आरती रामदेव जी की – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

Ramdev Ji Ki Aarti

आज हम आरती बाबा रामदेव जी की (Aarti Baba Ramdev Ji Ki) का पाठ करेंगे। हमारे देश में ईश्वर के साथ-साथ देवी-देवताओं, गुरुओं, समाज सुधारकों, महापुरुषों की भी पूजा करने का विधान है। यहाँ तक कि सनातन धर्म में तो प्रकृति व मनुष्य जीवन के लिए जरुरी अंगों को भी सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। साथ ही हर राज्य में वहां के कुछ लोकदेवता होते हैं जिनकी मान्यता बहुत होती है।

इसी में एक है राजस्थान राज्य के प्रसिद्ध लोकदेवता रामदेव जी। आज के इस लेख में आपको आरती रामदेव जी की (Aarti Ramdev Ji Ki) अर्थ सहित भी पढ़ने को मिलेगी। अंत में हम रामदेव आरती पढ़ने से मिलने वाले फायदे और महत्व के बारे में भी बताएँगे। तो आइये सबसे पहले पढ़ते हैं आरती बाबा रामदेव जी की हिंदी में।

Aarti Baba Ramdev Ji Ki | आरती बाबा रामदेव जी की

जय श्री रामदेव अवतारी, कलयुग में धणी आप पधारे।
सतयुग में बाबा विष्‍णु बन आए, मधु-कटैभ को मार गिराये।
ब्रह्मा जी को आप ऊबारो, देव श्री कहलाये

जय श्री रामदेव अवतारी…

त्रेता में बाबा राम बन आए, रावण को मार गिराये।
महाबीर की आप उबारो, पुरूषोत्‍तम कहलाये

जय श्री रामदेव अवतारी…

द्वापर में बाबा कृष्‍ण बन आए, कंस को मार गिराये।
सुदामा को आप उबारो, वासुदेव कहलाये

जय श्री रामदेव अवतारी…

कलयुग में बाबा रामदेव बन आए, भैरों-राकस को मार गिराये।
बोहिता बनिए को आप उबारो, रामपीर कहलाये

जय श्री रामदेव अवतारी…

माता मैनादे पिता अजमाल जी, बाबा संग में डाली आये।
देबो साबो पुत्र थारे, नेतली कहलाये

जय श्री रामदेव अवतारी…

श्री रामपीर की आरती, जो कोई नर गाये।
जन्‍म-जन्‍म के कष्‍ट मिटे, भव सागर तर जाये

जय श्री रामदेव अवतारी…

गरू नरसिंह पाण्‍डे शरणे – “बाबा”, प्रकाश पाण्‍डे गाये।
प्रेमनगर में मन्दिर तिहारा, गढ़ सिरसा कहलाये

जय श्री रामदेव अवतारी…

Aarti Ramdev Ji Ki | आरती रामदेव जी की – अर्थ सहित

जय श्री रामदेव अवतारी, कलयुग में धणी आप पधारे।
सतयुग में बाबा विष्‍णु बन आए, मधु-कटैभ को मार गिराये।
ब्रह्मा जी को आप ऊबारो, देव श्री कहलाये॥

हे रामदेव बाबा! आपकी जय हो। आप इस कलयुग में अवतार लेकर पधारे हैं। सतयुग में आप भगवान विष्णु बन कर आये और मधु-कैटभ नाम के राक्षसों का वध कर दिया था। आप भगवान ब्रह्मा का उद्धार करके देवों के देव श्रीहरि कहलाये।

त्रेता में बाबा राम बन आए, रावण को मार गिराये।
महाबीर की आप उबारो, पुरूषोत्‍तम कहलाये॥

त्रेतायुग में आप भगवान श्रीराम बन कर आये और दुष्ट रावण का अंत किया। महावीर का आपने उद्धार किया और मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाये।

द्वापर में बाबा कृष्‍ण बन आए, कंस को मार गिराये।
सुदामा को आप उबारो, वासुदेव कहलाये॥

द्वापर युग में आप श्री कृष्ण के रूप में जन्मे और पापी कंस का वध कर दिया था। सुदामा का उद्धार करके आप वासुदेव कहलाये।

कलयुग में बाबा रामदेव बन आए, भैरों-राकस को मार गिराये।
बोहिता बनिए को आप उबारो, रामपीर कहलाये॥

कलयुग में आप रामदेव बाबा बन कर आये और भैरव राक्षस को मार गिराया। बोहिता बनिया का आपने उद्धार किया और रामपीर कहलाये।

माता मैनादे पिता अजमाल जी, बाबा संग में डाली आये।
देबो साबो पुत्र थारे, नेतली कहलाये॥

आपकी माता का नाम मैनादे व पिता का नाम अजमल है। आपने डाली माता से विवाह किया। उनसे आपके देबो व साबो पुत्र हुए और नेतली पुत्री हुई।

श्री रामपीर की आरती, जो कोई नर गाये।
जन्‍म-जन्‍म के कष्‍ट मिटे, भव सागर तर जाये॥

जो कोई भी रामपीर की आरती करता है, उसके सभी जन्मों के कष्ट मिट जाते हैं और वह भाव सागर को पार कर मोक्ष प्राप्त कर लेता है

गरू नरसिंह पाण्‍डे शरणे – “बाबा”, प्रकाश पाण्‍डे गाये।
प्रेमनगर में मन्दिर तिहारा, गढ़ सिरसा कहलाये॥

गरु नरसिंह पांडे आपकी शरण में है और आपका गुणगान करता है। प्रेमनगर में आपका मंदिर बना हुआ है जो सिरसा गढ़ कहलाता है।

रामदेव आरती का महत्व

जब भी किसी ईश्वर, ईश्वरीय रूप, गुरु, महापुरुष, संत इत्यादि की आरती लिखी जाती है तो उस आरती का मुख्य उद्देश्य उस महापुरुष के बारे में संपूर्ण विवरण शुरू से लेकर अंत तक देना होता है। कहने का अर्थ यह हुआ कि आपने ऊपर रामदेव आरती पढ़ी और साथ ही उसका अर्थ भी जाना। तो इस रामदेव आरती को पढ़ कर आपको रामदेव बाबा के बारे में बहुत कुछ ज्ञान हो गया होगा।

ऐसे में यदि आपको संक्षेप में रामदेव बाबा को जानना हो और उनके कर्मों, गुणों, महत्ता इत्यादि का ज्ञान लेना हो तो आप उसके लिए रामदेव आरती का पाठ कर सकते हैं। इसी के माध्यम से ही आपको रामदेव पीर के बारे में बहुत कुछ ज्ञात हो जायेगा। यही रामदेव आरती का महत्व होता है।

रामदेव आरती के फायदे

बाबा रामदेव जी ने अपने जीवनकाल में मनुष्य के कल्याण के लिए कई तरह के कार्य किये और इन्हीं कार्यों ने ही उन्हें महान पुरुष बना दिया। इसके बाद ही राजस्थान के लगभग हर जिले में बाबा रामदेव के मंदिर खोले गए जिन पर लाखों श्रद्धालु अपनी मन्नते लेकर पहुँचते हैं। ऐसे में यदि आप भी नित्य रूप से रामदेव आरती का पाठ करते हैं और उनकी भक्ति करते हैं तो अवश्य ही उनकी कृपा दृष्टि आप पर बरसती है।

अब यदि रामदेव बाबा आपसे खुश हो जाते हैं तो वे आपकी हर इच्छा को पूरी कर देते हैं। रामदेव आरती का पाठ करने से रामदेव जी बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं और आपको मुहं माँगा वरदान देते हैं। इसलिए आपको अपने दुखों का नाश करने के लिए हर दिन रामदेव आरती का पाठ करना चाहिए।

निष्कर्ष

आज के इस लेख के माध्यम से आपने आरती बाबा रामदेव जी की (Aarti Baba Ramdev Ji Ki) अर्थ सहित पढ़ ली है। साथ ही आपने आरती रामदेव जी की करने से मिलने वाले फायदे और उसके महत्व के बारे में भी जान लिया है। यदि आप इस लेख पर अपनी प्रतिक्रिया देना चाहते हैं या इस विषय पर हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट कर सकते हैं। हम जल्द से जल्द आपको प्रत्युत्तर देंगे।

नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘‍♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:

अन्य संबंधित लेख:

Recommended For You

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *