Meghnath Ka Janm Kaise Hua | मेघनाद का जन्म कैसे हुआ?

मेघनाथ रामायण (Meghnath Ramayan)

रावण के पुत्र मेघनाथ का जन्म कैसे हुआ (Meghnath Ka Janam Kaise Hua) और उस समय क्या परिस्थिति रही थी। दरअसल मेघनाथ का शुद्ध नाम मेघनाद है। उसका यह नाम कैसे पड़ा, यह उसके जन्म के समय की परिस्थिति से जुड़ा हुआ है। साथ ही वह अत्यंत बलशाली व महारथी था जिसने राम-रावण युद्ध में भयंकर तबाही मचा दी थी।

रावण के कई पुत्र व पत्नियाँ थी जिसमें मेघनाथ उनकी सबसे बड़ी पत्नी व लंका की मुख्य रानी मंदोदरी का सबसे बड़ा पुत्र था। इस कारण मेघनाथ रावण का सबसे प्रिय पुत्र था। ऐसे में आज हम मेघनाद का जन्म कैसे हुआ (Meghnath Ka Janm Kaise Hua), इसके बारे में जानेंगे।

Meghnath Ka Janam Kaise Hua | मेघनाथ का जन्म कैसे हुआ?

यह तो हम सभी जानते हैं कि मेघनाद अत्यंत शक्तिशाली था और उसमें यह गुण उसके जन्म से ही थे। सामान्यतया जब भी कोई शिशु अपनी माँ के गर्भ से जन्म लेता है तो वह रोता है। अगर नहीं भी रोता है तो उसमें जान डालने के लिए उसे रुलाया जाता है किंतु मेघनाथ सामान्य बच्चों की तरह बिल्कुल भी नहीं रोया था।

जब उसने जन्म लिया तो उसने जोर से दहाड़ मारी थी। मेघनाथ की यह गर्जना इतनी ज्यादा तेज थी कि आसपास के सभी लोग डर गए थे। वह गर्जना किसी बादल के फटने या बिजली की आवाज़ जितनी तेज थी।

रावण ने जब मेघनाथ की यह दहाड़ सुनी तो वह अत्यंत प्रसन्न हुआ। उसने उसी समय अपने बच्चे का नाम मेघनाद रख दिया। इसमें मेघ का अर्थ बादल से है व नाद का अर्थ गर्जना से अर्थात जिसकी आवाज बादलों की गर्जना के समान हो। तब से सभी उसे मेघनाद के नाम से बुलाने लगे।

जीत लिया था सभी देवताओं को

जब मेघनाद बड़ा हुआ तब उसने अपने पराक्रम से समस्त देवताओं पर विजय पा ली थी। स्वयं इंद्र देव भी उससे भय खाते थे। उसके इसी गुण के कारण भगवान ब्रह्मा ने उसका नाम इंद्रजीत भी रख दिया था अर्थात जो इंद्र को भी जीत सकता हो।

मेघनाद ही ऐसा राक्षस था जो समस्त राक्षसों में सबसे भयंकर युद्ध करने वाला था। तभी उसने स्वयं भगवान श्रीरामलक्ष्मण को नागपाश में बाँध दिया था व एक बार लक्ष्मण को अपने बाण से मुर्छित भी कर दिया था। अंत में उसकी मृत्यु लक्ष्मण के हाथों हो गई थी।

इस तरह से आज आपने मेघनाथ का जन्म कैसे हुआ (Meghnath Ka Janam Kaise Hua) व क्यों उसका नाम मेघनाद पड़ा, इसके बारे में पूरी जानकारी ले ली है

मेघनाद के जन्म से संबंधित प्रश्नोत्तर

प्रश्न: मेघनाथ पूर्व जन्म में क्या थे?

उत्तर: मेघनाथ के पूर्व जन्म के बारे में कहीं भी कुछ वर्णन नहीं मिलता है त्रेता युग में वह लंकापति व राक्षस राजा रावण के घर सबसे बड़े पुत्र के रूप में जन्मा था

प्रश्न: रामायण में मेघनाथ किसका अवतार था?

उत्तर: रामायण में मेघनाथ किसी का भी अवतार नहीं था वह रावण का सबसे बड़ा पुत्र और लंका का राजकुमार था

प्रश्न: क्या मेघनाथ लक्ष्मण के दामाद थे?

उत्तर: मेघनाथ की पत्नी सुलोचना नागकन्या थी जबकि लक्ष्मण स्वयं शेषनाग के अवतार थे इस कारण मेघनाथ को लक्ष्मण का दामाद कह दिया जाता है

प्रश्न: पहले कौन मरा, मेघनाथ या कुंभकरण?

उत्तर: रामायण के युद्ध में पहले कुंभकरण मरा था जिसका वध श्रीराम के हाथों हुआ था उसके बाद लक्ष्मण के हाथों मेघनाथ मारा गया था

नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘‍♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:

अन्य संबंधित लेख:

Recommended For You

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *