गणेश जी की स्तुति हिंदी में अर्थ, महत्व व लाभ सहित

Ganesh Stuti In Hindi

आज हम आपको गणेश स्तुति हिंदी में (Ganesh Stuti In Hindi) अर्थ सहित देने जा रहे हैं। गणेश भगवान की स्तुति के माध्यम से हम गणेश भगवान की आराधना करते हैं। किसी भी तरह की पूजा में भगवान गणेश का नाम सर्वप्रथम लिया जाता है अन्यथा वह पूजा प्रभावी नहीं होती है।

इस लेख में आपको गणेश जी की स्तुति (Ganesh Ji Ki Stuti) का अर्थ तो जानने को मिलेगा ही बल्कि साथ ही उसका महत्व व लाभ भी साझा किया जाएगा। इससे आपको गणेश जी की स्तुति को पढ़ने में और भी आनंद आएगा। तो चलिए सबसे पहले गणेश स्तुति का हिंदी अर्थ जान लेते हैं।

Ganesh Stuti In Hindi | गणेश स्तुति हिंदी में

गाइए गणपति जगवंदन,
शंकर सुवन भवानी के नंदन
गाइए गणपति जगवंदन…

पूरा विश्व भगवान गणेश की महिमा की वंदना करता है। वे भगवान शिव व माता पार्वती के पुत्र हैं। हम सभी उनकी वंदना करते हैं।

सिद्धी सदन गजवदन विनायक,
कृपा सिंधु सुंदर सब लायक
गाइए गणपति जगवंदन…

वे सभी सिद्धियों को प्रदान करने वाले, हाथी के मुख वाले, संकटों को हरने वाले, कृपा बरसाने वाले, सुंदर हैं।

मोदक प्रिय मृद मंगल दाता,
विद्या बारिधि बुद्धि विधाता
गाइए गणपति जगवंदन…

उन्हें मोदक/ लड्डू सबसे अधिक प्रिय है, वे सभी का मंगल करने वाले हैं, वे सभी को विद्या व बुद्धि का वरदान देते हैं।

मांगत तुलसीदास कर जोरे,
बसहिं रामसिय मानस मोरे
गाइए गणपति जगवंदन…

तुलसीदास जी दोनों हाथ जोड़कर यही प्रार्थना करते हैं कि श्रीराम व माता सीता सदा उनके हृदय में वास करें। पूरा विश्व भगवान गणेश की वंदना करता है।

इस तरह से आज आपने गणेश जी की स्तुति (Ganesh Ji Ki Stuti) अर्थ सहित सहित पढ़ ली हैचलिए अब गणेश स्तुति का महत्व और उसके पाठ से मिलने वाले लाभ के बारे में भी जान लेते हैं।

गणेश स्तुति का महत्व

गणेश भगवान को सर्वप्रथम पूजने की परंपरा है। ऐसा इसलिए क्योंकि स्वयं महादेव ने उन्हें यह आशीर्वाद दिया है। इसी के साथ ही माँ लक्ष्मी की पूजा बिना गणेश भगवान की पूजा के अधूरी मानी जाती है। ऐसे में हम कोई भी धार्मिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम करते हैं तो सबसे पहले गणेश जी की स्तुति से ही शुरुआत होती है।

कहते हैं कि जब तक घर में गणेश जी का आगमन नहीं होता है, तब तक दूसरे देवी-देवता भी उस घर में प्रवेश नहीं करते हैं। इस कारण गणेश स्तुति का महत्व अत्यधिक बढ़ जाता है। यदि आप अपने घर में अन्य देवी-देवताओं को भी बुलाना चाहते हैं तो सबसे पहले गणेश भगवान को निमंत्रण दिया जाना आवश्यक है। उसके लिए गणेश जी की स्तुति करनी होती है।

गणेश स्तुति के फायदे

गणेश भगवान की स्तुति को करने से एक नहीं बल्कि कई तरह के लाभ देखने को मिलते हैं। गणेश जी को विघ्नहर्ता के नाम से जाना जाता है। विघ्न अर्थात संकट और हर्ता अर्थात उसे हरने वाला या दूर करने वाला। गणेश जी की स्तुति से गणेश भगवान प्रसन्न होते हैं और हमारे हर तरह के संकट को दूर कर देते हैं।

अब वह संकट चाहे परिवार को लेकर हो या करियर को लेकर, स्वास्थ्य की चिंता हो या व्यवसाय की, हर संकट गणेश जी की कृपा से दूर हो जाता है। इसी के साथ ही गणेश जी को बुद्धि का देवता माना जाता है। गणेश भगवान की स्तुति के माध्यम से हमारी बुद्धि का भी विकास होता है और आत्म-विश्वास में बढ़ोत्तरी देखने को मिलती है। यहीं गणेश स्तुति के लाभ होते हैं।

निष्कर्ष

आज के इस लेख के माध्यम से आपने गणेश स्तुति हिंदी में (Ganesh Stuti In Hindi) पढ़ ली है। साथ ही आपने जान लिया है कि गणेश भगवान की स्तुति करने से क्या कुछ लाभ देखने को मिलते हैं और उनका क्या महत्व है। अब यदि आपके मन में कोई और प्रश्न है तो आप नीचे कमेंट कर हमसे पूछ सकते हैं। हम जल्द से जल्द उसका उत्तर देंगे।

नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘‍♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:

अन्य संबंधित लेख:

Recommended For You

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *