Surya Ko Jal Chadhane Ke Fayde: सूर्य को अर्घ्य देने के फायदे

Surya Ko Jal Dene Ke Fayde

आज हम आपको सूर्य को जल देने के फायदे (Surya Ko Jal Dene Ke Fayde) बताने वाले हैं। सूर्य देव को जल देने की प्रक्रिया धार्मिक दृष्टि के साथ-साथ व्यक्ति के स्वास्थ्य से भी जुड़ी हुई है। जितना इसका धार्मिक रूप से महत्व है, उतना ही यह हमारे शारीरिक व मानसिक विकास के लिए भी महत्व रखता है। हमे प्रतिदिन प्रातःकाल सूर्योदय के समय सूर्य भगवान को अर्घ्य देने को कहा जाता है लेकिन ऐसा क्यों!!

यदि आप भी सूर्य को अर्घ्य देने के फायदे या Surya Ko Jal Chadhane Ke Faydeजानना चाहते हैं आप बिल्कुल सही जगह आये हैं। इस लेख के माध्यम से आपको वह सब लाभ जानने को मिलेंगे जो हमे सूर्य भगवान को जल चढ़ाने से मिलते हैं। आइये इनके बारे में जान लेते हैं।

Surya Ko Jal Dene Ke Fayde | सूर्य को जल देने के फायदे

सूर्य भगवान को जल देने से आपका शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक तीनों तरह का विकास देखने को मिलता है। इस पृथ्वी के लिए सूर्य किसी वरदान से कम नहीं है और मनुष्य जाति का अस्तित्व ही उन्हीं के कारण है। सूर्य देव से ही हमें ऊर्जा, शक्ति, अन्न, जल इत्यादि मिलता है।

ऐसे में जो व्यक्ति प्रतिदिन विधिपूर्वक सूर्य देव को जल अर्पित करता है, उसके जीवन में कई तरह के सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। उसे कई तरह की असाध्य बीमारियों से छुटकारा मिलता है बल्कि आगे का मार्ग भी प्रशस्त होता है। अब हम एक-एक करके आपके सामने कुल 10 लाभ रखने जा रहे हैं जो सूर्य देव को जल अर्पित करने से मिलते हैं।

#1. आँखों के लिए अत्यंत लाभदायक

सूर्य प्रकाश का एकमात्र स्रोत है व इसी से हमें विश्व में हर चीज़ दिखाई देती है। सूर्य से जो प्रकाश हमारे पास पहुँचता है वह सात रंगों का होता है। जब हम सूर्य को एक सीधी धारा में जल अर्पित करते हैं तो सूर्य का प्रकाश उसमें से परावर्तित होकर हमारी आँखों में सकारात्मक प्रभाव डालता है। साथ ही सुबह के समय सूर्य का प्रकाश इतना तेज़ नहीं होता है जिस कारण हम सूर्य को सीधी आँखों से देख सकते हैं।

ऐसा करने से आखों के दोष दूर होते हैं व रंगों का असंतुलन ठीक होता है। सूर्य के द्वारा आखों को मिले प्रकाश व रंगों का संतुलन ठीक होने से हमारी आँखें पहले से ज्यादा स्वस्थ व तेज बनती है और उनकी रोशनी बढ़ती है।

#2. विटामिन डी का मिलना

यह तो सब जानते हैं कि सूर्य से हमें विटामिन डी मिलता है। साथ ही विटामिन डी का मुख्य स्रोत भी सूर्य से निकली किरणें ही हैं। सुबह के समय सूर्य से हमें विटामिन डी सबसे अधिक मात्रा में मिलता है। इसलिए सुबह के समय सैर या मोर्निंग वॉक की जाती है। विटामिन डी की भरपूर मात्रा मिलने से हमारी हड्डियाँ मजबूत बनती है व शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होती है। इससे हमारा संपूर्ण शरीर हष्ट पुष्ट बनता है।

सूर्य को जल चढ़ाने के फायदे (Surya Ko Jal Chadhane Ke Fayde) में यह एक ऐसा फायदा है जो आपको लगभग हर जगह पढ़ने को मिल जाएगा। इसे आप स्कूल की किताबों से लेकर अख़बार, न्यूज़, सोशल मीडिया इत्यादि कहीं पर भी देख सकते हैं। आज के समय में हम बाहर कम निकलते हैं और इस कारण धूप कम मिलती है। इसी कारण हमें शरीर दर्द करने या हड्डियों के कमजोर होने की समस्या होने लगी है।

#3. रोग प्रतिरोधक क्षमता का बढ़ना

सुबह के समय सूर्य की किरणें हानिकारक नहीं होती है जो शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होती है। हमारे शरीर में जो विभिन्न प्रकार के बैक्टीरिया, जीवाणु, विषाणु होते हैं, वह सब सूर्य के प्रकाश में नष्ट या निष्प्रभावी हो जाते हैं। इससे यह हमारे शरीर की विभिन्न प्रकार के संक्रमणों व रोगों से भी रक्षा करता है।

सीधे शब्दों में कहा जाए तो सूर्य के प्रकाश में इतनी शक्ति होती है कि वह हमें सभी तरह के बैक्टीरिया से बचाने में मदद करता है। ऐसे में सूर्य देव को प्रणाम करने और उनकी पूजा करने को इतना महत्व दिया गया है।

#4. मन का एकाग्रचित्त होना

सूर्य को जल देने व जल की धारा पर ध्यान केन्द्रित करने से हमारा मन पहले की तुलना में ज्यादा एकाग्र व शांत बनता है। यदि आपको अपने काम पर ध्यान केन्द्रित करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है तो प्रतिदिन सूर्य को जल देने से यह समस्या समाप्त हो सकती है। इससे आपका मन एकाग्रचित्त होगा व सोचने-समझने की क्षमता भी विकसित होगी।

हम अपने काम में इसलिए सफल नहीं हो पाते हैं क्योंकि रह-रहकर हमारा ध्यान भटकता रहता है। ध्यान भटकने के कारण आपका काम समय पर नहीं बन पाता है और बनता भी है तो वह सही से पूरा नहीं होता है। इससे आपकी छवि को भी नुकसान पहुँचता है। इसलिए सूर्य देव को जल देने से मन केंद्रित होता है जो आपके लिए बहुत लाभदायक रहता है।

#5. सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश

सूर्य को जल देते समय हमारी छाती सूर्य के सामने होती है जिसमे प्रकाश सोखने की क्षमता सबसे अधिक होती है। हमारे हृदय तक सूर्य का प्रकाश सीधे पहुँचता है जो हमारे अंदर सकारात्मक ऊर्जा के संचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे हमारे मन से दूषित विचार दूर होते हैं, चित्त शांत व प्रसन्न रहता है, इच्छाशक्ति मजबूत बनती है व अच्छे कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

आप स्वयं पाएंगे कि आपका मन पहले की तुलना में कई अधिक शांत व स्वच्छ विचारों वाला हो गया है। सूर्य को जल देने के फायदे (Surya Ko Jal Dene Ke Fayde) में यह एक ऐसा फायदा है जिसकी जरुरत आज के समय में लगभग हर व्यक्ति को है। इसलिए यदि आप अपने जीवन में उन्नति करना चाहते हैं तो आज से ही सूर्य देव को जल देने का नियम शुरू कर दें।

#6. हृदय रोग की आशंका कम

नित्य सूर्य देव को जल चढ़ाने से हृदय रोग की आशंका नामात्र या बहुत कम रह जाती है। इसलिए यदि आपको हृदय या दिल से जुड़ी किसी प्रकार की कोई समस्या है तो आप आज से ही सूर्य भगवान को जल चढ़ाना शुरू कर दें।

आज के समय में हम देख रहे हैं कि लोगों में हृदयाघात या हार्ट अटैक की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गयी है। इसलिए यदि आप अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो सूर्य देव को जल देने का नियम बना लें। यह ना केवल दिल की गंभीर बीमारियों से आपको बचाएगा बल्कि उसे पहले की तुलना में स्वस्थ भी रखेगा।

#7. चर्म रोग से मुक्ति

सुबह के समय सूर्य की किरणें हमारे शरीर पर अत्यधिक सकारात्मक प्रभाव डालती है। स्नान करने के पश्चात जब हम सूर्य देव को जल चढ़ाते हैं तो हमारे शरीर के असंख्य रोमछिद्र सूर्य के प्रकाश को अवशोषित करते हैं। यह सूर्य का प्रकाश हमे कई प्रकार के चर्म रोगों से मुक्ति दिलाने में सहायक होता है।

यही कारण है कि विदेशों में भी सन बाथ की परंपरा है अर्थात सूर्य की धूप में कम कपड़ों में बैठना। इसके माध्यम से ज्यादा से ज्यादा किरणों को अवशोषित किया जाता है। यह आपकी स्किन संबंधित सभी तरह की समस्याओं को जड़ से नाश करने में बहुत सहायक है।

#8. सूर्य को अर्घ्य देने का ज्योतिषीय महत्व

सूर्य भगवान को जल देने का ना केवल स्वास्थ्य लाभ मिलता है बल्कि इसके कई ज्योतिषीय महत्व भी हैं जिसके बारे में हमें जानना चाहिए। सूर्य भगवान को धन संबंधी या नौकरी या व्यवसाय के लिए महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। इसलिए यदि आपको नौकरी या व्यवसाय में किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो सूर्य भगवान को अर्घ्य दें।

इस तरह से सूर्य को अर्घ्य देने के फायदे केवल स्वास्थ्य से ही नहीं जुड़े हुए हैं बल्कि यह ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भी महत्व रखता है। धर्म में ज्योतिष को बहुत अधिक महत्व दिया गया है क्योंकि इससे ही मनुष्य का भविष्य प्रभावित होता है।

#9. पैतृक संपत्ति में लाभ

सूर्य देव का संबंध सीधे-सीधे पिता से भी बताया गया है। इसलिए यदि आपकी पैतृक संपत्ति में कोई विवाद चल रहा है या किसी और चीज़ को लेकर विवाद है तो वह भी दूर हो जाएगा। यह भी ज्योतिष से जुड़ा हुआ एक लाभ होता है जो सूर्य देव की पूजा करने से मिलता है।

#10. मान सम्मान में वृद्धि

सूर्य देव को प्रतिदिन जल अर्पित करने से व्यक्ति के मान-सम्मान में भी वृद्धि देखने को मिलती है। यह भी सूर्य भगवान को जल अर्पित करने का एक ज्योतिषीय लाभ है। अब आप स्वयं ही सोचिये कि यदि आप एकाग्रचित्त होकर और सकारात्मक ऊर्जा के साथ काम करेंगे तो अवश्य ही आपकी छवि में सुधार होगा।

यदि किसी व्यक्ति की छवि में सुधार हो रहा है तो अवश्य ही समाज में उसके मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी। इस तरह से सूर्य देव को जल चढ़ाने से मिलने वाले लाभ एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।

निष्कर्ष

इस तरह से आज के इस लेख के माध्यम से आपने सूर्य को जल देने के फायदे (Surya Ko Jal Dene Ke Fayde) जान लिए हैं। यदि आप प्रतिदिन विधिपूर्वक सूर्य देव को जल अर्पित करते हैं तो आपको कुछ सप्ताह में ही यह सब लाभ देखने को मिल जाएंगे।

सूर्य को जल देने के फायदे से संबंधित प्रश्नोत्तर

प्रश्न: रोज सूर्य को जल देने से क्या होता है?

उत्तर: रोज सूर्य को जल देने से आपका मन शांत होता है, सकारात्मक ऊर्जा मिलती है व आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत बनती है

प्रश्न: सूर्य को हल्दी डालकर जल चढ़ाने से क्या होता है?

उत्तर: सूर्य को हल्दी डालकर जल चढ़ाने से विवाह में आ रही समस्या दूर होती है व जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बनते हैं

प्रश्न: सूर्य को अर्घ्य कितनी बार देना चाहिए?

उत्तर: सूर्य को अर्घ्य एक बार ही देना चाहिए साथ ही हमेशा उगते हुए सूर्य को ही जल दिया जाता है, ना कि डूबते हुए सूर्य को

प्रश्न: सूर्य को जल देने से क्या लाभ होता है?

उत्तर: सूर्य को जल देने से व्यक्ति के शरीर में तेज आता है, चर्म रोगों से मुक्ति मिलती है व हड्डियाँ मजबूत बनती है

नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘‍♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:

अन्य संबंधित लेख:

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.