कर्क राशि का वार्षिक भविष्यफल 2024 (Kark Rashi Ka Bhavishyafal 2024)

Kark Varshik Rashifal 2024

नए वर्ष को लेकर हम सभी यह जानने को उत्सुक रहते (Kark Rashifal 2024 In Hindi) हैं कि आने वाला वर्ष अर्थात कर्क राशि के लिए वर्ष 2024 कैसा रहेगा? आपके मन में भी नए वर्ष को लेकर अपने परिवार, आर्थिक, प्रेम, करियर, शिक्षा, स्वास्थ्य इत्यादि से संबंधित कई प्रश्न होंगे। हर किसी के मन में नए वर्ष को लेकर कई तरह की आकांक्षाएं व अपेक्षाएं होती हैं। ऐसे में आप भी कर्क राशि का वार्षिक राशिफल 2024 (Kark Rashi Ka Varshik Rashifal 2024) जानने को उतने ही उत्सुक होंगे।

इसी को ध्यान में रखते हुए धर्मयात्रा (DharmYaatra) परिवार ने वर्ष 2024 में विभिन्न ग्रहों व नक्षत्रों की स्थिति व उनका आपकी राशि के ऊपर पड़ने वाले प्रभावों का गहन अध्ययन किया है। इसके आधार पर हम आपके सामने कर्क राशि का वार्षिक भविष्यफल 2024 (Kark Rashi Ka Bhavishyafal 2024) रखेंगे। आइए जाने कर्क राशि वार्षिक राशिफल 2024।

To read this article in English, Click Here.

कर्क राशि का वार्षिक राशिफल 2024 (Kark Rashifal 2024 In Hindi)

हर कोई यही चाहेगा कि उसे आने वाले वर्ष या चल रहे वर्ष के भविष्यफल के बारे में पूर्वानुमान हो जाये ताकि वह उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सके या चीज़ों को संभल कर करे ताकि किसी तरह की अनहोनी को होने से रोका जा सके या स्थिति का लाभ उठाया जा सके। ऐसे में आपके दिमाग में कुछ इस तरह के प्रश्न आ रहे होंगे:

  • कर्क राशि के लिए वर्ष 2024 का राशिफल अपने साथ क्या-क्या नयी चुनौतियाँ लेकर आएगा?
  • कर्क राशि का भविष्य साल 2024 में किस तरह का रहेगा?
  • कर्क राशि का वर्ष 2024 का राशिफल अच्छा रहेगा या बुरा?
  • कर्क वार्षिक राशिफल 2024 अपने साथ नयी संभावनाएं लेकर आया है या नही?
  • कर्क राशि वालों को इस वर्ष क्या कुछ नया देखने को मिलेगा?
  • क्या इस वर्ष आप जो चाहते हैं वह हो पाएगा या फिर आपको कुछ अलग करने की आवश्यकता है?
  • आगे के लिए आपको क्या कुछ तैयारियां करनी होगी ताकि सब कुछ सही रहे?

तो इन्हीं सभी शंकाओं और प्रश्नों पर पूर्ण विराम लगाने के लिए ही हमने वर्ष 2024 के लिए कर्क राशि का पूरा राशिफल निकाला है जिसे हम इस लेख के माध्यम से आपको बताएँगे। आपको यहाँ पर हर एक चीज़ के बारे में विस्तार से जानकारी मिलेगी, जैसे कि:

  • आपके परिवार की स्थिति व रिश्तों का संतुलन
  • व्यापार, नौकरी व करियर की स्थिति
  • कॉलेज या स्कूल में पढ़ रहे छात्रों की शिक्षा की स्थिति
  • प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का भविष्य
  • लव लाइफ, वैवाहिक जीवन या विवाह के योग की स्थिति
  • शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य का आंकलन

तो इस तरह से आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली हर एक चीज़ के बारे में जानकारी एकत्र कर लेंगे। तो अब देर ना करते हुए चलिए जानते हैं कर्क राशि का वार्षिक राशिफल वर्ष 2024 के लिए।

धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

  • पारिवारिक जीवन

परिवार के साथ ज्यादा समय व्यतीत होगा और उनके साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। वर्ष के मध्य में घर के सदस्यों में किसी बात को लेकर कलह होगी लेकिन अंत में सब कुछ ठीक हो जाएगा। ऐसे समय में आपको धैर्य से काम लेना होगा अन्यथा बात बिगड़ सकती है।

वर्ष के अंत में परिवारवालों का आप पर विश्वास और बढ़ेगा। समाज में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और सभी के साथ आपका संबंध मजबूत बनेगा। अपनी माँ के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और यदि उन्हें कोई बीमारी है तो उसका ईलाज पहले से ही करवा लें।

  • आर्थिक स्थिति

यह वर्ष व्यापारी वर्ग के लिए अत्यंत खुशियाँ लेकर आया है क्योंकि उन्हें अपने व्यापार में वृद्धि देखने को मिलेगी जिस कारण उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यदि आपने किसी चीज़ के लिए ऋण ले रखा है तो आप उसे भी चुकाने का मन बना सकते हैं। छोटे ऋण को आप इसी वर्ष पूरा करने का प्रयास करेंगे जैसे कि कोई इलेक्ट्रॉनिक आइटम, कार, बाइक इत्यादि का।

नौकरी कर रहे लोगों को अपनी अभी की नौकरी से आर्थिक लाभ मिलने की कम संभावना है। यदि वे पुरानी वाली नौकरी में ही बने रहते हैं तो इस वर्ष उनकी आर्थिक स्थिति सामान्य ही रहने वाली है। वहीं यदि वे अपनी नौकरी को बदलते हैं तो अवश्य ही उन्हें उनकी अपेक्षा के विपरीत अधिक वेतन मिल सकता है।

  • व्यापार व करियर

वर्ष की शुरुआत में व्यापार में कुछ घाटा संभव है जिसे लेकर आप परेशान होंगे। कोई पुरानी डील भी टूट सकती है। खर्चे अपेक्षाकृत बढ़ तो जाएंगे लेकिन आप उन पर कुछ हद्द तक लगाम लगा पाने में सक्षम होंगे। जून-जुलाई के महीने में व्यापार में वृद्धि देखने को मिलेगी। यदि आपने किसी क्षेत्र में निवेश किया हुआ है तो वहां से भी लाभ मिलेगा।

यदि आप नौकरी कर रहे हैं और जॉब से खुश नहीं हैं तो इस वर्ष आपको नयी नौकरी मिलेगी और वहां का काम भी आपको पसंद आएगा। ऐसे में उत्तेजित होने से बचें और जब तक नयी नौकरी न लगे तब तक पुरानी कंपनी से त्यागपत्र बिल्कुल ना दें।

  • शिक्षा

यदि आप कॉलेज में हैं तो इस वर्ष आपकी पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी रुचि बढ़ेगी तथा किसी सीनियर के द्वारा आपका मार्ग प्रशस्त होगा। आप अपनी प्रतिभा को पहचान पाएंगे और उसी क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे जिसमे आपका भविष्य उज्जवल बनेगा।

वर्ष के अंतिम माह में कुछ कठिनाइयों का सामना अवश्य करना पड़ेगा लेकिन आपको अपने काम के लिए प्रोत्साहन भी मिलेगा जिस कारण आत्म-विश्वास और अधिक मजबूत बनेगा।

  • प्रेम जीवन

यदि आपके विवाह को समय हो गया है तो जीवन में नयी खुशी आ सकती है। इस बीच आपका अपने जीवनसाथी के प्रति प्रेम और बढ़ेगा तथा उनके लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास करेंगे। सभी आपके रिश्ते को देखकर प्रसन्न दिखाई देंगे और मंगल की कामना करेंगे।

यदि आप किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं तो भी यह वर्ष आप दोनों के लिए शुभ है। वर्ष के मध्य में कुछ अनबन हो सकती है या किसी तीसरे व्यक्ति के द्वारा आप दोनों के रिश्ते में खटास उत्पन्न करने की कोशिश की जाएगी लेकिन आप अपनी समझदारी से उसे सुलझा लेंगे।

  • स्वास्थ्य

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए ज्यादा अच्छा नही है क्योंकि मंगल भारी है। कोई ना कोई छोटी-मोटी बीमारी आपको घेरे रखेगी जिस कारण आप परेशान होंगे। ऐसे में मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाने की आदत डालें। स्वयं की और घर के सभी सदस्यों की एक बार नज़र भी उतार लें।

मानसिक रूप से एक दम स्वस्थ रहेंगे लेकिन अप्रैल के माह में किसी बात को लेकर चिंता रह सकती है। यह बात मन ही मन आपको परेशान करेगी और आप किसी से साँझा करने पर भी झिझकेंगे। ऐसे में किसी मित्र के साथ बात साँझा करेंगे तो बेहतर होगा।

कर्क राशि का शुभ रंग वर्ष 2024 (Kark Rashi Ka Lucky Colour Year 2024 In Hindi)

इस साल कर्क राशि का लकी कलर आसमानी रहेगा। इसलिये आसमानी रंग के वस्त्र अवश्य खरीदें।

धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

कर्क राशि का शुभ अंक वर्ष 2024 (Kark Rashi Ka Lucky Number Year 2024 In Hindi)

इस साल कर्क राशि का लकी नंबर 9 रहेगा। इसलिए 9 नंबर को ज्यादा महत्ता दें।

इन बातों का ध्यान रखें

  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग अवश्य करें जिसमें मुख्यतया 10 मिनट के लिए ॐ मंत्र का जाप, 10 मिनट के लिए कपालभाती व 10 मिनट के लिए अनुलोम-विलोम है। इससे आपका शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बिल्कुल सही रहेगा।
  • रात को सोने से पहले शांत व एकांत जगह में 10 से 20 मिनट के लिए ध्यान अवश्य लगाएं। इससे दो लाभ मिलते हैं, एक तो नींद अच्छी आती है व दूसरा अगले दिन आप तरोताजा अनुभव करते हैं। ध्यान लगाते समय आप मध्यम आवाज़ में शांत संगीत भी सुन सकते हैं।
  • हर मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें या हनुमान मंदिर होकर आएं। इससे आप पर या आपके परिवार पर आया किसी भी प्रकार का संकट दूर होगा व हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी।
  • घर के बाहर गाय माता व कुत्तों को प्रतिदिन भोजन अवश्य करवाएं।साथ ही घर की छत पर पक्षियों इत्यादि के लिए दाना-पानी भी रखें। जितनी यह पृथ्वी हमारी है उतनी ही उनकी भी है। प्रतिदिन उनको भोजन कराने से हमें पुण्य मिलता है व ग्रहों के दोष दूर होते हैं।
  • समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करें व भूखे को भोजन अवश्य कराएं।

धर्मयात्रा टिप: यदि आपके परिवार में पैतृक संपत्ति या किसी पुरानी चीज़ को लेकर वाद-विवाद चल रहा है तो इस वर्ष आप इसे अनदेखा ना करें और इसे सुलझाने का पूर्ण प्रयत्न करें अन्यथा आने वाले वर्षों में यह विवाद बड़ा रूप ले सकता है।

नोट: अब यदि आप अपनी राशि के अनुसार साल 2024 का वार्षिक राशिफल जानने के साथ-साथ उसके लिए हर माह के अनुसार मासिक राशिफल भी जानना चाहते (2024 Bhavishyafal In Hindi) हैं या फिर साप्ताहिक राशिफल जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक परक्लिक कर हमारी धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी जानने को मिलेगी:

  • हर राशि का विस्तृत मासिक राशिफल
  • साप्ताहिक रूप से राशिफल
  • प्रतिदिन के आधार पर दैनिक राशिफल
  • धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी
  • भारतवर्ष का संपूर्ण इतिहास

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

इन्हें भी पढ़ें

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.