने को नहीं मिलता है। यदि जगह शांत के साथ-साथ खुली है तो और भी अच्छी बात है।
  2. ॐ का उच्चारण करने के लिए सबसे उपयुक्त समय सूर्योदय का होता है। उस समय सब जगह शांति भी होती है। आप आराम से अपने घर की छत, खुले मैदान, उद्यान इत्यादि में ॐ मंत्र का जाप कर सकते हैं। शांत जगह इसलिए चाहिए क्योंकि ॐ मंत्र का जाप करते समय आपका ध्यान ना भटकने पाए।
  3. ॐ का जाप करने के लिए जमीन पर बैठ रहे हैं तो पहले एक आसन अवश्य बिछाएं। यदि उद्यान में घास पर बैठ रहे हैं तो आसन बिछाने की आवश्यकता नहीं। यदि किसी बेंच या ऊँची जगह पर बैठकर ॐ मंत्र का जाप करेंगे तो उस पर आसन बिछाना या ना बिछाना आपकी इच्छा पर निर्भर है।
  4. ॐ बोलने से पहले आपको पद्मासन की स्थिति में बैठना है। आपकी कमर एकदम सीधी होनी चाहिए और दोनों हाथ ध्यान मुद्रा में दोनों पैरों के घुटनों पर होने चाहिए। इसी के साथ ही दोनों आँखों को बंद कर लें।
  5. अब आपको ॐ मंत्र का जाप करना शुरू कर देना है। इसके लिए पहले एक गहरी सांस लें और फिर ॐ मंत्र को जितना लंबा हो सके, बोलें। इस बात का ध्यान रखें कि ॐ मंत्र में तीन शब्द आते हैं जो अ, ऊ व म हैं। ऐसे में ॐ मंत्र बोलते समय आप इन तीनो शब्दों पर ही समान मात्रा में जोर दें।
  6. ॐ मंत्र बोलते समय अपना ध्यान अपने मस्तिष्क के बीच में अर्थात तीसरी आँख पर रखें और मन में कोई अन्य विचार ना आने दें। आपको कम से कम 10 मिनट और अधिकतम अपनी इच्छानुसार ॐ मंत्र का जाप इसी प्रक्रिया के तहत करते जाना है।
  7. ॐ मंत्र को बोलते समय आपकी आवाज ना तो ज्यादा धीमे होनी चाहिए और ना ही ज्यादा तेज। इसका आप लंबे स्वर और मध्यम आवाज में जाप करते जाएं।
  8. जब आप ॐ मंत्र का जाप बोलना बंद कर दें तो उसके तुरंत बाद अपनी आँखें ना खोल लें क्योंकि यह आपकी आँखों के लिए घातक हो सकता है। वह इसलिए क्योंकि ॐ मंत्र में बहुत शक्ति होती है और इसे एकदम से रोककर सामान्य प्रक्रिया में आने से शरीर की ऊर्जा नियंत्रित नहीं हो पाती है।
  9. इसलिए जब ॐ मंत्र बोलना बंद कर दें तो उसके बाद एक से दो मिनट के लिए उसी मुद्रा में बैठे रहें और ध्यान लगाते रहें। दो मिनट के बाद अपने दोनों हाथों को आपस में रगड़ कर गर्म करें और उन्हें अपनी आँखों पर फेरें। ऐसा दो से तीन बार करें।
  10. फिर आपको अपनी दोनों आँखों को धीरे-धीरे खोलना है और अपने स्थान से उठ जाना है। इस प्रकार आप विधि पूर्वक ॐ मंत्र का जाप कर सकते हैं।

इसलिए ही हमने आपको पहले कहा कि बहुत लोग ॐ मंत्र का उच्चारण करने को एक सामान्य विधि ले लेते हैं और इसमें उनका लाभ होने की बजाये नुकसान हो जाता है। ऐसे में आपको ॐ का उच्चारण (OM Ka Jaap) करने के लिए हमारे द्वारा बताई गयी विधि का ही पालन करना चाहिए। वहीं यदि आप इसे सूर्योदय के समय करते हैं तो यह आपके लिए बहुत लाभदायक रहेगा।

ओम मंत्र का चमत्कार (OM Mantra Benefits In Hindi)

ॐ मंत्र बहुत ही शक्तिशाली है जिसकी तुलना किसी भी अन्य मंत्र से नहीं की जा सकती है। यह सभी मंत्रों में श्रेष्ठ व सभी शब्दों में महान है। यदि कोई व्यक्ति ॐ मंत्र का जाप प्रतिदिन करता है तो उसे कुछ ही दिनों में इसके लाभ देखने को मिल जाते हैं।

अब यदि आप ओम का उच्चारण करने के फायदे (Benefits Of OM Chanting In Hindi) जानने को यहाँ आये हैं तो हम आपके सामने एक-एक करके सभी फायदों को तो नही रख सकते हैं। वह इसलिए क्योंकि ओम उच्चारण के फायदे एक नहीं सैकड़ों हैं। ऐसे में हम एक-एक करके ॐ बोलने के मुख्य फायदों को आपके सामने रखने वाले हैं।

#1. ॐ की अपार शक्ति व सकारात्मक वातावरण

ॐ मंत्र में बहुत शक्ति होती है जो आपके आसपास के वातावरण को सकारात्मक बनाने में सहयोग करती है। जहाँ कहीं भी नियमित रूप से ॐ मंत्र का जाप किया जाता है, वहां का वातावरण सकारात्मक ऊर्जा या पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहता है। इससे आपको निम्नलिखित लाभ देखने को मिलते हैं:

  • ऊर्जा का समावेश

ओम मंत्र के जाप से आपके आसपास का वातावरण ऊर्जावान बनता है। अब यदि आप अपने घर में ॐ मंत्र का जाप करते हैं तो आप पाएंगे कि घर का वातावरण अद्वितीय ऊर्जा से भर गया है।

  • शक्ति का संचार

ॐ का जाप आपके आसपास ऊर्जा का संचार करने के साथ-साथ अद्भुत शक्तियां भी प्रदान करता है। इससे आपके और आपके आसपास के लोगों में अद्भुत शक्ति देखने को मिलती है।

  • रचनात्मक होना

घर में यदि सकारात्मक वातावरण बनेगा तो अवश्य ही रचनात्मकता या क्रिएटिविटी देखने को मिलती है। रिश्तों में मजबूती आती है और सभी सदस्यों के बीच आपसी प्रेम में बढ़ोत्तरी होती है।

  • बुरी शक्तियां समाप्त होना

यदि आपके घर में या आपके ऊपर किसी बुरी शक्ति का साया है तो वह भी दूर हो जाता है। इससे सभी तरह की बुरी शक्तियों जैसे काला जादू, टोना-टोटका, भूत, प्रेत, पिशाच इत्यादि को दूर करने में सहायता मिलती है।

  • भ्रम दूर होना

यदि आपको या आपके परिवार के किसी सदस्य को कोई भ्रम है या दुविधा है तो वह भी दूर हो जाते हैं। एक तरह से ॐ का उच्चारण करने से भ्रम की स्थिति को दूर करने में सहायता मिलती है। यह ॐ की अपार शक्ति में ही माना जाता है।

#2. ॐ का विज्ञान व शारीरिक संतुलन

ॐ का वैज्ञानिक महत्व भी है और वह है आपके शरीर का सही संतुलन स्थापित होना। यदि आपके हाथ, पैर इत्यादि अंग सही से काम नहीं करते हैं या आप अपने शरीर को तेजमय बनाना चाहते हैं तो वह भी ओम मंत्र के जाप से देखने को मिलता है। ॐ जाप के फायदे (OM Jaap Ke Fayde) में यह एक प्रमुख फायदा है।

  • शारीरिक अंगों का संतुलन बनना

ॐ का उच्चारण नाभि से लेकर हृदय व कंठ तक होता है। इसके तीन अक्षर अ, ऊ व म क्रमशः नाभि, हृदय व कंठ में कंपन्न उत्पन्न करते हैं। इससे आपके शरीर के प्रत्येक अंग को संतुलित करने में सहायता मिलती है।

  • तेजमय शरीर

ॐ के विज्ञान में शरीर का तेजमय होना भी सम्मिलित है। इससे आपकी त्वचा के सभी रोमछिद्र खुल जाते हैं और उनमें तेज उत्पन्न होता है। जब आप ॐ मंत्र का जाप करेंगे तो खुद पाएंगे कि शरीर के रोंगटे खड़े हो रहे हैं।

  • चेहरे पर चमक

इससे ना केवल आपका शरीर तेजमय बनता है बल्कि चेहरे पर भी चमक आती है। इस तरह से आपका आभामंडल ओजस्वी बनता है। आप पहले की तुलना में युवा दिखाई देते हैं। यही ओम का विज्ञान है।

#3. ॐ मंत्र मैडिटेशन व शांत मन

ओम मंत्र के जाप से आपको केवल शारीरिक लाभ ही देखने को नहीं मिलते हैं बल्कि मानसिक रूप से भी बहुत लाभ होता है। ॐ मंत्र को मैडिटेशन का ही रूप माना जाता है जिसे हम ध्यान लगाना भी कहते हैं। इससे आपका चित्त शांत होता है और हर तरह का तनाव व अवसाद दूर हो जाता है। आइये ओम मंत्र के यह लाभ जान लेते हैं।

  • तनाव दूर होना

आज के आधुनिक युग में हमें तरह-तरह के तनाव होते हैं। इससे आपका दिमाग हमेशा किसी ना किसी चिंता में डूबे रहता है। अब यदि आप ॐ मंत्र का जाप करते हैं तो इससे आपका मन शांत होता है और आप उन समस्याओं का हल ढूंढ पाते हैं। इससे आपका तनाव अपने आप ही दूर हो जाता है।

  • अवसाद का उपचार

अवसाद तनाव का ही बड़ा रूप है जो व्यक्ति को आत्म-हत्या करने तक को मजबूर कर देता है। इस स्थिति में वह किसी से बात नहीं करता है, दुनिया से कट जाता है और अंदर ही अंदर घुटता चला जाता है। इस स्थिति में यदि वह व्यक्ति प्रतिदिन 15 से 20 मिनट के लिए ॐ का जाप कर ले तो वह अपने अवसाद को बहुत कम कर लेता है।

  • सृजन क्षमता

ओम का उच्चारण करने के फायदे इतने अद्भुत हैं कि पूछिए मत। अब यदि आपका दिमाग शांत है और समस्याओं का हल निकल रहा है तो अवश्य ही आपका दिमाग मेधावी होगा। इससे आपके दिमाग में नए-नए विचार आते हैं जो आपको नया काम करने और सृजन करने की क्षमता प्रदान करते हैं। यह आपके करियर और भविष्य के लिए बहुत अच्छा रहता है।

  • एकाग्रता आना

शांत दिमाग का व्यक्ति अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित कर पाता है। ॐ मंत्र का जाप करते समय आपको अपना ध्यान मस्तिष्क के मध्य में केंद्रित करना होता है। इसके फलस्वरूप आप अपना ध्यान भटकने से रोक पाते हैं और एकाग्रचित्त होकर काम करते हैं।

  • स्मरण शक्ति मजबूत होना

ॐ के लाभ में एक लाभ स्मरण शक्ति का मजबूत होना भी है। कई बार हम चीज़ों को भूल जाते हैं और इससे कई तरह की दिक्कतें आ खड़ी होती है। इसलिए स्मरण शक्ति या याददाश्त का मजबूत होना किसी वरदान से कम नहीं है जो आपको ॐ जाप से मिलता है।

#4. ॐ की सिद्धि व मनोस्थिति

मनुष्य के शरीर की मुख्य तौर पर तीन अवस्थाएं होती है। वह है जागृत, स्वप्न व निद्रा अर्थात हम या तो जाग रहे होते हैं, या सपना देख रहे होते हैं या सो रहे होते हैं। ॐ इन तीनो स्थितियों को ही सुधारने पर बल देता है। इतना ही नहीं, यह आपकी इन्द्रियों को भी आपके नियंत्रण में करने में सहयोग करता है। आइये ओम का उच्चारण करने के फायदे (Benefits Of OM Chanting In Hindi) में यह भी जान लेते हैं।

  • तीनो अवस्थाओं का बेहतर होना

ओम का निरंतर जाप किया जाए तो व्यक्ति अपनी तीनो अवस्थाओं को बेहतर बना पाता है। इसके फलस्वरूप वह जागृत अवस्था में बेहतर व जल्दी कार्य कर पाता है, बुरे सपनों से बचा रहता है और अच्छी नींद ले पाता है।

  • इन्द्रियों पर नियंत्रण

हमारी पांच इन्द्रियां होती है, जो है नेत्र, नाक, कान, जिव्हा व त्वचा। इससे हमें देखने, सूंघने, सुनने, स्वाद व स्पर्श की शक्तियां मिलती है। ऐसे में ओम मंत्र का जाप इन पाँचों को बेहतर करने का कार्य करता है। मुख्य तौर पर आँखों के लिए यह वरदान होता है।

  • क्रोध, लोभ, लालसा दूर होना

ॐ जाप करने से आपके अंदर भी सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। इसके फलस्वरूप आपके मन से सभी बुरी भावनाओं जैसे कि क्रोध, लोभ, लालसा, ईर्ष्या, तृष्णा इत्यादि को दूर करने में सहायता मिलती है। इससे जीवन सुखमय बनता है।

#5. ॐ का मानसिक जाप व ब्रह्मांड की शक्तियां

ॐ की ध्वनि एक ऐसी ध्वनि है जो ब्रह्मांड की शक्तियों से जोड़ने का काम करती है। सीधे शब्दों में कहा जाए तो ॐ ब्रह्मांड की ही आवाज है जो हमशा उसमें गूंजती रहती है। इससे आप ब्रह्मांड की शक्तियों को अपने अंदर समाहित करने की क्षमता पाते हैं। यह शारीरिक व मानसिक शक्ति से कई बढ़कर आपको दिव्य शक्तियां प्रदान करती है।

हमारा शरीर पंच तत्वों से मिलकर बना होता है, जो है अग्नि, वायु, जल, पृथ्वी व आकाश। यह ओम मंत्र का चमत्कार (OM Mantra Benefits In Hindi) ही है जो आपके शरीर में इन पंच तत्वों का बेहतर संतुलन स्थापित करके आपको ब्रह्मांड की शक्तियों से तालमेल बिठाने में सहयोग करता है। जो व्यक्ति हर दिन ॐ मंत्र का जाप करता है और उसे ऐसा करते हुए कई वर्ष हो गए हैं, वह अवश्य ही ॐ का यह लाभ देख पाता है।

#6. ॐ की महिमा व ईश्वर से निकटता

ॐ का आध्यात्मिक लाभ भी देखने को मिलता है जो इसका सर्वोत्तम लाभ है। आपने अवश्य ही धार्मिक सीरियल व फिल्मों इत्यादि में देखा होगा कि किस प्रकार कोई व्यक्ति वर्षों की तपस्या के पश्चात ईश्वर को पा लेता है या उनके निकट पहुँच जाता है। तो यह ॐ की शक्ति से ही संभव हो पाता है। ॐ एक ऐसा मंत्र है जो आत्मा को परमात्मा से मिलाने का कार्य करता है।

हमारा शरीर अवश्य ही पंच तत्वों से मिलकर बना है लेकिन जब तक उसमें आत्मा का वास नहीं होता है, तब तक हम में प्राण नहीं आते हैं। ऐसे में जो व्यक्ति ओम का निरंतर जाप करता चला जाता है और ध्यान नहीं भटकने देता है, उसे अलौकिक ज्ञान की प्राप्ति होती है। वह ब्रह्मांड के गूढ़ रहस्य, दिव्य ज्ञान, ब्रह्मतत्व इत्यादि को समझ पाता है। यह ॐ मंत्र के चमत्कारिक लाभ होते हैं जो बहुत ही कठिन साधना से प्राप्त किए जाते हैं। इससे मनुष्य को मोक्ष तक प्राप्त हो जाता है।

#7. ओम के जाप से मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता

ओम जाप के लाभ में एक लाभ अपने आप ही निकल कर सामने आता है और वह है आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता या इम्युनिटी का मजबूत होना। यह तो आपने ऊपर ही जान लिया है कि ॐ मंत्र के जाप के फलस्वरूप आपके शरीर में ऊर्जा व शक्ति का संचार होता है। इसी के बलबूते ही आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत बनती है।

अब यदि आपकी इम्युनिटी मजबूत है तो आपको जल्दी से कोई रोग नहीं हो पाता है। आप हर मौसम में खुद को मौसमी बीमारियों से मुक्त रख पाते हैं। इससे आपके अंदर एक नयी ताजगी देखने को मिलती है। आप हर काम को जल्दी व सरलता से कर पाते हैं और शरीर मजबूत बना रहता है।

#8. ओम मंत्र का जाप देता है उत्तम स्वास्थ्य

ओम का उच्चारण करने के फायदे (Benefits Of OM Chanting In Hindi) तो बहुत हैं लेकिन इसी में एक फायदा है आपका स्वास्थ्य बेहतर होना। अब यदि आप इंटरनेट पर ॐ जाप के लाभ ढूंढेंगे तो ज्यादातर आपको यही लाभ बताये जाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि यह लाभ प्रत्यक्ष रूप में देखने को मिल जाते हैं जो हमारी दिनचर्या का एक भाग होते हैं। आइये इन लाभ पर भी एक नज़र डाल लेते हैं।

  • बेहतर रक्तसंचार

जब कोई व्यक्ति ॐ मंत्र का पूरे विधि-विधान के साथ जाप करता है, तो उसके शरीर में रक्त का संचार बेहतर होने में मदद मिलती है। यदि रक्त प्रवाह या ब्लड प्रेशर ठीक है तो हम भी स्वस्थ रहते हैं।

  • सुचारू पाचन तंत्र

ॐ का प्रथम अक्षर अ नाभि में कंपन्न करवाता है। नाभि का सीधा जुड़ाव हमारे पाचन तंत्र से होता है। इससे आपका पाचन तंत्र सही से काम कर पाता है और हाजमा ठीक बना रहता है।

  • उत्तम श्वसन तंत्र

ॐ मंत्र बोलते समय आप गहरी श्वास लेते हैं और फिर ॐ का जाप करते समय उसे धीरे-धीरे छोड़ते हैं। इससे आपका श्वसन तंत्र भी मजबूत बनता है और फेफड़े ढंग से काम करते हैं।

  • मजबूत रीढ़ की हड्डी

ओम का जाप करते समय आप अपनी कमर को सीधा रखते हैं। इससे आपकी रीढ़ की हड्डी में मजबूती देखने को मिलती है। एक उम्र के बाद रीढ़ की हड्डी कमजोर होती चली जाती है। ऐसे में आप ॐ मंत्र के जाप से इसे मजबूत बनाये रख सकते हैं।

  • स्वस्थ हृदय

ॐ का दूसरा अक्षर ऊ हृदय में कंपन्न करवाता है। इससे आपका हृदय भी स्वस्थ बना रहता है। दिल की धड़कन भी सामान्य बनी रहती है जो आज के समय में बहुत आवश्यक है।

#9. ॐ से मिलती है सामान्य बीमारियों से मुक्ति

ॐ जाप के फायदों (OM Jaap Ke Fayde) में केवल स्वस्थ शरीर ही नहीं आता है बल्कि यदि आप किसी सामान्य बीमारी से जूझ रहे हैं या फिर यूँ कहें कि जो आज के समय में सामान्य बीमारी बन चुकी है लेकिन जानलेवा नहीं है, उनसे भी छुटकारा मिलता है। आइये उनके बारे में भी जान लेते हैं।

  • अनिद्रा

जैसा कि हमने आपको ऊपर ही बताया कि ॐ के जाप से आपकी मनोस्थिति बेहतर होती है और शरीर तीनो अवस्थाओं में बेहतर कार्य कर पाता है। तो उसी में अनिद्रा अर्थात नींद कम आने या नहीं आने या समय पर नींद नहीं आने की समस्या भी दूर हो जाती है। इसके लिए आप सोने से पहले भी 5 से 10 मिनट के लिए ॐ का जाप (OM Ka Jaap) कर सकते हैं।

  • बीपी

यह तो हमने आपको ऊपर ही बता दिया है कि ओम का जाप करने से आपका रक्तसंचार बेहतर होता है। इसी कड़ी में यदि आपको बीपी की समस्या है तो वह भी दूर हो जाती है। अब किसी को हाई बीपी या लो बीपी की समस्या होती है तो दोनों ही स्थिति में यह बीमारी धीरे-धीरे दूर होती चली जाती है।

  • ख़राब पेट

अब यदि आपका पाचन तंत्र मजबूत बन रहा है तो अवश्य ही आपको पेट से संबंधित हर तरह की बीमारी से आराम मिलता है। फिर चाहे वह दस्त, कब्ज, हाजमा ख़राब होना, गैस बनना, जलन होना इत्यादि कुछ भी हो।

  • अस्थमा

श्वसन तंत्र के मजबूत होने से आपको सांस से संबंधित बीमारियों से भी छुटकारा मिल जाता है। इससे सबसे सामान्य बीमारी अस्थमा से भी आराम मिलता है। बहुत लोगों ने ॐ मंत्र के जाप से अपनी अस्थमा की बीमारी को दूर भी कर लिया है।

  • घबराहट

बहुत लोगों में घबराहट की बीमारी भी देखने को मिलती है। जैसे कि किसी अनचाही स्थिति में फंस जाने पर घबरा जाना, वाहन के तेज चलने पर घबराहट होना इत्यादि। ऐसे में आप डॉक्टर की बताई दवाइयां लेते होंगे। तो इसे भी आप ओम मंत्र के जाप से दूर कर सकते हैं।

#10. ओम मंत्र से गंभीर बीमारी का उपचार

ओम का जाप करने के फायदों (OM Jaap Ke Fayde) में जो अंतिम फायदा है वह है गंभीर बीमारियों से मुक्ति। जी हां, सही सुना आपने। ॐ मंत्र ना केवल सामान्य बीमारियों का उपचार कर पाता है बल्कि इसकी सहायता से बहुत लोगों ने अपनी गंभीर से गंभीर बीमारियों का भी उपचार किया है। यदि आपको विश्वास नहीं हो तो आप समाचार में भी पढ़ सकते हैं। हालाँकि इसके साथ-साथ आपको अन्य योग क्रियाएं भी करनी होगी।

  • थायराइड

आज लोगों में थायराइड की समस्या बहुत देखने को मिल रही है। यह एक ग्रंथि होती है जो हमारे गले में स्थित होती है। यह भोजन को ऊर्जा में बदलने का काम करती है। ॐ का अंतिम व तीसरा अक्षर म गले में ही कंपन्न पैदा करता है। इससे आपकी थायराइड ग्रंथि सही होती है और इस बीमारी से धीरे-धीरे छुटकारा मिल जाता है।

  • हृदयाघात

यह तो हमने आपको ऊपर ही बताया कि ॐ शब्द का दूसरा अक्षर ऊ आपके हृदय में कंपन्न करता है। इससे आपके दिल की धड़कन सामान्य बनी रहती है। ऐसे में आप आज के समय में लोगों को अचानक हृदयाघात या हार्ट अटैक की समस्या से मरते हुए देख रहे हैं, उसका खतरा बहुत कम हो जाता है।

  • लकवा

ॐ मंत्र व योग के माध्यम से व्यक्ति अपने शरीर का लकवा या पैरालिसिस तक ठीक कर सकता है। इसके एक नहीं बल्कि कई उदाहरण आप समाचार में देख सकते हैं। यदि व्यक्ति स्वयं ॐ मंत्र का जाप करने में सक्षम नहीं है तो उसका कोई परिचित उसके पास बैठकर भी इसका जाप कर उसको ठीक कर सकता है।

  • कैंसर का दर्द

कैंसर या कुष्ठ रोग बहुत ही दर्दनाक होता है। इससे व्यक्ति असहनीय दर्द का सामना कर रहा होता है। उस स्थिति में यदि आप प्रतिदिन ॐ मंत्र का जाप करना शुरू कर देते हैं तो यह आपके कैंसर के दर्द को बहुत हद्द तक कम कर देगा।

इस तरह से ॐ का उच्चारण करने के फायदे (OM Ka Jaap) तो बहुत हैं लेकिन यह आपको तभी देखने को मिलेंगे जब आप एकाग्र मन से प्रतिदिन इसका जाप करना शुरू कर देंगे। विश्वास कीजिये, यह आपकी हर समस्या और बीमारी को दूर कर देंगे और आपका जीवन सुखमय बना देंगे।

निष्कर्ष

इस लेख के मध्यम से आपने ओम मंत्र का चमत्कार (OM Mantra Benefits In Hindi) जान लिया है। अब जो मंत्र इतने अद्भुत व अलौकिक लाभ देकर जा रहा है तो उसे चमत्कारिक मंत्र ही कहा जाएगा। ॐ के जाप से आप शारीरिक, मानसिक, धार्मिक, आध्यात्मिक, वैज्ञानिक इत्यादि हर तरीके के लाभ देख पाते हैं। इसलिए आप आज से ही प्रतिदिन ॐ मंत्र का जाप करने का नियम बना लेंगे तो यह आपके लिए बहुत ही फलदायी सिद्ध होगा।

ओम मंत्र के चमत्कार से संबंधित प्रश्नोत्तर

प्रश्न: ओम का उच्चारण करने से कौन सी गैस ज्यादा मात्रा में बाहर निकलती है?

उत्तर: यह एक निरर्थक प्रश्न है क्योंकि चाहे आप ओम का उच्चारण करें या कुछ ना करें, आपके शरीर से कार्बन डाइऑक्साइड ही बाहर निकलेगी।

प्रश्न: ओम के उच्चारण से शरीर के किन-किन अंगों पर प्रभाव पड़ता है?

उत्तर: ओम के उच्चारण से आपके शरीर के हरेक अंग पर प्रभाव पड़ता है। आप अपनी इन्द्रियों को नियंत्रित कर पाते हैं। इससे आपके फेफड़े, हृदय, पाचन तंत्र व श्वसन तंत्र इत्यादि मजबूत बनते हैं।

प्रश्न: ओम के जप से मनुष्य क्या बनता है?

उत्तर: ओम के जाप से मनुष्य का जीवन सुखमय बन जाता है। उसका मन शांत व शरीर स्वस्थ होता है। इसी के साथ ही ब्रह्मांड की शक्तियां भी उसमें समाहित होती है।

प्रश्न: ओम मंत्र की शक्ति क्या है?

उत्तर: ओम मंत्र में बहुत शक्ति है यह मनुष्य को शारीरिक व मानसिक रूप से तो फिट बनाता ही है बल्कि साथ ही उसे ब्रह्मज्ञान व अलौकिक सत्य के बारे में भी बताता है।

प्रश्न: ॐ को कैसे सिद्ध करें?

उत्तर: यदि आपको ॐ को सिद्ध करना है तो उसके लिए हर दिन कम से कम एक घंटा लगातार इसका जाप करना होगा। वहीं इसे जल्दी सिद्ध करने के लिए किसी शांत जगह पर जाकर बिना रुके इसका जाप करते रहना होगा।

नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘‍♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:

अन्य संबंधित लेख:

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.