Tilak Ka Mahatva: जाने तिलक का महत्व व उसके फायदे

Tilak Lagane Ke Fayde

आज हम तिलक लगाने के फायदे (Tilak Lagane Ke Fayde) के ऊपर बात करने वाले हैं। सनातन धर्म में माथे पर तिलक लगाने की परंपरा आज से नहीं बल्कि सदियों से चलती आ रही है। एक तरह से यह धर्म की मुख्य पहचान है। हर धार्मिक कार्यक्रम, पूजा-अनुष्ठान या अन्य मंगल कार्यों से पहले माथे पर तिलक लगाया जाता है।

ऐसे में तिलक का महत्व (Tilak Ka Mahatva) किसी से छुपा नहीं है। फिर भी आखिरकार इसे क्यों लगाया जाता है और इसके पीछे क्या लाभ जुड़े हए हैं, जिस कारण इसका महत्व इतना अधिक है। आज हम इसी बात का ही पता लगायेंगे।

तिलक लगाने के फायदे (Tilak Lagane Ke Fayde)

अब तिलक लगाने के एक नहीं बल्कि कई लाभ देखने को मिलते हैं। इसी के साथ ही हम तरह-तरह के तिलक अपने माथे पर लगाते हैं, जैसे कि हल्दी का तिलक, चंदन का तिलक, केसर का तिलक इत्यादि। ऐसे में हरेक तिलक के फायदे और महत्व भी अलग-अलग होते हैं।

कहने का अर्थ यह हुआ कि हल्दी का तिलक लगाने के फायदे, केसर का तिलक लगाने के फायदे से भिन्न होते हैं। ठीक इसी तरह सामान्य रूप से तिलक लगाने के भी अपने अलग फायदे होते हैं। आइये एक-एक करके तिलक लगाने के मुख्य 10 लाभों के बारे में जान लेते हैं।

1. तिलक लगाने का वैज्ञानिक महत्व

हमारे संपूर्ण शरीर में सात सूक्ष्म ऊर्जा के केंद्र विद्यमान होते हैं जिसमे एक सबसे महत्वपूर्ण केंद्र होता है आज्ञाचक्र। यह आज्ञाचक्र हमारे मस्तिष्क के एक दम बीच में स्थित होता है। इसी बिंदु पर हमारे शरीर की तीन नाड़ियाँ इड़ा, पिंगला व सुषुम्ना आकर मिलती हैं जिस कारण इसे त्रिवेणी या संगम भी कहा जाता है। इसी आज्ञाचक्र में हमारे मस्तिष्क की पीनियल ग्रंथि भी विद्यमान होती है।

इसी चक्र से हमारे पूरे शरीर का संचालन होता है इसलिए इसे गुरुचक्र भी कहा जाता है। हम चाहे सो रहे हो या जाग रहे हो, यह चक्र हमेशा कार्य करता रहता है। प्रतिदिन इस चक्र पर तिलक लगाने से हमारे शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और बुद्धि का विकास होता है।

2. मानसिक स्वास्थ्य का बेहतर होना

हमारे मस्तिष्क में सेराटोनिन व बीटाएंडारफिन नामक रसायनों का स्राव होता है। तिलक लगाने से इन रसायनों की मात्रा को संतुलित करने में सहायता मिलती है। साथ ही इससे मस्तिष्क के कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दबाव पड़ता है जिसका हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

तिलक लगाने से मनुष्य के आत्म-विश्वास में बढ़ोत्तरी देखने को मिलती है। इससे मन शांत रहता है व किसी भी प्रकार की उदासीनता मन से दूर होती है। मस्तिष्क के मध्य में तिलक लगाने से हमारे अंदर सकारात्मकता का संचार होता है, ऊर्जा बनी रहती है, तनाव कम होता है व चेहरे पर तेज आता है।

3. धार्मिक महत्व

धार्मिक मान्यता के अनुसार, प्रतिदिन तिलक लगाने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। हिंदू धर्म में तिलक को केवल माथे पर ही नही अपितु शरीर के कई अन्य स्थानों पर भी लगाने को कहा जाता है जैसे कि कंठ, हाथों की भुजाएं, नाभि इत्यादि। इसके साथ ही तिलक लगाने के प्रकार भी अलग-अलग होते हैं।

तिलक लगाने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति भी हो सकती है। जो प्रतिदिन तिलक लगाते हैं उन्हें धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है और वे जल्दी रास्ता नहीं भटकते। तिलक शुभ काम का संकेतक भी माना जाता है। इसलिए किसी भी धार्मिक अवसर पर सर्वप्रथम तिलक ही लगाया जाता है। एक तरह से धार्मिक क्रियाओं में तिलक का महत्व (Tilak Ka Mahatva) किसी से भी छुपा हुआ नहीं है।

4. ज्योतिषीय महत्व

तिलक लगाने से ज्योतिषीय लाभ भी मिलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तिलक लगाने से व्यक्ति के ग्रह दोष की समस्या का समाधान होता है। यदि आपको चंद्रमा का दोष लगा हुआ है तो उसके लिए चंदन का तिलक लगाया जाता है तो वहीं बृहस्पति ग्रह की शांति के लिए हल्दी का तिलक लगाया जाता है।

इसके साथ ही उसके जीवन में जो संकट चल रहे हैं, उनका भी समाधान निकल आता है। आपको आगे का मार्ग दिखाई देता है और सभी समस्याओं का अंत हो जाता है। समाज में मान-सम्मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि देखने को मिलती है।

5. सिरदर्द का दूर होना

आज के समय में लोगों के बीच सिर दर्द की समस्या बहुत आम है। अब हमारी दिनचर्या व कार्यशैली ही कुछ ऐसी हो गयी है कि हर कोई सिर दर्द की समस्या से परेशान रहने लगा है। तिलक लगाने के फायदे (Tilak Lagane Ke Fayde) में एक फायदा सिर दर्द की समस्या से छुटकारा पाना भी है।

जैसा कि हमने आपको ऊपर ही बताया कि तिलक लगाने से हमारे मस्तिष्क के कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दबाव पड़ता है। इनसे तनाव में कमी आती है और साथ के साथ सिर दर्द की समस्या भी जल्दी से नहीं होती है। इसलिए तिलक लगाने से सिर दर्द की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

6. ध्यान केंद्रित करने में

आज के समय में दूसरी बड़ी समस्या है, अपना ध्यान एक जगह केन्द्रित नहीं कर पाना। इसका नुकसान हमें अपने ऑफिस सहित घर में भी भुगतना पड़ता है। अब यदि आप एक जगह ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते हैं तो ना ही काम सही से होता है और सही से होता भी है तो वह देरी से हो पाता है।

अब तिलक लगाने से आपकी इस समस्या का भी समाधान हो जाता है। जहाँ पर तिलक लगाया जाता है, वहां आपकी पियूष ग्रंथि पर दबाव पड़ता है। इससे आपका ध्यान इधर-उधर भटकने की बजाये एक जगह केंद्रित होता है। यदि आप प्रतिदिन तिलक लगाना शुरू कर देते हैं तो कुछ ही समय में आप इसका यह लाभ देख पाएंगे।

7. प्रसन्नता का बने रहना

तिलक लगाने के कारण शरीर में जिन हार्मोंस का स्त्राव होता है वह मन को शांत व प्रसन्न रखने में भी सहायक होते हैं। यदि व्यक्ति को तनाव नही होगा व उदासी दूर होगी तो अवश्य ही वह प्रसन्न रहेगा। इसलिए प्रतिदिन तिलक लगाने से व्यक्ति सकारात्मक भावनाओं से भरपूर रहता है।

यदि आप दिल से खुश हैं तो अवश्य ही आपकी छवि भी बाकियों की नज़र में सकारात्मक बनती है। इससे लोगों के बीच आपका आकर्षण बढ़ता चला जाता है। आपका काम भी आसानी से बनता है और आप अपने जीवन में प्रगति करते हैं।

8. हल्दी का तिलक लगाने के फायदे

हल्दी तो एक ऐसी चमत्कारिक औषधि है जो हर भारतीय रसोई में प्रमुख रूप से पायी जाती है। यह हर तरह से हमारे शरीर के लिए लाभदायक होती है फिर चाहे हम इसे भोजन के माध्यम से लें या चेहरे पर लेप के रूप में लगाएं या माथे पर तिलक के रूप में। ऐसे में इसी हल्दी का तिलक लगाने के फायदे (Haldi Ka Tilak Lagane Ke Fayde) भी देखने को मिलते हैं।

  • हल्दी का तिलक सबसे पहले तो आपको ज्योतिषीय लाभ देता है जिसके बारे में हमने आपको ऊपर बताया है। इससे आपका बृहस्पति ग्रह शांत होता है और उसके सभी दोष दूर होते हैं।
  • हल्दी में जीवाणुरोधी गुण पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने का काम करते हैं। यह कई तरह की एलर्जी से भी बचाने का काम करती है।
  • हल्दी हमारे भाग्य को चमकाने वाली भी मानी जाती है। ऐसे में यदि आपका काम नहीं बन रहा है तो आपको अवश्य ही हल्दी का तिलक लगाना शुरू कर देना चाहिए।
  • हल्दी का तिलक हमारी त्वचा के लिए भी बहुत लाभदायक सिद्ध होता है। इससे त्वचा चमकदार बनती है।
  • हल्दी सिर दर्द को भी दूर करती है और मन को शांत करने का काम करती है

इस तरह से हल्दी का तिलक सभी के लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध होता है। हल्दी के इन्हीं गुणों के कारण ही हल्दी का तिलक लगाने की परंपरा शुरू हुई थी।

9. चंदन का तिलक लगाने के फायदे

हल्दी के तिलक की बात तो हो गयी अब समय है चंदन का तिलक करने और उसके लाभ के बारे में जानने की चंदन का तिलक लगाने के फायदे (Chandan Ka Tilak Lagane Ke Fayde) हल्दी के तिलक से अलग होते हैं। आइये उनके बारे में जान लेते हैं।

  • चंदन का गुण ठंडा होता है जिससे हमारे मस्तिष्क को ठंडक मिलती है। यह आपके दिमाग को शीतलता प्रदान करता है।
  • इस कारण हम अपना ध्यान एकाग्र कर पाते हैं और चीज़ों को बेहतर ढंग से करते हैं।
  • इससे दिमाग में अनावश्यक बातें नही आती है और मन स्थिर रहता है। मानसिक समस्याओं से भी मुक्ति मिलती है।
  • चंदन का तिलक आपके आसपास फैली नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर करता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
  • चंदन के तिलक का प्रभाव चंद्रमा के दोष को दूर करता है। इससे आपके घर में सुख-शांति बनी रहती है और माँ का स्वास्थ्य ठीक रहता है।

एक तरह से चंदन का तिलक घर में रिश्तों को बेहतर बनाने में बहुत सहायक होता है। यदि चंद्रमा ग्रह शांत व सही रहता है तो आपके अपनी माँ और पत्नी से संबंध मधुर बनते हैं। इसी के साथ ही आपकी माँ और पत्नी के बीच आपसी संबंध भी बेहतर होते हैं।

10. केसर का तिलक लगाने के फायदे

केसर तिलक लगाने से घर में सुख-शांति बने रहना, बृहस्पति ग्रह का मजबूत होना, आर्थिक स्थिति में सुधार आना, मंगल ग्रह का दोष दूर होना इत्यादि सम्मिलित है। केसर का तिलक लगाने के फायदे (Kesar Ka Tilak Lagane Ke Fayde) एक नहीं अनेक हैं और इसी कारण केसर के तिलक का महत्व बढ़ जाता है। आइये जाने।

  • केसर का तिलक माथे पर लगाने से व्यक्ति के आकर्षण में बढ़ोत्तरी देखने को मिलती है। इसलिए काम पर जाने वाले लोग ज्यादातर केसर का तिलक लगाना पसंद करते हैं।
  • केसर में अच्छी सुगंध आने के कारण यह उस व्यक्ति के आसपास भी अच्छी सुगंध बिखेरता है। यह व्यक्ति के आसपास सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह में सहायक होता है।
  • इसके साथ ही केसर का तिलक लगाने के कई ज्योतिषीय लाभ भी मिलते हैं। इससे ना केवल बृहस्पति ग्रह शांत व मजबूत होता है बल्कि मंगल ग्रह के दोष भी दूर होने लगते हैं।
  • यदि मंगल ग्रह के दोष दूर होते हैं तो यह आपके जीवन में सुख-शांति लेकर आता है। आपके सभी काम अपने आप ही बनने लग जाते हैं और सभी संकटों का निवारण हो जाता है।
  • केसर के तिलक को समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। यह आपके घर में सुख-शांति लाने के साथ-साथ धन, वैभव व समृद्धि भी लेकर आता है।

केसर का तिलक लगाने से मिलने वाले इन अद्भुत लाभ के कारण ही इसका महत्व अन्य तिलक की तुलना में बढ़ जाता है। हालाँकि सभी तिलक का अपना अलग-अलग महत्व होता है।

निष्कर्ष

इस तरह से आज के इस लेख के माध्यम से आपने तिलक लगाने के फायदे (Tilak Lagane Ke Fayde) तो जान ही लिए हैं, साथ ही यह भी जान लिया है कि अलग-अलग प्रकार के तिलक लगाने से उनके क्या कुछ लाभ देखने को मिलते हैं। इसलिए आज से आप भी सुबह नहा-धोकर भगवान की पूजा करने के साथ ही अपने माथे पर तिलक लगाने की एक अच्छी आदत बना लीजिये।

नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘‍♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:

अन्य संबंधित लेख:

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

2 Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.