मकर राशि मासिक राशिफल मार्च 2025 – विस्तृत रूप में

मकर राशि का मासिक राशिफल

आज हम मकर राशि का मासिक राशिफल मार्च 2025 (Makar Rashi March 2025 In Hindi) के लिए जानेंगे। हम सभी के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है या मकर राशि 2025 मार्च का महीना कैसा रहेगा। कई तरह के प्रश्न हमारे दिमाग में उठते हैं। जैसे कि मकर राशि के लिए मार्च का महीना कैसा रहेगा, व्यापार या नौकरी में उन्नति देखने को मिलेगी या नहीं या फिर किन नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, इत्यादि।

इसलिए धर्मयात्रा (DharmYaatra) ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभावों और उनकी चाल का अध्ययन किया है। इसे देखते हुए हमने मकर राशि मासिक राशिफल मार्च 2025 (Makar Rashifal March 2025) का सटीक आंकलन किया है ताकि आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सकें। आइए जानते हैं मकर मासिक राशिफल मार्च 2025 के लिए।

मकर राशि का मासिक राशिफल मार्च 2025

इस लेख में हमने मकर राशि का मासिक राशिफल मार्च महीने के लिए कैसा रहने वाला है, इसके बारे में बताया है। यहाँ पर मार्च माह 2025 के लिए मकर राशि का राशिफल पारिवारिक, आर्थिक, करियर, शिक्षा, प्रेम तथा स्वास्थ्य के आधार पर दिया गया है। इससे आप यह जान पाएंगे कि आपको अपनी मकर राशि के राशिफल के अनुसार मार्च महीने में क्या कुछ तैयारी करनी चाहिए।

इसलिए अपने राशिफल को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी करें। हालाँकि आपको यह भी सूचित किया जाता है कि दिया गया राशिफल मार्च माह में मकर राशि पर पड़ने वाले प्रभावों को देखकर लिखा गया है, ना कि व्यक्ति विशेष के तौर पर।

यदि आप अपनी मकर राशि के अनुसार साल 2025 के लिए मार्च महीने का मासिक राशिफल जानने के साथ-साथ उसके लिए दैनिक या साप्ताहिक तौर पर भी राशिफल जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक पर क्लिक कर हमारी धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी जानने को मिलेगी:

  • हर राशि का विस्तृत वार्षिक राशिफल
  • हर राशि का विस्तृत मासिक राशिफल
  • साप्ताहिक रूप से राशिफल
  • प्रतिदिन के आधार पर दैनिक राशिफल
  • धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी
  • भारतवर्ष का संपूर्ण इतिहास

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

तो इस तरह से आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली हर एक चीज़ के बारे में जानकारी एकत्र कर लेंगे। तो अब देर ना करते हुए चलिए पढ़ते हैं मकर राशि मासिक राशिफल मार्च 2025 (Makar Rashifal March 2025) के लिए।

  • पारिवारिक जीवन

परिवार के किसी सदस्य की कोई बात आपको चुभ सकती है और आप मन ही मन उनके साथ द्वेष भावना रख सकते हैं। यदि धैर्य से काम नही लिया गया तो यही बात बड़ी बन जाएगी जिस कारण कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बड़े-बुजुर्ग आपसे किसी बात की आशा रखेंगे।

पड़ोस के लोगों के साथ संबंध मधुर बनेंगे और उनके साथ मिलकर कुछ नया करवाने का प्रयास किया जाएगा। समाज में आपके परिवार को लेकर सकारात्मक छवि बनेगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और उन्हें बाहर का खाना खाने को ना दें।

  • व्यापार व नौकरी

व्यापारियों को काम की अधिकता ज्यादा रहेगी जिस कारण थकान का अनुभव करेंगे। स्वभाव में चिढ़चिढ़ापन भी आ सकता है। सभी के साथ समन्वय बनाने का प्रयास करते नज़र आएंगे लेकिन सफलता नही मिलेगी। कुछ बातों को लेकर मन शंका में रहेगा जिस कारण मानसिक तनाव होने की भी संभावना है।

निजी नौकरी में अड़चन आएगी और जो काम आसानी से होता दिख रहा था वही अब मुश्किल हो जाएगा। ऑफिस में आपको लेकर राजनीति हो सकती है जिस कारण आपकी छवि को भी नुकसान पहुंचेगा। सरकारी कर्मचारी अपने लिए नए काम की तलाश में रह सकते हैं।

  • शिक्षा व करियर

मैनेजमेंट या इंजीनियरिंग के क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे हैं तो माह के तीसरे सप्ताह में कुछ अच्छे जॉब ऑफर आएंगे लेकिन ध्यान नहीं दे पाने के कारण वे आपके हाथ से निकल भी सकते हैं। अन्य क्षेत्रों में पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए साल का यह माह सामान्य रहने की उम्मीद है।

यदि आप किसी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं और कुछ वर्षों से उसमें सफल नहीं हो पा रहे हैं तो इस माह किसी सीनियर का मार्गदर्शन मिलेगा जो आगे चलकर बहुत काम आएगा। ऐसे में उनके बताए रास्ते को ध्यान से सुने और उस पर चलने का प्रयास करें।

  • प्रेम जीवन

इस माह आपको अपने पार्टनर से भरपूर सहयोग मिलेगा और वे आपकी सहायता करते नज़र आएंगे। आप भी उनके लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास करेंगे जिससे रिश्तों में मजबूती बढ़ेगी। माह के अंत में आपको अपने प्रयासों का शुभ फल प्राप्त होगा लेकिन आप उससे संतुष्ट नही दिखाई देंगे।

विवाह के लिए रिश्ता ढूंढ रहे हैं और कोई अच्छा रिश्ता नहीं मिल पा रहा है तो इस माह किसी अनजान व्यक्ति के द्वारा आपको रिश्ते के लिए अप्रोच किया जाएगा। हालाँकि यह देखने में लोक-लुभावना होगा लेकिन इसके बारे में अच्छे से जांच-पड़ताल अवश्य कर लें।

  • स्वास्थ्य जीवन

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह उत्तम रहेगा और किसी प्रकार की कोई समस्या नही होगी। यदि कुछ समय से किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो इस माह उससे भी आराम मिलेगा। हालाँकि बीपी से पीड़ित रोगी अपने खाने का ध्यान रखें और बाहर का खाना खाने से परहेज रखें।

मन में नए-नए विचारों का समावेश होगा और आप पहले से ज्यादा तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। मन किसी बात को लेकर प्रसन्न रहेगा और कुछ नया करने का विचार मन में आएगा। किसी अपने के द्वारा आपको खुशी मिलेगी।

मकर राशि का लकी नंबर मार्च 2025: नौ

मकर राशि का लकी कलर मार्च 2025: श्वेत

इन बातों का ध्यान रखें

  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग अवश्य करें जिसमें मुख्यतया 10 मिनट के लिए ॐ मंत्र का जाप, 10 मिनट के लिए कपालभाती व 10 मिनट के लिए अनुलोम-विलोम है। इससे आपका शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बिल्कुल सही रहेगा।
  • रात को सोने से पहले शांत व एकांत जगह में 10 से 20 मिनट के लिए ध्यान अवश्य लगाएं। इससे दो लाभ मिलते हैं, एक तो नींद अच्छी आती है व दूसरा अगले दिन आप तरोताजा अनुभव करते हैं। ध्यान लगाते समय आप मध्यम आवाज़ में शांत संगीत भी सुन सकते हैं।
  • हर मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें या हनुमान मंदिर होकर आएं। इससे आप पर या आपके परिवार पर आया किसी भी प्रकार का संकट दूर होगा व हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी।
  • घर के बाहर गाय माता व कुत्तों को प्रतिदिन भोजन अवश्य करवाएं। साथ ही घर की छत पर पक्षियों इत्यादि के लिए दाना-पानी भी रखें। जितनी यह पृथ्वी हमारी है उतनी ही उनकी भी है। प्रतिदिन उनको भोजन कराने से हमें पुण्य मिलता है व ग्रहों के दोष दूर होते हैं।
  • समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करें व भूखे को भोजन अवश्य कराएं।

धर्मयात्रा टिप: यदि आप सात घंटे से कम सोते हैं तो कम से कम सात घंटे सोने की आदत डालें। इससे आपका स्वास्थ्य तो ठीक रहेगा ही और काम करते समय थकान का भी अनुभव नहीं होगा।

निष्कर्ष

आज के इस लेख के माध्यम से आपने मकर राशि का मासिक राशिफल मार्च 2025 (Makar Rashi March 2025 In Hindi) के लिए विस्तृत रूप में जान लिया है। यदि अभी भी आपके मन में कोई शंका है या आप राशिफल को विस्तृत रूप में जानने को इच्छुक है तो आप हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ सकते हैं।

नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘‍♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:

धर्मयात्रा के अन्य लेख:

Recommended For You

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *