धनु मासिक राशिफल दिसंबर 2024 (Dhanu Masik Rashifal December 2024)

Dhanu Masik Rashifal 2024

हम सभी के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है या धनु राशि दिसंबर 2024 (Dhanu Rashi December 2024 In Hindi) का महीना कैसा रहेगा। कई तरह के प्रश्न हमारे दिमाग में उठते हैं। जैसे कि धनु राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना कैसा रहेगा (Sagittarius December 2024 Horoscope In Hindi), व्यापार या नौकरी में उन्नति देखने को मिलेगी या नही या फिर नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इत्यादि।

इसलिए धर्मयात्रा संस्था (DharmYaatra) ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभावों और उनकी चाल को देखते हुए धनु मासिक राशिफल दिसंबर 2024 (Dhanu Masik Rashifal December 2024) का सटीक आंकलन किया है ताकि आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सकें। आइए जानते हैं धनु राशि के लिए दिसंबर 2024 का मासिक राशिफल।

To read this article in English, Click Here.

धनु राशि दिसंबर 2024 (Dhanu Rashi December 2024 In Hindi)

इस लेख में हमने धनु राशि दिसंबर 2024 का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में लिखा है। यहाँ पर दिसंबर माह 2024 के लिए धनु राशि का राशिफल पारिवारिक, आर्थिक, करियर, शिक्षा, प्रेम तथा स्वास्थ्य के आधार पर दिया गया है। इससे आप यह जान पाएंगे कि आपको अपनी धनु राशि के राशिफल के अनुसार दिसंबर महीने में क्या कुछ तैयारी करनी चाहिए।

यहाँ पर दिए गए धनु राशि दिसंबर 2024 के राशिफल को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी (December Masik Rashifal Dhanu Rashi 2024) कीजिए। हालाँकि आपको यह भी सूचित किया जाता है कि दिया गया राशिफल दिसंबर माह में धनु राशि पर पड़ने वाले प्रभावों को देखकर लिखा गया है, ना कि व्यक्ति विशेष के रूप में।

यदि आप अपनी धनु राशि के अनुसार साल 2024 के लिए दिसंबर महीने का मासिक राशिफल जानने के साथ-साथ उसके लिए दैनिक या साप्ताहिक तौर पर भी राशिफल जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक परक्लिक कर हमारी धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी जानने को मिलेगी:

  • हर राशि का विस्तृत वार्षिक राशिफल
  • हर राशि का विस्तृत मासिक राशिफल
  • साप्ताहिक रूप से राशिफल
  • प्रतिदिन के आधार पर दैनिक राशिफल
  • धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी
  • भारतवर्ष का संपूर्ण इतिहास

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

तो इस तरह से आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली हर एक चीज़ के बारे में जानकारी एकत्र कर लेंगे। तो अब देर ना करते हुए चलिए जानते हैं धनु राशि का मासिक राशिफल दिसंबर 2024 के लिए।

  • पारिवारिक जीवन

आपके उग्र स्वभाव के कारण पारिवारिक रिश्तों में दूरियां आ सकती है व किसी के साथ आपकी तीखी नोकझोंक होने की भी संभावना है। ऐसे में स्वयं के व्यवहार को नियंत्रित रखें तथा व्यर्थ के झगड़ों में पड़ने से बचें। बड़ों का उचित सम्मान करें तथा उनके परामर्श को ध्यान से सुने। किसी के प्रति द्वेष भावना न रखें अन्यथा बात और बिगड़ सकती है।

माह के मध्य में सदस्यों के बीच संपत्ति को लेकर समस्या हो सकती है तथा घर की शांति भंग होने की संभावना है। इस कारण आपसी तनाव में वृद्धि देखने को मिलेगी। यदि संयम से काम नही लिया गया तो स्थिति और ज्यादा बिगड़ जाएगी।

  • व्यापार व नौकरी

व्यापारिक क्षेत्र में आपको अपने प्रतिद्वंद्वियों से चुनौती मिलेगी जो बिज़नेस को नुकसान भी पहुंचा सकती है। ऐसे में अपने ग्राहकों के साथ उचित व्यवहार करें तथा किसी प्रकार के नए समझौते से बचें। यदि आपका किसी के साथ पुराना वाद-विवाद चल रहा है तो उसके साथ संधि करने का प्रयास करें क्योंकि यह आपके लिए लाभदायक रहेगा।

धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

नौकरीपेशा लोगों को अपने सहकर्मियों का साथ मिलेगा जिससे उन्हें अपने काम में सहायता मिलेगी। ऑफिस में उन्हें लेकर सकारात्मक छवि बनेगी। सरकारी अधिकारी समाज के लिए कुछ नया करने का प्रयास करेंगे जिसमे उन्हें सफलता भी मिलेगी।

  • शिक्षा व करियर

यदि अभी-अभी आप कॉलेज में हुए हैं तो आपका ध्यान पढ़ाई में कम लग पायेगा जिस कारण माता-पिता आपसे नाराज़ रह सकते हैं। आपका अपने पिता से इस बात को लेकर विवाद भी हो सकता है। स्कूल में पढ़ रहे छात्र किसी विषय में अत्यधिक रुचि लेंगे तथा उसमे अपना भविष्य बनाने का सोचेंगे।

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इस माह सफलता मिलेगी तथा किसी क्षेत्र में काम करने का अवसर भी प्राप्त होगा। ऐसे में किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचें।

  • प्रेम जीवन

इस माह आपका अपने साथी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा होने की संभावना है। ऐसे में धैर्य से काम लें अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है। यदि आप सिंगल हैं तो किसी नए साथी के साथ घूमने-फिरने का अवसर प्राप्त होगा और आप उनके साथ मनोरंजन के स्थलों पर घूमने का आनंद लेंगे।

यदि आप अविवाहित हैं तो आपको अपने ननिहाल पक्ष से शादी के लिए प्रस्ताव आ सकता है जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। हालाँकि इसके आगे बढ़ पाने की संभावना कम रहेगी।

  • स्वास्थ्य

इस माह आपको सलाह दी जाती है कि यदि आपको कोई छोटी बीमारी भी हो तो उसका चेक अप करवा लें क्योंकि यह किसी गंभीर बीमारी के लक्षण भी हो सकते हैं। शनि का गोचर आपकी राशि में ठीक नही है जिस कारण स्वास्थ्य पहले की तुलना में अपेक्षाकृत ढीला रह सकता है।

हालाँकि माह का अंत आते-आते गुरु ग्रह की दृष्टि पड़ने से स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। यह आपको रोगों से बचाने का कार्य करेगा और आप पहले से ज्यादा तंदरुस्त और स्वस्थ महसूस करेंगे।

धनु राशि का लकी नंबर दिसंबर 2024 (Dhanu Rashi Ka Lucky Number December 2024)

दिसंबर माह के लिए धनु राशि का शुभ अंक 6 रहेगा। इसलिए इस महीने 6 अंक को प्राथमिकता दें।

धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

धनु राशि का लकी कलर दिसंबर 2024 (Dhanu Rashi Ka Lucky Colour December 2024)

दिसंबर माह के लिए धनु राशि का शुभ रंग पीला रहेगा। इसलिए इस महीने पीले रंग को प्राथमिकता दें।

इन बातों का ध्यान रखें

  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग अवश्य करें जिसमें मुख्यतया 10 मिनट के लिए ॐ मंत्र का जाप, 10 मिनट के लिए कपालभाती व 10 मिनट के लिए अनुलोम-विलोम है। इससे आपका शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बिल्कुल सही रहेगा।
  • रात को सोने से पहले शांत व एकांत जगह में 10 से 20 मिनट के लिए ध्यान अवश्य लगाएं। इससे दो लाभ मिलते हैं, एक तो नींद अच्छी आती है व दूसरा अगले दिन आप तरोताजा अनुभव करते हैं। ध्यान लगाते समय आप मध्यम आवाज़ में शांत संगीत भी सुन सकते हैं।
  • हर मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें या हनुमान मंदिर होकर आएं। इससे आप पर या आपके परिवार पर आया किसी भी प्रकार का संकट दूर होगा व हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी।
  • घर के बाहर गाय माता व कुत्तों को प्रतिदिन भोजन अवश्य करवाएं। साथ ही घर की छत पर पक्षियों इत्यादि के लिए दाना-पानी भी रखें। जितनी यह पृथ्वी हमारी है उतनी ही उनकी भी है। प्रतिदिन उनको भोजन कराने से हमें पुण्य मिलता है व ग्रहों के दोष दूर होते हैं।
  • समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करें व भूखे को भोजन अवश्य कराएं।

धर्मयात्रा टिप: इस माह आपको किसी ऐसे क्षेत्र में काम करने का अवसर प्राप्त होगा जिसकी आप कई दिनों से प्रतीक्षा कर रहे होंगे। ऐसे में वहां काम करने से पहले पूरी तैयारी करके जाएं अन्यथा आपकी छवि को नुकसान पहुँच सकता है।

धर्मयात्रा के अन्य लेख:

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.