मंगला गौरी आरती PDF फाइल और इमेज सहित डाउनलोड करें

गौरी आरती (Gori Aarti)

आज के इस लेख में हम मंगला गौरी आरती (Mangla Gauri Aarti) का पाठ करने जा रहे हैं। गौरी माता भगवान शिव की पत्नी हैं जिनका दूसरा नाम माता पार्वती है। एक तरह से कहा जाए तो माता पार्वती का गौरी वाला रूप विवाहित व अविवाहित स्त्रियों के द्वारा अपने सुहाग की रक्षा तथा मनचाहा वर प्राप्त करने के लिए पूजा जाता है।

गौरी आरती को ही मंगला गौरी की आरती (Mangala Gauri Aarti) के नाम से जाना जाता है। वह इसलिए क्योंकि इसे पढ़ने से मनुष्य का मंगल ही मंगल होता है। आज हम आपको मंगला गौरी आरती PDF फाइल और इमेज भी देंगे। इसे आप अपने मोबाइल में सेव करके रख सकते हैं। आइए सबसे पहले पढ़ते हैं मंगला गौरी की आरती

Mangla Gauri Aarti | मंगला गौरी आरती

जय मंगला गौरी माता, जय मंगला गौरी माता,
ब्रह्म सनातन देवी शुभ फल की दाता॥

अरिकुल पदम विनासिनी निज सेवक त्राता।
जग जीवन जगदम्बा हरिहर गुण गाता

सिंह को वाहन साजे कुण्डल हैं साथा।
देबबंधु जस गावत नृत्य करत ता था

सतयुग रूप शील अतिसुन्दर नाम सती कहलाता।
हेमांचल घर जन्मी सखियन संगराता

शुंभ निशुंभ विदारे हेमांचल स्थाता।
सहस्त्र भुजा तनु धारिके चक्र लियो हाथा

सृष्टि रूप तू ही है जननी शिव रंगराता।
नंदी भृंगी बीन लही है हाथन मदमाता

देवन अरज कीनी हम मन चित्त को लाता।
गावत दे दे ताली मन में रंग आता

श्री प्रताप आरती मैया की जो कोई गाता।
सदा सुखी नित रहता सुख संपत्ति पाता

इस तरह से आपने मंगला गौरी की आरती (Mangala Gauri Aarti) को पढ़ लिया है। चलिए अब मंगला गौरी आरती PDF फाइल और इमेज भी आपको दे देते हैं।

मंगला गौरी आरती इमेज

यह रही मंगला गौरी आरती की इमेज:

मंगला गौरी आरती (Mangla Gauri Aarti)
मंगला गौरी आरती (Mangla Gauri Aarti)

यदि आप मोबाइल में इसे देख रहे हैं तो इमेज पर क्लिक करके रखिए। उसके बाद आपको इमेज डाउनलोड करने का विकल्प मिल जाएगा। वहीं यदि आप लैपटॉप या कंप्यूटर में इसे देख रहे हैं तो इमेज पर राईट क्लिक करें। इससे आपको इमेज डाउनलोड करने का विकल्प मिल जाएगा।

मंगला गौरी आरती PDF

अब हम मंगला गौरी आरती की PDF फाइल भी आपके साथ साझा कर देते हैं

यह रहा उसका लिंक: मंगला गौरी आरती PDF

ऊपर आपको लाल रंग में मंगला गौरी आरती की PDF फाइल का लिंक दिख रहा होगा। आपको बस उस पर क्लिक करना है और उसके बाद आपके मोबाइल या लैपटॉप में पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। फिर आपके सिस्टम में इनस्टॉल एप्लीकेशन या सॉफ्टवेयर के हिसाब से डाउनलोड करने का विकल्प भी ऊपर ही मिल जाएगा।

निष्कर्ष

आज के इस लेख के माध्यम से आपने मंगला मंगला गौरी आरती (Mangla Gauri Aarti) पढ़ ली हैं। यदि आपको मंगला गौरी आरती PDF फाइल या इमेज डाउनलोड करने में किसी तरह की समस्या आती है या आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट कर सकते हैं। हम जल्द से जल्द आपके प्रश्न का उत्तर देने का प्रयास करेंगे।

मंगला गौरी आरती से संबंधित प्रश्नोत्तर

प्रश्न: मंगला गौरी पूजा कैसे करते हैं?

उत्तर: मंगला गौरी पूजा करने के लिए आपको सुबह जल्दी उठकर माता गौरी की मूर्ति के सामने बैठकर गौरी स्तुति, चालीसा, स्तोत्र व आरती का पाठ करना चाहिए।।

प्रश्न: मां पार्वती को गौरी क्यों कहा जाता है?

उत्तर: मां पार्वती के कई रूप हैं जो उनके विभिन्न गुणों का प्रदर्शन करते हैं। इसी में एक रूप गौरी स्त्री के सुहाग की रक्षा करने तथा उसे मनचाहा वर देने के लिए लिया गया है।

प्रश्न: क्या देवी पार्वती और गौरी एक ही हैं?

उत्तर: देवी पार्वती के अपने गुणों के अनुसार कई रूप हैं और उसी में एक रूप माँ महागौरी का भी है। ऐसे में देवी पार्वती और गौरी एक ही हैं।

प्रश्न: गौरी का असली नाम क्या है?

उत्तर: माँ गौरी का असली नाम माता पार्वती है क्योंकि ये उन्हीं का ही एक रूप है।

नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘‍♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:

अन्य संबंधित लेख:

Recommended For You

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *