मकर मासिक राशिफल अप्रैल 2024 (Makar Masik Rashifal April 2024)

Makar Masik Rashifal 2024

हम सभी के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है या मकर राशि अप्रैल 2024 (Makar Rashi April 2024 In Hindi) का महीना कैसा रहेगा। कई तरह के प्रश्न हमारे दिमाग में उठते हैं। जैसे कि मकर राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना कैसा रहेगा (Capricorn April 2024 Horoscope In Hindi), व्यापार या नौकरी में उन्नति देखने को मिलेगी या नही या फिर नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इत्यादि।

इसलिए धर्मयात्रा संस्था (DharmYaatra) ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभावों और उनकी चाल को देखते हुए मकर मासिक राशिफल अप्रैल 2024 (Makar Masik Rashifal April 2024) का सटीक आंकलन किया है ताकि आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सकें। आइए जानते हैं मकर राशि के लिए अप्रैल 2024 का मासिक राशिफल।

To read this article in English, Click Here.

मकर राशि अप्रैल 2024 (Makar Rashi April 2024 In Hindi)

इस लेख में हमने मकर राशि अप्रैल 2024 का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में लिखा है। यहाँ पर अप्रैल माह 2024 के लिए मकर राशि का राशिफल पारिवारिक, आर्थिक, करियर, शिक्षा, प्रेम तथा स्वास्थ्य के आधार पर दिया गया है। इससे आप यह जान पाएंगे कि आपको अपनी मकर राशि के राशिफल के अनुसार अप्रैल महीने में क्या कुछ तैयारी करनी चाहिए।

यहाँ पर दिए गए मकर राशि अप्रैल 2024 के राशिफल को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी (April Masik Rashifal Makar Rashi 2024) कीजिए। हालाँकि आपको यह भी सूचित किया जाता है कि दिया गया राशिफल अप्रैल माह में मकर राशि पर पड़ने वाले प्रभावों को देखकर लिखा गया है, ना कि व्यक्ति विशेष के रूप में।

यदि आप अपनी मकर राशि के अनुसार साल 2024 के लिए अप्रैल महीने का मासिक राशिफल जानने के साथ-साथ उसके लिए दैनिक या साप्ताहिक तौर पर भी राशिफल जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक परक्लिक कर हमारी धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी जानने को मिलेगी:

  • हर राशि का विस्तृत वार्षिक राशिफल
  • हर राशि का विस्तृत मासिक राशिफल
  • साप्ताहिक रूप से राशिफल
  • प्रतिदिन के आधार पर दैनिक राशिफल
  • धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी
  • भारतवर्ष का संपूर्ण इतिहास

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

तो इस तरह से आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली हर एक चीज़ के बारे में जानकारी एकत्र कर लेंगे। तो अब देर ना करते हुए चलिए जानते हैं मकर राशि का मासिक राशिफल अप्रैल 2024 के लिए।

  • पारिवारिक जीवन

यह माह आपके पारिवारिक जीवन के लिए परेशानी भरा रह सकता है। आपकी माँ या पत्नी कुछ समय के लिए मायके जा सकती है जिस कारण घर थोड़ा अस्त-व्यस्त रहने की संभावना है। यदि घर में कोई बुजुर्ग है तो उसकी तबियत खराब रह सकती है। इसलिये आपको उस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है।

धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

घर में वैसे तो सबकुछ सुख-शांति से रहेगा और किसी प्रकार की कोई समस्या नही होगी लेकिन माह के तीसरे सप्ताह में किसी अपने के साथ वैचारिक मतभेद सामने आ सकते हैं। यदि आपने ठंडे दिमाग से काम नही लिया तो यह मतभेद आगे चलकर एक बड़ी समस्या खड़ी कर सकते हैं।

  • व्यापार व नौकरी

यदि आप व्यापारी हैं और कुछ माह से व्यापार मंदा चल रहा है तो इस माह आपको ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है। यदि आपने इस माह अच्छे से काम किया तो बात बन जाएगी और व्यापार को एक नयी गति मिलेगी। इस दौरान मन को शांत रखें और धैर्य से काम लें।

प्राइवेट जॉब करते हैं तो ऑफिस में कुछ लोग आपसे ईर्ष्या की भावना रख सकते हैं। उनके द्वारा आपके बारे में भ्रान्ति फैलाने का भी प्रयास किया जायेगा। ऐसे में आप ऑफिस की पॉलिटिक्स से खुद को दूर रखेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। केवल अपने काम में मन लगाएं और किसी अन्य बात पर ध्यान ना दें।

  • शिक्षा व करियर

मैनेजमेंट का कोर्स कर रहे छात्रों के लिए वर्ष का यह माह थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है। इस माह आपके हाथ से कुछ नौकरियां आते-आते निकल सकती है। ध्यान नहीं दे पाने के कारण भी समस्या होगी। यदि आप शुरू से ही इसको लेकर सजग रवैया अपनाते हैं तो स्थिति में सुधार आ सकता है।

सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपने काम को लेकर सचेत होंगे और मन लगाकर अध्ययन करेंगे। इसका परिणाम उन्हें जल्द ही मिलेगा। स्कूल में पढ़ रहे छात्रों को अपने पिता का सहयोग प्राप्त होगा और उनके द्वारा उचित मार्गदर्शन किया जायेगा।

  • प्रेम जीवन

इस माह आपका अपने प्रेमी के साथ मिलना होगा और आप उनके साथ अच्छा समय बिता पाएंगे। दोनों के बीच आपसी प्रेम भी बढ़ेगा तथा पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। यदि किसी तीसरे के द्वारा विवाद हो रहा था तो वह भी सुलझ जायेगा और रिश्तों में मजबूती आएगी।

शादी के लिए रिश्ता ढूँढ रहे लोगों को कहीं से एक अच्छा प्रस्ताव आ सकता है लेकिन ध्यान नही दे पाने के कारण वह आपके हाथ से निकल भी सकता है। ऐसे में किसी भी अच्छे रिश्ते को हाथ से ना जाने दें व सब ओर ध्यान बनाये रखें।

  • स्वास्थ्य जीवन

माह के दूसरे सप्ताह में मांसपेशियों में जकड़न की समस्या आ सकती है। ऐसे में योग को अपने जीवन में नियमित रूप से स्थान देंगे तो ऐसी कोई समस्या नही होगी। माह के मध्य में घुटनों के दर्द की समस्या भी रह सकती है। किसी के साथ सुबह सैर पर जाने की आदत डालें।

यदि आप कोई शारीरिक खेल खेलते हैं तो उसको खेलने से पहले अच्छे से वार्मअप अवश्य करें अन्यथा बाद में समस्या आ सकती है। माह के अंत में उल्टी, दस्त इत्यादि की समस्या परेशान कर सकती है।

मकर राशि का लकी नंबर अप्रैल 2024 (Makar Rashi Ka Lucky Number April 2024)

अप्रैल माह के लिए मकर राशि का शुभ अंक 2 रहेगा। इसलिए इस महीने 2 अंक को प्राथमिकता दें।

धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

मकर राशि का लकी कलर अप्रैल 2024 (Makar Rashi Ka Lucky Colour April 2024)

अप्रैल माह के लिए मकर राशि का शुभ रंग संतरी रहेगा। इसलिए इस महीने संतरी रंग को प्राथमिकता दें।

इन बातों का ध्यान रखें

  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग अवश्य करें जिसमें मुख्यतया 10 मिनट के लिए ॐ मंत्र का जाप, 10 मिनट के लिए कपालभाती व 10 मिनट के लिए अनुलोम-विलोम है। इससे आपका शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बिल्कुल सही रहेगा।
  • रात को सोने से पहले शांत व एकांत जगह में 10 से 20 मिनट के लिए ध्यान अवश्य लगाएं। इससे दो लाभ मिलते हैं, एक तो नींद अच्छी आती है व दूसरा अगले दिन आप तरोताजा अनुभव करते हैं। ध्यान लगाते समय आप मध्यम आवाज़ में शांत संगीत भी सुन सकते हैं।
  • हर मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें या हनुमान मंदिर होकर आएं। इससे आप पर या आपके परिवार पर आया किसी भी प्रकार का संकट दूर होगा व हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी।
  • घर के बाहर गाय माता व कुत्तों को प्रतिदिन भोजन अवश्य करवाएं। साथ ही घर की छत पर पक्षियों इत्यादि के लिए दाना-पानी भी रखें। जितनी यह पृथ्वी हमारी है उतनी ही उनकी भी है। प्रतिदिन उनको भोजन कराने से हमें पुण्य मिलता है व ग्रहों के दोष दूर होते हैं।
  • समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करें व भूखे को भोजन अवश्य कराएं।

धर्मयात्रा टिप: माह के तीसरे सप्ताह में कोई भी भारी सामान उठाने से बचें अन्यथा शरीर में मोच या रीढ़ की हड्डी पर दबाव आ सकता है। ऐसे में इस और ध्यान बनाएं अन्यथा यह जीवनभर के लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है।

धर्मयात्रा के अन्य लेख:

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.