वृश्चिक राशि का वार्षिक भविष्यफल 2024 (Vrishchik Rashi Ka Bhavishyafal 2024)

Vrishchik Varshik Rashifal 2024

नए वर्ष को लेकर हम सभी यह जानने को उत्सुक रहते (Vrishchik Rashifal 2024 In Hindi) हैं कि आने वाला वर्ष अर्थात वृश्चिक राशि के लिए वर्ष 2024 कैसा रहेगा? आपके मन में भी नए वर्ष को लेकर अपने परिवार, आर्थिक, प्रेम, करियर, शिक्षा, स्वास्थ्य इत्यादि से संबंधित कई प्रश्न होंगे। हर किसी के मन में नए वर्ष को लेकर कई तरह की आकांक्षाएं व अपेक्षाएं होती हैं। ऐसे में आप भी वृश्चिक राशि का वार्षिक राशिफल 2024 (Vrishchik Rashi Ka Varshik Rashifal 2024) जानने को उतने ही उत्सुक होंगे।

इसी को ध्यान में रखते हुए धर्मयात्रा (DharmYaatra) परिवार ने वर्ष 2024 में विभिन्न ग्रहों व नक्षत्रों की स्थिति व उनका आपकी राशि के ऊपर पड़ने वाले प्रभावों का गहन अध्ययन किया है। इसके आधार पर हम आपके सामने वृश्चिक राशि का वार्षिक भविष्यफल 2024 (Vrishchik Rashi Ka Bhavishyafal 2024) रखेंगे। आइए जाने वृश्चिक राशि वार्षिक राशिफल 2024।

To read this article in English, Click Here.

वृश्चिक राशि का वार्षिक राशिफल 2024 (Vrishchik Rashifal 2024 In Hindi)

हर कोई यही चाहेगा कि उसे आने वाले वर्ष या चल रहे वर्ष के भविष्यफल के बारे में पूर्वानुमान हो जाये ताकि वह उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सके या चीज़ों को संभल कर करे ताकि किसी तरह की अनहोनी को होने से रोका जा सके या स्थिति का लाभ उठाया जा सके। ऐसे में आपके दिमाग में कुछ इस तरह के प्रश्न आ रहे होंगे:

  • वृश्चिक राशि के लिए वर्ष 2024 का राशिफल अपने साथ क्या-क्या नयी चुनौतियाँ लेकर आएगा?
  • वृश्चिक राशि का भविष्य साल 2024 में किस तरह का रहेगा?
  • वृश्चिक राशि का वर्ष 2024 का राशिफल अच्छा रहेगा या बुरा?
  • वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024 अपने साथ नयी संभावनाएं लेकर आया है या नही?
  • वृश्चिक राशि वालों को इस वर्ष क्या कुछ नया देखने को मिलेगा?
  • क्या इस वर्ष आप जो चाहते हैं वह हो पाएगा या फिर आपको कुछ अलग करने की आवश्यकता है?
  • आगे के लिए आपको क्या कुछ तैयारियां करनी होगी ताकि सब कुछ सही रहे?

तो इन्हीं सभी शंकाओं और प्रश्नों पर पूर्ण विराम लगाने के लिए ही हमने वर्ष 2024 के लिए वृश्चिक राशि का पूरा राशिफल निकाला है जिसे हम इस लेख के माध्यम से आपको बताएँगे। आपको यहाँ पर हर एक चीज़ के बारे में विस्तार से जानकारी मिलेगी, जैसे कि:

  • आपके परिवार की स्थिति व रिश्तों का संतुलन
  • व्यापार, नौकरी व करियर की स्थिति
  • कॉलेज या स्कूल में पढ़ रहे छात्रों की शिक्षा की स्थिति
  • प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का भविष्य
  • लव लाइफ, वैवाहिक जीवन या विवाह के योग की स्थिति
  • शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य का आंकलन

तो इस तरह से आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली हर एक चीज़ के बारे में जानकारी एकत्र कर लेंगे। तो अब देर ना करते हुए चलिए जानते हैं वृश्चिक राशि का वार्षिक राशिफल वर्ष 2024 के लिए।

धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

  • पारिवारिक जीवन

इस वर्ष आपके परिवार पर कई संकट आयेंगे लेकिन सभी मिल जुलकर उसका सामना करेंगे। इस कारण सभी के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा और रिश्ते मजबूत बनेंगे। यदि आपके घर में किसी का विवाह हुआ है तो घर में नन्हा मेहमान आने की खुशी मिल सकती है। सभी का सहयोग मिलेगा और परिवार का सभी के साथ संबंध भी मजबूत होगा।

घर में किसी पुरानी जायदाद को लेकर चर्चा होगी और उसे बेचने का निर्णय भी लिया जा सकता है। किसी चीज़ की कोई कमी नही होगी बस वर्ष के मध्य में अपनी माँ के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और उन्हें घर का बना आहार ही खिलाएं।

  • आर्थिक स्थिति

वर्ष की शुरआत में कई तरह की आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके किसी अपने के द्वारा भी आपका नुकसान करने का प्रयास किया जा सकता है लेकिन आपको वह पता नही चल पाएगा। ऐसे में आप बाकियों से अपने रिश्ते ख़राब ना करें और ना ही किसी को भला बुरा कहें क्योंकि आपकी कमजोर आर्थिक स्थिति में अन्य रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों का सहयोग ही होगा जो आपके काम आएगा।

वर्ष के मध्य का समय आपके लिए आर्थिक संतुलन वाला रहेगा। इस समय तक आप संभल चुके होंगे और खर्चों पर भी नियंत्रण हो जाएगा। वर्ष के अंत के कुछ समय अवश्य ही आर्थिक रूप से अच्छे रहेंगे लेकिन वह भी आपकी अपेक्षा के अनुरूप नही रहेंगे। ऐसे में मन के कुंठित रहने की संभावना है।

  • व्यापार व करियर

व्यापारिक दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए ज्यादा शुभ नही रहेगा। कुछ क्षेत्रों में अच्छा-खासा घाटा उठाना पड़ेगा जिस कारण मन कुंठित रहेगा। हालाँकि आपको अपने दोस्तों और रिश्तेदारों का पूर्ण सहयोग मिलेगा जिस कारण हिम्मत बंधेगी। ऐसे में सभी के साथ बनाकर रखेंगे तो उम्मीद से बेहतर परिणाम मिलेंगे अन्यथा कई दुष्कर स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

नौकरी कर रहे लोगों के लिए यह वर्ष मिले-जुले परिणाम लेकर आया है। यदि आप नौकरी से असंतुष्ट हैं तो इस वर्ष नए अवसर तो मिलेंगे लेकिन वे ज्यादा प्रभावी नहीं होंगे। नौकरी की तलाश में हैं तो वह मिल तो जाएगी लेकिन ज्यादा समय तक नहीं टिक पायेगी।

  • शिक्षा

शिक्षा के क्षेत्र में सतर्क रहने की आवश्यकता है। यदि आपको सफलता चाहिए तो मेहनत करने की आवश्यकता है अन्यथा परिणाम आपके अनुरूप नहीं होंगे। कॉलेज में हुए हैं तो अपने करियर को लेकर आशंकित रहेंगे और अपनी फील्ड बदलने का विचार मन में आ सकता है।

घर की आर्थिक स्थिति को देखते हुए अपने करियर को लेकर गंभीर होंगे और कोई ठोस निर्णय भी लिया जा सकता है जो भविष्य की दृष्टि से लाभदायक रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इस वर्ष सफलता मिलने की प्रबल संभावना है इसलिये सतर्क रहें और किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दें।

  • प्रेम जीवन

यदि आप पहले से ही किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं तो हमें यह कहते हुए अच्छा तो नहीं लग रहा है लेकिन इस वर्ष आपकी कुंडली पर चन्द्रमा की स्थिति सही नहीं होने के कारण आपको अपने प्रेमी से धोखा मिल सकता है जो आपको निराश करेगा। ऐसे में संयम से काम लें और उसके बारे में ज्यादा सोचे नही क्योंकि यह आपके अच्छे के लिए ही होगा जिसका पता आपको बाद में चलेगा।

जिनका विवाह हो चुका है उनका अपने साथी के साथ संबंध और ज्यादा मजबूत होगा। इस वर्ष आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी।

  • स्वास्थ्य

वर्ष की शुरुआत अच्छी रहेगी और स्वास्थ्य बेहतर होगा। वर्ष के मध्य में आपका स्वभाव थोड़ा चिढ़चिढ़ा रह सकता है जिस कारण दोस्तों के साथ मतभेद होंगे लेकिन वह जल्दी ही सुलझ भी जाएंगे। कुछ मौकों पर उग्र स्वभाव आपके लिए परेशानी खड़ा कर सकता है इसलिये अपने क्रोध को नियंत्रण में रखें और किसी को कटु वचन कहने से पहले एक बार सोच लें।

वृश्चिक राशि का शुभ रंग वर्ष 2024 (Vrishchik Rashi Ka Lucky Colour Year 2024 In Hindi)

इस साल वृश्चिक राशि का लकी कलर स्लेटी रहेगा। इसलिये स्लेटी रंग के वस्त्र अवश्य खरीदें।

धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

वृश्चिक राशि का शुभ अंक वर्ष 2024 (Vrishchik Rashi Ka Lucky Number Year 2024 In Hindi)

इस साल वृश्चिक राशि का लकी नंबर 4 रहेगा। इसलिए 4 नंबर को ज्यादा महत्ता दें।

इन बातों का ध्यान रखें

  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग अवश्य करें जिसमें मुख्यतया 10 मिनट के लिए ॐ मंत्र का जाप, 10 मिनट के लिए कपालभाती व 10 मिनट के लिए अनुलोम-विलोम है। इससे आपका शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बिल्कुल सही रहेगा।
  • रात को सोने से पहले शांत व एकांत जगह में 10 से 20 मिनट के लिए ध्यान अवश्य लगाएं। इससे दो लाभ मिलते हैं, एक तो नींद अच्छी आती है व दूसरा अगले दिन आप तरोताजा अनुभव करते हैं। ध्यान लगाते समय आप मध्यम आवाज़ में शांत संगीत भी सुन सकते हैं।
  • हर मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें या हनुमान मंदिर होकर आएं। इससे आप पर या आपके परिवार पर आया किसी भी प्रकार का संकट दूर होगा व हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी।
  • घर के बाहर गाय माता व कुत्तों को प्रतिदिन भोजन अवश्य करवाएं। साथ ही घर की छत पर पक्षियों इत्यादि के लिए दाना-पानी भी रखें। जितनी यह पृथ्वी हमारी है उतनी ही उनकी भी है। प्रतिदिन उनको भोजन कराने से हमें पुण्य मिलता है व ग्रहों के दोष दूर होते हैं।
  • समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करें व भूखे को भोजन अवश्य कराएं।

धर्मयात्रा टिप: यह वर्ष आपके लिए ज्यादा शुभ नही है, ऐसे में मन कुंठित रहने की संभावना है। यदि आप संकटों को कम करना चाहते हैं तो गाय माता की अवश्य सेवा करें। सप्ताह में कम से कम एक बार गौशाला अवश्य जाकर आएं व गाय माता को हरा चारा खिलाएं। गाय माता की कृपा हुई तो आपके संकट अवश्य टल जाएंगे।

नोट: अब यदि आप अपनी राशि के अनुसार साल 2024 का वार्षिक राशिफल जानने के साथ-साथ उसके लिए हर माह के अनुसार मासिक राशिफल भी जानना चाहते (2024 Bhavishyafal In Hindi) हैं या फिर साप्ताहिक राशिफल जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक परक्लिक कर हमारी धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी जानने को मिलेगी:

  • हर राशि का विस्तृत मासिक राशिफल
  • साप्ताहिक रूप से राशिफल
  • प्रतिदिन के आधार पर दैनिक राशिफल
  • धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी
  • भारतवर्ष का संपूर्ण इतिहास

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

इन्हें भी पढ़ें:

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.