सिंह मासिक राशिफल जून 2024 (Singh Masik Rashifal June 2024)

Singh Masik Rashifal 2024

हम सभी के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है या सिंह राशि जून 2024 (Singh Rashi June 2024 In Hindi) का महीना कैसा रहेगा। कई तरह के प्रश्न हमारे दिमाग में उठते हैं। जैसे कि सिंह राशि वालों के लिए जून का महीना कैसा रहेगा (Leo June 2024 Horoscope In Hindi), व्यापार या नौकरी में उन्नति देखने को मिलेगी या नही या फिर नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इत्यादि।

इसलिए धर्मयात्रा संस्था (DharmYaatra) ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभावों और उनकी चाल को देखते हुए सिंह मासिक राशिफल जून 2024 (Singh Masik Rashifal June 2024) का सटीक आंकलन किया है ताकि आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सकें। आइए जानते हैं सिंह राशि के लिए जून 2024 का मासिक राशिफल।

To read this article in English, Click Here.

सिंह राशि जून 2024 (Singh Rashi June 2024 In Hindi)

इस लेख में हमने सिंह राशि जून 2024 का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में लिखा है। यहाँ पर जून माह 2024 के लिए सिंह राशि का राशिफल पारिवारिक, आर्थिक, करियर, शिक्षा, प्रेम तथा स्वास्थ्य के आधार पर दिया गया है। इससे आप यह जान पाएंगे कि आपको अपनी सिंह राशि के राशिफल के अनुसार जून महीने में क्या कुछ तैयारी करनी चाहिए।

यहाँ पर दिए गए सिंह राशि जून 2024 के राशिफल को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी (June Masik Rashifal Singh Rashi 2024) कीजिए। हालाँकि आपको यह भी सूचित किया जाता है कि दिया गया राशिफल जून माह में सिंह राशि पर पड़ने वाले प्रभावों को देखकर लिखा गया है, ना कि व्यक्ति विशेष के रूप में।

यदि आप अपनी सिंह राशि के अनुसार साल 2024 के लिए जून महीने का मासिक राशिफल जानने के साथ-साथ उसके लिए दैनिक या साप्ताहिक तौर पर भी राशिफल जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक परक्लिक कर हमारी धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी जानने को मिलेगी:

  • हर राशि का विस्तृत वार्षिक राशिफल
  • हर राशि का विस्तृत मासिक राशिफल
  • साप्ताहिक रूप से राशिफल
  • प्रतिदिन के आधार पर दैनिक राशिफल
  • धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी
  • भारतवर्ष का संपूर्ण इतिहास

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

तो इस तरह से आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली हर एक चीज़ के बारे में जानकारी एकत्र कर लेंगे। तो अब देर ना करते हुए चलिए जानते हैं सिंह राशि का मासिक राशिफल जून 2024 के लिए।

  • पारिवारिक जीवन

यह माह आपके परिवार में कुछ मतभेद लेकर आ सकता है। परिवार के सदस्यों में किसी बात को लेकर झगड़ा होने की संभावना है जिससे पारिवारिक माहौल थोड़ा अशांत रहेगा। आप इस समय धैर्य से काम लें, सभी को उचित आदर-सम्मान दें व अपने से बड़ों के द्वारा दिए गए परामर्श को सुने।

धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

आपके भाई-बहन किसी बात को लेकर चिंता में रह सकते हैं व उन्हें कोई समस्या अंदर ही अंदर परेशान करेगी। ऐसे समय में उनका पूरा साथ दें व उनकी समस्या को सुलझाने का प्रयत्न करें।

  • व्यापार व नौकरी

आर्थिक दृष्टि से यह माह आपके लिए नए अवसर लेकर आएगा। व्यापारियों को इस माह कई क्षेत्रों से लाभ मिलने की संभावना है। किसी की नज़र न लगे इसलिये अपने लाभ इत्यादि की बात को सार्वजानिक कहने से बचें। साथ ही मंगलवार के दिन कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें।

सरकारी जॉब कर रहे लोगों को इस माह यात्रा करनी पड़ सकती है। उनके एक शहर से दूसरे शहर में यात्रा करने के योग हैं, इसलिये पूरी सावधानी बरतें। प्राइवेट जॉब वाले इस माह थोड़ी चिंता में रहेंगे व उन्हें अपनी नौकरी के चले जाने का डर सताता रहेगा। ऐसे में अपने काम पर पूरा ध्यान दें व मन को शांत रखें।

