सिंह मासिक राशिफल अप्रैल 2024 (Singh Masik Rashifal April 2024)

Singh Masik Rashifal 2024

हम सभी के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है या सिंह राशि अप्रैल 2024 (Singh Rashi April 2024 In Hindi) का महीना कैसा रहेगा। कई तरह के प्रश्न हमारे दिमाग में उठते हैं। जैसे कि सिंह राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना कैसा रहेगा (Leo April 2024 Horoscope In Hindi), व्यापार या नौकरी में उन्नति देखने को मिलेगी या नही या फिर नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इत्यादि।

इसलिए धर्मयात्रा संस्था (DharmYaatra) ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभावों और उनकी चाल को देखते हुए सिंह मासिक राशिफल अप्रैल 2024 (Singh Masik Rashifal April 2024) का सटीक आंकलन किया है ताकि आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सकें। आइए जानते हैं सिंह राशि के लिए अप्रैल 2024 का मासिक राशिफल।

To read this article in English, Click Here.

सिंह राशि अप्रैल 2024 (Singh Rashi April 2024 In Hindi)

इस लेख में हमने सिंह राशि अप्रैल 2024 का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में लिखा है। यहाँ पर अप्रैल माह 2024 के लिए सिंह राशि का राशिफल पारिवारिक, आर्थिक, करियर, शिक्षा, प्रेम तथा स्वास्थ्य के आधार पर दिया गया है। इससे आप यह जान पाएंगे कि आपको अपनी सिंह राशि के राशिफल के अनुसार अप्रैल महीने में क्या कुछ तैयारी करनी चाहिए।

यहाँ पर दिए गए सिंह राशि अप्रैल 2024 के राशिफल को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी (April Masik Rashifal Singh Rashi 2024) कीजिए। हालाँकि आपको यह भी सूचित किया जाता है कि दिया गया राशिफल अप्रैल माह में सिंह राशि पर पड़ने वाले प्रभावों को देखकर लिखा गया है, ना कि व्यक्ति विशेष के रूप में।

यदि आप अपनी सिंह राशि के अनुसार साल 2024 के लिए अप्रैल महीने का मासिक राशिफल जानने के साथ-साथ उसके लिए दैनिक या साप्ताहिक तौर पर भी राशिफल जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक परक्लिक कर हमारी धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी जानने को मिलेगी:

  • हर राशि का विस्तृत वार्षिक राशिफल
  • हर राशि का विस्तृत मासिक राशिफल
  • साप्ताहिक रूप से राशिफल
  • प्रतिदिन के आधार पर दैनिक राशिफल
  • धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी
  • भारतवर्ष का संपूर्ण इतिहास

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

तो इस तरह से आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली हर एक चीज़ के बारे में जानकारी एकत्र कर लेंगे। तो अब देर ना करते हुए चलिए जानते हैं सिंह राशि का मासिक राशिफल अप्रैल 2024 के लिए।

  • पारिवारिक जीवन

घर के किसी काम से अचानक से बाहर जाना हो सकता है। परिवार में किसी के साथ रिश्तों में भी दूरियां बढ़ सकती है जो आगे चलकर समस्या करेगी। यदि आपने धैर्य से काम नही लिया तो समस्या गंभीर भी हो सकती है और मामला कोर्ट-कचहरी तक पहुँच सकता है।

धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

बच्चों को लेकर आशान्वित रहेंगे और उनके द्वारा पूर्ण सहयोग भी प्राप्त होगा। संतान प्राप्ति की चाह है तो इस माह अपने जीवनसाथी से अच्छा संकेत मिलेगा जो दोनों के मन को आनंदित कर देगा। समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और सभी आपको अच्छी नजरों से देखेंगे।

  • व्यापार व नौकरी

यदि आप नौकरी करते हैं और उसमें बदलाव का सोच रहे हैं तो रुक जाइये क्योंकि वर्ष का यह माह उसके लिए शुभ नही है। इसलिये इस माह अपनी पुरानी नौकरी में ही मन लगाएं और थोड़ी प्रतीक्षा करें। सरकारी अधिकारी अपने से उच्च अधिकारियों से बात करते समय सावधानी बरतें क्योंकि यह माह आपके लिए शुभ नही है।

यदि आप व्यापारी हैं तो माह की शुरुआत तो अच्छी रहेगी और कई अच्छे अवसर भी हाथ में आएंगे लेकिन यदि आपने ध्यान नही दिया तो यह लाभ हानि में बदल जाएगा। माह के दूसरे सप्ताह में पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें क्योंकि आपका कोई ग्राहक आपको चूना लगाने का प्रयास कर सकता है।

  • शिक्षा व करियर

कॉलेज में हैं तो किसी प्रोजेक्ट में फंस सकते हैं और उसको लेकर निराशा का भाव भी आएगा। किसी दोस्त के साथ अनबन भी हो सकती है जो आपका अहित करने का प्रयास करेगा। स्कूल में पढ़ रहे छात्र अपने लिए कुछ नया करने का विचार करेंगे लेकिन जल्दी सफलता हाथ नही लगेगी।

यदि आप सरकारी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं तो इस माह पढ़ाई में मन कम लग पायेगा और अन्य गतिविधियों की और रुचि बढ़ेगी। यदि आप किसी परीक्षा के परिणाम का इंतज़ार कर रहे हैं तो उसमे अभी और समय लगेगा।

  • प्रेम जीवन

यदि आपका विवाह हो चुका है तो इस माह आपका जीवनसाथी आपके ऊपर फैमिली प्लानिंग का दबाव डालेगा। उनकी बात आपको प्रसन्न तो करेगी लेकिन कहीं ना कहीं आप किसी शंका में रहेंगे। प्रेम संबंध में हैं और घर पर यह बात पता नही है तो इस माह किसी को इसकी सूचना लग सकती है। हालाँकि यह आपके भविष्य के लिए अच्छा रहेगा।

यदि आप अपने लिए किसी रिश्ते की तलाश में हैं तो इस माह किसी के साथ सकारात्मक बातचीत तो शुरू होगी लेकिन वह परवान नही चढ़ पायेगी। ऐसे में आप पहले से ही सभी बातें शेयर ना करें और रिश्तों को समय दें।

  • स्वास्थ्य जीवन

इस माह आपको रीढ़ की हड्डी या पैरों के घुटनों में दर्द की समस्या रह सकती है जो लंबे समय तक चलेगी। इसके लिए सुबह के समय सैर पर जाने की आदत डालेंगे तो अच्छा रहेगा। माह के मध्य में कोई बात मन ही मन परेशान कर सकती है लेकिन वह जल्दी सुलझ भी जाएगी।

यदि आप अपनी दिनचर्या और खाने को सही रखते हैं तो यह माह आपके लिए सही रहेगा अन्यथा कई शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिये खाने में स्वच्छता का पूर्ण ध्यान रखें।

सिंह राशि का लकी नंबर अप्रैल 2024 (Singh Rashi Ka Lucky Number April 2024)

अप्रैल माह के लिए सिंह राशि का शुभ अंक 3 रहेगा। इसलिए इस महीने 3 अंक को प्राथमिकता दें।

धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

सिंह राशि का लकी कलर अप्रैल 2024 (Singh Rashi Ka Lucky Colour April 2024)

अप्रैल माह के लिए सिंह राशि का शुभ रंग नीला रहेगा। इसलिए इस महीने नीले रंग को प्राथमिकता दें।

इन बातों का ध्यान रखें

  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग अवश्य करें जिसमें मुख्यतया 10 मिनट के लिए ॐ मंत्र का जाप, 10 मिनट के लिए कपालभाती व 10 मिनट के लिए अनुलोम-विलोम है। इससे आपका शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बिल्कुल सही रहेगा।
  • रात को सोने से पहले शांत व एकांत जगह में 10 से 20 मिनट के लिए ध्यान अवश्य लगाएं। इससे दो लाभ मिलते हैं, एक तो नींद अच्छी आती है व दूसरा अगले दिन आप तरोताजा अनुभव करते हैं। ध्यान लगाते समय आप मध्यम आवाज़ में शांत संगीत भी सुन सकते हैं।
  • हर मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें या हनुमान मंदिर होकर आएं। इससे आप पर या आपके परिवार पर आया किसी भी प्रकार का संकट दूर होगा व हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी।
  • घर के बाहर गाय माता व कुत्तों को प्रतिदिन भोजन अवश्य करवाएं। साथ ही घर की छत पर पक्षियों इत्यादि के लिए दाना-पानी भी रखें। जितनी यह पृथ्वी हमारी है उतनी ही उनकी भी है। प्रतिदिन उनको भोजन कराने से हमें पुण्य मिलता है व ग्रहों के दोष दूर होते हैं।
  • समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करें व भूखे को भोजन अवश्य कराएं।

धर्मयात्रा टिप: यदि आप कभी-कभी बासी खाना या रात का खाना सुबह खाने के आदि हैं तो इस माह यह बिल्कुल ना करें खासकर माह के दूसरे सप्ताह में क्योंकि इससे आपकी तबियत बिगड़ सकती है जो आगे चलकर बढ़ भी सकती है।

धर्मयात्रा के अन्य लेख:

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.