मकर मासिक राशिफल जून 2024 (Makar Masik Rashifal June 2024)

Makar Masik Rashifal 2024

हम सभी के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है या मकर राशि जून 2024 (Makar Rashi June 2024 In Hindi) का महीना कैसा रहेगा। कई तरह के प्रश्न हमारे दिमाग में उठते हैं। जैसे कि मकर राशि वालों के लिए जून का महीना कैसा रहेगा (Capricorn June 2024 Horoscope In Hindi), व्यापार या नौकरी में उन्नति देखने को मिलेगी या नही या फिर नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इत्यादि।

इसलिए धर्मयात्रा संस्था (DharmYaatra) ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभावों और उनकी चाल को देखते हुए मकर मासिक राशिफल जून 2024 (Makar Masik Rashifal June 2024) का सटीक आंकलन किया है ताकि आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सकें। आइए जानते हैं मकर राशि के लिए जून 2024 का मासिक राशिफल।

To read this article in English, Click Here.

मकर राशि जून 2024 (Makar Rashi June 2024 In Hindi)

इस लेख में हमने मकर राशि जून 2024 का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में लिखा है। यहाँ पर जून माह 2024 के लिए मकर राशि का राशिफल पारिवारिक, आर्थिक, करियर, शिक्षा, प्रेम तथा स्वास्थ्य के आधार पर दिया गया है। इससे आप यह जान पाएंगे कि आपको अपनी मकर राशि के राशिफल के अनुसार जून महीने में क्या कुछ तैयारी करनी चाहिए।

यहाँ पर दिए गए मकर राशि जून 2024 के राशिफल को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी (June Masik Rashifal Makar Rashi 2024) कीजिए। हालाँकि आपको यह भी सूचित किया जाता है कि दिया गया राशिफल जून माह में मकर राशि पर पड़ने वाले प्रभावों को देखकर लिखा गया है, ना कि व्यक्ति विशेष के रूप में।

यदि आप अपनी मकर राशि के अनुसार साल 2024 के लिए जून महीने का मासिक राशिफल जानने के साथ-साथ उसके लिए दैनिक या साप्ताहिक तौर पर भी राशिफल जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक परक्लिक कर हमारी धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी जानने को मिलेगी:

  • हर राशि का विस्तृत वार्षिक राशिफल
  • हर राशि का विस्तृत मासिक राशिफल
  • साप्ताहिक रूप से राशिफल
  • प्रतिदिन के आधार पर दैनिक राशिफल
  • धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी
  • भारतवर्ष का संपूर्ण इतिहास

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

तो इस तरह से आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली हर एक चीज़ के बारे में जानकारी एकत्र कर लेंगे। तो अब देर ना करते हुए चलिए जानते हैं मकर राशि का मासिक राशिफल जून 2024 के लिए।

  • पारिवारिक जीवन

इस माह परिवार के सदस्यों में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है इसलिये अपने क्रोध को नियंत्रण में रखें व कटु वचन कहने से बचें। अपनी माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें व उनकी उचित समय पर भोजन खाने की आदत डालें।

धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

बच्चों के भविष्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें व बिना कारण उन पर क्रोध करने से बचें अन्यथा वे आपसे दूर हो सकते हैं। कोई समस्या हो तो उसे अपने किसी मित्र या रिश्तेदार के साथ अवश्य साँझा करें।

  • व्यापार व नौकरी

व्यापारियों को इस माह लाभ मिलने की प्रबल संभावना है व कई नए समझौते हो सकते हैं जो भविष्य की दृष्टि से लाभदायक होंगे। इस दौरान अपने शत्रुओं का विशेष ध्यान रखें व कुछ गलत समझौता करने से बचें अन्यथा आपको नुकसान भी हो सकता है।

सरकारी अधिकारियों के लिए इस माह यात्रा करने के योग हैं व उन्हें काम से किसी और शहर में जाना पड़ सकता है। इस दौरान स्वयं के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की उन्नति संभव है व उन्हें अपने बॉस से विशेष प्रोत्साहन मिल सकता है।

  • शिक्षा व करियर

इस माह छात्रों को उचित मार्गदर्शन मिलेगा जिससे उन्हें सफलता मिलेगी। अपने माता-पिता के परामर्श को ध्यान से सुने व उसे अपने जीवन में अपनाएं जो भविष्य के लिए सहायक सिद्ध होगा। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों में से मैनेजमेंट के छात्रों के लिए यह माह अच्छा जायेगा।

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इस माह भी असफलता हाथ लगेगी व किसी अवसर के ना आने से उनके मन में एक बेचैनी रहेगी। ऐसे समय में धैर्य को बनाये रखें।

  • प्रेम जीवन

आपकी अपने साथी के साथ कुछ बातों को लेकर अनबन होती रहेगी ऐसे में मन खट्टा रह सकता है। इस समय अहंकार को अपने मन में न आने दें व उन्हें समझने का प्रयत्न करें। दोनों की समझदारी से यह समस्या आसानी से सुलझ सकती है।

अविवाहित लोगों को इस माह शादी के कुछ अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं, इसलिये उनका विशेष ध्यान रखें। इन्हीं में से कोई आपका अच्छा जीवनसाथी भी बन सकता है।

  • स्वास्थ्य जीवन

यदि आप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं जैसे कि कैंसर, एड्स इत्यादि तो इस माह अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। माह के मध्य में अचानक से आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इसलिये पहले से ही सजग रहेंगे तो कोई समस्या नही होगी।

माह के तीसरे सप्ताह में काम का बोझ ज्यादा रहने के कारण मन परेशान रह सकता है। ऐसे में आप स्वयं पर दबाव महसूस करेंगे तथा क्या किया जाये और क्या नही, इसी उलझन में रहेंगे। ऐसे में किसी बड़े या सीनियर का परामर्श बहुत काम आएगा।

मकर राशि का लकी नंबर जून 2024 (Makar Rashi Ka Lucky Number June 2024)

जून माह के लिए मकर राशि का शुभ अंक 7 रहेगा। इसलिए इस महीने 7 अंक को प्राथमिकता दें।

धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

मकर राशि का लकी कलर जून 2024 (Makar Rashi Ka Lucky Colour June 2024)

जून माह के लिए मकर राशि का शुभ रंग आसमानी रहेगा। इसलिए इस महीने आसमानी रंग को प्राथमिकता दें।

इन बातों का ध्यान रखें

  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग अवश्य करें जिसमें मुख्यतया 10 मिनट के लिए ॐ मंत्र का जाप, 10 मिनट के लिए कपालभाती व 10 मिनट के लिए अनुलोम-विलोम है। इससे आपका शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बिल्कुल सही रहेगा।
  • रात को सोने से पहले शांत व एकांत जगह में 10 से 20 मिनट के लिए ध्यान अवश्य लगाएं। इससे दो लाभ मिलते हैं, एक तो नींद अच्छी आती है व दूसरा अगले दिन आप तरोताजा अनुभव करते हैं। ध्यान लगाते समय आप मध्यम आवाज़ में शांत संगीत भी सुन सकते हैं।
  • हर मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें या हनुमान मंदिर होकर आएं। इससे आप पर या आपके परिवार पर आया किसी भी प्रकार का संकट दूर होगा व हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी।
  • घर के बाहर गाय माता व कुत्तों को प्रतिदिन भोजन अवश्य करवाएं। साथ ही घर की छत पर पक्षियों इत्यादि के लिए दाना-पानी भी रखें। जितनी यह पृथ्वी हमारी है उतनी ही उनकी भी है। प्रतिदिन उनको भोजन कराने से हमें पुण्य मिलता है व ग्रहों के दोष दूर होते हैं।
  • समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करें व भूखे को भोजन अवश्य कराएं।

धर्मयात्रा टिप: महिलाओं को इस माह अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है अन्यथा उन्हें कोई गंभीर बीमारी होने की आशंका है। आपको मुख्यतया खाना बनाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

धर्मयात्रा के अन्य लेख:

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.