मकर राशि का वार्षिक भविष्यफल 2024 (Makar Rashi Ka Bhavishyafal 2024)

Makar Varshik Rashifal 2024

नए वर्ष को लेकर हम सभी यह जानने को उत्सुक रहते (Makar Rashifal 2024 In Hindi) हैं कि आने वाला वर्ष अर्थात मकर राशि के लिए वर्ष 2024 कैसा रहेगा? आपके मन में भी नए वर्ष को लेकर अपने परिवार, आर्थिक, प्रेम, करियर, शिक्षा, स्वास्थ्य इत्यादि से संबंधित कई प्रश्न होंगे। हर किसी के मन में नए वर्ष को लेकर कई तरह की आकांक्षाएं व अपेक्षाएं होती हैं। ऐसे में आप भी मकर राशि का वार्षिक राशिफल 2024 (Makar Rashi Ka Varshik Rashifal 2024) जानने को उतने ही उत्सुक होंगे।

इसी को ध्यान में रखते हुए धर्मयात्रा (DharmYaatra) परिवार ने वर्ष 2024 में विभिन्न ग्रहों व नक्षत्रों की स्थिति व उनका आपकी राशि के ऊपर पड़ने वाले प्रभावों का गहन अध्ययन किया है। इसके आधार पर हम आपके सामने मकर राशि का वार्षिक भविष्यफल 2024 (Makar Rashi Ka Bhavishyafal 2024) रखेंगे। आइए जाने मकर राशि वार्षिक राशिफल 2024।

To read this article in English, Click Here.

मकर राशि का वार्षिक राशिफल 2024 (Makar Rashifal 2024 In Hindi)

हर कोई यही चाहेगा कि उसे आने वाले वर्ष या चल रहे वर्ष के भविष्यफल के बारे में पूर्वानुमान हो जाये ताकि वह उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सके या चीज़ों को संभल कर करे ताकि किसी तरह की अनहोनी को होने से रोका जा सके या स्थिति का लाभ उठाया जा सके। ऐसे में आपके दिमाग में कुछ इस तरह के प्रश्न आ रहे होंगे:

  • मकर राशि के लिए वर्ष 2024 का राशिफल अपने साथ क्या-क्या नयी चुनौतियाँ लेकर आएगा?
  • मकर राशि का भविष्य साल 2024 में किस तरह का रहेगा?
  • मकर राशि का वर्ष 2024 का राशिफल अच्छा रहेगा या बुरा?
  • मकर वार्षिक राशिफल 2024 अपने साथ नयी संभावनाएं लेकर आया है या नही?
  • मकर राशि वालों को इस वर्ष क्या कुछ नया देखने को मिलेगा?
  • क्या इस वर्ष आप जो चाहते हैं वह हो पाएगा या फिर आपको कुछ अलग करने की आवश्यकता है?
  • आगे के लिए आपको क्या कुछ तैयारियां करनी होगी ताकि सब कुछ सही रहे?

तो इन्हीं सभी शंकाओं और प्रश्नों पर पूर्ण विराम लगाने के लिए ही हमने वर्ष 2024 के लिए मकर राशि का पूरा राशिफल निकाला है जिसे हम इस लेख के माध्यम से आपको बताएँगे। आपको यहाँ पर हर एक चीज़ के बारे में विस्तार से जानकारी मिलेगी, जैसे कि:

  • आपके परिवार की स्थिति व रिश्तों का संतुलन
  • व्यापार, नौकरी व करियर की स्थिति
  • कॉलेज या स्कूल में पढ़ रहे छात्रों की शिक्षा की स्थिति
  • प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का भविष्य
  • लव लाइफ, वैवाहिक जीवन या विवाह के योग की स्थिति
  • शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य का आंकलन

तो इस तरह से आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली हर एक चीज़ के बारे में जानकारी एकत्र कर लेंगे। तो अब देर ना करते हुए चलिए जानते हैं मकर राशि का वार्षिक राशिफल वर्ष 2024 के लिए।

धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

  • पारिवारिक जीवन

यदि परिवार में कोई पुराना विवाद चल रहा है जिसका हल नही निकल पा रहा हो तो इस वर्ष उसका समाधान हो जायेगा और स्थिति पहले से भी बेहतर हो जाएगी। वर्ष के मध्य में सभी सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और बढ़ेगा तथा सभी एक-दूसरे का सहयोग करते नज़र आएंगे।

अपने बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि अगस्त-सितंबर के माह में उनका स्वास्थ्य खराब रह सकता है। वर्ष के अंत में घर में कुछ अनहोनी घटने के संकेत हैं इसलिये सावधान रहें।

  • आर्थिक स्थिति

जो लोग अपना स्वयं का काम करते हैं फिर चाहे वह व्यापार हो या किसी क्षेत्र में निवेश करना या स्टार्टअप चलाना या ऐसा ही कुछ, तो उनके लिए आर्थिक रूप से यह वर्ष अत्यधिक ही शुभ फल देने वाला रहने वाला है। इस वर्ष आपको अपने काम से बहुत धन लाभ होगा और आप अलग-अलग जगह उसे निवेश भी करेंगे। आपके या आपके परिवार के ऊपर किसी तरह का कर्जा है या आप कुछ नया लेने का सोच रहे हैं तो वह काम भी इस वर्ष के मध्य तक पूर्ण हो जाएगा।

जो लोग किसी के यहाँ नौकरी करते हैं फिर चाहे वह सरकारी हो या निजी, प्रथम श्रेणी की हो या चतुर्थ श्रेणी की, उनके लिए यह वर्ष आर्थिक रूप से कमजोर रहने की संभावना है। आपको उन्नति तो मिलेगी नही बल्कि आप अपने अभी के पद से नीचले पद पर भी जा सकते हैं और आपकी आय भी कम हो सकती है। ऐसे में आपको पहले से ही इस बात को ध्यान में रखना चाहिए और अपने काम में शत प्रतिशत देने का प्रयास करना चाहिए।

  • व्यापार व करियर

व्यापार की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए शुभ रहेगा। व्यापार में तो उन्नति होगी ही साथ ही यदि आपने किसी को कर्ज पर पैसा दे रखा है तो वह भी वापस आएगा। किसी अन्य क्षेत्र में निवेश किया हुआ है तो वहां से लाभ मिलने के संकेत हैं।

नौकरी में संकट आने का खतरा है। इस वर्ष मंगल थोड़ा भारी है जिस कारण नौकरी में समस्या उत्पन्न होगी। इससे बचने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।

  • शिक्षा

छात्रों को इस वर्ष अपनी पढ़ाई को लेकर चिंता बनी रहेगी और परिणाम मनचाहे नही होंगे। यदि आप खेल में अच्छे हैं तो उसमे अपना करियर बनाने का विचार कर सकते हैं और उस क्षेत्र में आप प्रयास भी करेंगे लेकिन परिणाम धीरे-धीरे मिलेंगे इसलिये कोशिश नही छोड़ें।

स्कूल के छात्रों को इस वर्ष अपने किसी रिश्तेदार का मार्गदर्शन मिलेगा और उनसे भरपूर सहयोग भी जो उनके बहुत काम आएगा। ऐसे में उसका अनुसरण करेंगे तो आपके लिए उत्तम रहेगा।

  • प्रेम जीवन

यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो यह वर्ष आपके लिए इतना अच्छा नही बीतेगा। आपकी अपने जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन होती रहेगी और रिश्तो में दूरियां बढ़ जाएगी। ऐसे में अपने स्वभाव को नरम रखें और चीजों को समझने का प्रयास करें अन्यथा स्थिति और बद्दतर होगी।

यदि आपका विवाह नही हुआ है तो इस वर्ष कुछ अच्छे रिश्ते आएंगे लेकिन आपकी माँ उनसे प्रसन्न नही दिखाई देंगी। ऐसे में किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचें अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा।

  • स्वास्थ्य

मार्च के महीने में स्वास्थ्य खराब रह सकता है, इसलिए ध्यान रखें। मानसिक रूप से कुछ परेशानी होगी और किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी जो मन ही मन आपको परेशान करेगी। ऐसे में किसी अपने से इस बारे में बात करेंगे तो चिंता दूर हो जाएगी।

घर का माहौल अच्छा रहने के कारण आप शांति का अनुभव करेंगे। वर्ष के अंत में दुर्घटना होने की संभावना है इसलिये कहीं भी जाते समय अपना ध्यान रखें।

मकर राशि का शुभ रंग वर्ष 2024 (Makar Rashi Ka Lucky Colour Year 2024 In Hindi)

इस साल मकर राशि का लकी कलर नीला रहेगा। इसलिये नीले रंग के वस्त्र अवश्य खरीदें।

धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

मकर राशि का शुभ अंक वर्ष 2024 (Makar Rashi Ka Lucky Number Year 2024 In Hindi)

इस साल मकर राशि का लकी नंबर 1 रहेगा। इसलिए 1 नंबर को ज्यादा महत्ता दें।

इन बातों का ध्यान रखें

  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग अवश्य करें जिसमें मुख्यतया 10 मिनट के लिए ॐ मंत्र का जाप, 10 मिनट के लिए कपालभाती व 10 मिनट के लिए अनुलोम-विलोम है। इससे आपका शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बिल्कुल सही रहेगा।
  • रात को सोने से पहले शांत व एकांत जगह में 10 से 20 मिनट के लिए ध्यान अवश्य लगाएं। इससे दो लाभ मिलते हैं, एक तो नींद अच्छी आती है व दूसरा अगले दिन आप तरोताजा अनुभव करते हैं। ध्यान लगाते समय आप मध्यम आवाज़ में शांत संगीत भी सुन सकते हैं।
  • हर मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें या हनुमान मंदिर होकर आएं। इससे आप पर या आपके परिवार पर आया किसी भी प्रकार का संकट दूर होगा व हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी।
  • घर के बाहर गाय माता व कुत्तों को प्रतिदिन भोजन अवश्य करवाएं। साथ ही घर की छत पर पक्षियों इत्यादि के लिए दाना-पानी भी रखें। जितनी यह पृथ्वी हमारी है उतनी ही उनकी भी है। प्रतिदिन उनको भोजन कराने से हमें पुण्य मिलता है व ग्रहों के दोष दूर होते हैं।
  • समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करें व भूखे को भोजन अवश्य कराएं।

धर्मयात्रा टिप: यदि आपकी विवाह की उम्र हो गयी है और रिश्ता देखा जा रहा है तो इस वर्ष कई अच्छे रिश्ते आने की संभावना है लेकिन किसी कारणवश बात ज्यादा आगे नही बढ़ पायेगी। इसलिए आप पहले से ही सतर्कता बरत कर चलेंगे तो बात बिगड़ने से पहले ही संभल सकती है।

नोट: अब यदि आप अपनी राशि के अनुसार साल 2024 का वार्षिक राशिफल जानने के साथ-साथ उसके लिए हर माह के अनुसार मासिक राशिफल भी जानना चाहते (2024 Bhavishyafal In Hindi) हैं या फिर साप्ताहिक राशिफल जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक परक्लिक कर हमारी धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी जानने को मिलेगी:

  • हर राशि का विस्तृत मासिक राशिफल
  • साप्ताहिक रूप से राशिफल
  • प्रतिदिन के आधार पर दैनिक राशिफल
  • धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी
  • भारतवर्ष का संपूर्ण इतिहास

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

इन्हें भी पढ़ें:

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.