आज का राशिफल 1 अप्रैल 2024 | Today Rashifal 1 April 2024

Aaj Ka Rashifal 2024

प्रातःकाल उठते ही सभी के मन में यह आशा होती हैं कि आज का दिन हमारे लिए शुभ रहे व कुछ अनुचित ना हो। इसलिए सभी अपनी राशि के अनुसार आज का राशिफल 1 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal 1 April 2024) जानने को उत्सुक होते हैं। आप भी अपनी राशि का दैनिक राशिफल (Today Rashifal 1 April) जानने के बारे में उतना ही उत्सुक होंगे।

इसलिए धर्मयात्रा संस्था प्रत्येक राशि के अनुसार आपके दैनिक जीवन पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों व नक्षत्रों के प्रभावों को ध्यान में रखकर राशिफल का सटीक आंकलन कर आपके सामने रखती हैं। आइए जानते हैं 1 अप्रैल 2024 का आज का राशिफल (Today Horoscope In Hindi) प्रत्येक राशि के अनुसार।

आज का राशिफल 1 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal 1 April 2024)

यदि आप अभी तक धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप ग्रुप से नही जुड़े हैं तो इस लिंक पर क्लिक कर अभी जुड़े। यहाँ पर आपको हर दिन का दैनिक राशिफल प्रतिदिन भेजा जाएगा। इसी के साथ धर्म व देश से जुड़ी अन्य जानकारी भी समय-समय पर चित्रों, विडियो व लेख के माध्यम से दी जाती रहेगी।

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

मेष राशि आज का राशिफल (Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal)

पेट से संबंधित कोई समस्या परेशान जरूर करेगी लेकिन यदि आप अपने आहार पर ध्यान रखेंगे तो स्वस्थ रहेंगे। यदि आप बाहर का खाना खाते हैं या टिफिन मंगवाते हैं तो जहाँ से खाते हैं उस जगह से आज के दिन ना खाएं और किसी नयी जगह से खाएं जहाँ पौष्टिक खाना मिलता हो।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 3

वृषभ राशि आज का राशिफल (Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal)

यदि आप प्रतिदिन बाहर जाते हैं और खुद ड्राइविंग करते हैं तो कृपया आज के दिन खुद ड्राइविंग करने से बचें और हो सके तो सार्वजनिक वाहन से यात्रा करें। आज आपके ऊपर शनि भारी है जिस कारण दुर्घटना हो सकती है।

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 9

मिथुन राशि आज का राशिफल (Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal)

कॉलेज के छात्र अपने लिए कुछ नए क्षेत्रों को देखेंगे और उन पर काम करने का विचार करेंगे। किसी करीबी रिश्तेदार का सहयोग भी लिया जा सकता है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 7

धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

कर्क राशि आज का राशिफल (Kark Rashi Aaj Ka Rashifal)

अहंकार को अपने ऊपर हावी ना होने दें। परिवार में किसी की कोई बात आपको बुरी लग रही है तो उनसे खुलकर बात करें अन्यथा दूरियां बढ़ जाएगी। यदि आपने धैर्य से काम लिया तो बात संभल जाएगी।

शुभ रंग: श्वेत

शुभ अंक: 8

सिंह राशि आज का राशिफल (Singh Rashi Aaj Ka Rashifal)

यदि आपने कहीं से लोन लिया हुआ है तो वहां से समस्या उत्पन्न होगी। परिवार में भी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा जिसका हल जल्दी नही निकल पाएगा।

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 1

कन्या राशि आज का राशिफल (Kanya Rashi Aaj Ka Rashifal)

गले से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है। शरीर में विटामिन की कमी भी होगी जिस कारण आलस छाया रहेगा। ऐसे में जूस इत्यादि पौष्टिक चीजों का सेवन करते रहें।

शुभ रंग: केसरी

शुभ अंक: 6

तुला राशि आज का राशिफल (Tula Rashi Aaj Ka Rashifal)

मानसिक रूप से एक दम स्वस्थ रहेंगे और पहले से ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे। दोपहर के समय नए-नए विचारों का मन में समावेश होगा तथा प्रसन्नता छाई रहेगी।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4

वृश्चिक राशि आज का राशिफल (Vrishchik Rashi Aaj Ka Rashifal)

यदि आप स्कूल या कॉलेज में हैं तो आज के दिन मन पढ़ाई में कम और अन्य कामों में ज्यादा लगेगा। आप अपनी रुचि के अनुसार काम करेंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 8

धनु राशि आज का राशिफल (Dhanu Rashi Aaj Ka Rashifal)

यदि आपने कहीं पैसा निवेश कर रखा है तो उस ओर नज़र बनाए रखें क्योंकि वहां से अचानक से धन लाभ मिलेगा। भूमि संबंधी सौदे में आश्चर्यजनक रूप से नए अवसर हाथ में आएंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 1

धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

मकर राशि आज का राशिफल (Makar Rashi Aaj Ka Rashifal)

घर में किसी सदस्य के विवाह की बात चल सकती है और कहीं से उनके लिए एक अच्छा रिश्ता भी आएगा जिस कारण सभी का मन आनंदित रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 4

कुंभ राशि आज का राशिफल (Kumbh Rashi Aaj Ka Rashifal)

यदि विवाह हो चुका है तो रिश्तों में थोड़ी कड़वाहट जरुर आएगी लेकिन यदि आपने संयम और धैर्य से काम लिया तो वह जल्दी ही सुलझ जाएगी। आज के दिन जीवनसाथी पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 2

मीन राशि आज का राशिफल (Meen Rashi Aaj Ka Rashifal)

कहीं रिश्ते की बात चल रही है तो संभल कर रहें क्योंकि किसी मित्र के द्वारा उसमे दरार डालने का प्रयास किया जाएगा जिस कारण बात बिगड़ भी सकती है।

शुभ रंग: महरून

शुभ अंक: 5

इन्हें भी पढ़ें:

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.