भारत माता की आरती PDF फाइल व इमेज सहित डाउनलोड करें

Bharat Mata Aarti

आज हम आरती भारत माता की (Aarti Bharat Mata Ki) हिंदी में अर्थ सहित जानेंगे। हमने जिस भूमि पर जन्म लिया है, वह हमारी जन्म भूमि मानी जाती है। जिस प्रकार हमारे लिए हमारी जननी अर्थात माता पूजनीय होती है, ठीक उसी तरह जन्मभूमि भी उतनी ही पूजनीय होती है। यही कारण है कि भारत माता की जय बोलते समय हमारे अंदर एक अलग ही जोश देखने को मिलता है।

इतना ही नहीं, इस लेख में आपको भारत माता की आरती PDF (Bharat Mata Ki Aarti PDF) फाइल और इमेज भी मिलेगी। इसे आप अपने मोबाइल में सेव करके रख सकते हैं और जब मन चाहे, तब पढ़ सकते हैं। आइए सबसे पहले जानते हैं भारत माता की आरती अर्थ सहित।

Aarti Bharat Mata Ki | आरती भारत माता की – अर्थ सहित

आरती भारत माता की,
जगत के भाग्य विधाता की॥

हम सभी मिलकर भारत माता की आरती करते हैं। वही भारत माता जो इस जगत का भाग्य बनाने का काम करती हैं अर्थात हम सभी का भाग्य भारत माता के हाथों में ही होता है।

मुकुटसम हिमगिरिवर सोहे,
चरण को रत्नाकर धोए,
देवता कण-कण में छाये,
वेद के छंद, ज्ञान के कंद,
करे आनंद,
सस्यश्यामल ऋषिजननी की,
जगत के भाग्य विधाता की॥

भारत माता ने मुकुट के रूप में हिमालय पर्वत को धारण किया हुआ है तो वहीं उनके पैरों को हिन्द महासागर के द्वारा धोया जा रहा है। भारत भूमि के कण-कण में देवताओं का वास है। यहीं पर ही वेदों के छंद पढ़ कर ज्ञान के दीपक प्रज्ज्वलित किये जाते हैं। इससे हम सभी को बहुत ही आनंद की अनुभूति होती है। भारत भूमि ही ऋषि-मुनियों की पावन भूमि है।

जगत से यह लगती न्यारी,
बनी है इसकी छवि प्यारी,
कि दुनिया झूम उठे सारी,
देखकर झलक, झुकी है पलक,
बढ़ी है ललक,
कृपा बरसे जहाँ दाता की,
जगत के भाग्य विधाता की॥

संपूर्ण जगत में भारत भूमि सबसे अलग और न्यारी लगती है। इसकी बनावट और रूप सबसे प्यारा है जिसे देखकर पूरी दुनिया ही झूम उठती है। भारत माता की एक झलक देखकर ही हमारी नज़रें सम्मान में झुक जाती है और हमारा मस्तक ऊँचा हो जाता है। इसी भूमि पर ही ईश्वरीय कृपा बरसती है।

पले जहाँ रघुकुल भूषण राम,
बजाये बंसी जहाँ घनश्याम,
जहाँ पग-पग पर तीरथ धाम,
अनेको पंथ, सहस्त्रों संत,
विविध सद्ग्रंथ,
सगुण-साकार जगन्माँ की,
जगत के भाग्य विधाता की॥

यह वही भारत भूमि है जहाँ पर रघुकुल के यशस्वि राजा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम भगवान का जन्म और पालन-पोषण हुआ था। यह वह पवित्र भूमि है जहाँ पर सभी के मन को मोहित कर देने वाली बांसुरी की धुन को भगवान श्रीकृष्ण के द्वारा बजाया गया था।

इसी भारत की भूमि में पग-पग पर तीर्थ और धाम बने हुए हैं। यहाँ अनेकों पंथ की रचना की गयी है, हजारों संतों ने जन्म लिया है और अपने ज्ञान का प्रकाश फैलाया है। यह उन सभी महान पुरुषों को जन्म देने वाली भारत माता है।

गोद गंगा-जमुना लहरे,
भगवा फहर-फहर फहरे,
तिरंगा लहर-लहर लहरे,
लगे हैं घाव बहुत गहरे,
हुए हैं खण्ड, करेंगे अखण्ड,
यत्न कर चण्ड,
सर्वमंगल वत्सल माँ की,
जगत के भाग्य विधाता की॥

भारत माता की गोद में ही माँ गंगा और यमुना नदी प्रवाहित हो रही हैं। यहाँ पर धर्म ध्वजा भगवा लहरा रही है और उसी के साथ ही तिरंगा भी लहरा रहा है। मुगल व अंग्रेज आक्रांताओं ने भारत माता को टुकड़ों में विभाजित कर उन्हें बहुत घाव दिए हैं। हम सभी अखंड भारत बनाने का संकल्प लेते हैं। इसी के साथ ही सभी का मंगल करने वाली वात्सल्य रुपी भारत माता की जय हो।

बढ़ाया है संतों ने सम्मान,
किया वीरों ने जीवनदान,
हिंदुत्व में निहित है प्राण,
चलेंगे साथ, हाथ में हाथ,
उठाकर माथ,
शपथ गीता गौमाता की,
जगत के भाग्य विधाता की॥

भारत माता का कई संतों ने अपने कर्मों से सम्मान बढ़ाया है, अनेक महावीरों ने इसकी रक्षा के लिए अपना जीवनदान दिया है। भारत माता के प्राण हिंदुत्व में निवास करते हैं। यह हिंदुत्व हम सभी को हाथ से हाथ में मिलाकर और मस्तक ऊँचा कर एक साथ चलने की प्रेरणा देता है। इसी के लिए हम भागवत गीता और गौमाता की शपथ भी लेते हैं।

भारत माता की आरती इमेज

यह रही भारत माता की आरती की इमेज:

Bharat Mata Ki Aarti
Bharat Mata Ki Aarti

यदि आप मोबाइल में इसे देख रहे हैं तो इमेज पर क्लिक करके रखिए। उसके बाद आपको इमेज डाउनलोड करने का विकल्प मिल जाएगा। वहीं यदि आप लैपटॉप या कंप्यूटर में इसे देख रहे हैं तो इमेज पर राईट क्लिक करें। इससे आपको इमेज डाउनलोड करने का विकल्प मिल जाएगा।

भारत माता की आरती PDF | Bharat Mata Ki Aarti PDF

अब हम Bharat Mata Ki Aarti PDF फाइल भी आपके साथ साझा कर देते हैं

यह रहा उसका लिंक: भारत माता की आरती PDF

ऊपर आपको लाल रंग में भारत माता की आरती की PDF फाइल का लिंक दिख रहा होगा। आपको बस उस पर क्लिक करना है और उसके बाद आपके मोबाइल या लैपटॉप में पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। फिर आपके सिस्टम में इनस्टॉल एप्लीकेशन या सॉफ्टवेयर के हिसाब से डाउनलोड करने का विकल्प भी ऊपर ही मिल जाएगा।

निष्कर्ष

आज के इस लेख के माध्यम से आपने आरती भारत माता की हिंदी में अर्थ सहित (Aarti Bharat Mata Ki) पढ़ ली हैं। यदि आपको भारत माता की आरती PDF फाइल या इमेज डाउनलोड करने में किसी तरह की समस्या आती है या आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट कर सकते हैं। हम जल्द से जल्द आपके प्रश्न का उत्तर देने का प्रयास करेंगे।

नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘‍♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:

अन्य संबंधित लेख:

Recommended For You

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *