वृषभ मासिक राशिफल जुलाई 2024 (Vrishabh Masik Rashifal July 2024)

Masik Rashifal

हम सभी के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है या वृषभ राशि जुलाई 2024 (Vrishabh Rashi July 2024 In Hindi) का महीना कैसा रहेगा। कई तरह के प्रश्न हमारे दिमाग में उठते हैं। जैसे कि वृषभ राशि वालों के लिए जुलाई का महीना कैसा रहेगा (Taurus July 2024 Horoscope In Hindi), व्यापार या नौकरी में उन्नति देखने को मिलेगी या नही या फिर नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इत्यादि।

इसलिए धर्मयात्रा संस्था (DharmYaatra) ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभावों और उनकी चाल को देखते हुए वृषभ मासिक राशिफल जुलाई 2024 (Vrishabh Masik Rashifal July 2024) का सटीक आंकलन किया है ताकि आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सकें। आइए जानते हैं वृषभ राशि के लिए जुलाई 2024 का मासिक राशिफल।

To read this article in English, Click Here.

वृषभ राशि जुलाई 2024 (Vrishabh Rashi July 2024 In Hindi)

इस लेख में हमने वृषभ राशि जुलाई 2024 का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में लिखा है। यहाँ पर जुलाई माह 2024 के लिए वृषभ राशि का राशिफल पारिवारिक, आर्थिक, करियर, शिक्षा, प्रेम तथा स्वास्थ्य के आधार पर दिया गया है। इससे आप यह जान पाएंगे कि आपको अपनी वृषभ राशि के राशिफल के अनुसार जुलाई महीने में क्या कुछ तैयारी करनी चाहिए।

यहाँ पर दिए गए वृषभ राशि जुलाई 2024 के राशिफल को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी (July Masik Rashifal Vrishabh Rashi 2024) कीजिए। हालाँकि आपको यह भी सूचित किया जाता है कि दिया गया राशिफल जुलाई माह में वृषभ राशि पर पड़ने वाले प्रभावों को देखकर लिखा गया है, ना कि व्यक्ति विशेष के रूप में।

यदि आप अपनी वृषभ राशि के अनुसार साल 2024 के लिए जुलाई महीने का मासिक राशिफल जानने के साथ-साथ उसके लिए दैनिक या साप्ताहिक तौर पर भी राशिफल जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक पर क्लिक कर हमारी धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी जानने को मिलेगी:

  • हर राशि का विस्तृत वार्षिक राशिफल
  • हर राशि का विस्तृत मासिक राशिफल
  • साप्ताहिक रूप से राशिफल
  • प्रतिदिन के आधार पर दैनिक राशिफल
  • धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी
  • भारतवर्ष का संपूर्ण इतिहास

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

तो इस तरह से आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली हर एक चीज़ के बारे में जानकारी एकत्र कर लेंगे। तो अब देर ना करते हुए चलिए जानते हैं वृषभ राशि का मासिक राशिफल जुलाई 2024 के लिए।

  • पारिवारिक जीवन

परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है जिससे घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। संपत्ति को लेकर भी विवाद होने की आशंका है। इस माह आपके परिवार के ऊपर मंगल भारी है जिससे सभी सदस्यों के बीच आपसी रिश्तों में दरार आ सकती है। ऐसे में संयम से काम लें व अपने शब्दों का चुनाव ध्यानपूर्वक करें।

परिवार पर आये हुए संकट को टालने के लिए भगवान श्रीराम और हनुमान की स्तुति अवश्य करें। इसके लिए आप हनुमान मंदिर होकर आएं या फिर घर पर ही कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें।

  • व्यापार व नौकरी

धन संबंधी मामलों व आर्थिक दृष्टि से यह माह आपके लिए मंगलकारी रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में कई नए अवसर मिलेंगे जिससे अच्छा लाभ मिल सकता है। ऐसे में किसी भी बात को सार्वजानिक कहने से बचें व अहंकार को अपने ऊपर हावी न होने दें।

धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा तथा वे आपके काम से संतुष्ट दिखाई देंगे। प्राइवेट जॉब वाले अपने काम के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों से पैसा कमाने पर भी ध्यान देंगे तथा इसके लिए प्रयास करेंगे।

  • शिक्षा व करियर

विद्यार्थियों को इस माह अच्छा परिणाम मिलेगा जिससे उनका मन आनंदित रहेगा। आपको अपने अध्यापकों से प्रोत्साहन मिलेगा जो आपके आत्म-विश्वास में बढ़ोत्तरी करेगा। कॉलेज में पढ़ रहे छात्र अपने लिए नए आयाम स्थापित करेंगे जिससे उनके ज्ञान में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी संभव है।

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इस माह निराश रहना पड़ सकता है। इसलिये संयम से काम लें व निरंतर अपना अभ्यास जारी रखें जो भविष्य में आपके लिए सहायक होगा।

  • प्रेम जीवन

प्रेम जीवन इस माह और मधुर होगा व दोनों के बीच आपसी संबंध मजबूत बनेगा। आपका साथी आपके लिए कुछ नया करने का प्रयास करेगा जिससे आप प्रसन्न होंगे। ऐसे में आप भी उनके लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास करें। विवाहित लोगों को इस माह हर क्षेत्र में अपने साथी का भरपूर साथ मिलेगा।

जिनका विवाह नही हुआ है उनके लिए यह माह अच्छे संकेत लेकर आ रहा है। किसी का आपके ऊपर मन ही मन आकर्षण आ सकता है लेकिन वे आपसे कहेंगे नहीं।

  • स्वास्थ्य जीवन

इस माह आपको सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है जिससे आप कमजोरी महसूस करेंगे। आपका स्वास्थ्य थोड़ा ढ़ीला रहेगा जिससे मानसिक रूप से भी आप परेशान रह सकते हैं। ऐसे में अपने खानपान का ध्यान रखें व उचित समय पर भोजन करें।

इस माह मौसम में परिवर्तन का भी समय है तथा वर्षा ऋतु शुरू हो चुकी होती है। ऐसे में सावधानी बरतें तथा घर का बना आहार ही ग्रहण करें।

वृषभ राशि का लकी नंबर जुलाई 2024 (Vrishabh Rashi Ka Lucky Number July 2024)

जुलाई माह के लिए वृषभ राशि का शुभ अंक 6 रहेगा। इसलिए इस महीने 6 अंक को प्राथमिकता दें।

धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

वृषभ राशि का लकी कलर जुलाई 2024 (Vrishabh Rashi Ka Lucky Colour July 2024)

जुलाई माह के लिए वृषभ राशि का शुभ रंग पीला रहेगा। इसलिए इस महीने पीले रंग को प्राथमिकता दें।

इन बातों का ध्यान रखें (Vrishabh Rashi July 2024 In Hindi)

  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग अवश्य करें जिसमें मुख्यतया 10 मिनट के लिए ॐ मंत्र का जाप, 10 मिनट के लिए कपालभाती व 10 मिनट के लिए अनुलोम-विलोम है। इससे आपका शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बिल्कुल सही रहेगा।
  • रात को सोने से पहले शांत व एकांत जगह में 10 से 20 मिनट के लिए ध्यान अवश्य लगाएं। इससे दो लाभ मिलते हैं, एक तो नींद अच्छी आती है व दूसरा अगले दिन आप तरोताजा अनुभव करते हैं। ध्यान लगाते समय आप मध्यम आवाज़ में शांत संगीत भी सुन सकते हैं।
  • हर मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें या हनुमान मंदिर होकर आएं। इससे आप पर या आपके परिवार पर आया किसी भी प्रकार का संकट दूर होगा व हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी।
  • घर के बाहर गाय माता व कुत्तों को प्रतिदिन भोजन अवश्य करवाएं। साथ ही घर की छत पर पक्षियों इत्यादि के लिए दाना-पानी भी रखें। जितनी यह पृथ्वी हमारी है उतनी ही उनकी भी है। प्रतिदिन उनको भोजन कराने से हमें पुण्य मिलता है व ग्रहों के दोष दूर होते हैं।
  • समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करें व भूखे को भोजन अवश्य कराएं।

धर्मयात्रा टिप: यदि आप सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इस माह मन विचलित रह सकता है तथा कई बुरे ख्याल मन में आ सकते हैं। ऐसे में अपने अध्यापकों या सीनियर का मार्गदर्शन आपकी राह आसान कर सकता है। इसलिये उनका परामर्श अवश्य लें।

धर्मयात्रा के अन्य लेख:

Recommended For You

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *