
प्रातःकाल उठते ही सभी के मन में यह आशा होती हैं कि आज का दिन हमारे लिए शुभ रहे व कुछ अनुचित ना हो। इसलिए सभी अपनी राशि के अनुसार आज का राशिफल 29 नवंबर 2024 (Aaj Ka Rashifal 29 November 2024) जानने को उत्सुक होते हैं। आप भी अपनी राशि का दैनिक राशिफल जानने के बारे में उतना ही उत्सुक होंगे।
इसलिए धर्मयात्रा संस्था प्रत्येक राशि के अनुसार, आपके जीवन पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों व नक्षत्रों के प्रभावों को ध्यान में रखकर राशिफल का सटीक आंकलन कर आपके सामने रखती हैं। आइए जानते हैं दैनिक राशिफल 29 नवंबर 2024 (Today Rashifal 29 November 2024) प्रत्येक राशि के अनुसार।
आज का राशिफल 29 नवंबर 2024 | Aaj Ka Rashifal 29 November
आज के इस लेख में हम राशियों के क्रमानुसार प्रत्येक राशि का राशिफल प्रदान करने जा रहे हैं। ऐसे में आपकी जो भी राशि है, आप उसी संख्या नंबर पर जाए। राशियों का क्रम इस प्रकार हैं।
- मेष
- वृषभ
- मिथुन
- कर्क
- सिंह
- कन्या
- तुला
- वृश्चिक
- धनु
- मकर
- कुंभ
- मीन
अब हम आपके सामने प्रत्येक राशि का संक्षिप्त में आज का राशिफल रखने जा रहे हैं। चलिए शुरू करते हैं।
#1. मेष राशि आज का राशिफल
धन संबंधी कोई भी निर्णय किसी की सहमति या परामर्श के बाद ही लें। आज के दिन सजगता और बुद्धिमता से काम लेंगे तो बेहतर रहेगा अन्यथा यह नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है।
शुभ रंग: श्वेत
शुभ अंक: 8
#2. वृषभ राशि आज का राशिफल
कपड़ों के व्यापार से जुड़े लोग प्रगति करेंगे जबकि खेलकूद के सामान से जुड़े व्यापारी नुकसान में रहेंगे। घर पर कुछ परिवर्तन लाने का विचार किया जा सकता है।
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 1
#3. मिथुन राशि आज का राशिफल
पैरों या घुटनों के दर्द के कारण परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य ढीला रहने की संभावना है। मन भी बेचैन रह सकता है तथा आलस की भावना छाई रहेगी। माता के साथ संबंधों में मजबूती आएगी।
शुभ रंग: केसरी
शुभ अंक: 6
#4. कर्क राशि आज का राशिफल
गुस्से पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा बनी बनाई बात बिगड़ जाएगी। घर का माहौल भी तनावपूर्ण रहने की संभावना है। ऐसे में धैर्य से काम लेंगे तो सही रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4
#5. सिंह राशि आज का राशिफल
पढ़ाई को लेकर सजग होने की आवश्यकता है अन्यथा सारी मेहनत मिट्टी में मिल जाएगी। कुछ लोग आपसे अपेक्षा रखेंगे लेकिन आपका ध्यान किसी और विषय पर ही होगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 8
#6. कन्या राशि आज का राशिफल
प्रेमी को समझने का प्रयास करें क्योंकि वे आपसे कुछ कहना चाहते होंगे। खुलकर बात करेंगे तो स्थिति संभल जाएगी अन्यथा मन में कटुता का भाव आ सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 1
#7. तुला राशि आज का राशिफल
जो नौकरी की तलाश में हैं उन्हें किसी अपने से कुछ अच्छा ऑफर आ सकता है या उस दिशा में प्रगति हो सकती है। ऐसे में अपने चारों ओर ध्यान बनाए रखें तथा किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 4
#8. वृश्चिक राशि आज का राशिफल
स्वास्थ्य में अनुकूल परिणाम मिलेंगे तथा लंबे समय से चली आ रही बीमारी से आराम मिलेगा। कुछ दिनों से परेशान हैं तो वह समस्या भी हल हो जाएगी। मन में नयी चेतना जागृत होगी जो एक ऊर्जा को भर देगी।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 2
#9. धनु राशि आज का राशिफल
किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलना हो सकता है जो आपके जीवन को एक नयी दिशा देने का काम करेगा। मन में किसी भी चीज़ को दबाकर ना रखें तथा उनसे खुलकर बात करें।
शुभ रंग: महरून
शुभ अंक: 5
#10. मकर राशि आज का राशिफल
छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। मौसमी बीमारियाँ होगी जिससे मन भी अशांत रहेगा। घरवालों के प्रति नरम स्वभाव आपके मान-सम्मान में वृद्धि करेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 3
#11. कुंभ राशि आज का राशिफल
नौकरी से अच्छे संकेत मिलेंगे तथा कुछ नया देखने को मिलेगा। सहकर्मियों से किसी तरह का सरप्राइज मिल सकता है जो मन को आनंदित करेगा। घर पर भी आपको लेकर खुशी का भाव रहेगा।
शुभ रंग: संतरी
शुभ अंक: 9
#12. मीन राशि आज का राशिफल
आज का दिन व्यापार में उन्नति का दिन है। नए ग्राहक जुड़ेंगे तथा पुराने ग्राहकों का भी आपके प्रति विश्वास मजबूत होगा। नौकरी में भी नए प्रोजेक्टस मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 7
नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:
अन्य संबंधित लेख: