वृश्चिक मासिक राशिफल दिसंबर 2024 (Vrishchik Masik Rashifal December 2024)

Vrishchik Masik Rashifal 2024

हम सभी के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है या वृश्चिक राशि दिसंबर 2024 (Vrishchik Rashi December 2024 In Hindi) का महीना कैसा रहेगा। कई तरह के प्रश्न हमारे दिमाग में उठते हैं। जैसे कि वृश्चिक राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना कैसा रहेगा (Scorpio December 2024 Horoscope In Hindi), व्यापार या नौकरी में उन्नति देखने को मिलेगी या नही या फिर नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इत्यादि।

इसलिए धर्मयात्रा संस्था (DharmYaatra) ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभावों और उनकी चाल को देखते हुए वृश्चिक मासिक राशिफल दिसंबर 2024 (Vrishchik Masik Rashifal December 2024) का सटीक आंकलन किया है ताकि आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सकें। आइए जानते हैं वृश्चिक राशि के लिए दिसंबर 2024 का मासिक राशिफल।

To read this article in English, Click Here.

वृश्चिक राशि दिसंबर 2024 (Vrishchik Rashi December 2024 In Hindi)

इस लेख में हमने वृश्चिक राशि दिसंबर 2024 का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में लिखा है। यहाँ पर दिसंबर माह 2024 के लिए वृश्चिक राशि का राशिफल पारिवारिक, आर्थिक, करियर, शिक्षा, प्रेम तथा स्वास्थ्य के आधार पर दिया गया है। इससे आप यह जान पाएंगे कि आपको अपनी वृश्चिक राशि के राशिफल के अनुसार दिसंबर महीने में क्या कुछ तैयारी करनी चाहिए।

यहाँ पर दिए गए वृश्चिक राशि दिसंबर 2024 के राशिफल को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी (December Masik Rashifal Vrishchik Rashi 2024) कीजिए। हालाँकि आपको यह भी सूचित किया जाता है कि दिया गया राशिफल दिसंबर माह में वृश्चिक राशि पर पड़ने वाले प्रभावों को देखकर लिखा गया है, ना कि व्यक्ति विशेष के रूप में।

यदि आप अपनी वृश्चिक राशि के अनुसार साल 2024 के लिए दिसंबर महीने का मासिक राशिफल जानने के साथ-साथ उसके लिए दैनिक या साप्ताहिक तौर पर भी राशिफल जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक पर क्लिक कर हमारी धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी जानने को मिलेगी:

  • हर राशि का विस्तृत वार्षिक राशिफल
  • हर राशि का विस्तृत मासिक राशिफल
  • साप्ताहिक रूप से राशिफल
  • प्रतिदिन के आधार पर दैनिक राशिफल
  • धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी
  • भारतवर्ष का संपूर्ण इतिहास

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

तो इस तरह से आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली हर एक चीज़ के बारे में जानकारी एकत्र कर लेंगे। तो अब देर ना करते हुए चलिए जानते हैं वृश्चिक राशि का मासिक राशिफल दिसंबर 2024 के लिए।

  • पारिवारिक जीवन

आपके लिए यह माह आध्यात्मिक दृष्टि से उत्तम रहेगा। घर में पूजा-अनुष्ठान होने के संकेत हैं जिस कारण पारिवारिक माहौल धार्मिक बना रहेगा। घर के किसी सदस्य की उन्नति भी संभव है। आपके प्रति सभी के मन में सम्मान बढ़ेगा तथा आपके मृदु स्वभाव के कारण सभी आपसे प्रभावित भी होंगे। अपने पिता के स्वाथ्य का विशेष ध्यान रखें क्योंकि माह के मध्य में उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

यदि किसी दूर के रिश्तेदार से कोई विवाद चल रहा था तो माह के अंत में निर्णय आपके पक्ष में आने की संपूर्ण संभावना है। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर समझौता हो सकता है तथा आप दोनों के बीच आपसी भाईचारे में वृद्धि होगी।

  • व्यापार व नौकरी

आर्थिक दृष्टि से यह माह आपके लिए उत्तम रहेगा तथा किसी प्रकार की कोई समस्या नही होगी। व्यापार में आप नयी ऊँचाइयों पर पहुंचेंगे तथा मनचाहा परिणाम मिलेगा। ऐसे में लाभ की बात सार्वजानिक करने से बचें क्योंकि प्रतिद्वंद्वी आपसे ईर्ष्या का भाव रख सकते हैं। किसी प्रकार के अहंकार को स्वयं पर हावी न होने दें।

धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

यदि आप नौकरी करते हैं व किसी के साथ पुराना विवाद चल रहा है तो वह इस माह समाप्त हो जायेगा। ऑफिस में आपको लेकर राजनीति हो सकती है, ऐसे में किसी प्रकार के वाद-विवाद से स्वयं को दूर रखें। माह के अंत में कोई नया प्रोजेक्ट हाथ में आ सकता है।

  • शिक्षा व करियर

छात्र किसी बात को लेकर आशंकित रह सकते हैं तथा पढ़ाई के दबाव के कारण उन्हें तनाव भी रहेगा। ऐसे में अपने माता-पिता से बात करें व उन्हें अपनी समस्या बताएं। एमबीए, एमटेक व अन्य उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को इस माह कुछ नए अवसर मिलेंगे। इन मौकों को हाथ से ना जाने दें क्योंकि यह आपके भविष्य की रूपरेखा तैयार करेंगे।

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपने लिए कुछ नया करने का प्रयास कर सकते हैं जिसमे उन्हें सफलता भी मिलेगी। इसी के साथ माह के तीसरे सप्ताह में कहीं से सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिलेगा।

  • प्रेम जीवन

आपका अपने साथी के साथ कुछ बातों को लेकर मतभेद हो सकता है लेकिन आपसी समझ के कारण वह जल्द ही सुलझ जायेगा तथा दोनों के बीच आपसी संबंध मजबूत बनेगा। यदि घर में किसी सदस्य को आपके प्रेम जीवन के बारे में पता है तो उससे आपको सहायता मिलेगी। सिंगल लोगों का किसी पर दिल तो आएगा लेकिन सामने से कोई अच्छा संकेत नही मिलेगा।

अविवाहित लोगों को इस माह अपने मामा पक्ष की ओर किसी के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है लेकिन आपकी रुचि किसी ओर में होगी। घर में खुलकर बात करेंगे तो आपके लिए ही अच्छा रहेगा।

  • स्वास्थ्य

माह की शुरुआत में ग्रहों की दिशा आपकी राशि पर इस तरह से बन रही है कि कोई बड़ी बीमारी के होने की संभावना है। हालाँकि यदि आपने सावधानी से काम लिया तो यह टल जाएगी। इसके लिए आपको मंगलवार के दिन कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ निश्चित रूप से शुरू कर देना चाहिए।

माह के दूसरे सप्ताह में नसों से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। नसों में दबाव का अनुभव होगा और मस्तिष्क पर दबाव बनेगा। इस दौरान हेल्दी डाइट लेंगे तो सही रहेगा।

वृश्चिक राशि का लकी नंबर दिसंबर 2024 (Vrishchik Rashi Ka Lucky Number December 2024)

दिसंबर माह के लिए वृश्चिक राशि का शुभ अंक 3 रहेगा। इसलिए इस महीने 3 अंक को प्राथमिकता दें।

धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

वृश्चिक राशि का लकी कलर दिसंबर 2024 (Vrishchik Rashi Ka Lucky Colour December 2024)

दिसंबर माह के लिए वृश्चिक राशि का शुभ रंग गुलाबी रहेगा। इसलिए इस महीने गुलाबी रंग को प्राथमिकता दें।

इन बातों का ध्यान रखें 

  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग अवश्य करें जिसमें मुख्यतया 10 मिनट के लिए ॐ मंत्र का जाप, 10 मिनट के लिए कपालभाती व 10 मिनट के लिए अनुलोम-विलोम है। इससे आपका शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बिल्कुल सही रहेगा।
  • रात को सोने से पहले शांत व एकांत जगह में 10 से 20 मिनट के लिए ध्यान अवश्य लगाएं। इससे दो लाभ मिलते हैं, एक तो नींद अच्छी आती है व दूसरा अगले दिन आप तरोताजा अनुभव करते हैं। ध्यान लगाते समय आप मध्यम आवाज़ में शांत संगीत भी सुन सकते हैं।
  • हर मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें या हनुमान मंदिर होकर आएं। इससे आप पर या आपके परिवार पर आया किसी भी प्रकार का संकट दूर होगा व हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी।
  • घर के बाहर गाय माता व कुत्तों को प्रतिदिन भोजन अवश्य करवाएं। साथ ही घर की छत पर पक्षियों इत्यादि के लिए दाना-पानी भी रखें। जितनी यह पृथ्वी हमारी है उतनी ही उनकी भी है। प्रतिदिन उनको भोजन कराने से हमें पुण्य मिलता है व ग्रहों के दोष दूर होते हैं।
  • समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करें व भूखे को भोजन अवश्य कराएं।

धर्मयात्रा टिप: यदि आप 11वीं या 12वीं कक्षा में हैं तो इस माह आपको अपने अध्यापकों के संपर्क में रहना चाहिए और उनसे अच्छा आचरण करना चाहिए। इस माह आपको उनके द्वारा कुछ ऐसी सलाह मिलेगी जो जीवनभर आपके काम आएगी।

धर्मयात्रा के अन्य लेख:

Recommended For You

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *