Star Cast Of Ramayan: रामायण स्टार कास्ट – 5 मुख्य पात्रों का जीवन परिचय

Ramayan Serial Cast

आज हम रामायण सीरियल कास्ट (Ramayan Serial Cast) में से उन मुख्य पात्रों की बात करने वाले हैं जिनके बिना रामायण संभव नहीं। इसमें मुख्य रूप से भगवान श्रीराम, माता सीता, भक्त हनुमान, भाई लक्ष्मण व दुष्ट रावण की भूमिका निभाने वाले कलाकार आते हैं।

इन्हें रामायण स्टार कास्ट (Star Cast Of Ramayan) भी कहा जा सकता है। अब स्टार कास्ट का अर्थ होता है, उस सीरियल में भूमिका निभाने वाले सबसे मुख्य कलाकार। आज हम आपके सामने इन्हीं पाँचों मुख्य पात्रों का जीवन परिचय रखेंगे।

Ramayan Serial Cast | रामायण सीरियल कास्ट

वैसे तो भगवान श्रीराम के जीवन के ऊपर विभिन्न भाषाओं में कई फिल्में, धारावाहिक व नाटक बनाए गए हैं। इसमें से जिसने दर्शकों का दिल सबसे ज्यादा जीता, वह थी स्वर्गीय रामानंद सागर जी की 1987 में आई रामायण।

इस रामायण के सभी कलाकार हर भारतवासी के प्रिय बन गए। इसी के साथ जो इस धारावाहिक के मुख्य कलाकार थे, उन्हें दर्शक आज तक नहीं भूले हैं। आज हम आपको रामायण धारावाहिक में मुख्य भूमिका निभाने वाले 5 कलाकारों के जीवन से परिचित करवाएंगे।

#1. अरुण गोविल

इन्होंने रामायण में प्रभु श्रीराम की भूमिका निभाई थी जो इस धारावाहिक के मुख्य किरदार थे। अरुण गोविल का जन्म 30 अक्टूबर 1958 को मेरठ, उत्तर प्रदेश में हुआ था। इन्होंने अपनी शिक्षा मेरठ के चौधरी चरण सिंह कॉलेज से ली। उस समय वे कुछ नाटकों में भी अभिनय करते थे। इनके पिता इन्हें सरकारी अधिकारी बनाना चाहते थे किंतु अरुण का मन कुछ अलग करने का था इसलिए वे 17 वर्ष की आयु में ही मुंबई चले गए।

वहां जाकर उन्होंने अपने भाई के साथ व्यापार में उनका हाथ बंटाया किंतु उनका मन अभिनय में था। फिर एक दिन अरुण को पहेली फिल्म में काम करने का अवसर मिला। उसमें इनकी शानदार एक्टिंग के कारण इन्हें और फिल्में मिलनी भी शुरू हो गई। फिर एक दिन रामानंद सागर जी ने इन्हें विक्रम और बेताल के लिए चुना व इनकी एक्टिंग से खुश होकर उन्होंने बाद में इन्हें रामायण में श्रीराम का रोल दिया।

श्रीराम की भूमिका के बाद इनका जीवन पूरी तरह से बदल गया व तब ये सभी भारतवासियों के बीच प्रसिद्ध हो चुके थे। इसके बाद अन्य धार्मिक व ऐतिहासिक सीरियल्स व मूवीज में इन्हें लेने के लिए डिमांड बढ़ गई। इन्होंने रामायण के अलावा राजा हरिशचंद्र, विक्रम और बेताल, लव कुश, बसेरा, मशाल जैसे धारावाहिक व पहेली, ससुराल, हिम्मतवाला, कर्मयुद्ध, कानून जैसी कई मूवीज में भी काम किया है।

#2. दीपिका छिखलिया

इन्होंने रामायण में माता सीता की भूमिका निभाई थी। इनका जन्म 29 अप्रैल 1965 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। इनके बचपन का नाम दीप्ती था। इनका विवाह हेमंत टोपीवाला से हुआ जिनसे इन्हें 2 बेटियां निधि व जूही हुई। इन्होंने घर संसार, घर का चिराग, नटसम्राट जैसी कई मूवीज में काम किया है। रामायण में माता सीता की भूमिका निभाने के बाद इन्हें कई फिल्में व सीरियल्स के ऑफर आने लगे।

सन 1991 में भारतीय जनता पार्टी ने इन्हें बड़ोदरा, गुजरात से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया। दीपिका ने वहां से जीत हासिल की व 1991 से वर्ष 1996 तक वहां की लोकसभा सांसद रही।

#3. सुनील लहरी

रामायण में इन्होंने श्रीराम के छोटे भाई लक्ष्मण की भूमिका निभाई थी। इनका जन्म 9 जनवरी 1961 को दमोह, मध्य प्रदेश में हुआ था। इनके पिता एक डॉक्टर थे जिनका निधन 2012 में हो गया था।

अपनी पिता की इच्छा के अनुसार सुनील लहरी ने उनके शरीर को एक मेडिकल कॉलेज में दान कर दिया था ताकि मेडिकल स्टूडेंट्स उनके मृत शरीर पर अध्ययन कर सकें। इन्होंने विक्रम और बेताल, दादा दादी की कहानियां जैसे धारावाहिक व नक्सलवादी, बहारों के मंजिल जैसी फिल्मों में काम किया है।

#4. स्वर्गीय दारा सिंह

इन्होंने रामायण में हनुमान की भूमिका निभाई थी। इनका जन्म 19 नवंबर 1928 को अमृतसर, पंजाब में हुआ था। इनका पूरा नाम दीदार सिंह रंधावा है। दारा की शादी बहुत छोटी उम्र में ही कर दी गई थी। बचपन से ही इन्हें पहलवानी में रुचि थी व ये अपने भाई के साथ गाँव की गलियों से पहलवानी करते हुए विश्व स्तर की कुश्ती में पहुँच गए थे।

इन्होंने अपने जीवनकाल में देश-विदेश में कई कुश्ती के मैच लड़े व विश्व विजेता बने। उस समय उन्होंने बड़े से बड़े धुरंधरों को परास्त किया था व भारत के लिए असंख्य पदक जीते थे। इसी के साथ दारा सिंह ने 100 से ज्यादा धारावाहिकों व फिल्मों में भी काम किया था। इनकी पहलवानी के कारण ही रामायण में इन्हें हनुमान की भूमिका के लिए चुना गया। भाजपा की ओर से ये 2003-09 तक राज्य सभा के सांसद भी रह चुके हैं। 12 जुलाई 2012 को 88 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने के कारण इनका निधन हो गया था।

#5. अरविंद त्रिवेदी

रामायण में इन्होंने रावण की भूमिका निभाई थी। इनका जन्म 8 नवंबर 1938 को इंदौर, मध्य प्रदेश में हुआ था। इनका विवाह नलिनी से हुआ जिनसे इन्हें 3 बेटियां हुई। इन्होंने 250 से ज्यादा हिंदी व गुजराती फिल्मों व धारावाहिकों में काम किया है।

इसके साथ ही ये 1991 से लेकर 96 तक भाजपा की ओर से लोकसभा के सांसद भी रह चुके हैं। 2002 में भाजपा ने इन्हें केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड का अध्यक्ष भी नियुक्त किया था। 6 अक्टूबर 2021 को मुंबई में इनका देहांत हो गया था।

इस तरह से आज आपने रामायण सीरियल कास्ट (Ramayan Serial Cast) के 5 मुख्य कलाकारों के जीवन के बारे में मूलभूत जानकारी प्राप्त कर ली है। रामायण सीरियल के अन्य कलाकारों के बारे में भी हमने अपने दूसरे लेख में बताया है जिसे आप इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘‍♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:

अन्य संबंधित लेख:

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

2 Comments

  1. बहुत अच्छी पोस्ट है भाई – अरुण गोविल जी ने भगवान् श्री राम का किरदार निभाकर हमें एक आदर्श व्यक्तित्व के बारे में हमें दर्शाया है। उनके इस किरदार से लोगो में पहले से अधिक आस्था भगवान् राम के प्रति जाग्रत हुई है। …धन्यबाद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.