आज का राशिफल 21 जून 2024 | Today Rashifal 21 June 2024

Aaj Ka Rashifal 2024

प्रातःकाल उठते ही सभी के मन में यह आशा होती हैं कि आज का दिन हमारे लिए शुभ रहे व कुछ अनुचित ना हो। इसलिए सभी अपनी राशि के अनुसार आज का राशिफल 21 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal 21 June 2024) जानने को उत्सुक होते हैं। आप भी अपनी राशि का दैनिक राशिफल (Today Rashifal 21 June) जानने के बारे में उतना ही उत्सुक होंगे।

इसलिए धर्मयात्रा संस्था प्रत्येक राशि के अनुसार आपके दैनिक जीवन पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों व नक्षत्रों के प्रभावों को ध्यान में रखकर राशिफल का सटीक आंकलन कर आपके सामने रखती हैं। आइए जानते हैं 21 जून 2024 का आज का राशिफल (Today Horoscope In Hindi) प्रत्येक राशि के अनुसार।

आज का राशिफल 21 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal 21 June 2024)

यदि आप अभी तक धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप ग्रुप से नही जुड़े हैं तो इस लिंक पर क्लिक कर अभी जुड़े। यहाँ पर आपको हर दिन का दैनिक राशिफल प्रतिदिन भेजा जाएगा। इसी के साथ धर्म व देश से जुड़ी अन्य जानकारी भी समय-समय पर चित्रों, विडियो व लेख के माध्यम से दी जाती रहेगी।

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

मेष राशि आज का राशिफल (Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal)

यदि आप व्यापारी हैं और दुकान पर बैठते हैं तो लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें। आज आपके किसी अपने के द्वारा पैसों में हेराफेरी करने का प्रयास किया जाएगा। इसलिये इस चीज़ को लेकर पहले से ही सावधान रहें।

शुभ रंग: श्वेत

शुभ अंक: 8

वृषभ राशि आज का राशिफल (Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal)

यदि आपका विवाह हो चुका है तो आज के दिन आपका अपने साथी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा होने की संभावना है। किसी बात को लेकर आप दोनों के बीच आपसी मतभेद हो सकते हैं जिससे आगे चलकर परेशानी आएगी। ऐसे में अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें तथा अहंकार को अपने ऊपर हावी न होने दें।

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 7

मिथुन राशि आज का राशिफल (Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal)

शिक्षकों से आपको उचित मार्गदर्शन मिलेगा जो आपका करियर बनाने में सहायक होगा। यदि आप स्कूल में हैं तो आज के दिन आपको अपने सहपाठियों का भरपूर साथ मिलेगा जिससे आपकी आधे-अधूरे प्रोजेक्ट्स में सहायता होगी।

शुभ रंग: केसरी

शुभ अंक: 1

कर्क राशि आज का राशिफल (Kark Rashi Aaj Ka Rashifal)

सरकारी अधिकारी अपने काम पर विशेष ध्यान दें क्योंकि उन्नति हो सकती है तथा वरिष्ठ अधिकारियों से प्रोत्साहन भी मिल सकता है। निजी क्षेत्र के कर्मचारी अपने ऑफिस की राजनीति से दूरी बनाकर रखें अन्यथा उनकी छवि नकारात्मक बन सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4

सिंह राशि आज का राशिफल (Singh Rashi Aaj Ka Rashifal)

यदि आप कॉलेज में हैं तो अपनी शिक्षा को लेकर संशय की स्थिति में रह सकते हैं जो आपको अपने भविष्य के लिए सोचने पर विवश करेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

कन्या राशि आज का राशिफल (Kanya Rashi Aaj Ka Rashifal)

मानसिक रूप से आपके मन में नए-नए विचारों का समावेश होगा तथा पहले की अपेक्षा आप ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे। चारों ओर सकारात्मक माहौल बना रहेगा जो आपके मन को और आनंदित करेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

तुला राशि आज का राशिफल (Tula Rashi Aaj Ka Rashifal)

आज का दिन आपके व्यापार के लिए अति-उत्तम है। यदि कोई काम अभी तक रुका हुआ था तो वह शुरू हो जायेगा जिसमे आपको लाभ मिलेगा। रुका हुआ धन भी वापस आने के संकेत हैं। ऐसे में अपने चारों ओर विशेष ध्यान बनाए रखें तथा किसी भी अवसर को हाथ से न जाने दें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

वृश्चिक राशि आज का राशिफल (Vrishchik Rashi Aaj Ka Rashifal)

कॉलेज में पढ़ रहे छात्र अपने लिए ऐसे विषयों में रुचि लेंगे जो भविष्य में उनका मार्ग प्रशस्त करेंगे। यदि आपकी शिक्षा पूर्ण हो चुकी है व नौकरी की तलाश में हैं तो आज नए अवसर मिल सकते हैं। ऐसे में किसी अवसर को हाथ से न जाने दें तथा उस पर काम करें।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 2

धनु राशि आज का राशिफल (Dhanu Rashi Aaj Ka Rashifal)

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र किसी बात को लेकर आशंकित रहेंगे जिससे उनका मन पढ़ाई में कम लगेगा। ऐसे समय में अपने सीनियर्स का मार्गदर्शन आपको उचित राह दिखा सकता है।

शुभ रंग: महरून

शुभ अंक: 7

मकर राशि आज का राशिफल (Makar Rashi Aaj Ka Rashifal)

यदि आपके विवाह को 10 वर्ष से कम का समय हुआ है तो आज के दिन आपको अपने पार्टनर से कोई उपहार मिल सकता है जिससे मन खुश होगा। जिनके विवाह को 10 वर्ष से ज्यादा का समय हो चुका है उन्हें अपने पार्टनर का भरपूर साथ मिलेगा तथा दोनों कहीं घूमने जाने का भी प्लान कर सकते हैं।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 6

कुंभ राशि आज का राशिफल (Kumbh Rashi Aaj Ka Rashifal)

यदि परिवार में किसी सदस्य के साथ आपका पुराना मतभेद चल रहा है तो वह आज के दिन समाप्त हो जायेगा व सभी के बीच आपसी प्रेम और बढ़ेगा। परिवार के लोगों में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी तथा सभी आपका सम्मान करेंगे।

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 9

मीन राशि आज का राशिफल (Meen Rashi Aaj Ka Rashifal)

सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों को अपने लिए नए क्षेत्र में हाथ आजमाने का अवसर मिलेगा जिसमें वे रुचि भी लेंगे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 1

धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

इन्हें भी पढ़ें:

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.