  • शिक्षा व करियर

उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र इस माह अच्छे परिणाम लेकर आएंगे जिसमें मुख्यतया पत्रकारिता, मैनेजमेंट व डिजिटल मार्केटिंग वालों को लाभ मिलेगा। उन्हें ऑनलाइन काम करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इसलिये ऐसे मौकों को हाथ से न जाने दें क्योंकि भविष्य में यह आपके काम आ सकते हैं।

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपने सहपाठियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा जिससे उनका मार्गदर्शन होगा। आपके जीवन में जो अनुभव की कमी है वह इस माह पूरी हो सकती है।

  • प्रेम जीवन

विवाहित लोगों को इस माह अपने साथी से कुछ आशा रहेगी जो पूरी न होने के कारण उन्हें निराशा हाथ लगेगी। ऐसे में स्वयं के भाग्य को कोसने की बजाये उन पर विश्वास बनाये रखें क्योंकि धीरे-धीरे सब सामान्य हो जायेगा। जो लोग रिलेशन में हैं उनका अपने साथी के प्रति विश्वास और मजबूत होगा लेकिन किसी अनहोनी की आशंका मन में रहेगी।

अविवाहित लोगों को इस माह निराश होना पड़ सकता है क्योंकि सच्चा जीवनसाथी मिलने में अभी और समय बाकि है।

  • स्वास्थ्य जीवन

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह आपके लिए अच्छा नही रहेगा जिस कारण आपको कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं घेरे रख सकती है। आप शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे जिस कारण मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा नही रहेगा। ऐसे में प्रतिदिन व्यायाम व योग करने की आदत डालें।

सुबह के समय जल्दी उठकर सैर पर जाएंगे तो स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। ऐसा करने से आप शारीरिक व मानसिक दोनों रूप से स्वस्थ रहेंगे तथा चिंता कम रहेगी।

सिंह राशि का लकी नंबर जून 2024 (Singh Rashi Ka Lucky Number June 2024)

जून माह के लिए सिंह राशि का शुभ अंक 7 रहेगा। इसलिए इस महीने 7 अंक को प्राथमिकता दें।

धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

सिंह राशि का लकी कलर जून 2024 (Singh Rashi Ka Lucky Colour June 2024)

जून माह के लिए सिंह राशि का शुभ रंग केसरी रहेगा। इसलिए इस महीने केसरी रंग को प्राथमिकता दें।

इन बातों का ध्यान रखें

  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग अवश्य करें जिसमें मुख्यतया 10 मिनट के लिए ॐ मंत्र का जाप, 10 मिनट के लिए कपालभाती व 10 मिनट के लिए अनुलोम-विलोम है। इससे आपका शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बिल्कुल सही रहेगा।
  • रात को सोने से पहले शांत व एकांत जगह में 10 से 20 मिनट के लिए ध्यान अवश्य लगाएं। इससे दो लाभ मिलते हैं, एक तो नींद अच्छी आती है व दूसरा अगले दिन आप तरोताजा अनुभव करते हैं। ध्यान लगाते समय आप मध्यम आवाज़ में शांत संगीत भी सुन सकते हैं।
  • हर मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें या हनुमान मंदिर होकर आएं। इससे आप पर या आपके परिवार पर आया किसी भी प्रकार का संकट दूर होगा व हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी।
  • घर के बाहर गाय माता व कुत्तों को प्रतिदिन भोजन अवश्य करवाएं। साथ ही घर की छत पर पक्षियों इत्यादि के लिए दाना-पानी भी रखें। जितनी यह पृथ्वी हमारी है उतनी ही उनकी भी है। प्रतिदिन उनको भोजन कराने से हमें पुण्य मिलता है व ग्रहों के दोष दूर होते हैं।
  • समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करें व भूखे को भोजन अवश्य कराएं।

धर्मयात्रा टिप: यदि आप निजी नौकरी करते हैं तो इस माह अपने ऑफिस की राजनीति से दूरी बनाकर रखें अन्यथा बेवजह में आपका नाम किसी गलत काम में आ जाएगा। इससे ऑफिस में आपकी छवि को नुकसान पहुँच सकता है।

धर्मयात्रा के अन्य लेख:

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.