प्रातःकाल उठते ही सभी के मन में यह आशा होती हैं कि आज का दिन हमारे लिए शुभ रहे व कुछ अनुचित ना हो। इसलिए सभी अपनी राशि के अनुसार आज का राशिफल 24 सितंबर 2024 (Aaj Ka Rashifal 24 September 2024) जानने को उत्सुक होते हैं। आप भी अपनी राशि का दैनिक राशिफल जानने के बारे में उतना ही उत्सुक होंगे।
इसलिए धर्मयात्रा संस्था प्रत्येक राशि के अनुसार, आपके जीवन पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों व नक्षत्रों के प्रभावों को ध्यान में रखकर राशिफल का सटीक आंकलन कर आपके सामने रखती हैं। आइए जानते हैं दैनिक राशिफल 24 सितंबर 2024 (Today Rashifal 24 September 2024) प्रत्येक राशि के अनुसार।
आज का राशिफल 24 सितंबर 2024 | Aaj Ka Rashifal 24 September
आज के इस लेख में हम राशियों के क्रमानुसार प्रत्येक राशि का राशिफल प्रदान करने जा रहे हैं। ऐसे में आपकी जो भी राशि है, आप उसी संख्या नंबर पर जाए। राशियों का क्रम इस प्रकार हैं।
- मेष
- वृषभ
- मिथुन
- कर्क
- सिंह
- कन्या
- तुला
- वृश्चिक
- धनु
- मकर
- कुंभ
- मीन
अब हम आपके सामने प्रत्येक राशि का संक्षिप्त में आज का राशिफल रखने जा रहे हैं। चलिए शुरू करते हैं।
#1. मेष राशि आज का राशिफल
किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो मन में संशय की स्थिति उत्पन्न होगी और विश्वास में कमी आएगी। ऐसे में किसी सीनियर का मार्गदर्शन काम में आएगा।
शुभ रंग: संतरी
शुभ अंक: 3
#2. वृषभ राशि आज का राशिफल
घर की बात को बाहर ना कहे। पेट संबंधी समस्या हो सकती है इसलिये बाहर का खाना बिल्कुल ना खाए। घर का बना हल्का भोजन करें।
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 1
#3. मिथुन राशि आज का राशिफल
प्रेम संबंधो में खटास उत्पन्न होगी और आपका ध्यान भी इधर-उधर भटकेगा। किसी अनजान व्यक्ति के साथ आपका झगड़ा भी हो सकता हैं जिससे तनाव होगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 6
#4. कर्क राशि आज का राशिफल
काम में सफलता मिलेगी और अचानक से धन लाभ हो सकता है। अनजान व्यक्ति के साथ निजी बातों को साझा करने से बचें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 2
#5. सिंह राशि आज का राशिफल
अकेलापन महसूस होगा जिस कारण मन अशांत रहेगा। किसी मित्र के साथ कुछ समय व्यतीत करें या बाहर घूमने निकले। भगवान के सामने ध्यान लगाए।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 6
#6. कन्या राशि आज का राशिफल
घर में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता हैं जिस कारण सभी का मन थोड़ा उदास रहेगा। धैर्य से काम ले और अपने शब्दों का चुनाव सही से करे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 1
#7. तुला राशि आज का राशिफल
पहले से ज्यादा तरोताजा महसूस करेंगे और कोई नया काम शुरू करने का विचार मन में आ सकता है। सभी के साथ संबंध मधुर बनेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8
#8. वृश्चिक राशि आज का राशिफल
भाई-बहन के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। व्यापार में घाटा हो सकता हैं। मन में किसी बात को लेकर उलझन वाली स्थिति बनी रहेगी।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 4
#9. धनु राशि आज का राशिफल
नौकरी में कुछ दबाव का सामना करना पड़ सकता हैं जिस कारण मन भारी रहेगा। घर में समय कम देने के कारण दूरियां बढ़ सकती हैं।
शुभ रंग: श्वेत
शुभ अंक: 2
#10. मकर राशि आज का राशिफल
किसी के साथ अनबन हो सकती हैं जो एक बड़ी लड़ाई का रूप ले सकती हैं। इसलिये पहले से ही सावधान रहे और किसी के भी साथ उलझने से बचे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 9
#11. कुंभ राशि आज का राशिफल
कोई बात मन ही मन में परेशान करेगी लेकिन आप किसी से कह नहीं पाएंगे। ऐसे में अपना ध्यान एक जगह एकाग्र करें और शांत मन से उसे हल करने का प्रयास करें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 8
#12. मीन राशि आज का राशिफल
आज का दिन थोड़ा नीरस रहेगा और कुछ नही करने का मन करेगा। आलस ज्यादा होगा और काम कम। घर में मेहमान भी आ सकते हैं।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 7
नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:
अन्य संबंधित लेख: