वृश्चिक मासिक राशिफल अप्रैल 2024 (Vrishchik Masik Rashifal April 2024)

Vrishchik Masik Rashifal 2024

हम सभी के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है या वृश्चिक राशि अप्रैल 2024 (Vrishchik Rashi April 2024 In Hindi) का महीना कैसा रहेगा। कई तरह के प्रश्न हमारे दिमाग में उठते हैं। जैसे कि वृश्चिक राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना कैसा रहेगा (Scorpio April 2024 Horoscope In Hindi), व्यापार या नौकरी में उन्नति देखने को मिलेगी या नही या फिर नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इत्यादि।

इसलिए धर्मयात्रा संस्था (DharmYaatra) ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभावों और उनकी चाल को देखते हुए वृश्चिक मासिक राशिफल अप्रैल 2024 (Vrishchik Masik Rashifal April 2024) का सटीक आंकलन किया है ताकि आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सकें। आइए जानते हैं वृश्चिक राशि के लिए अप्रैल 2024 का मासिक राशिफल।

To read this article in English, Click Here.

वृश्चिक राशि अप्रैल 2024 (Vrishchik Rashi April 2024 In Hindi)

इस लेख में हमने वृश्चिक राशि अप्रैल 2024 का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में लिखा है। यहाँ पर अप्रैल माह 2024 के लिए वृश्चिक राशि का राशिफल पारिवारिक, आर्थिक, करियर, शिक्षा, प्रेम तथा स्वास्थ्य के आधार पर दिया गया है। इससे आप यह जान पाएंगे कि आपको अपनी वृश्चिक राशि के राशिफल के अनुसार अप्रैल महीने में क्या कुछ तैयारी करनी चाहिए।

यहाँ पर दिए गए वृश्चिक राशि अप्रैल 2024 के राशिफल को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी (April Masik Rashifal Vrishchik Rashi 2024) कीजिए। हालाँकि आपको यह भी सूचित किया जाता है कि दिया गया राशिफल अप्रैल माह में वृश्चिक राशि पर पड़ने वाले प्रभावों को देखकर लिखा गया है, ना कि व्यक्ति विशेष के रूप में।

यदि आप अपनी वृश्चिक राशि के अनुसार साल 2024 के लिए अप्रैल महीने का मासिक राशिफल जानने के साथ-साथ उसके लिए दैनिक या साप्ताहिक तौर पर भी राशिफल जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक परक्लिक कर हमारी धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी जानने को मिलेगी:

  • हर राशि का विस्तृत वार्षिक राशिफल
  • हर राशि का विस्तृत मासिक राशिफल
  • साप्ताहिक रूप से राशिफल
  • प्रतिदिन के आधार पर दैनिक राशिफल
  • धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी
  • भारतवर्ष का संपूर्ण इतिहास

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

तो इस तरह से आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली हर एक चीज़ के बारे में जानकारी एकत्र कर लेंगे। तो अब देर ना करते हुए चलिए जानते हैं वृश्चिक राशि का मासिक राशिफल अप्रैल 2024 के लिए।

  • पारिवारिक जीवन

इस माह आपकी राशि के अनुसार शुभ संकेत बन रहे हैं जिस कारण यह माह अच्छा रहने वाला है। यदि आप कुछ समय से नया वाहन खरीदने का सोच रहे हैं तो अब उसमे विलम्ब मत कीजिये और खरीद डालिए। माह की शुरुआत आनंददायक रहेगी और घर में धार्मिक अनुष्ठान होने के भी संकेत हैं।

धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

यदि आपका मन कुछ दिनों से किसी काम में अटका हुआ था और उसमे आगे का कोई रास्ता नही निकल पा रहा था तो इस माह किसी रिश्तेदार के द्वारा इसमें सहायता की जाएगी। आपका उनके साथ सम्बन्ध पहले की अपेक्षा में मजबूत होगा तथा समाज में मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी।

  • व्यापार व नौकरी

व्यापार के कुछ कामों में विलम्ब तो होगा लेकिन जल्द ही उसके अच्छे परिणाम मिलेंगे। यदि आपने कहीं पैसा निवेश किया हुआ है और वहां से उचित लाभ नही मिल पा रहा है तो इस माह उस ओर नज़र बनाये रखें क्योंकि अच्छा लाभ मिलने के प्रबल संकेत हैं।

सांझेदारी में व्यापार कर रहे लोगों को अपने पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा। हालाँकि इस दौरान कुछ ऐसे अवसर आएंगे जिसमें दोनों की राय तो भिन्न होगी लेकिन आपसी समझ से वह जल्दी ही सुलझ जाएगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो यह माह सामान्य रहेगा और किसी प्रकार की कोई समस्या नही होगी।

  • शिक्षा व करियर

शिक्षा के क्षेत्र में कुछ ऐसा होगा जो जीवनभर आपके लिए प्रेरणा बन जायेगा। इस माह आपका अपने शिक्षकों से संबंध मजबूत होगा तथा उनकी नजरों में आप एक अच्छे विद्यार्थी के रूप में जाने जाएंगे। स्कूल में अपने सीनियर्स के द्वारा कुछ बातों को लेकर परेशान अवश्य रहेंगे लेकिन यह समस्या भी ज्यादा देर तक नही रहेगी।

यदि आप किसी परीक्षा की तैयारी करने में व्यस्त हैं तो इस माह थोड़ा समय ज्यादा निकाल पाएंगे। उस समय को आप अन्य गतिविधियों को करने और उनसे कुछ सीखने का प्रयास करने में लगाएंगे। यह सबकुछ भविष्य में बहुत काम आने वाला है इसलिये इसमें अच्छे से मन लगाएं।

  • प्रेम जीवन

यदि आप किसी से मन ही मन प्रेम करते हैं तो इस माह उसमे जल्दबाजी ना दिखाएं और कुछ भी कहने से बचें। यह माह प्रेम संबंधों के लिए इतना अच्छा नही है। इसलिये आपका कोई भी प्रयास बनी हुई बात को बिगाड़ भी सकता है। रिलेशन में रह रहे लोगों के रिश्ते में गर्माहट बनी रहेगी।

वैवाहिक जीवन का आनंद ले रहे लोगो को अपने साथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाना चाहिए। यदि आप काम की वजह से अपने पार्टनर को कम समय दे पा रहे हैं तो इस माह आपका पार्टनर आपसे नाराज़ रह सकता है। इसलिये थोड़ा समय निकाल कर उनके साथ कहीं घूमने जाएं।

  • स्वास्थ्य जीवन

यदि आप थाईराइड की समस्या से परेशान हैं तो इस माह अपना विशेष ध्यान रखें क्योंकि समस्या बढ़ सकती है। डॉक्टर के संपर्क में रहें और नियमित रूप से अपने सभी टेस्ट करवाते रहें ताकि बाद में कोई समस्या ना हो। माह के अंत में लू लग सकती है या गर्मी के कारण बेचैनी की समस्या हो सकती है।

यदि आप नींद नही आने की समस्या से परेशान हैं तो कुछ समय के लिए अपना ध्यान केन्द्रित करें और फिर सोने की आदत डालें। इससे नींद भी अच्छे से आएगी और थकान भी दूर होगी।

वृश्चिक राशि का लकी नंबर अप्रैल 2024 (Vrishchik Rashi Ka Lucky Number April 2024)

अप्रैल माह के लिए वृश्चिक राशि का शुभ अंक 9 रहेगा। इसलिए इस महीने 9 अंक को प्राथमिकता दें।

धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

वृश्चिक राशि का लकी कलर अप्रैल 2024 (Vrishchik Rashi Ka Lucky Colour April 2024)

अप्रैल माह के लिए वृश्चिक राशि का शुभ रंग श्वेत रहेगा। इसलिए इस महीने श्वेत रंग को प्राथमिकता दें।

इन बातों का ध्यान रखें

  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग अवश्य करें जिसमें मुख्यतया 10 मिनट के लिए ॐ मंत्र का जाप, 10 मिनट के लिए कपालभाती व 10 मिनट के लिए अनुलोम-विलोम है। इससे आपका शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बिल्कुल सही रहेगा।
  • रात को सोने से पहले शांत व एकांत जगह में 10 से 20 मिनट के लिए ध्यान अवश्य लगाएं। इससे दो लाभ मिलते हैं, एक तो नींद अच्छी आती है व दूसरा अगले दिन आप तरोताजा अनुभव करते हैं। ध्यान लगाते समय आप मध्यम आवाज़ में शांत संगीत भी सुन सकते हैं।
  • हर मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें या हनुमान मंदिर होकर आएं। इससे आप पर या आपके परिवार पर आया किसी भी प्रकार का संकट दूर होगा व हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी।
  • घर के बाहर गाय माता व कुत्तों को प्रतिदिन भोजन अवश्य करवाएं। साथ ही घर की छत पर पक्षियों इत्यादि के लिए दाना-पानी भी रखें। जितनी यह पृथ्वी हमारी है उतनी ही उनकी भी है। प्रतिदिन उनको भोजन कराने से हमें पुण्य मिलता है व ग्रहों के दोष दूर होते हैं।
  • समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करें व भूखे को भोजन अवश्य कराएं।

धर्मयात्रा टिप: परिवार में किसी रिश्तेदार के द्वारा आपकी सहायता करने का प्रयास किया जायेगा लेकिन शुरू में आपको पता नही चलेगा। ऐसे में अपने व्यवहार को संतुलित बनाकर रखेंगे और सभी के साथ मृदु व्यवहार करेंगे तो बेहतर परिणाम मिलेंगे।

धर्मयात्रा के अन्य लेख:

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.