सागर आर्ट्स प्रोडक्शन के द्वारा बनाये गये 10 ऐतिहासिक सीरियल

Sagar arts TV shows names in Hindi

रामानंद सागर टीवी की दुनिया में एक ऐसा नाम हैं जो कभी नही भुलाया जा सकता हैं। पहले वे एक कवि, लेखक, फिल्म डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके थे किंतु जब से उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस सागर आर्ट्स को टीवी सिनेमा की दुनिया में उतारा तब से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नही देखा।

उनके द्वारा बनाया गया रामायण धारावाहिक ने केवल उन्ही का जीवन ही नही बदला अपितु पूरे भारतवर्ष में टीवी की दुनिया में एक क्रांति ला दी। उनके प्रोडक्शन हाउस के द्वारा केवल रामायण ही नही अपितु भारतीय इतिहास व संस्कृति पर आधारित अन्य सीरियल का निर्माण भी किया गया व हर सीरियल ने अपनी सादगी, तथ्य व एक्टिंग के कारण दर्शकों का दिल जीत लिया। आज हम सागर हाउस प्रोडक्शन के बैनर तले बने 10 ऐसे सीरियल के बारे में आपको बताएँगे जिन्होंने सबसे ज्यादा प्रसिद्धि पाई।

सागर हाउस प्रोडक्शन के 10 मुख्य धारावाहिक (Sagar arts serials names in Hindi)

#1. विक्रम और बेताल (Vikram Betal)

यह रामानंद सागर जी का पहला सीरियल था जो सन 1985 में प्रसारित हुआ था (Vikram aur Betaal)। यह दूरदर्शन पर हर रविवार शाम 4:30 बजे प्रसारित किया जाता था। इसका हर एपिसोड लगभग आधे घंटे का होता था। इस सीरियल में कुल 26 कड़ियाँ थी जो “बेताल पचीसी” नामक पुस्तक पर आधारित थी।

इसे भी पढ़ें: रामायण धारावाहिक के 20 मुख्य कलाकारों के नाम व जानकारी

कथा: इस सीरियल की पटकथा भारत के महान राजा विक्रमादित्य व पिशाच बेताल से जुड़ी हुई हैं। इसमें राजा विक्रम को बेताल 25 अलग-अलग कहानियां सुनाता है व अंत में उनसे प्रश्न पूछता हैं जिसका उत्तर राजा को देना होता हैं। इसकी कहानियां केवल हमारा मनोरंजन ही नही करती बल्कि क्या सही है व क्या गलत तथा एक राजा को क्या निर्णय लेना चाहिए, इसके बारे में शिक्षा देती हैं।

इस सीरियल को शुरू करने के पीछे एक रोचक प्रसंग भी जुड़ा हुआ हैं। दरअसल रामानंद सागर जी का यह पहला टीवी सीरियल था जिसे उन्होंने रामायण सीरियल के लिए फंड जुटाने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। इस सीरियल से हुई कमाई के कारण ही रामानंद सागर जी रामायण जैसा ऐतिहासिक धारावाहिक का निर्माण कर पाए थे।

#2. रामायण (Sagar arts Ramayan)

इस धारावाहिक के बारे में शायद ही किसी को बताना पड़े क्योंकि जब यह धारावाहिक आता था तब पूरा भारत मानों थम सा जाता था, सड़के सुनसान हो जाया करती थी, दुकान घर ऑफिस इत्यादि सब जगह काम रुक सा जाता था, सभी लोग उस समय बस टीवी से चिपक जाते थे (Ramanand Sagar Ramayan)। इस धारावाहिक के कारण टीवी के सिनेमा में क्रांति आ गयी थी, लोग टीवी की पूजा करने लगे थे। इसमें भगवान श्रीराम व माता सीता की भूमिका निभाने वाले दोनों कलाकार आज भी सभी भारतवासियों के लिए पूजनीय हैं (DD1 Ramayan)।

यह दूरदर्शन पर सन 1987 में रविवार सुबह 9 बजे आया करता था जो लगभग एक घंटे का हुआ करता था। इसका पहला एपिसोड 25 जनवरी 1987 को प्रसारित हुआ था (DD national Ramayan)। इसमें कुल 78 एपिसोड थे जिसका आखिरी एपिसोड 31 जुलाई 1988 को प्रसारित हुआ था। दर्शकों की भारी मांग पर इसे सन 2000 में स्टार प्लस व स्टार उत्सव पर फिर से प्रकाशित किया गया था। उसके बाद कोरोना वायरस के कारण भारत में लगे लॉकडाउन के दौरान इसे फिर से प्रसारित किया गया (Doordarshan Ramayan)।

इसे भी पढ़ें: जाने उस समय का अनुभव जब रामायण टीवी पर पहली बार प्रसारित हुई थी

कथा: इसकी कथा वाल्मीकि रचित रामायण, तुलसीदास रचित रामचरितमानस व तमिल तेलुगु बांग्ला की रामायणों पर आधारित हैं। इसकी कथा भगवान श्रीराम के जन्म से लेकर 14 वर्षों का वनवास, माता सीता का अपहरण, रावण का अंत, अयोध्या वापसी व भगवान राम के अयोध्या नरेश बनने तक हैं।

#3. उत्तर रामायण/ लव कुश (Uttar Ramayan/ Luv Kush serial Doordarshan)

यह दूरदर्शन पर सन 1988 में रिलीज़ हुआ था जिसमे कुल 44 एपिसोड थे। एक एपिसोड लगभग आधे घंटे का हुआ करता था। यह रामायण धारावाहिक का ही अगला भाग था व साथ ही इसमें सभी पुराने कलाकार ही थे (Ramayan cast Luv Kush)।

कथा: यह रामायण के आखिरी भाग उत्तर कांड से जुड़ी हुई हैं जिसमे भगवान श्रीराम व माता सीता के दो जुड़वाँ पुत्रों लव व कुछ की कथा हैं। इसमें माता सीता को अकेले वनवास मिलने के बाद लव कुश का जन्म, उनका शुरूआती जीवन व शिक्षा, अश्वमेघ घोड़े को रोकना, अयोध्या में राम कथा सुनाना, अपने पिता से मिलना, माता सीता का भूमि में समाना, भगवान राम का समाधि लेना, लव कुश का राज्य संभालना इत्यादि देखने को मिलेगा।

#4. श्री कृष्ण (Ramanand Sagar Shri Krishna)

रामायण के बाद रामानंद सागर जी का श्री कृष्ण सीरियल भी बहुत प्रसिद्द हुआ था व इसे देखना भी लोग बहुत पसंद करते थे (Shree Krishna Ramanand Sagar)। इसमे कुल 221 एपिसोड थे व एक एपिसोड लगभग 1 घंटे का होता था। इसे पहले दूरदर्शन पर फिर बाकि के बचे कुछ एपिसोड जी टीवी पर दिखाए गये। इसके बाद सोनी चैनल पर इसे फिर से पूरा प्रसारित किया गया था (Shri Krishna Doordarshan)।

इसे भी पढ़ें: भगवान श्री कृष्ण से जुड़े ब्रजभूमि के 6 मुख्य गाँव जहाँ आपको अवश्य होकर आना चाहिए

कथा: यह धारावाहिक भागवत पुराण, ब्रह्म वैवर्त पुराण, हरिवंसा, विष्णु पुराण, पद्म पुराण, गर्ग संहिता, भागवत गीता व महाभारत आदि पुस्तकों पर आधारित हैं। इसमें भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर उनका प्रेम जीवन, कंस व अनेक राक्षसों का वध, द्वारकाधीश बनना, महाभारत युद्ध व अन्य प्रसंग दिखाए गये हैं।

#5. पृथ्वीराज चौहान (Prithviraj Chauhan serial Sagar arts)

इसे स्टार प्लस पर सन 2006 में प्रसारित किया गया था जिसमे कुल 383 एपिसोड थे। एक एपिसोड लगभग आधे घंटे का होता था जो सोमवार से शुक्रवार आते थे। पहला एपिसोड 12 मई 2006 व अंतिम एपिसोड 15 मार्च 2009 को प्रसारित किया गया था (Dharti ka veer yodha Prithviraj Chauhan)।

कथा: इसकी कथा पृथ्वीराज रासो नामक पुस्तक पर आधारित हैं जिसे उनके कवि चंदबरदाई ने लिखा था। यह भारत के आखिरी हिंदू राजा पृथ्वीराज चौहान के जन्म से लेकर, उनकी शिक्षा, प्रेम, शौर्य, पराक्रम, सेवा, अफगानों से उनका संघर्ष, युद्ध, पराजय व अंत में उनकी मृत्यु को दिखाती हैं। अफगान शासक मोहम्मद गौरी के हाथों पृथ्वीराज चौहान की पराजय के बाद भारत देश पहली बार विदेशी आक्रांताओं के हाथों में चला गया था।

#6. महिमा शनि देव की (Mahima Shani Dev ki serial Sagar arts)

यह सीरियल इमेजिन टीवी पर सन 2008 को प्रसारित हुआ था जिसमे कुल 224 एपिसोड थे। पहला एपिसोड 26 जुलाई 2008 को आया था। यह हर शनिवार रात 8 बजे आता था।

कथा: इसकी कथा भगवान शनि देव से जुड़े भ्रम, डर, मिथ्या कथाओं इत्यादि को तोड़ती हैं व उनकी असली छवि को लोगों के सामने रखती हैं। यदि आप शनि देव के बारे में अच्छे से जानना चाहते हैं तो आपको यह धारावाहिक अवश्य देखना चाहिए।

#7. शकुंतला (Shakuntala ek prem kahani Sagar arts)

यह सीरियल स्टार वन नामक चैनल पर सन 2009 को प्रसारित हुआ था जिसमे कुल 104 एपिसोड थे। इसका पहला एपिसोड 2 फरवरी 2009 को व आखिरी एपिसोड 6 जुलाई 2009 को आया था। एक एपिसोड लगभग आधे घंटे का होता था।

इसे भी पढ़ें: स्वर्गीय व पूजनीय रामानंद सागर जी का जीवन परिचय: जन्म से मृत्यु तक

कथा: इसकी कथा महाभारत व कालिदास के अभिज्ञानशाकुंतलम से ली गयी हैं जिसमे शकुंतला के जन्म से लेकर सम्राट दुष्यंत के साथ प्रेम कहानी, उनसे भरत नामक पुत्र का जन्म इत्यादि पर आधारित हैं।

#8. मीरा (Meerabai serial Sagar arts)

यह सीरियल इमेजिन टीवी पर सन 2009 को प्रसारित किया गया था। इसमें कुल 134 एपिसोड थे जो लगभग आधे घंटे के हुआ करते थे। पहला एपिसोड 27 जुलाई 2009 को व आखिरी एपिसोड 29 जनवरी 2010 को आया था (Meerabai serial Doordarshan)।

कथा: यह राजस्थान की माटी में जन्मी मीरा बाई की कहानी हैं जो भगवान श्री कृष्ण के प्रेम में दीवानी थी। यह सीरियल उनके जन्म से लेकर भगवान श्री कृष्ण के गुड्डे से शादी होना, उसके बाद उनका जीवन, कृष्ण के प्रेम में गाये भजन व कवितायेँ व अंत में मोक्ष प्राप्त कर लेना को दर्शाती हैं (Meerabai serial bhajans)।

#9. चन्द्रगुप्त मौर्य (Chandragupta Maurya serial Sagar arts)

यह इमेजिन टीवी पर सन 2011 को प्रसारित किया गया था जो आचार्य चाणक्य व चन्द्रगुप्त मौर्य पर आधारित था। इसका पहला एपिसोड 11 मार्च 2011 को आया था व दुर्भाग्यवश यह बीच में ही बंद हो गया था (Chandragupta Maurya old serial)। इसके कुल 105 एपिसोड ही आ पायें थे जिसमे 105वां एपिसोड 7 अप्रैल 2012 को आया था (Is Chandragupta Maurya serial going to start again?)। उसके बाद इमेजिन टीवी चैनल ही बंद हो गया व साथ ही इस सीरियल के मुख्य कलाकार (चन्द्रगुप्त) ने भी सीरियल को छोड़ दिया था, जिसके कारण यह 105वें एपिसोड के बाद से आज तक नही आ पाया (Chandragupta Maurya 2011 TV series)।

इसे भी पढ़ें: आखिर सम्राट अशोक ने क्यों बौद्ध धर्म को अपना लिया था?

कथा: यह इतिहास के महान आचार्य व कुटनीतिज्ञ चाणक्य के द्वारा मगध व भारत के सबसे शक्तिस्शाली सम्राट धनानंद को अपदस्थ करने से लेकर उस पर चन्द्रगुप्त मौर्य को बिठाने पर आधारित हैं।

#10. जय जय जय बजरंग बलि (Jai Jai Jai Bajrangbali TV serial Sagar arts)

यह सीरियल सहारा वन पर सन 2011 को प्रसारित हुआ था। इसमें कुल 1500 एपिसोड हैं व एक एपिसोड लगभग आधे घंटे का हैं। पहला एपिसोड 6 जून 2011 व आखिरी एपिसोड 31 जुलाई 2015 को प्रसारित हुआ था।

कथा: यह भगवान हनुमान के जन्म से लेकर, उनके पराक्रम, विभिन्न कथाओं, रामायण, सन्यास इत्यादि के प्रसंगों को दिखाता हैं।

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

5 Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.