गोवर्धन महाराज की आरती PDF फाइल व इमेज सहित डाउनलोड करें

गोवर्धन की आरती (Govardhan Ki Aarti)

आज के इस लेख में आपको गोवर्धन आरती (Govardhan Aarti) पढ़ने को मिलेगी। भगवान विष्णु के इस युग में कुल 10 अवतार हैं जिनमे से उनका एक प्रसिद्ध और कलयुग में सर्वमान्य अवतार भगवान श्रीकृष्ण है। श्रीकृष्ण ने अपने जीवनकाल में कई तरह की शिक्षाएं दी थी जो आज भी उतनी ही मान्य है जितनी द्वापर युग में थी।

इसमें से एक शिक्षा इंद्र देव का मान भंग कर गोवर्धन पर्वत को अपनी एक ऊँगली पर उठाना भी था जिसे हम गिरिराज के नाम से भी जानते हैं। इस लेख में हम आपको गोवर्धन महाराज की आरती (Govardhan Maharaj Ki Aarti) तो देंगे ही बल्कि उसी के साथ ही इसकी पीडीएफ फाइल और इमेज भी साझा करेंगे। इसे आप अपने मोबाइल में सेव करके रख सकते हैं। आइए सबसे पहले पढ़ते हैं गोवर्धन भगवान की आरती।

Govardhan Aarti | गोवर्धन आरती

श्री गोवर्धन महाराज, ओ महाराज।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ॥
श्री गोवर्धन महाराज॥

तोपे पान चढ़े, तोपे फूल चढ़े,
तोपे चढ़े दूध की धार।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ,
श्री गोवर्धन महाराज॥

तेरी सात कोस की परिकम्मा,
और चकलेश्वर है विश्राम।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ,
श्री गोवर्धन महाराज॥

तेरे गले में कंठा साज रेहेओ,
ठोड़ी पे हीरा लाल।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ,
श्री गोवर्धन महाराज॥

तेरे कानन कुंडल चमक रहेओ,
तेरी झांकी बनी विशाल।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ,
श्री गोवर्धन महाराज॥

गिरिराज धारण प्रभु तेरी शरण,
करो भक्त का बेड़ा पार।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ,
श्री गोवर्धन महाराज॥

तो यह थी गोवर्धन महाराज की आरती (Govardhan Maharaj Ki Aarti)। इसे आप कभी भी और कैसे भी पढ़ सकते हैं। चलिए अब हम आपको इस आरती की पीडीएफ फाइल और इमेज में भी दे देते हैं।

गोवर्धन आरती इमेज

यह रही गोवर्धन आरती की इमेज:

गोवर्धन आरती (Govardhan Aarti)
गोवर्धन आरती (Govardhan Aarti)

यदि आप मोबाइल में इसे देख रहे हैं तो इमेज पर क्लिक करके रखिए। उसके बाद आपको इमेज डाउनलोड करने का विकल्प मिल जाएगा। वहीं यदि आप लैपटॉप या कंप्यूटर में इसे देख रहे हैं तो इमेज पर राईट क्लिक करें। इससे आपको इमेज डाउनलोड करने का विकल्प मिल जाएगा।

गोवर्धन आरती PDF

अब हम गोवर्धन आरती की पीडीएफ फाइल भी आपके साथ साझा कर देते हैं

यह रहा उसका लिंक: गोवर्धन आरती PDF

ऊपर आपको लाल रंग में गोवर्धन आरती की PDF फाइल का लिंक दिख रहा होगा। आपको बस उस पर क्लिक करना है और उसके बाद आपके मोबाइल या लैपटॉप में पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। फिर आपके सिस्टम में इनस्टॉल एप्लीकेशन या सॉफ्टवेयर के हिसाब से डाउनलोड करने का विकल्प भी ऊपर ही मिल जाएगा।

निष्कर्ष

आज के इस लेख के माध्यम से आपने गोवर्धन आरती (Govardhan Aarti) पढ़ ली हैं। यदि आपको गोवर्धन महाराज की आरती की PDF फाइल या इमेज डाउनलोड करने में किसी तरह की समस्या आती है या आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट कर सकते हैं। हम जल्द से जल्द आपके प्रश्न का उत्तर देने का प्रयास करेंगे।

नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘‍♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:

अन्य संबंधित लेख:

Recommended For You

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *