आज का राशिफल 10 दिसंबर 2024 | Today Rashifal 10 December 2024

Aaj Ka Rashifal

प्रातःकाल उठते ही सभी के मन में यह आशा होती हैं कि आज का दिन हमारे लिए शुभ रहे व कुछ अनुचित ना हो। इसलिए सभी अपनी राशि के अनुसार आज का राशिफल 10 दिसंबर 2024 (Aaj Ka Rashifal 10 December 2024) जानने को उत्सुक होते हैं। आप भी अपनी राशि का दैनिक राशिफल जानने के बारे में उतना ही उत्सुक होंगे।

इसलिए धर्मयात्रा संस्था प्रत्येक राशि के अनुसार, आपके जीवन पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों व नक्षत्रों के प्रभावों को ध्यान में रखकर राशिफल का सटीक आंकलन कर आपके सामने रखती हैं। आइए जानते हैं दैनिक राशिफल 10 दिसंबर 2024 (Today Rashifal 10 December 2024) प्रत्येक राशि के अनुसार।

आज का राशिफल 10 दिसंबर 2024 | Aaj Ka Rashifal 10 December

आज के इस लेख में हम राशियों के क्रमानुसार प्रत्येक राशि का राशिफल प्रदान करने जा रहे हैं। ऐसे में आपकी जो भी राशि है, आप उसी संख्या नंबर पर जाए। राशियों का क्रम इस प्रकार हैं।

  1. मेष
  2. वृषभ
  3. मिथुन
  4. कर्क
  5. सिंह
  6. कन्या
  7. तुला
  8. वृश्चिक
  9. धनु
  10. मकर
  11. कुंभ
  12. मीन

अब हम आपके सामने प्रत्येक राशि का संक्षिप्त में आज का राशिफल रखने जा रहे हैं। चलिए शुरू करते हैं।

#1. मेष राशि आज का राशिफल

यदि पढ़ाई में कुछ नया कोर्स करने का सोच रहे हैं तो उस पर आज के दिन ठोस निर्णय ले सकते हैं। शुरू में उसमें कुछ दिक्कत आएगी लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा।

शुभ रंग: श्वेत

शुभ अंक: 8

#2. वृषभ राशि आज का राशिफल

आज के दिन आपकी कुंडली में चन्द्रमा की स्थिति अच्छी नही है जिसका प्रभाव पत्नी और माँ के साथ संबंधों और उनके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। इसीलिए पत्नी और माँ के साथ बातचीत करते समय स्वभाव नरम रखें और कोई ऐसी बात ना बोलें जो उन्हें बुरी लग जाए।

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 7

#3. मिथुन राशि आज का राशिफल

पढ़ाई में कुछ बातों को लेकर मन शंकित रहेगा। सीनियर्स से भी सहयोग मिलेगा। अध्यापक आपके काम से खुश होंगे और आपकी बड़ाई भी कर सकते हैं।

शुभ रंग: केसरी

शुभ अंक: 6

#4. कर्क राशि आज का राशिफल

घर में किसी सदस्य की तबियत खराब रह सकती है जिस कारण पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण रहने की आशंका है। ऐसे में एक बार अपनी और घर के सभी सदस्यों की नज़र अवश्य उतार लें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4

#5. सिंह राशि आज का राशिफल

यदि प्रेम संबंध में हैं तो आज के दिन आपका आकर्षण किसी और के ऊपर आ सकता है और आप उन्हें दिल दे सकते हैं। इससे आपके पार्टनर के मन में शंका उत्पन्न होगी और रिश्तों में दूरियां बढ़ जाएगी। किसी बात को लेकर कलह भी हो सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

#6. कन्या राशि आज का राशिफल

आज का दिन पारिवारिक जीवन के लिए ज्यादा अच्छा नहीं बीतेगा। यदि आपका कोई छोटा भाई या बहन है तो उनके साथ विचारों का मतभेद होगा जिस कारण आपस में कहासुनी हो सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

#7. तुला राशि आज का राशिफल

घर के बड़े सदस्यों से बात करते समय सावधानी बरतें क्योंकि आपके मुख से कोई ऐसी बात निकल सकती है जो उनके दिल को चुभ जाए। हालाँकि आपका वह अर्थ नही होगा लेकिन फिर भी इससे रिश्तों में दूरियां बढ़ जाएगी।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

#8. वृश्चिक राशि आज का राशिफल

मानसिक रूप से किसी बात की चिंता सताएगी। किसी मित्र के साथ बात को साँझा तो करेंगे लेकिन उचित हल नहीं निकल पाएगा। मन अशांत रहेगा और बेचैनी रहेगी। दिन के अंत में कुछ आराम अवश्य मिलेगा।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 2

#9. धनु राशि आज का राशिफल

आत्म-विश्वास की कमी तो होगी ही और साथ ही आपके शत्रु भी आपका नुकसान करने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे में संयम से काम नही लिया तो स्थिति बिगड़ जाएगी।

शुभ रंग: महरून

शुभ अंक: 7

#10. मकर राशि आज का राशिफल

व्यापार के क्षेत्र में लाभ मिलेगा लेकिन खर्चें भी बढ़ जाएंगे। हालाँकि आप कुछ नया करने का विचार कर सकते हैं लेकिन उसमें अड़चने भी बहुत आएगी।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 6

#11. कुंभ राशि आज का राशिफल

विवाहित पुरुष अपनी संगिनी के साथ कहीं रोमांटिक जगह जाने का प्लान करेंगे लेकिन अंतिम समय में कुछ बात होने के कारण प्लान कैंसिल हो सकता है।

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 9

#12. मीन राशि आज का राशिफल

यदि आप डायबिटीज के रोगी हैं तो अपना ध्यान रखें और बाजार का खाना बिल्कुल ना खाएं। दिन के मध्य में कुछ समय के लिए गले से संबंधित समस्या होगी लेकिन वह जल्दी ही ठीक हो जाएगी।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 1

नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘‍♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:

अन्य संबंधित लेख:

Recommended For You

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझ से किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *