बाबा रामदेव की आरती – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

Ramdev Ji Ki Aarti

आज हम बाबा रामदेव जी की आरती (Baba Ramdev Ji Ki Aarti) का पाठ करेंगे। हमारे देश में ईश्वर के साथ-साथ देवी-देवताओं, गुरुओं, समाज सुधारकों, महापुरुषों की भी पूजा करने का विधान है। यहाँ तक कि सनातन धर्म में तो प्रकृति व मनुष्य जीवन के लिए जरुरी अंगों को भी सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। साथ ही हर राज्य में वहां के कुछ लोकदेवता होते हैं जिनकी मान्यता बहुत होती है।

इसी में एक है राजस्थान राज्य के प्रसिद्ध लोकदेवता रामदेव जी। आज के इस लेख में आपको बाबा रामदेव की आरती (Baba Ramdev Ki Aarti) अर्थ सहित भी पढ़ने को मिलेगी। अंत में हम बाबा रामदेवजी की आरती पढ़ने से मिलने वाले फायदे और महत्व के बारे में भी बताएँगे। तो आइये सबसे पहले पढ़ते हैं बाबा रामदेव जी की आरती हिंदी में।

Baba Ramdev Ji Ki Aarti | बाबा रामदेव जी की आरती

पिछम धरां सूं म्हारा पीर जी पधारिया।

घर अजमल अवतार लियो

लाछां सुगणा करे थारी आरती।

हरजी भाटी चंवर ढोले।

पिछम धरां सूं म्हारा पीर जी पधारिया।

गंगा जमुना बहे सरस्वती।

रामदेव बाबो स्नान करे।

लाछां सुगणा करे थारी आरती।

हरजी भाटी चंवर ढोले।

पिछम धरां सूं म्हारा पीर जी पधारिया।

घिरत मिठाई बाबा चढे थारे चूरमो

धूपारी महकार पङे

लाछां सुगणा करे थारी आरती।

हरजी भाटी चंवर ढोले।

पिछम धरां सूं म्हारा पीर जी पधारिया।

ढोल नगाङा बाबा नोबत बाजे

झालर री झणकार पङे

लाछां सुगणा करे थारी आरती।

हरजी भाटी चंवर ढोले।

पिछम धरां सूं म्हारा पीर जी पधारिया।

दूर-दूर सूं आवे थारे जातरो

दरगा आगे बाबा नीवण करे।

लाछां सुगणा करे थारी आरती।

हरजी भाटी चंवर ढोले।

पिछम धरां सूं म्हारा पीर जी पधारिया।

हरी सरणे भाटी हरजी बोले।

नवों रे खण्डों मे निसान घुरे।

लाछां सुगणा करे थारी आरती।

हरजी भाटी चंवर ढोले।

पिछम धरां सूं म्हारा पीर जी पधारिया।

Baba Ramdev Ki Aarti | बाबा रामदेव की आरती – अर्थ सहित

पिछम धरां सूं म्हारा पीर जी पधारिया।

घर अजमल अवतार लियो

लाछां सुगणा करे थारी आरती।

हरजी भाटी चंवर ढोले।

राजस्थान की पावन धरती पर पीर बाबा रामदेव जी पधारे हैं जिन्होंने अजमल के घर अवतार लिया है। सुगना माता आपकी आरती करती हैं और हरजी भाटी आपको चंवर करते हैं।

गंगा जमुना बहे सरस्वती।

रामदेव बाबो स्नान करे।

जहाँ पर माँ गंगा व माँ यमुना बहती हैं, वहां पर रामदेव बाबा स्नान करते हैं

घिरत मिठाई बाबा चढे थारे चूरमो

धूपारी महकार पङे

आपको प्रसाद रूप में तरह-तरह की मिठाइयाँ, चूरमा इत्यादि चढ़ता है। सभी लोग आपकी धूप-बत्ती करते हैं।

ढोल नगाङा बाबा नोबत बाजे

झालर री झणकार पङे

आपकी जय-जयकार में तो ढोल-नगाड़े बज रहे हैं जिनकी गूँज हर जगह फैल गयी है

दूर-दूर सूं आवे थारे जातरो

दरगा आगे बाबा नीवण करे।

आपके भक्त दूर-दूर से आपके दर्शन करने आते हैं और आपके द्वार के आगे अपना शीश झुकाते हैं

हरी सरणे भाटी हरजी बोले।

नवों रे खण्डों मे निसान घुरे।

भाटी हरजी के अनुसार आप हरि ही हैं और आपके यहाँ जो भी आता है, उसका भला हो जाता है

बाबा रामदेव की आरती का महत्व

जब भी किसी ईश्वर, ईश्वरीय रूप, गुरु, महापुरुष, संत इत्यादि की आरती लिखी जाती है तो उस आरती का मुख्य उद्देश्य उस महापुरुष के बारे में संपूर्ण विवरण शुरू से लेकर अंत तक देना होता है। कहने का अर्थ यह हुआ कि आपने ऊपर बाबा रामदेव जी की आरती पढ़ी और साथ ही उसका अर्थ भी जाना। तो इस बाबा रामदेव जी की आरती को पढ़ कर आपको रामदेव बाबा के बारे में बहुत कुछ ज्ञान हो गया होगा।

ऐसे में यदि आपको संक्षेप में रामदेव बाबा को जानना हो और उनके कर्मों, गुणों, महत्ता इत्यादि का ज्ञान लेना हो तो आप उसके लिए बाबा रामदेव जी की आरती का पाठ कर सकते हैं। इसी के माध्यम से ही आपको रामदेव पीर के बारे में बहुत कुछ ज्ञात हो जायेगा। यही बाबा रामदेव की आरती का महत्व होता है।

बाबा रामदेव जी की आरती के फायदे

बाबा रामदेव जी ने अपने जीवनकाल में मनुष्य के कल्याण के लिए कई तरह के कार्य किये और इन्हीं कार्यों ने ही उन्हें महान पुरुष बना दिया। इसके बाद ही राजस्थान के लगभग हर जिले में बाबा रामदेव के मंदिर खोले गए जिन पर लाखों श्रद्धालु अपनी मन्नते लेकर पहुँचते हैं। ऐसे में यदि आप भी नित्य रूप से बाबा रामदेव की आरती का पाठ करते हैं और उनकी भक्ति करते हैं तो अवश्य ही उनकी कृपा दृष्टि आप पर बरसती है।

अब यदि रामदेव बाबा आपसे खुश हो जाते हैं तो वे आपकी हर इच्छा को पूरी कर देते हैं। बाबा रामदेवजी की आरती का पाठ करने से रामदेव जी बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं और आपको मुहं माँगा वरदान देते हैं। इसलिए आपको अपने दुखों का नाश करने के लिए हर दिन रामदेव जी की आरती का पाठ करना चाहिए।

निष्कर्ष

आज के इस लेख के माध्यम से आपने बाबा रामदेव जी की आरती (Baba Ramdev Ji Ki Aarti) अर्थ सहित पढ़ ली है। साथ ही आपने बाबा रामदेव की आरती करने से मिलने वाले फायदे और उसके महत्व के बारे में भी जान लिया है। यदि आप इस लेख पर अपनी प्रतिक्रिया देना चाहते हैं या इस विषय पर हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट कर सकते हैं। हम जल्द से जल्द आपको प्रत्युत्तर देंगे।

नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘‍♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:

अन्य संबंधित लेख:

Recommended For You

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *