चंद्र ग्रहण में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए? आइए जाने

Chandra Grahan Me Kya Nahi Karna Chahiye

क्या आप जानते हैं कि चंद्र ग्रहण में क्या नहीं करना चाहिए (Chandra Grahan Me Kya Nahi Karna Chahiye) और क्या करना चाहिए? हिंदू धर्म में ग्रहण को एक मुख्य भोगौलिक घटना बताया गया है तथा इसे किसी भी मांगलिक या धार्मिक कार्य के लिए अशुभ माना गया है। ग्रहण के समय किसी भी शुभ कार्य को करने तथा भगवान की पूजा करने की मनाही होती है।

चंद्र ग्रहण तब होता है जब हमारी पृथ्वी सूर्य तथा चंद्रमा के बीच में आ जाती है। इससे सूर्य का प्रकाश चंद्रमा तक सीधे नहीं पहुँच पाता। उस स्थिति में चंद्र ग्रहण लगता है। ऐसे में आपको चंद्र ग्रहण में क्या करना चाहिए (Chandra Grahan Me Kya Karna Chahiye) और क्या नहीं, चंद्र ग्रहण के बाद क्या करना चाहिए, इत्यादि के बारे में सही से जानकारी होनी आवश्यक है। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

चंद्र ग्रहण में क्या नहीं करना चाहिए?

सबसे पहले तो हम चंद्र ग्रहण के समय क्या नहीं करना चाहिए (Chandra Grahan Me Kya Nahi Karna Chahiye), के बारे में बात कर लेते हैं। जब भी चंद्र ग्रहण लगे तब आपको कुछ बातों का मुख्य रूप से ध्यान रखने की आवश्यकता होती है ताकि आपके जीवन पर इसका नकारात्मक प्रभाव न पड़े। आइए जानते हैं उनके बारे में।

  • भगवान की पूजा ना करें

चंद्रग्रहण से कुछ घंटे पहले ही सूतक काल लग जाता है। इस समय में भगवान की पूजा वर्जित मानी गई है। कुछ लोगों को लगता है कि केवल चंद्र ग्रहण के समय ही भगवान की पूजा नहीं करनी चाहिए जो कि आधा सत्य है। दरअसल चंद्रग्रहण से 12 घंटे पहले ही सूतक काल शुरू हो जाता है। ऐसे में आपको इस दौरान भगवान की किसी भी तरह की पूजा, शुभ कार्य या अन्य मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए।

  • मंदिर ना जाएं

ग्रहण के समय घर के मंदिर के कपाट तथा पूजा स्थल को बंद कर देना चाहिए तथा ग्रहण समाप्ति के पश्चात उस स्थल की साफ-सफाई की जानी चाहिए। कहने का अर्थ यह हुआ कि इस दौरान शुभ या मांगलिक कार्य तो क्या बल्कि भगवान के मंदिर में भी नहीं जाना होता है। अब वह चाहे घर का मंदिर ही क्यों ना हो। वह इसलिए क्योंकि ग्रहण पर चारों ओर नकारात्मक भावनाएं हावी होती है और इस दौरान मूर्ति की सकारात्मक ऊर्जा आपको हानि पहुँचा सकती है।

  • चंद्र ग्रहण में खाना खाना चाहिए कि नहीं?

चन्द्र ग्रहण के समय भोजन को खाने या उसे पकाने की अनुमति नहीं होती है। इस दौरान घर की महिलाओं को किसी भी तरह का भोजन ना ही बनाना चाहिए और ना ही घर के किसी सदस्य को भोजन ग्रहण करना चाहिए। यदि आपको भूख लगी है तो ग्रहण लगने से कुछ समय पहले ही भरपेट भोजन कर लें लेकिन ग्रहण के समय में कुछ ना खाएं।

  • चंद्र ग्रहण में सोने से बचें

चंद्र ग्रहण के दौरान सोना भी वर्जित होता है। वह इसलिए क्योंकि इस दौरान आपको बुरे सपने आ सकते हैं जो आपकी मनोस्थिति पर बहुत बुरा प्रभाव डाल सकते हैं।

  • धारदार वस्तु का इस्तेमाल ना करें

इस दौरान चंद्रमा का प्रकाश सूर्य से नहीं बल्कि पृथ्वी से टकराकर पहुँचता है। एक तरह से इस दौरान प्रकाश परावर्तित हो रहा होता है। अब यदि हम धारदार वस्तु जैसे कि सुई, चाकू इत्यादि का इस्तेमाल करेंगे तो हमारी आँखें चौंधिया सकती है। इससे हमें नुकसान हो सकता है। इसलिए ऐसी वस्तुओं का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

  • चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिला क्या करें?

गर्भवती महिलाओं को इस समय बिल्कुल भी बाहर नहीं निकलना चाहिए तथा न ही ग्रहण को देखना चाहिए। ग्रहण की छाया उसके गर्भ में पल रहे शिशु के लिए अत्यंत खतरनाक मानी जाती है। उन्हें बिस्तर पर बैठ जाना चाहिए और ईश्वर का नाम लेना चाहिए। चन्द्र ग्रहण के समय सबसे अधिक कठिनाई गर्भवती महिलाओं को ही होती है क्योंकि उन्हें सभी तरह के नियमों का कठोरता के साथ पालन करना होता है। यदि वे ऐसा नहीं करती हैं तो पैदा होने वाले बच्चे में किसी तरह की विसंगति हो सकती है।

इस तरह से आपने चंद्र ग्रहण में क्या नहीं करना चाहिए (Chandra Grahan Me Kya Nahi Karna Chahiye), इसके बारे में संपूर्ण जानकारी ले ली है। अब जब भी चंद्रग्रहण लगने वाला हो तो आपको ऊपर बताई गई सभी बातों का मुख्य तौर पर ध्यान रखना चाहिए।

चंद्र ग्रहण में क्या करना चाहिए?

अब जब आपने यह जान लिया है कि चंद्र ग्रहण में क्या ना करें तो बारी आती है यह जानने की कि चंद्र ग्रहण के समय क्या करना चाहिए (Chandra Grahan Me Kya Karna Chahiye) या फिर उस समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में आपको मुख्य तौर पर दो चीजें करनी होती है। आइए उनके बारे में जान लेते हैं।

  • मंत्रों का जाप करें

ऊपर हमने आपको बताया कि चंद्रग्रहण के समय ना तो आपको भगवान की पूजा करनी चाहिए और ना ही उनकी मूर्ति को स्पर्श करना चाहिए। ऐसे में आपके मन में शंका हो रही होगी कि तो क्या उस दौरान ईश्वर का नाम लेना भी गलत माना जाता है। यदि आप ऐसा सोच रहे हैं तो आप गलत हैं। दरअसल भगवान की जो मूर्तियाँ या स्थल होते हैं, वह अत्यधिक ऊर्जा वाले केंद्र होते हैं। ऐसे में यदि आप वहाँ जाएँगे तो चारों ओर फैली ग्रहण की नकारात्मक ऊर्जा आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचा सकती है।

वहीं यदि इस समय मंत्रों का जाप किया जाए तो उसका लाभ देखने को मिलता है। इसलिए इस दौरान जो कार्य मुख्य रूप से किया जाता है, वह है भगवान के मंत्रों या उनके नाम का जाप किया जाना। चंद्र ग्रहण के समय आपको मुख्य तौर पर ॐ मंत्र या फिर गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। मुख्य तौर पर गर्भवती महिलाओं को तो यह अवश्य करना चाहिए।

  • सकारात्मक रहें

ग्रहण के समय नकारात्मक किरणें अत्यधिक हावी होती हैं। इसलिए ऐसे समय में बुरे विचार मन में नहीं लाने चाहिए तथा न ही किसी के साथ वाद-विवाद में पड़ना चाहिए। इसलिए हमने आपको ऊपर ही बताया कि इस दौरान आपको सोना नहीं चाहिए अन्यथा बुरे सपने आपकी मनोस्थिति को बिगाड़ सकते हैं।

चन्द्र ग्रहण के समय आप अपने आप को जितना हो सके, सकारात्मक रखने की कोशिश करें। यदि आपके जीवन में कोई नकारात्मक घटना घटित हुई है तो उसके बारे में ना सोचें। इस दौरान सकारात्मक सोचें, सकारात्मक लोगों से बात करें, सकारात्मक चीजें पढ़ें इत्यादि।

चंद्र ग्रहण के बाद क्या करना चाहिए?

अभी तक आपने यह जान लिया है कि चंद्र ग्रहण के समय क्या करना चाहिए और क्या नहीं अब समय है यह जानने का कि चंद्र ग्रहण के बाद क्या करें। वह इसलिए क्योंकि चंद्रग्रहण के बाद भी कुछ चीज़ों का किया जाना अति आवश्यक होता है अन्यथा इसके दुष्परिणाम देखने को मिलते हैं।

  • घर का शुद्धिकरण

ग्रहण काल के समाप्त होने के पश्चात घर में गंगा जल छिड़ककर शुद्ध किया जाना चाहिए। पीने के पानी और टंकी में भी तुलसी डालकर रखनी चाहिए जिससे इसका प्रभाव कम होता है।

  • तन का शुद्धिकरण

ग्रहण समाप्ति के पश्चात शरीर के शुद्धिकरण के लिए स्नान किया जाना चाहिए। इससे सभी प्रकार की नकारात्मक किरणों का प्रभाव समाप्त हो जाता है।

  • बचा हुआ भोजन ना खाएं

यदि भोजन बच गया है तो उसे या तो ग्रहण लगने से पहले ही खा लें या पशु-पक्षियों को खिला दें अर्थात ग्रहण के समय बचा हुआ भोजन न रखें। वह इसलिए क्योंकि ग्रहण समाप्ति के पश्चात वह दूषित हो जाने के कारण किसी काम का नहीं रह जाता है।

इस तरह से आज के इस लेख के माध्यम से आपने यह जान लिया है कि चंद्र ग्रहण में क्या नहीं करना चाहिए (Chandra Grahan Me Kya Nahi Karna Chahiye) और क्या करना चाहिए। इतना ही नहीं, बल्कि चंद्र ग्रहण के बाद क्या करना चाहिए, उसके बारे में भी आपको जानकारी दे दी गई है। ऐसे में आगे से आप चन्द्र ग्रहण के समय हमारे द्वारा बताई गई सभी बातों का अवश्य ध्यान रखें।

चंद्र ग्रहण से जुड़े प्रश्नोत्तर

प्रश्न: चंद्र ग्रहण के बाद क्या करें?

उत्तर: चंद्र ग्रहण के बाद व्यक्ति को अपने घर पर गंगा जल छिड़कना चाहिए इसी के साथ ही उसे शुद्ध जल से स्नान करना चाहिए एक तरह से उसे अपने आसपास की जगह और तन को शुद्ध करना चाहिए

प्रश्न: चंद्र ग्रहण में क्या करें?

उत्तर: चंद्र ग्रहण में व्यक्ति को मंत्रों का जाप करना चाहिए इस दौरान ॐ मंत्र व गायत्री मंत्र का जाप किया जाता है तो यह बहुत लाभदायक होता है

प्रश्न: चंद्र ग्रहण में क्या ना करें?

उत्तर: चंद्र ग्रहण में आपको भगवान की मूर्ति को स्पर्श नहीं करना चाहिए इसी के साथ सोना, भोजन करना, धारदार वस्तु का इस्तेमाल करना इत्यादि करने से भी बचना चाहिए

प्रश्न: चंद्र ग्रहण के समय क्या नहीं करना चाहिए?

उत्तर: चंद्र ग्रहण के समय व्यक्ति को मंदिर नहीं जाना चाहिए और ना ही घर के पूजा स्थल पर जाना चाहिए इस दौरान भोजन ग्रहण करने से भी बचना चाहिए

प्रश्न: चंद्र ग्रहण के समय क्या करना चाहिए?

उत्तर: चंद्र ग्रहण के समय व्यक्ति को ईश्वर का ध्यान करना चाहिए उसे मुख्य रूप से वैदिक मंत्रों का जाप करना चाहिए जिसमें गायत्री मंत्र व ॐ मंत्र का जाप प्रमुख है

नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘‍♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:

अन्य संबंधित लेख:

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.