मासिक राशिफल अप्रैल 2025 – सभी राशियों के लिए

मासिक राशिफल

आज हम अप्रैल 2025 राशिफल (April 2025 Rashifal) के बारे में आपको बताएँगे। क्या आप यह सोच कर चिंतित हैं कि साल 2025 का अप्रैल महीना कैसा रहेगा? ऐसे में आज हम आपकी तमाम तरह की शंकाओं पर विराम लगाने के उद्देश्य से ही अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल आपकी राशि के अनुसार लेकर आए हैं।

धर्मयात्रा संस्था ने अप्रैल माह में आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव को देखते हुए प्रत्येक राशि के अनुसार अप्रैल 2025 के राशिफल का सटीक आंकलन किया है। इस लेख के माध्यम से आपको बारह राशियों का मासिक राशिफल अप्रैल 2025 (Masik Rashifal April 2025) क्रमानुसार पढ़ने को मिलेगा। आइए जाने अप्रैल 2025 मासिक राशिफल प्रत्येक राशि के अनुसार।

April 2025 Rashifal | अप्रैल 2025 राशिफल

जब भी किसी माह की शुरुआत होती है तो हमारे मन में कई तरह की शंकाएं आने लगती है। कोई अपने परिवार को लेकर आशंकित होता है तो किसी को अपनी नौकरी की चिंता सताती है तो कोई अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित दिखाई देता है। हर किसी की शंकाएं भिन्न-भिन्न अवश्य हो सकती है लेकिन उसका स्थायी समाधान है अपने भविष्यफल का पूर्वानुमान।

यही कारण है कि आप भी अप्रैल 2025 के राशिफल के बारे में जानने को बहुत ही उत्सुक होंगे ताकि आपको अपने भविष्य का पहले से ही पूर्वानुमान हो जाए और आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सके।

नोट: इस लिंक पर क्लिक कर धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी पढ़ने को मिलेगी:

  • हर राशि का विस्तृत मासिक राशिफल
  • साप्ताहिक रूप से राशिफल
  • प्रतिदिन के आधार पर दैनिक राशिफल
  • धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी
  • भारतवर्ष का संपूर्ण इतिहास

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

चलिए अब जानते हैं मासिक राशिफल अप्रैल 2025 (Masik Rashifal April 2025) का प्रत्येक राशि के अनुसार:

मेष राशि अप्रैल 2025 राशिफल

मेष राशि का मासिक राशिफल
मेष राशि का मासिक राशिफल

परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं होगी और घर के पुराने पड़े गहनों को भी बेचने का सोच सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति तो मिलेगी लेकिन वह संतुष्ट नही कर पाएगी। घर में सबकुछ ठीक होने के बाद भी तनाव का माहौल रहेगा और आपसी रिश्तों में दूरियां बढ़ेगी। आपका स्वभाव भी गुस्सैल रहने की संभावना है।

प्रेम जीवन में भी तल्खी देखने को मिलेगी। किसी तीसरे व्यक्ति के द्वारा दरार डालने का प्रयास किया जाएगा लेकिन आपको अपने पार्टनर से भरपूर सहयोग मिलेगा। आपसी समझ से मामला सुलझ जाएगा और कोई बड़ी समस्या नही होगी। माह के अंत में आप उनके साथ कहीं बाहर जाने का प्लान कर सकते हैं।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: महरून

मेष राशि का मासिक राशिफल अप्रैल 2025 विस्तार से पढ़ें

वृषभ राशि अप्रैल 2025 राशिफल

वृषभ राशि का मासिक राशिफल
वृषभ राशि का मासिक राशिफल

यदि कुछ दिनों से आपकी अपने प्रेमी के साथ रिश्ते में अनबन चल रही है तो इस माह आप उन्हें मनाने में सफल हो जाएंगे। लम्बे समय से चली आ रही बीमारी से परेशान हैं तो उससे भी छुटकारा मिलेगा और पहले से ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे। धूल भरे इलाको में जाने से बचें।

कारोबारियों की बात की जाए तो इस माह आपको अपने बिज़नेस को बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा और कहीं से अच्छा लाभ भी मिलेगा। बाज़ार में मित्रों का भी सहयोग प्राप्त होगा और आपको लेकर सकरतंक माहौल बनेगा। नौकरी में भी लाभ मिलने के संकेत हैं और सभी आपके काम से प्रसन्न दिखाई देंगे।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: ग्रे

वृषभ राशि का मासिक राशिफल अप्रैल 2025 विस्तार से पढ़ें

मिथुन राशि अप्रैल 2025 राशिफल

मिथुन राशि का मासिक राशिफल
मिथुन राशि का मासिक राशिफल

परिवार का आर्थिक संकट तो दूर होगा लेकिन कोई नयी समस्या आ सकती है। घर के सदस्यों को किसी बात की चिंता सताएगी और आपका भी किसी के साथ मन-मुटाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति तो होगी लेकिन कुछ कारणों से आप उसका लाभ नही उठा पाएंगे।

छात्रों को इस माह अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा स्थिति बिगड़ जाएगी जो बाद में संभल नही पाएगी। यदि आप प्रतोयोगी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं तो इस माह संभल कर तैयारी कीजिये और किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दीजिये। भविष्य को लेकर आशान्वित रहेंगे तो वर्तमान को लेकर आशंकित।

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: भूरा

मिथुन राशि का मासिक राशिफल अप्रैल 2025 विस्तार से पढ़ें

कर्क राशि अप्रैल 2025 राशिफल

कर्क राशि का मासिक राशिफल
कर्क राशि का मासिक राशिफल

इस माह चन्द्रमा अच्छा योग बना रहा है जिस कारण पत्नी के साथ संबंधो में मजबूती आएगी। माँ के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान कर सकते हैं। यदि आप किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं तो उनकी ओर से कुछ स्पेशल करने का प्रयास किया जाएगा जो आपको आनंदित कर देगा।

नौकरी को लेकर आशान्वित रहेंगे और सभी का आपके ऊपर विश्वास भी बना रहेगा। ऑफिस में कोई महत्वपूर्ण काम भी मिल सकता है जिसे आप भलीभांति पूर्ण कर देंगे। व्यापार में शुरू में कुछ घाटा तो होगा लेकिन धीरे-धीरे वह लाभ में बदल जाएगा।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: गुलाबी

कर्क राशि का मासिक राशिफल अप्रैल 2025 विस्तार से पढ़ें

सिंह राशि अप्रैल 2025 राशिफल

सिंह राशि का मासिक राशिफल
सिंह राशि का मासिक राशिफल

शेयर बाज़ार में पैसा निवेश किया हुआ है तो वहां से नुकसान उठाना पड़ेगा। इस माह आपको प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहिए जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होगा। ऑफिस के काम में भी खर्चा करना पड़ेगा लेकिन वह ज्यादा नही होगा। आर्थिक रूप से यह माह आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है।

यदि आप किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं और उनसे विवाह करना चाहते हैं तो यह माह आपके प्रेम जीवन के लिए उत्तम है। इसके लिए आपको अपने घरवालों से अनुमति मिल सकती है और सभी आपके विवाह को लेकर उत्साहित भी दिखाई देंगे। मानसिक रूप से आप खुश रहेंगे।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: पीला

सिंह राशि का मासिक राशिफल अप्रैल 2025 विस्तार से पढ़ें

कन्या राशि अप्रैल 2025 राशिफल

कन्या राशि का मासिक राशिफल
कन्या राशि का मासिक राशिफल

अपने भाई या बहन से अपनी निजी समस्याओं को साँझा करने का अवसर प्राप्त होगा और इसमें उनकी सहायता भी आपके बहुत काम आएगी। यदि आप किसी बड़े शहर या मेट्रो सिटी में रहते हैं तो अपने पैतृक घर जाने का अवसर प्राप्त होगा। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान होने के भी संकेत हैं।

विवाहित जीवन में कुछ बातों को लेकर कलेश होगा और आपका अपने जीवनसाथी के साथ संबंध सही नही रहेगा। ससुराल पक्ष से भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में संयम से काम लेने की आवश्यकता है अन्यथा बात बहुत बढ़ जाएगी जो तलाक तक भी पहुँच सकती है।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: नीला

कन्या राशि का मासिक राशिफल अप्रैल 2025 विस्तार से पढ़ें

तुला राशि अप्रैल 2025 राशिफल

तुला राशि का मासिक राशिफल
तुला राशि का मासिक राशिफल

यदि आप अपने रिश्ते को जीवंत बनाए रखना चाहते हैं तो इस माह उनके लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास अवश्य करें या फिर उन्हें कुछ उपहार खरीद कर दें। यह माह आप दोनों के लिए बहुत शुभ है और इस माह में किया गया आपका छोटा सा प्रयास भी रिश्तों को और मजबूत कर देगा।

बिज़नेस के किसी काम से लम्बी यात्रा पर जाने के संकेत हैं। भविष्य की दृष्टि से यह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी और इसका फल आपको जल्द ही प्राप्त होगा। परिवार में आपको लेकर बातें होगी और किसी के द्वारा आपके विवाह की बात भी चलाई जा सकती है।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: केसरी

तुला राशि का मासिक राशिफल अप्रैल 2025 विस्तार से पढ़ें

वृश्चिक राशि अप्रैल 2025 राशिफल

वृश्चिक राशि का मासिक राशिफल
वृश्चिक राशि का मासिक राशिफल

यदि आप नौकरी कर रहे हैं तो कुछ अनुभवी लोगों की सलाह बहुत काम आएगी और आप अपने कार्यक्षेत्र में उस अनुसार परिवर्तन ला पाएंगे। ये परिवर्तन भविष्य में आपको अपना करियर बनाने में सहायता करेंगे। अपने भाई या बहन की बात का भी सम्मान रखें अन्यथा वे बुरा मान सकते हैं।

यदि आप धुम्रपान करते हैं तो इस माह हो सके तो उसे कम कर दें क्योंकि सांस से जुड़ी कोई बीमारी परेशान कर सकती है। घर में कुछ नया काम करवाने का विचार मन में आएगा और इसको लेकर उत्साहित नज़र आएंगे। किसी चीज़ का भुगतान करना है तो उसे समय पर कर दें अन्यथा नुकसान हो जाएगा।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: स्लेटी

वृश्चिक राशि का मासिक राशिफल अप्रैल 2025 विस्तार से पढ़ें

धनु राशि अप्रैल 2025 राशिफल

धनु राशि का मासिक राशिफल
धनु राशि का मासिक राशिफल

सरकारी नौकरी कर रहे हैं तो इस माह ट्रान्सफर के प्रबल संकेत हैं। आप इससे खुश तो नज़र आएंगे लेकिन काम का बोझ शायद बढ़ जाए। निजी नौकरी करते हैं तो काम के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जाने के संकेत हैं और वहीं कुछ दिन व्यतीत करने होंगे। व्यापार के क्षेत्र में लाभ मिलेगा लेकिन खर्चे भी बढ़ जाएंगे।

यदि आपकी माँ का स्वास्थ्य खराब रहता है तो इस माह उनका उचित ध्यान रखें और समय पर ईलाज करवाते रहें। घर में मेहमान आएंगे इसलिये कुछ दिन उनकी सेवा में व्यतीत होंगे। बच्चों से किसी बात की अपेक्षा रहेगी लेकिन उसके पूरी नहीं हो पाने के कारण मन में निराशा का भाव आएगा।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: श्वेत

धनु राशि का मासिक राशिफल अप्रैल 2025 विस्तार से पढ़ें

मकर राशि अप्रैल 2025 राशिफल

मकर राशि का मासिक राशिफल
मकर राशि का मासिक राशिफल

इस माह अपनी व अपने परिवार के सदस्यों की नज़र अवश्य उतार लें क्योंकि किसी की बुरी नज़र आप सभी के ऊपर लगी हुई है जिस कारण बनते हुये काम भी बिगड़ते हुए नज़र आएंगे। घर की बातों को बाहर कहने से बचें और मुख्यतया धन संबंधी बातें किसी के साथ साँझा ना करें।

हालाँकि व्यापार में लाभ तो मिलेगा लेकिन आप उससे संतुष्ट नही दिखाई देंगे। खर्चे भी बढ़ जाएंगे जिस कारण मानसिक तनाव होगा। आपका पार्टनर कुछ बातों को लेकर निराश रह सकता है, ऐसे में आपको उन्हें समझने का प्रयास करना चाहिए तथा ऐसा कोई कार्य नही करना चाहिए जिससे उन्हें बुरा लगे।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: हरा

मकर राशि का मासिक राशिफल अप्रैल 2025 विस्तार से पढ़ें

कुंभ राशि अप्रैल 2025 राशिफल

कुंभ राशि का मासिक राशिफल
कुंभ राशि का मासिक राशिफल

यदि पैसा कहीं अटका हुआ था या वापस नहीं आ रहा था तो वहां से पैसा मिल जाएगा। किसी क्लब या संस्था से जुड़े हुए हैं तो वहां से भी लाभ प्राप्त होगा। समाज में आपको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा और सभी आपके व्यवहार की प्रशंसा करेंगे। बच्चे भी आपकी खुशी का कारण बनेंगे।

शरीर में विटामिन की कमी रह सकती है जिस कारण कमजोरी का अनुभव करेंगे। ऐसे में सुबह की धूप लेने की आदत डालें और प्राणायाम करें। माह के मध्य में सिर दर्द की शिकायत रहेगी। फिजूल की बातों को सोचकर चिंता भी बनी रहेगी। कृषि के क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: संतरी

कुंभ राशि का मासिक राशिफल अप्रैल 2025 विस्तार से पढ़ें

मीन राशि अप्रैल 2025 राशिफल

मीन राशि का मासिक राशिफल
मीन राशि का मासिक राशिफल

कार्यक्षेत्र से जुड़ा कोई ऐसा निर्णय ले सकते हैं जो बाद में गलत सिद्ध होगा। ऐसे में किसी भी कार्य की जल्दबाजी से बचें और सोच-समझ कर ही निर्णय लें। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा और किसी दोस्त की शादी का निमंत्रण भी आ सकता है। भाई के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

बच्चे कॉलेज में हैं तो उन्हें ट्रिप पर भेजने के लिए पैसे खर्च होंगे। घर की आर्थिक स्थिति तो बेहतर रहेगी लेकिन खर्चे भी बढ़ जाएंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बाहर का खाना ना खाएं। बाज़ार में किसी के प्रति द्वेष भावना आएगी और आपके नए शत्रु भी बन सकते हैं। पुराने ग्राहक भी आपसे छिटक सकते हैं।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: आसमानी

मीन राशि का मासिक राशिफल अप्रैल 2025 विस्तार से पढ़ें

निष्कर्ष

इस तरह से आज के इस लेख के माध्यम से आपने अप्रैल 2025 राशिफल (April 2025 Rashifal) के बारे में संपूर्ण जानकारी ले ली है। यदि आप हर दिन का राशिफल भी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ना चाहिए। यहाँ पर हम हर दिन का राशिफल प्रतिदिन भेजते हैं।

नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘‍♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:

धर्मयात्रा के अन्य लेख:

Recommended For You

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *