श्री शीतला चालीसा (Shitala Chalisa) | मां शीतला चालीसा (Sheetla Chalisa)

Sheetla Mata Chalisa

श्री शीतला चालीसा (Sheetla Mata Chalisa)

माँ आदिशक्ति के कई रूप हैं जो उनके विभिन्न गुणों का वर्णन करते हैं। इसी में एक प्रसिद्ध रूप है माता शीतला का। एक ऐसा रोग है जो बच्चों में हो ही जाता है या फिर यूँ कहें कि यह रोग हर व्यक्ति को अपने जीवन में एक बार होता ही है। इसे चेचक रोग या छोटी माता निकलना कहा जाता है जिसमे हमारे शरीर पर छोटे-छोटे दाने उभर आते हैं। तो उस समय शीतला माता ही इसका निवारण कर सकती हैं जिसके लिए हमें शीतला माता चालीसा (Sheetla Mata Chalisa) का पाठ करना होता है।

ऐसे में आज के इस लेख में हम आपके साथ शीतला चालीसा (Sheetla Chalisa) का पाठ ही करने जा रहे हैं। इतना ही नहीं इस लेख के माध्यम से हम आपके साथ मां शीतला चालीसा हिंदी में (Shitala Chalisa) भी साझा करेंगे ताकि आप इसका संपूर्ण अर्थ व महत्व जान सकें। यदि श्री शीतला चालीसा को अर्थ सहित पढ़ लिया जाए तो यह बहुत लाभकारी सिद्ध होता है। अंत में हम आपको शीतला चालीसा पढ़ने के फायदे भी बताएँगे, तो आइये पढ़ते हैं शीतला माता की चालीसा।

शीतला माता चालीसा (Sheetla Mata Chalisa)

।। दोहा ।।

जय-जय माता शीतला, तुमहिं धरै जो ध्यान।

होय विमल शीतल हृदय, विकसै बुद्धि बलज्ञान।।

घट-घट वासी शीतला, शीतल प्रभा तुम्हार।

शीतल छइयां में झुलई, मइया पलना डार।।

।। चौपाई ।।

जय-जय-जय शीतला भवानी, जय जग जननि सकल गुणखानी।

गृह-गृह शक्ति तुम्हारी राजित, पूरण शरदचंद्र समसाजित।

विस्फोटक से जलत शरीरा, शीतल करत हरत सब पीरा।

मातु शीतला तव शुभनामा, सबके गाढ़े आवहिं कामा।

शोकहरी शंकरी भवानी, बाल-प्राणरक्षी सुख दानी।

शुचि मार्जनी कलश करराजै, मस्तक तेज सूर्य समराजै।

चौसठ योगिन संग में गावैं, वीणा ताल मृदंग बजावैं।

नृत्य नाथ भैरो दिखरावैं, सहज शेष शिव पार न पावैं।

धन्य-धन्य धात्री महारानी, सुरनर मुनि तब सुयश बखानी।

ज्वाला रूप महा बलकारी, दैत्य एक विस्फोटक भारी।

घर-घर प्रविशत कोई न रक्षत, रोग रूप धरि बालक भक्षत।

हाहाकार मच्यो जगभारी, सक्यो न जब संकट टारी।

तब मैया धरि अद्भुत रूपा, करमें लिये मार्जनी सूपा।

विस्फोटकहिं पकड़ि कर लीन्ह्यो, मुसल प्रहार बहुविधि कीन्ह्यो।

बहुत प्रकार वह विनती कीन्हा, मैया नहीं भल मैं कछु चीन्हा।

अबनहिं मातु, काहुगृह जइहौं, जहँ अपवित्र सकल दुःख हरिहौं।

भभकत तन, शीतल ह्वै जइहैं, विस्फोटक भयघोर नसइहैं।

श्री शीतलहिं भजे कल्याना, वचन सत्य भाषे भगवाना।

विस्फोटक भय जिहि गृह भाई, भजै देवि कहँ यही उपाई।

कलश शीतला का सजवावै, द्विज से विधिवत पाठ करावै।

तुम्हीं शीतला, जग की माता, तुम्हीं पिता जग की सुखदाता।

तुम्हीं जगद्धात्री सुखसेवी, नमो नमामि शीतले देवी।

नमो सुक्खकरणी दुःखहरणी, नमो-नमो जगतारणि तरणी।

नमो नमो त्रैलोक्य वन्दिनी, दुखदारिद्रादिक किन्दनी।

श्री शीतला, शेढ़ला, महला रुणलीह्युणनी मातु मंदला।

हो तुम दिगम्बर तनुधारी, शोभित पंचनाम असवारी।

रासभ, खर बैशाख सुनन्दन, गर्दभ दुर्वाकंद निकन्दन।

सुमिरत संग शीतला माई, जाहि सकल दुख दूर पराई।

गलका, गलगन्डादि जुहोई, ताकर मंत्र न औषधि कोई।

एक मातु जी का आराधन, और नहिं कोई है साधन।

निश्चय मातु शरण जो आवै, निर्भय मन इच्छित फल पावै।

कोढ़ी, निर्मल काया धारै, अन्धा, दृग-निज दृष्टि निहारै।

वन्ध्या नारि पुत्र को पावै, जन्म दरिद्र धनी होई जावै।

मातु शीतला के गुण गावत, लखा मूक को छन्द बनावत।

यामे कोई करै जनि शंका, जग में मैया का ही डंका।

भनत ‘रामसुन्दर’ प्रभुदासा, तट प्रयाग से पूरब पासा।

पुरी तिवारी मोर मोर निवासा, ककरा गंगा तट दुर्वासा।

अब विलम्ब मैं तोहि पुकारत, मातु कृपा कौ बाट निहारत।

पड़ा क्षर तव आस लगाई, रक्षा करहु शीतला माई।

शीतला चालीसा हिंदी में (Shitala Chalisa – With Meaning)

।। दोहा ।।

जय-जय माता शीतला, तुमहिं धरै जो ध्यान।

होय विमल शीतल हृदय, विकसै बुद्धि बलज्ञान।।

घट-घट वासी शीतला, शीतल प्रभा तुम्हार।

शीतल छइयां में झुलई, मइया पलना डार।।

हे शीतला माता!! आपकी जय हो, जय हो। जो कोई भी आपका ध्यान करता है, उसका हृदय शीतल हो जाता है, बुद्धि का विकास होता है तथा वह बलशाली बनता है। आप हर जगह निवास करती हो और आपका गुण शीतल अर्थात ठंडा है। आप ही चेचक रोग को दूर कर हमारी सुरक्षा करती हो।

।। चौपाई ।।

जय-जय-जय शीतला भवानी, जय जग जननि सकल गुणखानी।

गृह-गृह शक्ति तुम्हारी राजित, पूरण शरदचंद्र समसाजित।

विस्फोटक से जलत शरीरा, शीतल करत हरत सब पीरा।

मातु शीतला तव शुभनामा, सबके गाढ़े आवहिं कामा।

हे शीतला माता!! आपकी जय हो, जय हो, जय हो। आप ही इस जगत की माता और गुणों की खान हो। हर घर में आपकी शक्ति है और शरद पूर्णिमा के चन्द्रमा जैसा आपका गुण है। जब कभी भी किसी को छोटी माता का रोग हो जाता है और उसका शरीर जलने लगता है, तब आप ही उसकी काया को ठंडा करती हो। आपका शुभनाम शीतला है और आप सभी के बहुत काम आती हैं।

शोकहरी शंकरी भवानी, बाल-प्राणरक्षी सुख दानी।

शुचि मार्जनी कलश करराजै, मस्तक तेज सूर्य समराजै।

चौसठ योगिन संग में गावैं, वीणा ताल मृदंग बजावैं।

नृत्य नाथ भैरो दिखरावैं, सहज शेष शिव पार न पावैं।

आप ही हमारे कष्टों को दूर करने वाली माँ पार्वती व भवानी हो। आप ही बालकों के प्राणों की रक्षा कर उन्हें सुख देती हो। आपने अपने हाथों में मार्जनी व कलश ले रखा है और आपके मस्तक का तेज सूर्य देव के समान है। आपके साथ चौसठ योगिनी गाती हैं और साथ ही वे वीणा व मृदंग बजाती हैं। इसकी ताल पर स्वयं भैरव बाबा नृत्य करते हैं और शेषनाग व शिव भी आपकी महिमा को पार नहीं सकते हैं।

धन्य-धन्य धात्री महारानी, सुरनर मुनि तब सुयश बखानी।

ज्वाला रूप महा बलकारी, दैत्य एक विस्फोटक भारी।

घर-घर प्रविशत कोई न रक्षत, रोग रूप धरि बालक भक्षत।

हाहाकार मच्यो जगभारी, सक्यो न जब संकट टारी।

हे माँ शीतला!! आप धन्य हैं। आपकी महिमा का वर्णन तो देवता, मनुष्य व ऋषि-मुनि भी करते हैं। आपका ज्वाला रूप बहुत ही शक्तिशाली है और दैत्य पर आपका एक विस्फोट ही बहुत भारी है। जब कभी भी आप किसी के घर में प्रवेश करती हैं तो कोई भी उसकी रक्षा नहीं कर पाता है। आप उस घर के बालक को भयंकर चेचक रोग दे देती हैं। यह देखकर उस घर में हाहाकार मच जाता है और उस संकट को दूर करना आसान नहीं होता है।

तब मैया धरि अद्भुत रूपा, करमें लिये मार्जनी सूपा।

विस्फोटकहिं पकड़ि कर लीन्ह्यो, मुसल प्रहार बहुविधि कीन्ह्यो।

बहुत प्रकार वह विनती कीन्हा, मैया नहीं भल मैं कछु चीन्हा।

अबनहिं मातु, काहुगृह जइहौं, जहँ अपवित्र सकल दुःख हरिहौं।

आप अपना भीषण रूप लेकर वहां आती हैं और अपने हाथ में मार्जनी लिए होती हैं। जिस भी बालक को आप पकड़ लेती हैं वह बहुत तड़पता है और किसी भी विधि से यह रोग शांत नहीं हो पाता है। सभी आपसे विनती करते हैं कि आप उनका कुछ ना बिगाड़े। वे आपसे जाने की प्रार्थना करते हैं और उनका दुःख दूर करने को कहते हैं।

भभकत तन, शीतल ह्वै जइहैं, विस्फोटक भयघोर नसइहैं।

श्री शीतलहिं भजे कल्याना, वचन सत्य भाषे भगवाना।

विस्फोटक भय जिहि गृह भाई, भजै देवि कहँ यही उपाई।

कलश शीतला का सजवावै, द्विज से विधिवत पाठ करावै।

तब आपकी कृपा से वह भभकता हुआ अर्थात अग्नि में जलता हुआ शरीर शीतल हो जाता है और चेचक रोग समाप्त हो जाता है। यह देखकर सभी आपके भजन करने लगते हैं और भगवान के वचन को सत्य मानते हैं। जिस घर में भी चेचक रोग हो जाता है, उसे शीतला चालीसा का ही पाठ करना चाहिए। इसके लिए उसे शीतला माता के सामने कलश रखना चाहिए और पंडित को बुलाकर आपकी पूजा करवानी चाहिए।

