सिंह राशि का वार्षिक भविष्यफल 2024 (Singh Rashi Ka Bhavishyafal 2024)

Singh Varshik Rashifal 2024

नए वर्ष को लेकर हम सभी यह जानने को उत्सुक रहते (Singh Rashifal 2024 In Hindi) हैं कि आने वाला वर्ष अर्थात सिंह राशि के लिए वर्ष 2024 कैसा रहेगा? आपके मन में भी नए वर्ष को लेकर अपने परिवार, आर्थिक, प्रेम, करियर, शिक्षा, स्वास्थ्य इत्यादि से संबंधित कई प्रश्न होंगे। हर किसी के मन में नए वर्ष को लेकर कई तरह की आकांक्षाएं व अपेक्षाएं होती हैं। ऐसे में आप भी सिंह राशि का वार्षिक राशिफल 2024 (Singh Rashi Ka Varshik Rashifal 2024) जानने को उतने ही उत्सुक होंगे।

इसी को ध्यान में रखते हुए धर्मयात्रा (DharmYaatra) परिवार ने वर्ष 2024 में विभिन्न ग्रहों व नक्षत्रों की स्थिति व उनका आपकी राशि के ऊपर पड़ने वाले प्रभावों का गहन अध्ययन किया है। इसके आधार पर हम आपके सामने सिंह राशि का वार्षिक भविष्यफल 2024 (Singh Rashi Ka Bhavishyafal 2024) रखेंगे। आइए जाने सिंह राशि वार्षिक राशिफल 2024।

To read this article in English, Click Here.

सिंह राशि का वार्षिक राशिफल 2024 (Singh Rashifal 2024 In Hindi)

हर कोई यही चाहेगा कि उसे आने वाले वर्ष या चल रहे वर्ष के भविष्यफल के बारे में पूर्वानुमान हो जाये ताकि वह उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सके या चीज़ों को संभल कर करे ताकि किसी तरह की अनहोनी को होने से रोका जा सके या स्थिति का लाभ उठाया जा सके। ऐसे में आपके दिमाग में कुछ इस तरह के प्रश्न आ रहे होंगे:

  • सिंह राशि के लिए वर्ष 2024 का राशिफल अपने साथ क्या-क्या नयी चुनौतियाँ लेकर आएगा?
  • सिंह राशि का भविष्य साल 2024 में किस तरह का रहेगा?
  • सिंह राशि का वर्ष 2024 का राशिफल अच्छा रहेगा या बुरा?
  • सिंह वार्षिक राशिफल 2024 अपने साथ नयी संभावनाएं लेकर आया है या नही?
  • सिंह राशि वालों को इस वर्ष क्या कुछ नया देखने को मिलेगा?
  • क्या इस वर्ष आप जो चाहते हैं वह हो पाएगा या फिर आपको कुछ अलग करने की आवश्यकता है?
  • आगे के लिए आपको क्या कुछ तैयारियां करनी होगी ताकि सब कुछ सही रहे?

तो इन्हीं सभी शंकाओं और प्रश्नों पर पूर्ण विराम लगाने के लिए ही हमने वर्ष 2024 के लिए सिंह राशि का पूरा राशिफल निकाला है जिसे हम इस लेख के माध्यम से आपको बताएँगे। आपको यहाँ पर हर एक चीज़ के बारे में विस्तार से जानकारी मिलेगी, जैसे कि:

  • आपके परिवार की स्थिति व रिश्तों का संतुलन
  • व्यापार, नौकरी व करियर की स्थिति
  • कॉलेज या स्कूल में पढ़ रहे छात्रों की शिक्षा की स्थिति
  • प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का भविष्य
  • लव लाइफ, वैवाहिक जीवन या विवाह के योग की स्थिति
  • शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य का आंकलन

तो इस तरह से आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली हर एक चीज़ के बारे में जानकारी एकत्र कर लेंगे। तो अब देर ना करते हुए चलिए जानते हैं सिंह राशि का वार्षिक राशिफल वर्ष 2024 के लिए।

धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

  • पारिवारिक जीवन

परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद तो होगा लेकिन बड़ों के हस्तक्षेप के चलते वह सुलझ जाएगा। रिश्तेदारों में से किसी की तबियत बहुत खराब रह सकती है जिसमे वित्तीय खर्चा अधिक होगा। फरवरी के माह में परिवार में कोई नयी खुशी आ सकती है जो सभी को आनंदित कर देगी।

अक्टूबर के महीने में सावधान रहे क्योंकि परिवार में किसी के दुर्घटनाग्रस्त होने की प्रबल आशंका है। किसी अनहोनी से बचने के लिए हनुमान मंदिर जाने की आदत डालें और हनुमान जी को प्रसन्न करें। वर्ष के ज्यादातर समय परिवार में आपसी प्रेम बना रहेगा और किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी।

  • आर्थिक स्थिति

वर्ष की शुरुआत में कुछ चीज़ों में खर्चा अवश्य होगा लेकिन वह धीरे धीरे कम होता चला जाएगा। आपकी बचत बहुत काम आ सकती है। महिलाएं इस वर्ष अपने लिए कुछ नया काम ढूँढ सकती हैं या किसी काम की शुरुआत कर सकती हैं। इससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। उनके द्वारा अपने घर के पुरुषों की उनके काम में सहयोग करने की भी अपेक्षा है।

जो लोग नौकरी कर रहे हैं या किसी के अंतर्गत काम करते हैं, वे अपने आर्थिक जीवन में सुधार लाने के लिए बहुत प्रयास करेंगे और कुछ सीमा तक इसमें सफल भी होंगे। उन्हें कई क्षेत्रों से धन लाभ मिलने के संकेत हैं लेकिन इस चक्कर में वे अपने हाथ में आया अवसर गवां भी सकते हैं। ऐसे में ज्यादा धन लाभ के चक्कर में अपने मूल्यों से समझौता कदापि ना करें।

  • व्यापार व करियर

व्यापार करते हैं तो इस वर्ष कुछ परेशानियां जरुर झेलनी पड़ेगी लेकिन उसके बारे में ज्यादा चिंता ना करें क्योंकि खर्चे भी अपेक्षाकृत बहुत कम हो जाएंगे। कुल मिलाकर आप लाभ में रहेंगे और कोई बड़ी समस्या नही होगी। वर्ष के अंत में कुछ बड़े समझौते होंगे जो आगे के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे।

जॉब करते हैं तो इस वर्ष आपका मन अपनी जॉब में कम और अन्य कामो में ज्यादा लगेगा। आप अपनी रुचि के अनुसार कार्य करेंगे और शायद जॉब से त्याग पत्र भी दे सकते हैं। कोई भी बड़ा निर्णय पूरे विचार-विमर्श के बाद ही लें और जल्दबाजी से बचें।

  • शिक्षा

यदि आप स्कूल में हैं तो इस वर्ष आपको ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है अन्यथा परिणाम आपके अनुरूप नही होंगे। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के लिए वर्ष 2024 उत्तम रहेगा और आपको कई क्षेत्रों से अच्छे जॉब ऑफर भी मिल सकते हैं जिनमे आप रुचि लेंगे।

कॉलेज के छात्रों को इस वर्ष अपने काम के लिए शाबाशी मिलेगी और अध्यापक भी आपके काम से खुश होंगे। सभी मित्रों में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा जिस कारण दोस्तों में भी मान-सम्मान बढ़ेगा।

  • प्रेम जीवन

वर्ष की शुरुआत अच्छी नही रहेगी और आपका अपने साथी के साथ कुछ बातों को लेकर मतभेद सामने आएगा। रिश्तों में दूरियां बढ़ जाएगी तो वहीं किसी और पर भी आकर्षण आ सकता है। वैवाहिक जीवन भी डांवाडोल रहेगा और कुछ बातों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहेगी।

विवाह की प्रतीक्षा में हैं तो इस वर्ष आपके लिए कुछ अच्छे प्रस्ताव तो आएंगे लेकिन किसी ना किसी कारण उसमे अड़चन आ जाएगी। इसलिये पहले से ही सावधान रहें और घर की बातों को बाहर कहने से बचें अन्यथा आपका ही नुकसान होगा।

  • स्वास्थ्य

शारीरिक रूप से तो कोई बड़ी समस्या नही रहेगी लेकिन मानसिक स्वास्थ्य ठीक नही रहेगा। इस वर्ष आपको कोई ना कोई तनाव घेरे रखेगा फिर चाहे वह करियर को लेकर हो या परिवार को लेकर या किसी अन्य कारण से। ऐसे में चिंता करने की बजाये उसका हल निकालने का प्रयास करेंगे तो परिणाम बेहतर होंगे और स्थिति भी संभल जाएगी।

सिंह राशि का शुभ रंग वर्ष 2024 (Singh Rashi Ka Lucky Colour Year 2024 In Hindi)

इस साल सिंह राशि का लकी कलर लाल रहेगा। इसलिये लाल रंग के वस्त्र अवश्य खरीदें।

धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

सिंह राशि का शुभ अंक वर्ष 2024 (Singh Rashi Ka Lucky Number Year 2024 In Hindi)

इस साल सिंह राशि का लकी नंबर 2 रहेगा। इसलिए 2 नंबर को ज्यादा महत्ता दें।

इन बातों का ध्यान रखें

  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग अवश्य करें जिसमें मुख्यतया 10 मिनट के लिए ॐ मंत्र का जाप, 10 मिनट के लिए कपालभाती व 10 मिनट के लिए अनुलोम-विलोम है। इससे आपका शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बिल्कुल सही रहेगा।
  • रात को सोने से पहले शांत व एकांत जगह में 10 से 20 मिनट के लिए ध्यान अवश्य लगाएं। इससे दो लाभ मिलते हैं, एक तो नींद अच्छी आती है व दूसरा अगले दिन आप तरोताजा अनुभव करते हैं। ध्यान लगाते समय आप मध्यम आवाज़ में शांत संगीत भी सुन सकते हैं।
  • हर मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें या हनुमान मंदिर होकर आएं। इससे आप पर या आपके परिवार पर आया किसी भी प्रकार का संकट दूर होगा व हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी।
  • घर के बाहर गाय माता व कुत्तों को प्रतिदिन भोजन अवश्य करवाएं। साथ ही घर की छत पर पक्षियों इत्यादि के लिए दाना-पानी भी रखें। जितनी यह पृथ्वी हमारी है उतनी ही उनकी भी है। प्रतिदिन उनको भोजन कराने से हमें पुण्य मिलता है व ग्रहों के दोष दूर होते हैं।
  • समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करें व भूखे को भोजन अवश्य कराएं।

धर्मयात्रा टिप: नौकरीपेशा लोगों को इस वर्ष कुछ अनकही समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने काम में आवश्यकता से ज्यादा अव्यवस्थित महसूस कर सकते हैं। ऐसे में आप पहले से ही चीज़ों को संतुलन में स्थापित करने का प्रयास करें ताकि स्थितियां समय रहते संभाली जा सके।

नोट: अब यदि आप अपनी राशि के अनुसार साल 2024 का वार्षिक राशिफल जानने के साथ-साथ उसके लिए हर माह के अनुसार मासिक राशिफल भी जानना चाहते (2024 Bhavishyafal In Hindi) हैं या फिर साप्ताहिक राशिफल जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक परक्लिक कर हमारी धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी जानने को मिलेगी:

  • हर राशि का विस्तृत मासिक राशिफल
  • साप्ताहिक रूप से राशिफल
  • प्रतिदिन के आधार पर दैनिक राशिफल
  • धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी
  • भारतवर्ष का संपूर्ण इतिहास

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

इन्हें भी पढ़ें:

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.