
प्रातःकाल उठते ही सभी के मन में यह आशा होती हैं कि आज का दिन हमारे लिए शुभ रहे व कुछ अनुचित ना हो। इसलिए सभी अपनी राशि के अनुसार आज का राशिफल 15 दिसंबर 2024 (Aaj Ka Rashifal 15 December 2024) जानने को उत्सुक होते हैं। आप भी अपनी राशि का दैनिक राशिफल जानने के बारे में उतना ही उत्सुक होंगे।
इसलिए धर्मयात्रा संस्था प्रत्येक राशि के अनुसार, आपके जीवन पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों व नक्षत्रों के प्रभावों को ध्यान में रखकर राशिफल का सटीक आंकलन कर आपके सामने रखती हैं। आइए जानते हैं दैनिक राशिफल 15 दिसंबर 2024 (Today Rashifal 15 December 2024) प्रत्येक राशि के अनुसार।
आज का राशिफल 15 दिसंबर 2024 | Aaj Ka Rashifal 15 December
आज के इस लेख में हम राशियों के क्रमानुसार प्रत्येक राशि का राशिफल प्रदान करने जा रहे हैं। ऐसे में आपकी जो भी राशि है, आप उसी संख्या नंबर पर जाए। राशियों का क्रम इस प्रकार हैं।
- मेष
- वृषभ
- मिथुन
- कर्क
- सिंह
- कन्या
- तुला
- वृश्चिक
- धनु
- मकर
- कुंभ
- मीन
अब हम आपके सामने प्रत्येक राशि का संक्षिप्त में आज का राशिफल रखने जा रहे हैं। चलिए शुरू करते हैं।
#1. मेष राशि आज का राशिफल
माईग्रेन की समस्या रहती है तो आज के दिन संभल कर रहें क्योंकि यह समस्या बढ़ सकती है। किसी चीज़ की चिंता सताएगी जिस कारण सिर दर्द ज्यादा रहेगा।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 2
#2. वृषभ राशि आज का राशिफल
किसी नए व्यक्ति से बातचीत शुरू होगी और उन पर आपका आकर्षण आएगा। ऐसे में शुरू में ही उत्तेजित होने से बचें और उनके साथ सबकुछ साँझा ना करें अन्यथा बात बिगड़ जाएगी।
शुभ रंग: महरून
शुभ अंक: 7
#3. मिथुन राशि आज का राशिफल
कॉलेज में किसी दोस्त के द्वारा भ्रमित करने का प्रयास किया जायेगा। इसलिये इसको लेकर पहले से ही सावधान रहें और अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 6
#4. कर्क राशि आज का राशिफल
वैवाहिक लोगों का जीवन सुखमय रहेगा और पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा और किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी।
शुभ रंग: संतरी
शुभ अंक: 9
#5. सिंह राशि आज का राशिफल
आज के दिन आप अपने भाई या बहन के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें क्योंकि शुरुआत में उन्हें कुछ छोटी-मोटी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या परेशान करेगी लेकिन ध्यान नही दे पाने के कारण वही बड़ी बीमारी में बदल सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 1
#6. कन्या राशि आज का राशिफल
यदि विवाह को कुछ ही वर्ष का समय बीता है तो पत्नी के साथ बनाकर रखें। आज के दिन आपकी पत्नी किसी बात को लेकर आपसे निराश रह सकती है।
शुभ रंग: श्वेत
शुभ अंक: 8
#7. तुला राशि आज का राशिफल
विवाह की प्रतीक्षा में हैं और घरवाले रिश्ता ढूँढ रहे हैं तो आज के दिन उसमे रुचि लें क्योंकि कुछ अच्छे रिश्ते आपके लिए आएंगे। किंतु यदि आपने ध्यान नहीं दिया तो वह हाथ से निकल भी सकते हैं जिसका पछतावा बाद में होगा।
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 7
#8. वृश्चिक राशि आज का राशिफल
आज के दिन पहले से ही सावधान रहें और किसी भी चीज़ को ज्यादा तूल ना दें। निजी नौकरी कर रहे लोगों को काम का बोझ अपेक्षाकृत कम होगा और आराम करने को मिलेगा।
शुभ रंग: केसरी
शुभ अंक: 6
#9. धनु राशि आज का राशिफल
बच्चे यदि स्कूल में हैं तो उनके किसी काम से खुशी मिलेगी और आप उनके लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास भी कर सकते हैं। परिवार का माहौल सामान्य तो रहेगा लेकिन शाम के समय कुछ अनहोनी घटित हो सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4
#10. मकर राशि आज का राशिफल
यदि हाल फ़िलहाल में नया बिज़नेस शुरू किया है तो उसमे सफलता देखने को मिलेगी। बाज़ार में आपके कुछ नए दोस्त भी बन सकते हैं जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
#11. कुंभ राशि आज का राशिफल
पोस्ट ग्रेजुएशन में पढ़ रहे छात्र अपने लिए कुछ नया करने का सोचेंगे और इसके लिए नए-नए विचार भी मन में आएंगे। हालाँकि कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले उस पर अच्छे से विचार अवश्य कर लें तथा उसके बाद ही कोई निर्णय लें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 5
#12. मीन राशि आज का राशिफल
आज के दिन आपका किसी पारिवारिक फंक्शन या दोस्त की पार्टी या समारोह में जाना होगा और वहां किसी के ऊपर दिल आ सकता है। मन ही मन आप उससे आकर्षित होंगे और उनके साथ सकारात्मक बातचीत भी शुरू हो सकती है। यह बातचीत आगे चलकर प्रेम संबंधों में बदल जाएगी।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 3
नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:
अन्य संबंधित लेख: