
प्रातःकाल उठते ही सभी के मन में यह आशा होती हैं कि आज का दिन हमारे लिए शुभ रहे व कुछ अनुचित ना हो। इसलिए सभी अपनी राशि के अनुसार आज का राशिफल 12 दिसंबर 2024 (Aaj Ka Rashifal 12 December 2024) जानने को उत्सुक होते हैं। आप भी अपनी राशि का दैनिक राशिफल जानने के बारे में उतना ही उत्सुक होंगे।
इसलिए धर्मयात्रा संस्था प्रत्येक राशि के अनुसार, आपके जीवन पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों व नक्षत्रों के प्रभावों को ध्यान में रखकर राशिफल का सटीक आंकलन कर आपके सामने रखती हैं। आइए जानते हैं दैनिक राशिफल 12 दिसंबर 2024 (Today Rashifal 12 December 2024) प्रत्येक राशि के अनुसार।
आज का राशिफल 12 दिसंबर 2024 | Aaj Ka Rashifal 12 December
आज के इस लेख में हम राशियों के क्रमानुसार प्रत्येक राशि का राशिफल प्रदान करने जा रहे हैं। ऐसे में आपकी जो भी राशि है, आप उसी संख्या नंबर पर जाए। राशियों का क्रम इस प्रकार हैं।
- मेष
- वृषभ
- मिथुन
- कर्क
- सिंह
- कन्या
- तुला
- वृश्चिक
- धनु
- मकर
- कुंभ
- मीन
अब हम आपके सामने प्रत्येक राशि का संक्षिप्त में आज का राशिफल रखने जा रहे हैं। चलिए शुरू करते हैं।
#1. मेष राशि आज का राशिफल
व्यापारियों का अपने पुराने ग्राहकों पर विश्वास मजबूत होगा और उनके जरिये आपके नए ग्राहक भी बनेंगे। मित्रों के द्वारा सहायता की जाएगी और उनसे संबंधों में मजबूती देखने को मिलेगी।
शुभ रंग: संतरी
शुभ अंक: 9
#2. वृषभ राशि आज का राशिफल
घरवालों के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी व साथ ही सभी आपसे प्रसन्न भी दिखाई देंगे। हालाँकि दिन के अंत में कोई आपसे निराश रह सकता है लेकिन यह नाराज़गी ज्यादा दिनों तक नही रहेगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 1
#3. मिथुन राशि आज का राशिफल
यदि आप पहले से प्रेम संबंध में हैं तो आज के दिन दोनों के बीच आपसी समझ पहले के मुकाबले बढ़ जाएगी और दोनों ही एक-दूसरे के लिए कुछ नया करने का प्रयास करेंगे।
शुभ रंग: श्वेत
शुभ अंक: 8
#4. कर्क राशि आज का राशिफल
कॉलेज के किसी प्रोजेक्ट पर कुछ समय से काम करने में लगे हुए थे तो आज के दिन उसमे निराशा हाथ लगेगी। वह प्रोजेक्ट विफल भी हो सकता है। ऐसे में धैर्य ना खोएं और संयम से काम लें।
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 7
#5. सिंह राशि आज का राशिफल
यदि आप निजी नौकरी करते हैं तो आज के दिन कुछ ऐसे प्रोजेक्ट मिलेंगे जो आपकी प्रतिभा में निखार लेकर आएंगे। बॉस आपको कुछ विदेशी प्रोजेक्ट में काम पर लगा सकते हैं। ऐसे में किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दें।
शुभ रंग: केसरी
शुभ अंक: 6
#6. कन्या राशि आज का राशिफल
आज का दिन प्रेम जीवन के लिए अति-उत्तम है। यदि आप सिंगल हैं तो निराश मत होइए क्योंकि किसी के द्वारा आपको एप्रोच किया जाएगा। हालांकि उत्तेजित होने से बचें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4
#7. तुला राशि आज का राशिफल
यदि अभी-अभी कॉलेज में हुए हैं तो नए दोस्त बनेंगे जो पढ़ाई में आपकी सहायता करेंगे। कॉलेज के प्रोजेक्ट में कुछ नया अनुभव करने को मिलेगा। हालाँकि परीक्षा का तनाव भी होगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
#8. वृश्चिक राशि आज का राशिफल
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे छात्र अपने लिए कुछ नया करने का सोच सकते हैं। उनका परीक्षा से मोहभंग होगा और वे अपने पिता के काम में हाथ बंटाने का विचार करेंगे। हालांकि कोई भी निर्णय अच्छे से विचार-विमर्श करने के बाद ही लें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 5
#9. धनु राशि आज का राशिफल
नौकरी में काम तो कम होगा लेकिन आप अपना सौ प्रतिशत देने का प्रयास करेंगे। बॉस आपके काम से खुश तो होंगे लेकिन ऑफिस में आपको लेकर राजनीति संभव है। ऐसे में इस राजनीति से दूर रहें और किसी की बातों पर गौर ना करें अन्यथा बाद में आपके लिए ही समस्या होगी।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 3
#10. मकर राशि आज का राशिफल
घर का कोई छोटा सदस्य आपसे कुछ कहने की चेष्ठा करेगा। ऐसे में उन्हें ध्यान से सुने और उनका सहयोग करें। पड़ोस में आपको लेकर सकारात्मक बातें होंगी।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 2
#11. कुंभ राशि आज का राशिफल
स्कूल में पढ़ रहे विद्यार्थी नया कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं जो आगे चलकर उनके बहुत काम आएगा। व्यापारी लोगों को आश्चर्यजनक रूप से लाभ मिलने के संकेत हैं।
शुभ रंग: महरून
शुभ अंक: 7
#12. मीन राशि आज का राशिफल
स्कूल में पढ़ते हैं तो आज के दिन सावधान हो जाएं क्योंकि आपके पिता आपकी पढ़ाई से खुश नही दिखाई देंगे। ऐसे में पढ़ाई को लेकर सजग रहें और पूरी सावधानी बरतें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 6
नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:
अन्य संबंधित लेख: