भगवान कल्कि के बारे में 10 रोचक बातें

Kalki Avtar Facts In Hindi

विष्णु पुराण के अनुसार भगवान विष्णु के इस कल्प में कुल दस अवतार होने हैं (Bhagwan Vishnu Ka Kalki Avatar) जिनमें से नौ अवतार जन्म ले चुके है। अब केवल आखिरी अवतार बचा हैं जो हैं कल्कि अवतार। इस अवतार का प्राकट्य इस कल्प के कलियुग के अंत में तथा आने वाले कल्प के सतयुग में होगा (Interesting Facts About Kalki Avatar In Hindi)।

भगवान विष्णु का कल्कि अवतार तब जन्म लेगा जब इस विश्व में पाप अत्यधिक बढ़ जायेगा तथा सनातन मूल्यों का बुरी तरह विघटन होने लगेगा (Kalki Avatar Of Lord Vishnu In Hindi)। तब भगवान विष्णु कल्कि रुपी अवतार में जन्म लेकर इस पृथ्वी पर पुनः सतयुग की शुरुआत करेंगे। आज हम कल्कि अवतार के बारे में 10 रोचक तथ्यों के बारे में जानेंगे।

कल्कि अवतार के बारे में रोचक जानकारी (Amazing Facts About Tenth Avtar Of Lord Vishnu Kalki In Hindi)

#1. भगवान विष्णु का यह अवतार उत्तर प्रदेश राज्य के चौपाला जिले (वर्तमान मुरादाबाद नाम जिसे मुस्लिम आक्रांताओं ने बदल दिया था) में संभल ग्राम में एक ब्राह्मण परिवार में जन्म लेगा जिनके माता-पिता का नाम सुमति व विष्णुयश होगा।

#2. भगवान कल्कि के तीन बड़े भाई होंगे जिनके नाम सुमंत, प्राज्ञ व कवी होंगे। उनका विवाह माँ लक्ष्मी के रूप पद्मिनी से होगा। उनके चार पुत्र भी होंगे जिनके नाम जय, विजय, मेघमाल व बलाहक होंगे।

#3. एक मान्यता के अनुसार उनका विवाह रमा नामक एक स्त्री से भी होगा (Kalki Avatar Marriage In Hindi)। इस स्त्री ने त्रेता युग में वैष्णवी के नाम से जन्म लिया था जिसने भगवान श्रीराम से विवाह की इच्छा प्रकट की थी। तब श्रीराम ने अपने एक विवाह वचन को बताते हुए उनसे कहा था कि वे कलियुग में कल्कि अवतार में उनसे विवाह करेंगे।

#4. भगवान कल्कि चौसठ कलाओं से युक्त होंगे जो श्वेत रंग के घोड़े पर सवार होंगे जिसका नाम देवदत्त होगा (Signs Of Kalki Avatar In Hindi)। इनके एक हाथ में तलवार तथा दूसरे हाथ में तीर कमान होगा जिससे वे दुष्टों का संहार करेंगे।

#5. कल्कि अवतार कलियुग के अंतिम चरण में जन्म लेगा लेकिन अभी केवल प्रथम चरण चल रहा है (Kalki Avatar Kab Hoga)। इसलिये अभी कल्कि अवतार होने में बहुत समय शेष है।

#6. कल्कि भगवान ना केवल कलियुग का अंत करेंगे अपितु वे अगले कल्प की शुरुआत भी करेंगे जो की सतयुग होगा अर्थात धरती से पाप का संपूर्ण विनाश। कल्कि अवतार को दुष्टों के लिए महाविनाशक तथा धर्म की पुनः स्थापना के लिए बहुत महत्वपूर्ण अवतार माना गया है।

#7. भगवान कल्कि के पास एक रहस्यमयी तोता भी होगा जिसका नाम शुक होगा। उस तोते को भूतकाल, वर्तमान काल तथा भविष्यकाल का संपूर्ण ज्ञान होगा जो समय-समय पर भगवान कल्कि को जानकारी देता रहेगा।

#8. भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम कल्कि भगवान के गुरु की भूमिका निभाएंगे। वे ही कल्कि भगवान को अस्त्र-शस्त्र चलाने तथा धर्म शास्त्रों की विद्या में पारंगत करेंगे तथा उनका मार्ग प्रशस्त करेंगे।

#9. कल्कि अवतार के बारे में कहा गया हैं कि वे विश्व के सभी राजाओं को पराजित करके उनका वध कर देंगे तथा सभी अधर्मियों का अपनी तलवार से विनाश कर देंगे। वे इस भूमि पर ही नही अपितु समुंद्र पर भी राज करेंगे।

#10. कल्कि अवतार लेने की कथा हिंदू धर्म से निकले अन्य धर्मों जैन, बौद्ध व सिख धर्म में भी की गयी हैं। उनके अनुसार भविष्य में एक ऐसा अवतार जन्म लेगा जो इस विश्व से पाप का नाश कर देगा।

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.