तुम्हीं शीतला, जग की माता, तुम्हीं पिता जग की सुखदाता।

तुम्हीं जगद्धात्री सुखसेवी, नमो नमामि शीतले देवी।

नमो सुक्खकरणी दुःखहरणी, नमो-नमो जगतारणि तरणी।

नमो नमो त्रैलोक्य वन्दिनी, दुखदारिद्रादिक किन्दनी।

हे शीतला माता!! आप ही जगत की माता हो। आप ही पिता रूप में इस जगत को सुख देती हो। आप ही जगदात्री और सुख देने वाली हो। हे शीतला देवी!! आपको हमारा नमन है। हे सुख प्रदान करने वाली और दुखों को दूर करने वाली माँ शीतला!! आपको हमारा नमन है। इस जगत का उद्धार करने वाली शीतला देवी!! आपको हमारा नमन है। तीनों लोकों में वंदिनी माँ शीतला!! आपको हमारा नमन है। आप ही हमारे दुखों का नाश करती हो।

श्री शीतला, शेढ़ला, महला रुणलीह्युणनी मातु मंदला।

हो तुम दिगम्बर तनुधारी, शोभित पंचनाम असवारी।

रासभ, खर बैशाख सुनन्दन, गर्दभ दुर्वाकंद निकन्दन।

सुमिरत संग शीतला माई, जाहि सकल दुख दूर पराई।

आप ही श्री, शीतला, शेढ़ला, महला रुणलीह्युणनी, मातु मंदला, दिगंबर, तनुधारी हो और पंचनाम असवारी से सुशोभित हो। आप ही रस देने वाली और खर बैसाख सुनंदन हो। गर्दभ आपका वाहन है। जो कोई भी आपका ध्यान करता है, उसके सभी दुःख दूर हो जाते हैं।

गलका, गलगन्डादि जुहोई, ताकर मंत्र न औषधि कोई।

एक मातु जी का आराधन, और नहिं कोई है साधन।

निश्चय मातु शरण जो आवै, निर्भय मन इच्छित फल पावै।

कोढ़ी, निर्मल काया धारै, अन्धा, दृग-निज दृष्टि निहारै।

जिस किसी को भी छोटी माता या चेचक रोग हो जाता है तो वह केवल आपकी ही कृपा से ठीक हो सकता है। इसकी कोई औधधि नहीं होती है और ना ही इस पर कोई मंत्र काम आता है। इसके लिए केवल शीतला माता की ही पूजा करनी होगी और इसके सिवा कोई दूसरा उपाय नहीं है। जो कोई भी माता शीतला की शरण में आता है, मातारानी अवश्य ही उसका भला करती हैं। कूबड़ मनुष्य को माता ठीक कर देती हैं और अंधे को भी रोशनी प्रदान करती हैं।

वन्ध्या नारि पुत्र को पावै, जन्म दरिद्र धनी होई जावै।

मातु शीतला के गुण गावत, लखा मूक को छन्द बनावत।

यामे कोई करै जनि शंका, जग में मैया का ही डंका।

बाँझ स्त्री गर्भवती हो जाती है तो वहीं जन्म से गरीब व्यक्ति धनी हो जाता है। माता शीतला के गुण गाने से तो एक गूंगे व्यक्ति को भी आवाज मिल जाती है। इस बात पर किसी को भी शंका नहीं करनी चाहिए और संपूर्ण जगत में माता शीतला का ही डंका बजता है।

भनत ‘रामसुन्दर’ प्रभुदासा, तट प्रयाग से पूरब पासा।

पुरी तिवारी मोर मोर निवासा, ककरा गंगा तट दुर्वासा।

अब विलम्ब मैं तोहि पुकारत, मातु कृपा कौ बाट निहारत।

पड़ा क्षर तव आस लगाई, रक्षा करहु शीतला माई।

रामसुंदर आपकी शरण में प्रयागराज में गंगा मैया के किनारे आकर आपसे यही प्रार्थना करता है कि हे माता शीतला, अब आप किसी भी चीज़ में देरी मत कीजिये और हमारी रक्षा करने जल्दी आ जाइये

श्री शीतला चालीसा का महत्व (Sheetla Chalisa – Mahatva)

शीतला चालीसा के माध्यम से हमें माता शीतला के बारे में बहुत कुछ पता चलता है। ऊपर आपने माता शीतला की चालीसा पढ़ी और साथ ही उसका अर्थ भी जाना। इससे आपको माता शीतला के गुणों, महत्व व उनके कार्यों के बारे में ज्ञान हुआ। यही शीतला माता चालीसा का महत्व होता है जो हम सभी के लिए जानना जरुरी है। सीधे शब्दों में कहा जाए तो शीतला चालीसा माता शीतला के बारे में शुरू से लेकर अंत तक सब कुछ बता देती है।

इसलिए यदि आप शीतला चालीसा का पाठ कर रहे हैं या उसे सुन रहे हैं तो इससे शीतला माता के महत्व का ज्ञान होता है। माता शीतला को चेचक की माता भी कहा जाता है। ऐसे में जब कभी भी किसी को चेचक रोग हो जाता है और उसके शरीर पर छोटे-छोटे दाने होने लग जाते हैं तो हम उसे छोटी माता का निकलना भी कह देते हैं। यह रोग मनुष्य को जीवन में एक ना एक बार होता ही है और उसे दूर करने के लिए माता शीतला चालीसा का ही पाठ करना चाहिए।

मां शीतला चालीसा के लाभ (Shitla Chalisa Benefits In Hindi)

साथ के साथ आपको यह भी जान लेना चाहिए कि शीतला माँ की चालीसा पढ़ने से हमें क्या कुछ लाभ मिलता है। तो यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि शीतला माता के प्रकोप से ही किसी व्यक्ति या बच्चे को चेचक का रोग होता है और इसे शांत करने के लिए शीतला माता का प्रसन्न होना बहुत जरुरी होता है। शीतला माता की कथा भी इसी से ही जुड़ी हुई है और तब शीतला माता को ठंडे भोजन का भोग लगाया गया था जिस कारण वे शांत हुई थी।

ऐसे में यदि किसी को चेचक रोग हो गया है तो उसे ना केवल शीतला माता की चालीसा का पाठ करना चाहिए बल्कि साथ के साथ शीतला माता को बासी या ठंडे भोजन का भोग लगाना चाहिए ताकि वे जल्दी से जल्दी शांत हो जाए। यदि शीतला माता चालीसा का निरंतर पाठ किया जाए तो व्यक्ति चेचक रोग से जल्दी मुक्त हो जाता है।

शीतला चालीसा से संबंधित प्रश्नोत्तर

प्रश्न: शीतला माता किसकी बेटी थी?

उत्तर: शीतला माता कोई और नहीं बल्कि माँ आदिशक्ति का ही एक रूप हैं। मातारानी के जितने भी रूप हैं, उन सभी की उत्पत्ति माँ आदिशक्ति अर्थात माँ दुर्गा के माध्यम से ही हुई है।

प्रश्न: शीतला माता का दूसरा नाम क्या है?

उत्तर: चूँकि शीतला माता के कारण ही चेचक रोग होता है और उनकी ही कृपा से यह ठीक भी होता है। इस कारण उन्हें चेचक रोग की देवी या चेचक माता भी कह दिया जाता है।

प्रश्न: शीतला माता का गुरु कौन है?

उत्तर: शीतला माता आदिशक्ति का रूप हैं और जो स्वयं आदिशक्ति है, उनका कोई गुरु नहीं हो सकता है।

प्रश्न: शीतला माता का पति कौन है?

उत्तर: शीतला माता को माँ पार्वती का ही रूप माना जाता है और इसी कारण वे भगवान शिव की पत्नी भी कहलायी जाती हैं। हालाँकि धरती लोक पर वे भगवान शिव के पसीने से बने ज्वरासुर को अपने पति रूप में लेकर आयी थी।

नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘‍♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:

अन्य संबंधित लेख:

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.