आज का राशिफल 5 मई 2024 | Today Rashifal 5 May 2024

Aaj Ka Rashifal 2024

प्रातःकाल उठते ही सभी के मन में यह आशा होती हैं कि आज का दिन हमारे लिए शुभ रहे व कुछ अनुचित ना हो। इसलिए सभी अपनी राशि के अनुसार आज का राशिफल 5 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal 5 May 2024) जानने को उत्सुक होते हैं। आप भी अपनी राशि का दैनिक राशिफल (Today Rashifal 5 May) जानने के बारे में उतना ही उत्सुक होंगे।

इसलिए धर्मयात्रा संस्था प्रत्येक राशि के अनुसार आपके दैनिक जीवन पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों व नक्षत्रों के प्रभावों को ध्यान में रखकर राशिफल का सटीक आंकलन कर आपके सामने रखती हैं। आइए जानते हैं 5 मई 2024 का आज का राशिफल (Today Horoscope In Hindi) प्रत्येक राशि के अनुसार।

आज का राशिफल 5 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal 5 May 2024)

यदि आप अभी तक धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप ग्रुप से नही जुड़े हैं तो इस लिंक पर क्लिक कर अभी जुड़े। यहाँ पर आपको हर दिन का दैनिक राशिफल प्रतिदिन भेजा जाएगा। इसी के साथ धर्म व देश से जुड़ी अन्य जानकारी भी समय-समय पर चित्रों, विडियो व लेख के माध्यम से दी जाती रहेगी।

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

मेष राशि आज का राशिफल (Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal)

स्कूल के छात्र अपनी परीक्षा को लेकर सजग होंगे और कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। ऐसे में किसी भी निर्णय को लेने से पहले अपने से बड़ों के साथ विचार-विमर्श अवश्य कर लें।

शुभ रंग: श्वेत

शुभ अंक: 8

धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

वृषभ राशि आज का राशिफल (Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal)

जिनके विवाह को पांच वर्ष से अधिक का समय हो चुका है उन्हें एक दूसरे को और अच्छे से समझने में सहायता मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में बड़ा लाभ मिलने की संभावना है।

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 7

मिथुन राशि आज का राशिफल (Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal)

यदि आप संगीत या कला के क्षेत्र में अपना करियर बनाने का विचार कर रहे हैं तो आज के दिन किसी का सहयोग प्राप्त होगा जो आगे चलकर बहुत काम आएगा। ऐसे में उत्तेजित होने से बचें और सोच-समझ कर ही कोई निर्णय लें।

शुभ रंग: केसरी

शुभ अंक: 6

कर्क राशि आज का राशिफल (Kark Rashi Aaj Ka Rashifal)

यदि आप किसी के साथ सांझेदारी में व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। कुछ ऐसे समझौते होंगे जो शुभ फल देने वाले होंगे। ऐसे में सतर्क रहें और किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दें अन्यथा प्रतिद्वंद्वी आपसे यह अवसर छीन भी सकते हैं।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4

सिंह राशि आज का राशिफल (Singh Rashi Aaj Ka Rashifal)

घर की बातों को बाहर कहने से बचें अन्यथा आपके शत्रु इसका लाभ उठा सकते हैं। घर का वातावरण आध्यात्मिक रहने की संभावना है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

कन्या राशि आज का राशिफल (Kanya Rashi Aaj Ka Rashifal)

नौकरी कर रहे लोगों को अपने बॉस से प्रोत्साहन मिलेगा। आपके सहकर्मी भी भरपूर सहयोग देंगे। यदि आप सरकारी नौकरी करते हैं तो सचेत रहें क्योंकि विरोधी अहित करने का प्रयास कर सकते हैं।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

तुला राशि आज का राशिफल (Tula Rashi Aaj Ka Rashifal)

यदि भाई या बहन में से कोई नौकरी करता है तो उसकी जॉब पर संकट आ सकता है। ऐसे में उनका प्रोत्साहन करें और बुरा कहने से बचें। परिवार में किसी पुरानी बात को लेकर विवाद चल रहा है तो वह सुलझ जाएगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

वृश्चिक राशि आज का राशिफल (Vrishchik Rashi Aaj Ka Rashifal)

यदि आपके विवाह को ज्यादा समय नहीं हुआ है तो आज के दिन पत्नी के साथ संबंधों में खटास उत्पन्न होगी। कोई बात ऐसी होगी जो आपको दिल ही दिल में चुभेगी लेकिन आप उनसे कह नहीं पाएंगे।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 2

धनु राशि आज का राशिफल (Dhanu Rashi Aaj Ka Rashifal)

मन में बेचैनी की समस्या रह सकती है। वैसे तो आप खुश दिखाई देंगे लेकिन मन ही मन कोई बात परेशान कर सकती है। किसी अपने के द्वारा इस बारे में सलाह तो दी जाएगी लेकिन आप उस पर इतना ध्यान नहीं देंगे।

शुभ रंग: महरून

शुभ अंक: 7

मकर राशि आज का राशिफल (Makar Rashi Aaj Ka Rashifal)

कोचिंग सेंटर में पढ़ते हैं तो सहपाठियों के साथ मिलकर कुछ नया करने का विचार मन में आएगा। करियर को लेकर चिंता रहेगी और उस संबंध में ऐसा निर्णय लिया जा सकता है जो आगे चलकर नुकसानदायक रह सकता है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 6

कुंभ राशि आज का राशिफल (Kumbh Rashi Aaj Ka Rashifal)

यदि आप बाहर से खाना मंगवा कर खाते हैं तो आज के दिन घर का बना खाना खाएं या किसी और जगह से खाएं। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें और तला-भुना खाने से बचें। व्यायाम करने की भी आदत डालें।

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 9

मीन राशि आज का राशिफल (Meen Rashi Aaj Ka Rashifal)

यदि आप अपने प्रेमी से दूर रहते हैं तो आज के दिन उनसे मिलने का प्लान बन सकता है। हालाँकि इसमें कई अड़चने आएगी और शायद आप उनसे मिल भी ना पाएं। ऐसे में निराश होने की बजाए समझदारी से काम लेंगे तो स्थिति बेहतर होगी।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 1

इन्हें भी पढ़ें:

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.