आज का राशिफल 23 जून 2024 | Today Rashifal 23 June 2024

Aaj Ka Rashifal 2024

प्रातःकाल उठते ही सभी के मन में यह आशा होती हैं कि आज का दिन हमारे लिए शुभ रहे व कुछ अनुचित ना हो। इसलिए सभी अपनी राशि के अनुसार आज का राशिफल 23 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal 23 June 2024) जानने को उत्सुक होते हैं। आप भी अपनी राशि का दैनिक राशिफल (Today Rashifal 23 June) जानने के बारे में उतना ही उत्सुक होंगे।

इसलिए धर्मयात्रा संस्था प्रत्येक राशि के अनुसार आपके दैनिक जीवन पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों व नक्षत्रों के प्रभावों को ध्यान में रखकर राशिफल का सटीक आंकलन कर आपके सामने रखती हैं। आइए जानते हैं 23 जून 2024 का आज का राशिफल (Today Horoscope In Hindi) प्रत्येक राशि के अनुसार।

आज का राशिफल 23 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal 23 June 2024)

यदि आप अभी तक धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप ग्रुप से नही जुड़े हैं तो इस लिंक पर क्लिक कर अभी जुड़े। यहाँ पर आपको हर दिन का दैनिक राशिफल प्रतिदिन भेजा जाएगा। इसी के साथ धर्म व देश से जुड़ी अन्य जानकारी भी समय-समय पर चित्रों, विडियो व लेख के माध्यम से दी जाती रहेगी।

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

मेष राशि आज का राशिफल (Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal)

नौकरी कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं लेकिन आपको अपनी अभी की जॉब छोड़ने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रचनात्मक क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा तथा उनका मन अपने काम में ज्यादा लगेगा।

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 9

वृषभ राशि आज का राशिफल (Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal)

छात्रों के अंदर एकाग्रता की कमी होगी जिसका प्रभाव उनकी पढ़ाई पर पड़ेगा। अध्यापक भी आपसे निराश रह सकते हैं। कॉलेज में पढ़ रहे छात्रों को अपने सहपाठियों का तो सहयोग मिलेगा लेकिन यह उनके ज्यादा काम नही आएगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 1

धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

मिथुन राशि आज का राशिफल (Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal)

घर में सबके साथ आपका व्यवहार मैत्रीपूर्ण रहेगा व सभी का आपके प्रति स्नेह बना रहेगा। घर के किसी काम से दूसरे शहर में यात्रा करने के भी योग बन रहे हैं।

शुभ रंग: श्वेत

शुभ अंक: 8

कर्क राशि आज का राशिफल (Kark Rashi Aaj Ka Rashifal)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा तथा आप अपने व्यापार को विस्तार देने का विचार करेंगे। इसके लिए नए समझौते भी किये जा सकते हैं जो भविष्य में जाकर फलदायी सिद्ध होंगे।

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 7

सिंह राशि आज का राशिफल (Singh Rashi Aaj Ka Rashifal)

आज के दिन आप अपनी संतान के कारण परेशान हो सकते हैं। आपको उसके दोस्तों का साथ पसंद नही आएगा तथा उनका मार्गदर्शन करना आपके लिए पहली प्राथमिकता होगी। ऐसे में किसी भी विवाद से बचें तथा धैर्य से काम लें।

शुभ रंग: केसरी

शुभ अंक: 1

कन्या राशि आज का राशिफल (Kanya Rashi Aaj Ka Rashifal)

यदि आप अभी अपने करियर को लेकर आशंकित हैं तो आज के दिन आपको किसी अनजान व्यक्ति के द्वारा भ्रमित करने का प्रयास किया जायेगा और उसके द्वारा आप प्रभावित भी हो जाएंगे। ऐसे में किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में लेने की बजाए उस पर अच्छे से विचार करें और बड़ों के परामर्श को ध्यान से सुने अन्यथा भविष्य की दृष्टि से यह आपके लिए हानिकारक सिद्ध होगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4

तुला राशि आज का राशिफल (Tula Rashi Aaj Ka Rashifal)

महिलाओं को विशेषकर आज के दिन अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा अन्यथा उनको कोई गंभीर बीमारी हो सकती है। मुख्यतया खाना बनाते समय ध्यान रखें क्योंकि आग से जलने या कुछ अनहोनी के होने का खतरा ज्यादा है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

वृश्चिक राशि आज का राशिफल (Vrishchik Rashi Aaj Ka Rashifal)

यदि आप प्रेम विवाह का सोच रहे हैं व घरवालों को अभी तक नही बताया है तो आज का दिन उसके लिए अनुकूल है। आप अपने परिवार में किसी करीबी सदस्य के साथ इस बात को साँझा कर सकते हैं जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

धनु राशि आज का राशिफल (Dhanu Rashi Aaj Ka Rashifal)

सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्र अपने लिए किसी नए करियर के विकल्प पर विचार कर सकते हैं जिसमे उन्हें किसी का मार्गदर्शन भी मिल सकता है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

मकर राशि आज का राशिफल (Makar Rashi Aaj Ka Rashifal)

वैवाहिक जीवन के अच्छा रहने के संकेत हैं तथा जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा जो आपको उनके प्रति आकर्षित करेगा। आपका साथी आपको भलीभांति समझेगा तथा हर स्थिति में आपके साथ खड़ा रहेगा।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 2

कुंभ राशि आज का राशिफल (Kumbh Rashi Aaj Ka Rashifal)

व्यापार में किसी भी नए समझौते को करने से पहले उसकी अच्छे से जाँच-परख अवश्य कर लें अन्यथा आपके शत्रु आपका नुकसान भी कर सकते हैं।

शुभ रंग: महरून

शुभ अंक: 7

मीन राशि आज का राशिफल (Meen Rashi Aaj Ka Rashifal)

राजनीति से जुड़े लोगों को आज के दिन थोड़ा सजग रहने की आवश्यकता है अन्यथा कोई बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। सरकारी अधिकारी अपने कार्यक्षेत्र में कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करेंगे जिससे उन्हें तनाव हो सकता है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 6

इन्हें भी पढ़ें:

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.